बीजेपी ने गुना और विदिशा में इन नेताओं के समर्थकों को दिया टिकट
मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी ने अभी तक कुल 228 सीटों पर नाम घोषित किए थे और दो सीटों को होल्ड पर रखा था।पर आज पार्टी ने इन दो सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं.यह सीट हैं विदिशा और गुना की जहाँ आज पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारे हैं। विदिशा सीट भारतीय जनता पार्टी ने गुना और विदिशा सीट को होल्ड पर रखा था जिनमें से एक है विदिशा। दरअसल इस सीट पर तीन नामों को लेकर घमासान मचा हुआ था।पर अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह पूर्व विधायक मुकेश टंडन को ही ग्राउंड पर उतारेंगे। मुकेश टंडन को पार्टी ने साल 2018 के विधानसभा चुनावों में भी टिकट दिया था पर वह कांग्रेस प्रत्याशी शशांक भार्गव से हार गए थे पर इसके बावजूद पार्टी ने दोबारा उनपर विश्वास जताया है। बतादें कि टंडन मुंख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास हैं जिसके कारण भी माना जा रहा है कि टंडन को चुना गया है।टंडन के अलावा सीट के लिए पूर्व वित्तीय मंत्री राघवजी की बेटी ज्योति शाह का नाम भी चल रहा था । बताया जा रहा है ज्योति को टिकट दिलवाने में आरएसएस के पदाधिकारी भी प्रयासरत थे।दूसरे उम्मीदवार थे भाजपा के जिलाध्यक्ष तोरण सिंह दांगी। दांगी को सीट का वोट निर्णायक भी बताया जा रहा है पर बीजेपी ने टिकट मुकेश टंडन के नाम किया है। गुना सीट गुना सीट की बात करे तो इस सीट पर बीजेपी ने अपने पुराने कैडर के नेता पन्नालाल शाक्या को टिकट दिया है.बताया जा रहा है कि आरएसएस के द्वारा खुद इस सीट पर उम्मीदवार के नाम को लेकर लॉबिंग की जा रही थी. गुना सीट पर सिंधिया भी अपने एक समर्थक को उतारना चाहते थे.सिंधिया अपने समर्थक नीरज निगम को टिकट देना चाहते थे पर पार्टी ने अपने पुराने कैडर पर ही विश्वास जताया है और पन्नालाल शाक्या को गुना से टिकट दिया है. यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर दिखेगी सीमा हैदर और सचिन की कहानी,यह है फिल्म का नाम
सीएम शिवराज का ये अंदाज देख हो जाँएगे हैरान
मध्य प्रदेश में मामा के नाम से प्रसिद्ध सीएम शिवराज सिंह चौहान अक्सर जनता के बीच मिलते जुलते दिखाई देते हैं.और अब जब प्रदेश में चुनावी माहौल है ऐसे में मामा का एक और अंदाज देखने को मिला है.मुख्यमंत्री जब धार जिले में जनता को सम्बोधित करने पहुँचे तो वहाँ वर्षा नाम की एक बेटी ने बताया कि वह 12वी कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई है उसे मामा द्वारा दी गई स्कूटी भी मिली है,वर्षा ने फिर प्रदेश के मुखिया को अपने घर चाय पीने का निमंत्रण भी दिया. सीएम शिवराज ने चलाई स्कूटी धार में सभा को सम्बोधित करते वक्त जब बेटी वर्षा ने मुख्यमंत्री से अपने घर चलने को कहा तो मामा ने भी बेटी का निमंत्रण स्वीकार किया.इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने वर्षा की स्कूटी भी चलाई और वर्षा को बैठाकर फोटो खिचवाया. बेटी का निमंत्रण किया स्वीकार वर्षा के कहने पर उसके घर पहुंचे सीएम शिवराज ने वर्षा की माँ से राखी भी बंधवाई.पूरे परिवार के साथ बैठकर चाय भी पी.सीएम ने चाय की तारीफ करते हुए कहा कि चाय इतनी स्वादिष्ट है जिसका वर्णन भी नहीं हो सकता.वह आगे बताते हैं कि वर्षा के पिता नहीं हैं पर उसका मामा है.प्रदेश के गरीब परिवार से आने वाले जितने भी बेटे बेटी हैं वह कभी भी शिक्षा से वंचित ना रहें, मुख्यमंत्री आश्वासन देते हैं उनके साथ मामा हमेशा रहेंगे. यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर दिखेगी सीमा हैदर और सचिन की कहानी,यह है फिल्म का नाम
बड़े पर्दे पर दिखेगी सीमा हैदर और सचिन की कहानी,यह है फिल्म का नाम
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की अब किस्मत खुल गई है.अभी तक सीमा और सचिन की जिस प्रेम कहानी को दुनिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से देख रही थी अब जल्द ही वो कहानी बड़े पर्दे पर भी नज़र आने वाली है.सचिन और सीमा पर फिल्माई जा रही है कराची टू नोएडा नाम की फिल्म. ऐसे हुआ सीमा हैदर को सचिन से प्यार पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा हैदर को पबजी के माध्यम से भारत के सचिन से प्यार हो गया था.सीमा पति को छोड़ अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई है.सीमा और सचिन ने शादी करली.सीमा पर जासूस होने के भी कई आरोप लगाए गए.जिसकी चर्चा समूचे भारत में हुई.इनकी इसी प्रेम कहानी को आज फिल्मजगत भी पसंद कर रहा है. फिल्म का ट्रेलर हुआ आऊट कराची टू नोएडा का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है जिसकी शुरूआत होती है कराची में रहने वाले एक आदमी से.ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुलिस उसे पीट रही है साथ बताया जा रहा है कि वह जिस लड़की को अपनी पत्नी मानता था वह हिंदुस्तानी जासूस निकली. ना केवल पुलिस व्यक्ति सो पूछताछ कर रही है बल्कि आस पास में रहने वाले भी क्लास लेते हुए नज़र आ रहे हैं.बताया जा रहा है कि फिल्म पाकिस्तानी और भारतीय जाँच ऐजेंसियों के काम को लेकर है. यह अभिनेत्री निभांएगे सीमा और सचिन का किरदार सचिन और सीमा पर फिल्माई जा रही कराची टू नोएडा में सीमा के किरदार का नाम सायमा बताया जा रहा है जिसे फरहीन फलर निभा रहीं हैं वहीं सचिन के किरदार में आदित्य राघव नज़र आंएगे. यह भी पढ़ें- एमपी में प्रियंका गांधी ने कह दी ये बड़ी बात की जनता हो गई कंफ्यूज
एमपी में एक साथ हुई दो बड़े नेताओं की शिरकत,क्या है खास
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के महज 20 दिन बाकी हैं जिसे चुनावी प्रचार का भी अंतिम चरण कहा जा रहा है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश में शिरकत की है.आज कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा और भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह एमपी दौरे पर निकले है. जो गारंटी दी है,अगर वो हम पूरी न करे तो कांग्रेस को दोबारा वोट मत देना प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी माहौल में आज पहली बार बुंदेलखंड का दौरा किया जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़ी बातें कहीं यहां तक कि ये भी कह दिया कि कांग्रेस पार्टी ने जो गारंटी दी है ,अगर वो हम पूरी न करे तो कांग्रेस को दोबारा वोट मत देना. लाडली बहना को बताया फुसलाने वाली स्कीम प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में पलायन और रोजगार का मुद्दा उठाया है ,साथ ही जाति जनगणना पर भी वह बात करती हुई दिखाई दी है वह कहती हैं कि जब हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो बीजेपी इसका भी विरोध करती है. इसमें क्या बुराई है कि किस वर्ग के कितने लोग हैं. यदि सरकार जानेगी नहीं तो सही तरीके से कैसे न्याय कर पाएगी इसी के साथ वह कहती हैं कि भाजपा को obc आरक्षण से दिक्कत है .इसी दौरान प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना को फुसलाने वाली स्कीम बता दिया है. यह है अमित शाह के तीन दिन के एमपी दौरे का पूरा शैड्यूल शनिवार को अमित शाह सागर और खजुराहो दौरे पर रहेंगे जहाँ वह कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेंगे. जिसके बाद वह शहडोल रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस जिले में भी शाह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से भेट कर उनमें जोश भरेंगे. इसी बीच अमित शाह उज्जैन भी जाएंगे,वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करके रोड शो करेंगे. वे अगले तीन दिन भोपाल, ग्वालियर,इंदौर, जिले का भी दौरा करने वाले हैं और यहां भी बीजेपी के बूथ लेवल तक के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इन दोनो ही बड़े नेताओं का प्रदेश में आना एक तरीके से अंतिम क्षणों की लड़ाई को दर्शा रहा है.दोनो ही नेताओं का ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा.पंडित इसे अंतिम क्षणों की लड़ाई बता रहे हैं, यह भी पढ़ें- फिर लगा कांग्रेस पर चुनावी हिंदू होने का आरोप
फिर लगा कांग्रेस पर चुनावी हिंदू होने का आरोप
चुनावी सरगर्मी के बीच सभी राजनैतिक पार्टियाँ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं.इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा ऐसी बयानबाजी की गई है जिसके कारण एक बार फिर पार्टी पर चुनावी हिंदू और सनातन विरोधी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस को आज भी है बाबरी मस्जिद शहीदी की पीड़ा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर बाबरी मस्जिद शहीदी को लेकर आरोप लगाए थे जिसके प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि – “बाबरी मस्जिद शहीद हुई “.आगे लिखा कि सुनिए प्रियंका गांधी के इशारे पर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष का बयान. पार्टी पर लगा चुनावी हिंदू होने का आरोप आशीष अग्रवाल लिखते हैं कि “जिन कांग्रेसियों के मन में और जुबान पर आज भी ‘बाबरी मस्जिद शहीदी’ की पीड़ा है, उनका चुनावी राम भक्त बनना केवल और केवल पाखंड है। राम मंदिर में प्रभु श्री राम के विराजमान होने की 22 जनवरी, 2024 तारीख़ सुन कांग्रेसी बौखला गये है और पुनः अस्थाओं को अपमानित करने पर उतर आये हैं!” कांग्रेस को है प्रभु श्री राम से दिक्कत कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के राम मंदिर वाले होर्डिंग हटवाने की गुहार निर्वाचन आयोग से की है जिसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिक्कत होर्डिंग से नहीं है बल्कि श्रीराम जन्मभूमी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से है,कांग्रेस को दिक्कत श्रीराम से है,राम मंदिर से है, सनातन से तो दिक्कत थी ही और अब नफरत इतनी बढ़ गई है कि अब राम मंदिर वाले होर्डिंग से भी पीड़ा हो रही है. यह भी पढ़ें- MP में कांग्रेस को एक और झटका ,इस पूर्व विधायक ने ली बीजेपी की सदस्यता
निशा बांगरे इसलिए नहीं लड़ेंगी चुनाव,जानिए कमलनाथ ने क्या कहा
आमला विधानसभा को लेकर अब सारी अटकलें साफ हो गई हैं.बैतूल जिले की आमला विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कहने वाली निशा बांग्रे अब यह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी.निशा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाईन कर ली है और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने खुद यह साफ किया है कि निशा चुनाव नहीं लड़ेंगी. निशा बांगरे नहीं लड़ेंगी चुनाव पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे लम्बे समय से बैतूल जिले की आमला सीट से चुनाव लड़ने की बात कह रही थी .निशा ने चुनाव लड़ने के लिए अपने सरकारी पद से भी इस्तिफा दे दिया लेकिन सरकार द्वारा उनका इस्तिफा मंजूर नहीं किया गया था.निशा के इस्तिफा में हुई देरी के कारण कांग्रेस पार्टी ने आमला विधानसभा सीट से अपने दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया जिसके बाद जब सरकार द्वारा निशा के इस्तिफा मंजूर कर लिया गया तब तक निशा के हाथ से टिकट जा चुका.अब निशा ने कांग्रेस पीर्टी अपना ली है और वह चुनाव भा नहीं लड़ने वाली हैं. बीजेपी पर भी कसा तंज निशा जब छिंदवाड़ा पहुँची तो कमलनाथ की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने उनके साथ षड़यंत्र किया है.वह कहती हैं कि सरकार ने उन्हें इस्तिफा भी तब दिया जब कांग्रेस पार्टी ने आमला सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी.बीजेपी मुझे चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती है.इसके अलावा निशा ने टिकट ना मिलने के बावजूद भी कमलनाथ की तारीफ की.वह कहती हैं कि कमलनाथ का हाथ है उनके ऊपर ,उन्हें कोई अनाथ नहीं कह सकता. क्या है कमलनाथ का कहना कमलनाथ कहते हैं कि निशा बांगरे चुनाव नहीं लड़ेंगी पर वह सभी के लिए एक मिसाल बनेंगी.वह महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ लड़ने में कांग्रेस के साथ खड़ी रहेंगी.हम ऐसे सभी महिलाओं को कांग्रेस में लेकर आँएगे.कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि निशा बांगरे ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है. यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यालय में किया बवाल
कांग्रेस पार्टी की सविता दीवान ने अपनाई सिंधिया वाली स्कीम
उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है,जो जिंदा है तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है ये किसी शायर की शायरी नही बल्कि कांग्रेस पार्टी की एक बागी नेता की सोशल मीडिया पोस्ट है जिसे उनकी पार्टी की लिए नाराजगी बताया जा रहा है .नर्मदापुरम की पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिल्कुल वैसी ही पोस्ट की है जैसी कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी जिसके बाद माना जा रहा है कि वह जल्द इस्तीफा देने वाली है. “Mp कांग्रेस पार्टी को कमलनाथ और दिग्विजय ने बंधक बना लिया है ” सविता दीवान इसके पहले भी सविता ने एक पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि अपना अस्तित्व बचाने को अपनों से लड़ना पड़ता है,जब भीष्म अधर्म के रक्षक हों तो अर्जुन बनना पड़ता है. इस पोस्ट को देखकर भी हर कोई हैरान था.दीवान का कहना है कि जिस बात को लेकर दो महीने टिकट वितरण करने की बात की जा रही थी अब पार्टी में वह दिखाई नही दे रहा है और तानाशाही चल रही है .इसके साथ ही नेत्री का कहना है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी को कमलनाथ और दिजविजय ने बंधक बना लिया है. सविता दीवान शर्मा ने पूर्व मंत्री मधुकरराव को हराया था वह इस बार सुहागपुर विधानसभा से टिकट चाहती थी पर पार्टी ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल को टिकट दे दिया जिसपर से नाराज सविता ने लगातार एक के बाद एक पोस्ट शेयर की .साथ एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सविता दीवान का कहना है कि तानाशाही रवैया अपनाकर टिकट वितरण हुआ है यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में शिवराज को टक्कर देंगे मिर्ची बाबा, सपा ने किया ये फैसला
क्या निशा बांगरे के लिए छोड़ी है कांग्रेस से यह एक सीट ?
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख को करीब आया देख कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दिया है.सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.पार्टी अभी तक कुल 229 उम्मीदवारों को नाम जारी किए है लेकिन सिर्फ एक सीट ऐसी है जिसको लेकर पार्टी ने अभी भी किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है.वह है बैतूल जिले की आमला विधानसभा जहाँ से पार्टी निशा बांगरे को टिकट देना चाहती है. बची हुई एक सीट हो सकती है निशा बांगरे के नाम कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 230 में से 299 पर उम्मीदवार उतार दिए हैं पर केवल एक सीट बकाया है.बची हुई सीट बैतूल जिले की आमला विधानसभा है जो चर्चित डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का क्षेत्र है.निशा लम्बे समय से चुनाव लड़ना चाह रही हैं पर इस्तिफा ना मिलने के कारण वह अभी भी चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं. लेकिन सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि निशा उनकी ओर से चुनाव लड़ें जिसके कारण ही बैतूल की आमला सीट पर अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है.माना जा रहा है कि यदि निशा चुनाव लड़ती हैं तो जीतने की सम्भावना बड़ सकती है. सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली निशा बांगरेको राहत निशा बांगरे अपना इस्तिफा मध्य प्रदेश सरकार से मांग रही है पर सरकार द्वारा विभागीय कार्यवाही का हवाला दिया जा रहा है.निशा ने सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे भी खटखटाए पर वहाँ से भी उन्हें राहत नहीं मिली.सुप्रीम कोर्ट ने उनकी विशेष अनुमति वाली याचिका भी खारिज कर दी और दोबारा हाईकोर्ट की राह दिखाई.अब देखना यह है कि आमला विधानसभा का टिकट निशा को मिलता है या नहीं. यह भी पढ़ें- “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश को…”- कमलनाथ
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, देखिए क्या है खास
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते आते कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.लिस्ट में पहली सूची के भी नाम बदले गए हैं.कांग्रेस की पहली सूची में 144 नाम जारी किए गए थे जिनमें से 3 सीटों पर नाम में परिवर्तन हुआ है.अभी तक कुल 229 सीटों पर नाम घोषित हो गए हैं केवल एक सीट बाकी है जिस पर अभी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं हुआ है. इन सीटों पर बदले नाम सबसे पहले बात करतें है उन तीन सीटों की जिन पर उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं.इन में नाम है दतिया सीट का जहाँ से पहले अवधेश नायक का नाम सामने आया था अब उस सीट पर राजेन्द्र भारती को टिकट दिया गया है.दूसरी सीट है पिछौर जहाँ से पहले शैलेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया था अब इनका नाम बदलकर अरविंद सिंह लोधी का नाम जारी किया गया है.तीसरी सीट गौटेगांव है जहाँ से पहले शेखर चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया अब इस सीट से एनपी प्रजापति का नाम जिया गया है.इन सीटों पर जमकर विरोध हुए थे जिसके कारण पार्टि को नाम बदलने पड़े. कुल सीटों का 13 प्रतिशत महिलाओं के नाम कांग्रेस के इन 229 उम्मीदवारों में से 30 सीटों पर महिलाँए उम्मीदवार बनी हैं यानी कुल सीटों की 13 प्रतिशत महिलाओं के नाम है.अब हम बात करते है उस सीट की जिसपर अभी तक उम्मीदवार नाम घोषित नहां किया गया है ये सीट है बैतूल जिले की आमली सीट. बची हुई इस एक सीट की कहानी आपको बतादें कि बीते दिनों से प्रदेश में चर्चा का विषय रहने वाली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पार्टि आमला विधानसबा से टिकट देना चाह रही है अभी तक इस्तिफा मंजूर ना होने के कारण वह फिलहाल चुनाव लड़ने में असमर्थ दिखाई दे रही हैं जिसके कारण पार्टि ने अभी इस सीट को बचाकर रखा हुआ है क्योंकि यदि निशा इस सीट से खड़ी होती हैं तो पार्टि के सीट जीतने के चांसेस ज्यादा हो जांएगे. नकुलनाथ द्वारा घोषित नाम भी लिस्ट में शामिल हालही में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने तीन नामों का ऐलान किया था जिसपर बीजेपी ने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए थे बतादें कि वह तीनों नाम कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल हैं.नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना से नीलेश उईके, अमरवाड़ा से कमलेश शाह और पथरिया से सोहन वाल्मीकि का नाम घोषित कर दिया था जो कि एक दम सही निकला. यह भी पढ़ें- विराट ने 97 गेंदो पे 103 रन बनाकर भारत को विश्व कप में दिलाई चौथी जीत
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम लिखा पत्र
आपने ऐसा तो अक्सर सुना होगा कि किसी आम नागरिक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा हो लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री ने आम जनता के नाम पत्र लिखा है.दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने प्रदेश के विकास कार्य और जनहित की योजनाओं का जिक्र करते हुए जनता का समर्थन मांगा है.आज यह पत्र बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा की मौजूदगी में जारी किया है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि “मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों ,माँ नमदा के इस पावन धरा को मेरा प्रणाममैं जब भी मध्य प्रदेश आता हुं, आपके मन में मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है।आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है ,वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्ष में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बना है। कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को जहां बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है उसके चलते मध्य प्रदेश देश के टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।” गिनाए ये विकास कार्य प्रधानमंत्री मोदी आगे कहते हैं कि ” इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्य प्रदेश में हुए 5 लाख किलोमीटर से भी अधिक सड़कों के निर्माण 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर, 65 लाख से अधिक घर में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देखकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। ये 20 वर्ष न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास के रहे हैं ये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं।आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि ,महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है। भाजपा सरकार ने अपने गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई हैं, जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।” यह कहकर किया पत्र का समापन प्रधानमंत्री ने पत्र में महिलाओं ,युवाओं,आदिवासियों की हित की योजनाओं की भी बात की साथ ही पत्र के अंत के कहा ” मेरा सदा मध्य प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है जिसके चलते आपने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी ,मुझे विश्वास है कि उसी तरह से आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनायेंगे।” यह भी पढ़ें- राजधानी भोपाल में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर