जबलपुर दौरे में सीएम का कांग्रेसियों ने भी किया अभिवादन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस समय सभी राजनैतिक दल एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं।ऐसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कल जबलपुर के दौरे पर थे।लेकिन दौरे में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।दरअसल इस दौरे में केवल आम जनता ने ही नहीं बल्कि कांग्रेसियों ने भी सीएम का अभिवादन किया। सीएम का कांग्रेसियों ने भी किया अभिवादन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में अपने दौरे की शुरुआत काली मंदिर में पूजा कर के की।सीएम ने फिर एक कार्यकर्ता के हाथ की बनी हुई चाय पी और अपना कारवा आगे बढ़ाया।बतादें कि जबलपुर के इस दौरे में भाजपा प्रत्याशी आलोक रोहाणी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के सदर बाजार से होकर सदर वाली काली मंदिर पहुंचा, जहाँ उनका कारवा रुका और उन्होंने माँ की पूजा की। इसके बाद जब काफिला आगे बढ़ा तो कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौकसे चिंटू के निवास के आगे से गुज़रा।जहाँ कांग्रेस के समर्थकों ने भी शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रत्याशी आलोक रोहाणी का अभिवादन किया। काफिले पर बरसाए फूल सीएम चौहान के इस दौरे में सभी नगरवासियों ने उनका जमकर स्वागत किया था।साथ ही सभी लोगों से अपनी अपनी छतों पर चढ़कर सीएम और भाजपा प्रत्याशी पर फूल बरसाए थे।चौहान का यह काफिला सदर चौपाटी में आकर समाप्त हुआ। इसके बाद मध्य विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के बाद अब कमलनाथ ने लिखा प्रदेश की महिलाओं के नाम पत्र
प्रधानमंत्री के बाद अब कमलनाथ ने लिखा प्रदेश की महिलाओं के नाम पत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे हैं वैसे वैसे ही प्रदेश की राजनीति भी रोचक होती जा रही है।आपको याद होगा कि कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र लिखा था अब ऐसा ही एक पत्र पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं के नाम लिखा है। कमलनाथ ने पत्र में लिखी ये बातें कमलनाथ ने पत्र में प्रदेश की महिलाओं से कहा कि यदि वह किसी कारणवश नारी सम्मान योजना का फॉम नहीं बर पाई हैं तो भी कोई बात नहीं है, वह फिर भी नियमानुसार इसकी पात्र रह सकेंगी।आगे वह कहते हैं कि जब पार्टी जीत जाएगी तो सबसे पहले वह नारी सम्मान योजना पर अपने हस्ताक्षर करेंगे और महिलाओं को 1500 रुपए दिलाएंगे। इसके अलावा उन्होंने 500 रुपए में गैससिलंडर मिलने,100 यूनिट तक बिजली बिल माफ ,200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ कर देने की भी बात कही।कमलनाथ का कहना है कि इस पत्र पर मैने साईन किए हैं इसे सभी सम्भाल कर रखें,यह मेरी गारंटी और वचन है। घोषणा पत्र देखने की भी की अपील कमलनाथ ने कहा कि हमारी बिजली बिल माफ करने वाली योजना एक बार फिर लागू होगी साथ ही 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ भी किया जाएगा।इस तरह की और भी योजनांए आपके और आपके परिवार के लिए हैं, कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक घोषणा पत्र को ध्यान से पढ़ें। यह भी पढ़ें- कार्तिक मास का क्या है महत्व, इस माह में क्या करें क्या नहीं
कार्तिक मास का क्या है महत्व, इस माह में क्या करें क्या नहीं
कार्तिक मास की शुरुआत 29 अक्टूबर से हो गई है। इस मास में मुख्य रूप से भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. इस मास में तुलसी का पौधा लगाया जाता है और तुलसी विवाह भी शुभ माना जाता है.इस श्रेष्ठ मास में दान करने और जाप करने से उत्तम फल की प्राप्ती होती हैं.सनातन धर्म में इस मास की बहुत महिमा बताई गई है। कार्तिक मास का महत्व विशेषकर कार्तिक में दीप दान करने से शुभ फल मिलता है.सनातन धर्म में कार्तिक का महत्व सभी मासों से अधिक बताया गया है. इस विष्णु भगवान और माँ शक्ति की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है. माना जाता है कि जिस प्रकार पुरुषोत्तम मास को भगवान श्री कृष्ण का मास कहा जाता है वैसे ही कार्तिक मास को प्राण प्रिया श्री राधा का मास कहा जाता है।इस मास में सुबह सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान,ध्यान,जाप करना चाहिए। इन बातों का रखें विशेष ध्यान कार्तिक मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।इस मास में तुलसी जी के पौधे का रोपण शुभ माना जाता है साथ ही माँ तुलसी की पूजा अर्चना से विशेष फल मिलता है।कार्तिक मास में दीप दान का भी महत्व है।किसी भी तालाब,नदी,पोखर आदी पर दीप दान करना श्रेष्ठ बताया गया है । इस माह में घर की देहरी पर भी दीपक जलाना चाहिए।इस मास में यदि भूमी पर शयन किया जाए तो यह काफी लाभदायक रहता है।इस महीने में शरीर में तेल लगाना वर्जित बताया गया है महीने में केवल एक दिन नरक चतुर्दशी के दिन ही तेल लगाया जाता है।यदि इस माह में कोई दोपहर में सयन करता है तो उसकी आयु की हानी होती है। यह भी पढ़ें- आचार संहिता के बीच भी आएंगे लाडली बहनों के खाते में पैसे
आचार संहिता के बीच भी आएंगे लाडली बहनों के खाते में पैसे
मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है प्रदेश में 17 नबम्बर को वोट डाले जाएंगे और चुनावी परिणाम 3 दिसम्बर को जारी होंगे।चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई।इसी बीच प्रदेश की लाडली बहनों के मन में एक सवाल लम्बे समय से चल रहा था कि चुनावी दौर में कहीं उनकी हित की लाडली बहना योजना को बंद तो नहीं कर दिया जाएगा,क्या उनके खाते में इस माह की किश्त आएगी या फिर चुनाव के कारण वह लाभ नहीं ले पाएंगी। इस महीने भी लाडली बहनों के खाते में आएंगे पैसे अब यह साफ हो गया है कि इस महीने भी प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में उनकी राशी सुरक्षित पहुँच जाएगी।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई गई लाडली बहना स्कीम के तहत सभी गरीब महिलाओं के खाते में हर माह 1250 रुपए की राशी आ रही है। चुनाव के बीच लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी बतादें कि MP में चुनाव के बीच भी प्रदेश की लाडली बहनों के लिए चलाई गई योजना जारी रहेगी। इस योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में राशी डाली जाएगी। इस माह की 7 तारीख को फंड को ट्रांसफर करने के लिए महिला बाल विकास द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश की गरीब महिलाओं के खाते में इस महीने भी 1250 रुपए आएंगे। दरअसल क्योंकि यह योजना आदर्श आचार संहिता लगने के पहले ही लागू कर दी गई थी इसलिए इसका लाभ चुनावों के बीच भी लाभार्थियों तक पहुँचाया जाएगा।पर देखना यह है कि दिसम्बर माह की किश्त शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहनों के खाते में पहुँच पाएगी या नहीं। यह भी पढ़ें- क्या कांग्रेस पार्टी सपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी को भी दे रही धोखा
महुआ मोईत्रा ने किया आचार समिति के सामने असंसदीय भाषा का प्रयोग
टीएमसी सांसद महुआ माईत्रा को बीते दिन आचार समिति (एथिक्स कमेटी) की बैठक में बुलाया गया।तृणमूल कांग्रेस की सांसद पर पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगे हैं।महुआ मोईत्रा ने अब समिति अध्यक्ष पर ही अश्लील और अनैतिक सवाल पूछने का आरोप लगा दिया है तो वहीं समिति अध्यक्ष ने सांसद पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। महुआ मोईत्रा ने लगाए आचार समिति पर आरोप 2 नबम्बर को टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा लोकसभा की आचार समिति (एथिक्स कमेटी) के सामने पेश हुई।उनपर कैश फॉर क्वेरी का मामला सामने आया है जिसपर जब सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।माईत्रा का कहना है कि समिति ने उनसे अश्लील और आपत्तिजनक सवाल किए हैं। टीएमसी सांसद ने किया असंसदीय भाषा का प्रयोग जब मीडिया ने समिति अध्यक्ष विनोद सोनकर से बात की तो उन्होंने बताया कि महुआ मोईत्रा से जब सवाल किए गए तो वह गुस्सा होने लगीं।वह आगे बताते हैं कि उन्होंने वही सवाल किए जो व्यवसायी हीरेनंदानी ने और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाए हैं।हमने उन्हें तीन ऑप्शन दिए थे जिनमें से वह उत्तर लिखित,मौखिक और समिति के सामने भी दे सकती थी।साथ ही महुआ माईत्रा ने सभा प्रमुख और समिति के सदस्यों के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने छोटे भाई के लिए मांगा जनता से समर्थन
दिग्विजय सिंह ने छोटे भाई के लिए मांगा जनता से समर्थन
कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी शक्ति झोंके हुए हैं।ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी हर रोज अलग अलग जगह जाकर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं इसी बीच बड़े नेता ने अपने छोटे भाई के लिए भी जनता से समर्थन मांगा है। किसकी होगी चाचौड़ा विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की मशहूर सीटों में आने वाली चाचौड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं।बतादें कि वैसे तो लक्ष्मण सिंह ने 2018 के चुनाव में भी जीत हासिल की थी पर इस बार चाचौड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।लक्ष्मण सिंह के खिलाफ बीजेपी की ओर से प्रियंका मीणा मैदान में हैं और आम आदमी पार्टी से ममता मीणा भी कांग्रेस प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। दिग्विजय सिंह ने छोटे भाई के लिए मांगा समर्थन दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को चुनाव जिताने के लिए जनता से अपील की है।वह कहते हैं कि अगर चाचौड़ा को जिला बनाना चाहते हो तो लक्ष्मण सिंह और कमलनाथ का समर्थन करों। आगे वह बताते हैं कि “चाचौड़ा का अपना अलग इतिहास रहा है. लक्ष्मण सिंह स्पष्टवादी व्यक्ति हैं, गांव में गरीबों के बीच जाते हैं. कभी कुंए पर सो जाते हैं तो कभी गांव में। प्रदेश में सरकार बनानी है और चाचौड़ा को जिला बनाना है तो लक्ष्मण सिंह को चुनाव जिताएं कमलनाथ को जिताएं. सभी से प्रार्थना है कि 2023 के चुनाव में सरकार हमें बनानी है कांग्रेस की और चाचाैड़ा को जिला बनाना है तो छोटे साहब को सपोर्ट करें.” यह भी पढ़ें- भिंड प्रत्याशी ने सपा छोड़ अपनी मूल पार्टी में की वापसी
भिंड प्रत्याशी ने सपा छोड़ अपनी मूल पार्टी में की वापसी
मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनाव में अब केवल 14 दिन वाकी हैं पर दलबदली अभी तक जारी है।भिंड विधानसभा सीट से समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी रवि सेन जैन गुरूवार की दोपहर से ही लापता थे और जब वह मिले तो पता चला कि वह सपा को छोड़ दोबारा बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। सपा प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी रवि सेन जैन ने भाजपा से बगावत कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। और जैन को सपा की ओर से टिकट भी दे दिया गया था पर नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रत्याशी ने दोबारा बीजेपी में ऐंट्री कर ली।जिसके कारण अब समाजवादी पार्टी को गेहरा सदमा लगा है। दरअसल रवि सेन जैन गुरूवार को दोपहर से ही अचालक लापता हो गए थे ।नेता का मोबाईल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था जिसके बाद जैन के परिजनों और समर्थकों को उनकी चिंता हुई।नेता की लोकेशन हाथ ना लगने पर परिजनों सहित समर्थक पुलिस के पास गए और बताया कि नेता का कोई पता नहीं चल रहा है शायद उनका अपहरण हो गया है। जैसे ही पता चला पुलिस सक्रीय हो गई और नेता को ढूंढने में जुट गई।बाद में पता चला कि वह शहर के शास्त्री नगर इलाके के एक घर में हैं।वहाँ से नेता को थाना लाया गया जिसके बाद जब पत्रकारों ने नेते से सवाल किया कि वह कहां गायब हो गए तब रवि सेन जैन ने यह ऐलान किया कि वह अब अपनी मूल पार्टी बीजेपी में वापसी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का हुआ बड़ा नुकसान जैसे ही रवि सेन जैन के दलबदल की बात का पता चला तो सपा जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने रवि को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया।वह रवि पर दगाबाज़ी और धोखा देने का भी आरोप लगाने लगे।बतादें कि क्षेत्र से अब समाजवादी पार्टी के पास कोई उम्मीदवार नहीं है।यानी की भिंड सीट से सपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ गया है। यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने जताई चुनाव से पहले अपनी गिरफ्तारी की आशंका
अरविंद केजरीवाल ने जताई चुनाव से पहले अपनी गिरफ्तारी की आशंका
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मध्य प्रदेश के दौरे पर थे।काजरीवाल ने आज सिंगरौली में दौरा किया जहां उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।इस दौरान केजरीवाल ने अपने गिरफ्तार होने की आशंका जताई। अरविंद केजरीवाल चुनाव परिणाम आने तक हो सकते हैं गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज सिंगरौली के दौरे पर थे।इस दौरान केजरीवाल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें रोज गिरफ्तारी की धमकियाँ मिलती है।वह आगे कहते हैं कि केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उसके विचारों को कैसे गिरफ्तार करोगे। उसकी सोच वाले लाखों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे। मध्य प्रदेश की जनता करेगी चमत्कार– अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जैसे दिल्ली की जनता ने चमत्कार ,पंजाब की जनता ने चमत्कार किया वैसे ही अब मध्य प्रदेश की जनता भी करेगी चमत्कार।वह आगे कहते हैं कि चुनाव परिणाम आने तक पता नहीं मैं जेल में रहूंगा या बाहर पर जनता कहेगी कि केजरीवाल सिंगरौली आए थे हमने उन्हें ऐतेहासिक जीत दिलाई। भाजपा पर कंसा तंज केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि “तुम्हारी दस साल से देश में सरकार है। आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि देश में कितने स्कूल बनाए। किस-किस का मुंह बंद करोगे। हम अन्ना आंदोलन से निकले हैं। रामलीला मैदान की स्टेज पर मैं, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया बैठते थे। हमें गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन जो करोड़ों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में आती थी, उन्हें कैसे गिरफ्तार करोगे? भगवंत मान ने भी किया बीजेपी पर हमला भगवंत लाल ने कहा कि जब भी हम किसानों और गरीबों के हित का काम करने की बात करते हैं तो भाजपा कहती है कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं पर जब भाजपा के प्रधानमंत्री देश के गरीबों के खाते में 15 लाख डालने की बात करते हैं तो वह रेवड़ी नहीं है। यह भी पढ़ें- सिंधिया के “जय-वीरू” के बारे में पूछने पर जनता ने दिया ये जवाब
हुजूर सहित इन विधानसभाा सीटों से कार्यकर्ताओं ने वापस लिया नामांकन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख है।आज का दिन काफी खास माना जा रहा हैं क्योंकि आज राजनीति में बड़ी फेरबदल हो सकती है।सभी राजनैतिक दलों के बागी नेता आज अपना नामांकन वापस ले रहे हैं।इस दौर में कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत मिलती नज़र आ रही है। बागी नेताओं को मनाने में कांग्रेस है सबसे आगे नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन प्रदेश भर में कई बागी नेताओं से अपने नाम वापस ले लिए हैं।सभी दलों के बड़े नेता बागियों को मनाने की कोशिश में लगे हुए थे पर इस रेस में कांग्रेस पार्टी आगे रही।पार्टी ने कभी फोन लगाकर ,कभी पैर छू कर तो कभी बंद कमरे में बातचीत कर के पार्टी ने 15 बागियों को मना लिया है। लेकिन पार्टी चार पूर्व विधायक को मनाने में नाकामियाब रही।इनमें पूर्व विधायक ओम प्रकाश रघुवंशी ,पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, पूर्व विधायक शेखर चौधरी ,और पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू निर्दलीय चुनाव लड़ेंने वाले हैं। इन बागियों ने लिया नामांकन वापस राजधानी भोपाल जिले में आने वाली हुजूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी नेता जितेंद्र सिंह डागा ने भी नामांकन वापस लेने की बात की। दमोह की जबेरा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रजनी ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।रजनी ने टिकट ना मिलने पर कांग्रेस से बगावत कर बसपा की ओर से पर्चा भरा था।अब उम्मीदवार से अपना पर्चा वापस ले लिया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह होंगे गिरफ़्तार ? , अरेस्ट वारंट जारी
महुआ मोईत्रा के कैश फॉर क्वेरी मामले की बैठक में वीडी शर्मा हुए शामिल
बीते कुछ दिनों से टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा चर्चा का विषय बनी हुई हैं।महिला सांसद पर आरोप हैं कि वह पैसे लेकर सवाल पूछती हैं।इसी विषय को लेकर आज दिल्ली में आचार समिति (इथिक्स) कमेटी की बैठक है जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सम्मिलित होंगे। महुआ मोईत्रा पर होगी आज चर्चा टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाए थे। निशिकांत का कहना है कि टीएमसी सांसद ने संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यवसायी से रिश्वत ली है।जिसको लेकर संसद अध्यक्ष ओम बिरला से जाँच की मांग की गई। क्यों हुए वीडी शर्मा बैठक में शामिल भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी आज आचार समिति की इस बैठक में शामिल होने वाले हैं।दरअसल वीडी शर्मा आचार समिति (इथिक्स) कमेटी के सदस्य भी हैं जिसके कारण ही वह महुआ के कैश फॉर क्वेरी मामले की बैठक में शामिल होंगे।बतादें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोईत्रा का विशेषाधिकार के उल्लंघन’ और ‘सदन की अवमानना’ का मामला बताया था। व्यवसायी को दी थी अपनी पार्लियामेंट्री आईडी टीएमसी सांसद महुआ के कैश फॉर क्वेरी मामले की आज बैठक होने जा रही है।आपको बतादें कि मोईत्रा ने यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने दर्शन हीरानंदानि नामक व्यवसायी को अपनी पार्लियामेंट्री आईडी इस्तमाल करने के लिए दी थी हालांकि वह पैसा लेने की बात ता खंडन कर रही हैं। यह भी पढ़ें- दुनिया की नज़रें थी केजरीवाल पर तब ईडी ने धर दबोचा AAP के इस मंत्री को