कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा दलित युवक की पिटाई का आरोप
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव आय दिन और रोचक होता जा रहा है। प्रदेश के सीधी पेशाब कांड की आग अभी तक शांत नहीं हुई थी कि अब एक और कांड हो गया। सीधी में एक दलित की बुरी तरह से पिटाई की गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक हैं।घटना की खबर मिलते ही सांसद और भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक ने पीड़ित से मुलाकात की। रीति पाठक ने की दलित से मुलाकात प्रदेश के सीधी जिले से एक बार फिर दलित युवक के साथ मारपीट करने का मामला आया है। लेकिन इस बार दलित के साथ मारपीट करने का आरोप कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा है। पीड़ित को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिससे मिलने के लिए भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक अस्पताल पहुँची। इस दौरान रीति पाठक ने जिले के एसपी को भी फोन कर कारवाई करने के निर्देश दिए। पाठक ने पुलिस को धमकी भरे अंदाज में कहा कि कारवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करेंगी। पुलिस प्रशासन फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- मिर्ची बाबा साड़िया बांट कर मांग रहे हैं महिलाओं से वोट
मिर्ची बाबा साड़िया बांट कर मांग रहे हैं महिलाओं से वोट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल 4 दिन का ही समय बचा हुआ है जिसके कारण प्रदेश भर में चुनावी प्रचार में लगे नेताओं ने रात दिन एक कर दिए हैं। इसी बीच जनता को साधने के लिए नेता कहीं पैसे बांट रहे हैं कहीं दारू तो कहीं महिलाओं के लिए साड़ियाँ। ऐसै ही एक मामला सामने आया है प्रदेश की हॉट सीट बुधनी से। बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ खड़े हुए सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं को ज़बरदस्ती साड़ियाँ बांटते दिखाई दे रहे है। मिर्ची बाबा का साड़ी बांटते वीडियो हुआ वायरल दरअसल जब मिर्ची बाबा जनता से वोट मांगते हुए महिलाओं के पास पहुंचे तो उन्होंने महिलाओं को साड़ियाँ बांटी। इस दौरान जब एक महिला ने साड़ी लेने से मना कर दिया तो बाबा ने कहा कि आप मेरी बहन हो आप बताओं त्यौहार पर आप भाई मानती हो की नहीं, इसलिए नहीं की आप मुझे वोट देना बल्कि एक संत आपके द्वार पर आया है तो हाथ जोडकर ले लीजिए। वायरल वीडियो में मिर्ची बाबा महिलाओं को कहते नज़र आ रहे हैं कि गौ माता की रक्षा के लिए कुछ नहीं है ,युवाओं के पास रोजगार नहीं और संत जो भी करेगा आप के लिए करेगा। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने कर दी कांग्रेस नेता की चप्पलों से पिटाई
जानिए बीजेपी के घोषणा पत्र से जुड़ी खास जानकारी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जोपी नड्डा द्वारा पार्टी के मैनीफेस्टो की घोषणा की गई। अपने घोषणा पत्र में बीजोपी ने लगभग हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणा की हैं। पत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं को लेकर बड़े वादे किए गए हैं। बीजेपी का घोषणा पत्र हुआ जारी आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है बतादें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा इसकी घोषणा की गई। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,प्रदेश वीडी शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। यह हैं भाजपा की घोषणांए यह भी पढ़ें- महिलाओं ने कर दी कांग्रेस नेता की चप्पलों से पिटाई
जय श्री राम कहने पर प्रिंसिपल ने कर दी छात्र की पिटाई
मध्य प्रदेश के इस चुनावी दौर में जहाँ सारी मीडिया का ध्यान नेताओं पर है वहीं प्रदेश में कुछ ऐसी भी घटनांए घट रही है जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। दरअसल प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले गंजबसौदा शहर के एक मिशिनरी स्कूल में जब एक छात्र ने जय श्री राम का नारा लगाया तो उसकी बेहद बुरी तरह से पिटाई कर दी गई जिसके बाद सक्रीय हिंदू संगठनों ने स्कूल का जमकर विरोध किया। छात्र को जय श्री राम कहने पर दी सज़ा मध्य प्रदेश के गंजबासोदा के भारत माता कॉन्वेंट स्कूल में जब बच्चों ने जय श्री राम के नारे लगाए तो विवाद हो गया।बच्चों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने पर स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों की पिटाई कर दी।भारत माता कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे जिसपर स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों की पिटाई की। बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन का क्या है कहना जिसके बाद हिंदूवादी संगठन स्कूल में विरोध करने पहुंचे ,साथ ही पुलिस और प्रशासन भी भारत माता कॉन्वेंट स्कूल में मौजूद रहा । इस पूरे मामले को लेकर बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो का कहना है कि यह घटना काफी निंदनीय है इसको लेकर एसपी और कलेक्टर को एफआईआर करने,जांच करने और उचित कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल पहले भी आ चुका है चर्चा में गंजबासौदा का भारत माता कॉन्वेंट स्कूल पहले भी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए चर्चा में आया था।पहले भी मिशनरी स्कूल ने बच्चों को तिलक लगाने, कलावा पहनने को लेकर प्रताड़ना दी थी इसके लावा मिशनरी स्कूल पर धर्मपरिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा चुके है। यह भी पढ़ें- छोटी दिवाली पर जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र
भाजपा धनतेरस पर करेगी घोषणा पत्र जारी
कल यानी धनतेरस के दिन भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब लगभग एक हफ्ते का समय बचा हुआ है जिसमें प्रचार प्रसार के लिए सभी दलों ने अपनी अपनी शक्ति झोंक दी है।इसी अंतिम चरण में अब भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। धनतेरस पर जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र कल यानी धनतेरस के दिन भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है।चुनाव से ठीक एक महीने पहले जारी होने वाले इस घोषणा पत्र में महिलाओं, शिक्षा,किसान और रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। शामिल होगी यह बड़ी घोषणाएं बीजेपी के घोषणा पत्र में कई बड़ी घोषणाएं शामिल हो सकती हैं इनमें महिलाओं के लिए सुरक्षा का वादा,किसानों के लिए योजना और शिक्षा, रोजगार समेत गाँव को लेकर कोई घोषणा हो सकती है।बतादें कि पार्टी घोषणा पत्र में लाडली बहनों को मिलने वाले 1250 रुपए को बड़ाकर 3000 तक करने की घोषणा भी कर सकती है।बतादें कि कांग्रेस पार्टी ने पहले की अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था जिसमें किसानों,महिलाओं और युवाओं से जुड़े वादे किए गए थे। यह भी पढ़ें- प्रचार वाहन से मिली शराब की पेटियां, कांग्रेस प्रत्याशी पर FIR
हिंदू ग्रन्थों के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं
हिंदू त्योहारों में सबसे बड़ त्योहार कहे जाने वाली दीपावली आ गई है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है।धनतेरस के दिन सभी लोग खरीदारी करते हैं और आज हम जानेंगे कि शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिेए। धनतेरस पर यह ज़रूर खरीदें पौराणिक कथाओं के अुनसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व होता है। इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि का प्राकट्य हुआ था। इस दिन खरीदी जाने वाली हर वस्तु दुगना लाभ देती है लेकिन ये जानना ज़रूरी है कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए। तांबे और पीतल के बर्तन धनतेरस के दिन लोग ज्यादातर बर्तनों की खरीदारी करते हैं पर इस दिन हमें ऐलेमूनियम या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए इसके अलावा इस दिन तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना ज्यादा शुभ होता है। झाड़ू धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से सुख, सम्पत्ती और यश बड़ता है। इस दिन झाड़ू की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता। कौड़ी धन की देवी माँ लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई हैं और कौड़ी की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है जिस कारण कौड़ी सो माँ अकर्षित होती हैं। माँ लक्ष्मी को कौड़ी काफी पसंद भी है। सोना या चांदी धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदा हुआ सोना और चांदी अपने साथ धन, बैभव और यश लेकर आता है। लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र धनतेरस के दिन लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र जरू़र खरीदना चाहिेए । यंत्रों को उचित स्थान पर रखना चाहिए और उनकी दीपावली की शाम को पूजा करनी चाहिए। यदि आप भी अपने घर में माँ लक्ष्मी का स्थिर निवास चाहते हैं तो धनतेरस पर लक्ष्मी यंत्र और कुबेर यंत्र अवश्य खरीदें। यह भी पढ़ें- कार्तिक मास का क्या है महत्व, इस माह में क्या करें क्या नहीं
उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्री ने भरी एमपी में हुंकार
मध्य प्रदेश के इस चुनावी दौर में अब दलों के स्टार प्रचारकों की भी ऐंट्री हो गई है।प्रदेश में चुनावों को करीब आया देख सभी दलों ने अपने प्रचार प्रसार की रफ्तार बड़ा दी है।आज भारतीय जनता पार्टी के दो स्टार प्रचारकों ने की प्रदेश में शिरकत। उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ और गुजरात से भूपेंद्र पटेल ने करा प्रदेश में दौरा। उत्तर प्रदेश से योगी ने भरी हुंकार आज उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री यागी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा में दौरा किया। योगी ने क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी राज्य कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार के समर्थन में वोट की अपील की।योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ही समस्या बता दिया।वह कहते हैं कि जनता को शिक्षा और संस्कार को चुनना है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने की मोदी की जमकर तारीफ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के अलावा गुजरात के मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी दौरा किया।पटेल ने रतलाम ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मथुरा डामर के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया।इस दौरान पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खूब तारीफ की।उन्होंने कहा कि मोदी ने पहले गुजरात को सुशासन दिया और अब वह पूरे देश को सुशासन दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन की दुर्घटना पर आया बड़ा अपडेट
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के वाहन की दुर्घटना पर आया बड़ा अपडेट
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का वाहन एक दुर्घटना का शिकार हो गया है।दरअसल मंत्री अपने छिंदवाड़ा के दौरे से वापस लौट रहे थे तभी एक बाईक सवार की गलती के कारण दुर्घटना हो गई।एक्सीडेंट में बाईक सवार की मौत हो गई है वहीं तीन बच्चे गम्भीर रूप से घायल हुए। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं।वाहन के एक्सीडेंट का कारण गलत साईड से आने वाले एक बाईक सवार को बताया जा रहा है।बाईक सवार युवक एक शिक्षक था जिसका नाम निरंजन सूर्यवंशी बताया जा रहा है।युवक की मौके पर ही मौत हो गई है साथ ही युवक की गाड़ी पर तीन बच्चे थे जो गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बच्चे स्कूल की छुट्टी होने पर वापस आ रहे थे इसी बीच दुर्घटना का शिकार हुए।केंद्रीय मंत्री तोमर छिंदवाड़ा में एक जनसभा को सम्बोधित कर वापस आ रहे थे इसी बीच एक बाईक सवार व्यक्ति गलत साईड से आ रहा था जिसे बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हो गई थी। यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से अभी का सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है । केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल वाहन एक दुर्घटना का शिकार हो गया है।वाहन में बैठे दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं। वाहन के एक्सीडेंट का कारण गलत साईड से आने वाले एक बाईक सवार को बताया जा रहा है।केंद्रीय मंत्री तोमर छिंदवाड़ा में एक जनसभा को सम्बोधित कर वापस आ रहे थे इसी बीच एक बाईक सवार व्यक्ति गलत साईड से आ रहा था जिसे बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। यह भी पढ़ें- जल्द ही धीरेंद्र शास्त्री बधने वाले है बन्धन में, कौन है वह कन्या
पीसीसी चीफ की मौजूदगी में नाराज़ होकर मंच से उतरे कांग्रेसी नेता
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज़ दो हफ्ते का समय बचा हुआ है ऐसे में चुनावी प्रचार की रफ्तार भी तेज़ हो गई है। साथ ही चुनावी मौसम में नेताओं के सियासी ड्रामे भी देखने को मिल रहे हैं।ऐसा ही एक ड्रामा कांग्रेस की एक जनसभा में देखने को मिला जब पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में एक कांग्रेसी नेता नाराज़ होकर मंच से नीचे उतर गए। नाराज़ होकर मंच से उतरे कांग्रेसी नेता प्रदेश में एक ओर भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने के प्रयास कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता भी रैली पर रैली करते नज़र आ रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ दतिया दौरे पर गए जहां पहुंचकर उन्होंने माँ पीताम्बरा के दर्शन और पूजन किया जिसके बाद वह वंखडेश मंदिर पहुंचे और महादेव का अभिषेक किया। कमलनाथ ने मंदिर से सीधे किला चौक की ओर प्रस्थान किया जहाँ उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया।इसी दौरान पहले तो कांग्रेसी नेताओं के साथ धक्का मुक्की की गई फिर एक नेता नाराज़ होकर मंच से उतर गए।दरअसल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अम्बिका शर्मा का नाम स्वागत सूची में नहीं लिया गया था जिससे नाराज़ होकर वह मंच से उतर आए और बड़ी मशक्कत के बाद दोबारा मंच पर आने के लिए राज़ी हुए। पीसीसी चीफ ने मुख्यमंत्री को बताया घोषणा मशीन पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हे कहा कि शिवराज घोषणा मशीन हैं वह तो नदी ना होने पर भी वहं पुल बनाने की घोषणा कर सकते हैं।उन्हें तो मुम्बई चले जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- महिलाओं के बाद गौधन विकास के लिए वचनबद्ध हुए कमलनाथ