Aayudh

कौन हैं सुरन्या अय्यर (suranya aiyar) जिसने राममंदिर के विरोध में रखा व्रत

सुरन्या अय्यर (suranya aiyar)

कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। बतादें कि नेता की बेटी सुरन्या अय्यर (suranya aiyar) ने राम मंदिर के विरोध में तीन दिन का उपवास किया था। अब जिसके कारण उनका विरोध उनकी ही सोसाईटी में शुरू हो गाय है। सुरन्या अय्यर (suranya aiyar) ने किया राम का विरोध पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि सुरन्या ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पेस्च किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी माँ के हाथों से एक चम्मच शहद खाकर अपना व्रत तोड़ है। बेटी की इस बात से पिता मणिशंकर अय्यर को भी कापी कुछ सुनना पढ़ रहा है। वह दिल्ली के जंगपुर इलाके में रहते हैं। उनकी सोसाईटी के लोगों ने उनको पत्र सौंपा है कि या तो सुरन्या सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे या फिर सोसाईटी छोड़कर चली जाएं। यामिनी अय्यर भी आई सरकार के रडार में इसके पहले बड़े नेता की दूसरी बेटी यामिनी अय्यर भी चर्चा में आ चुकी हैं। दरअसल यामिनी अय्यर के नेटृत्व में एक थिंक टैंक चल रही थी जिसका केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हालही में फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि लम्बे समय से यह थिंक टैंक सरकार के रडार पर था क्योंकि यह संस्था नियमों का उलंघन कर रही थी। यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी (gyanvapi) परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में शुरू होगी पूजा

ज्ञानवापी (gyanvapi) परिसर में स्थित व्यासजी के तहखाने में शुरू होगी पूजा

ज्ञानवापी

31 सालों बाद अब जाकर ज्ञानवापी (gyanvapi) मस्जिद के अंदर स्थित व्यास जी के तहखाने को खोल दिया गया है और उसके अंदर स्थित भगवान की मूर्तियों की पूजा करने की इजाजत भी दे दी गई है। लगातार हिंदू पक्ष द्वारा ऐसा दावा किया जा रहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर स्थित इस तहखाने में पहले व्यास परिवार पूजा पाठ किया करता था और अब जाकर व्यास परिवार को एक बार फिर से उनका अधिकार मिल गया है। अब 31 सालों बाद फिर से ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर स्थित इस मंदिर में पूजा पाठ शुरू हो जाएगी । साल 1531 से 1930 तक व्यास परिवार ने की पूजा वाराणसी जिला कोर्ट ने आज बुधवार को ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाना में पूजा पाठ करने की इजाजत देती है। कोर्ट ने वाराणसी जिलाधिकारी को 7 दिन के अंदर पुजारी नियुक्त करने को कहा है। वाराणसी में साल 1551 से व्यास परिवार वंशवृक्ष तरीके से लगातार पूजा पाठ करता आया है पर साल 1930 में व्यास जी के तहखाना में तत्कालीन सरकार द्वारा ताला लगवा दिया गया था। ज्ञानवापी (gyanvapi) परिसर में होगी पूजा इसके बाद से ही इस मंदिर में आखरी बार पूजा पाठ करने वाले सोमनाथ व्यास के नाती शैलेंद्र कुमार व्यास ने 25 दिसंबर 2023 को वाराणसी कोर्ट में केस दायर किया था। इसमें उन्होंने मांग की थी कि व्यास जी के तहखाना में दोबारा से पूजा पाठ शुरू करवा दी जाए । इसके बाद अब जाकर कोर्ट द्वारा यहां पूजा पाठ करने की मंजूरी दे दी गई है। ज्ञानवापी (gyanvapi) के एएसआई सर्वे ने कर दिया स्पष्ट बता दें कि एएसआई सर्वे की रिपोर्ट 25 जनवरी की रात को ही सार्वजनिक कर दी गई थी । जिसके अनुसार भगवान विष्णु गणेश और शिवलिंग की मूर्ति मिली हैं। पूरे परिसर में 34 ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे यह साफ कहा जा सकता है कि यह पूरा परिसर एक मंदिर का ही स्ट्रक्चर है । इस परिसर के अंदर एक महा मुक्ति मंडप नाम का शिलापट भी मिला है । एएसआई रिपोर्ट में ज्ञानवापी में एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था ऐसा लिखा है। साथ ही ये भी पाया गया कि 17वीं शताब्दी में औरंगजेब के शासन में ज्ञानवापी स्ट्रक्चर को तोड़ा गया था इसके बाद उसके सभी हिस्सों को मॉडिफाई कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जानिए बजट 2024 से जुड़ी सारी जानकारी

चंडीगढ़ (Chandigarh) में कांग्रेस-आप मिलकर नहीं ले सके भाजपा से टक्कर

चंडीगढ़ (Chandigarh)

आज चंडीगढ़ (Chandigarh) मेयर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ने जीत हासिल की है। बतादें कि भाजपा के पार्षद ने कांग्रेस के कुलदीप टीटा को चार वोटों से हरा दिया। बतादें कि पंजाब हाईकोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ महापौर पद के लिए चुनाव हुए जिसमें भाजपा पार्षद मनोज सोनकर ने जीत हासिक की। चंडीगढ़ (Chandigarh) में हुई I.N.D.I.A की हार बतादें कि इस चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन I.N.D.I.A  ने साथ मिलकर 12 वोट हासिल किए जिनमें से 8 वोट कैंसिल हो गए। वोट सांसद और 35 पार्षदों ने मिलकर डाले थे। वहीं भाजपा पार्षद मनोज सोनकर को 16 वोटों के साथ महापौर का पद हासिल हुआ। चंडीगढ़ (Chandigarh) को लिए महापौर और उपमहापौर के चुनाव 18 जनवरी को होने थे। लेकिन उस समय अचानक चुनाव स्थगित करने पढ़ गए थे। बतादें कि उस वक्त मौजूदा पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब हो गई थी जिस कारण आज 30 जनवरी को यह चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव के लिए 35 पार्षद और एक सांसद ने वोट डाले थे जिनमें से भजापा नेता मनोज ने जीत अपने नाम दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन (hemant soren) को ईडी कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

न्यूयॉर्क में भी बज रहा महात्मा गांधी (mahatma gandhi) के नाम का ढंका

महात्मा गांधी (mahatma gandhi)

महात्मा गांधी (mahatma gandhi) को केवल भारत में ही नहीं पूजा जाता है बल्कि विदेशों में भी उनका आदार और सम्मान किया जाता है। इसी का उदाहरण पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में भी देखने को मिला। महात्मा गांधी की 75वी पुण्यतिथि के पहले न्यूयॉर्क के क्वींस में उनकी नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। महात्मा गांधी (mahatma gandhi) की मूर्ति हुई स्थापित न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार ने शहर के रिचमंड हिल्स में 111वी स्ट्रीट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। बतादें कि साल 2022 में रिचमंड हिल्स पर हिंदू मंदिर के सामने स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर उसी स्थान पर गांधी की प्रतिमा का पुनर्निर्माण किया गया है। न्यूयॉर्क के मेयर ने दिया एकता का संदेश प्रतिमा को स्थापित करने को लोकर सोशल नीडिय पर भी लिखा गया कि पिछले साल रिचमंड हिल्स पर बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। पर हमारे मन में पुनर्निर्माण की भावनाएं थी। हमारे शहर में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। शहर के मेयर एडम्स का कहना है कि हम न्याय के उन मूल्यों को अपनाते हैं जिनके लिए गांधी ने अपने पूरे जीवन का त्याग कर दिया था। यह भी पढ़ें- Martyrs day पर जानिए (महात्मा गांधी) Mahatma Gandhi के प्रेरक प्रसंग

हेमंत सोरेन (hemant soren) को ईडी कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

हेमंत सोरेन (hemant soren)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (hemant soren) अब रांची पहुँच चुके हैं। पिछले 40 घंटों से लापता थे मुख्यमंत्री। दिल्ली से अचानक गायब होने के बाद आज 30 जनवरी की दोपहर में मंत्री शिव सोरेन के आवास से अपने आवास पहुँच गए हैं। बतादें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जमान धोखाधड़ी मामले में उनके खिलाफ 10 समन जारी हो चुके हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें ईडी गिरफ्तार कर सकती है। 40 घंटे बाद हेमंत सोरेन (hemant soren) आए सामने हेमंत सोरेन अपने आवास पर फिलहाल सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में बड़े नेताओं और विधायकों के साथ भी विमर्श किया जा रहा है कि आगे क्या करना है। इस बैठक में कांग्रेस के कुछ नेता भी मौजूद हैं और सब मिलकर आगे क्या करना है इसकी योजना बना रहे हैं साथ ही बतादें कि खास बात यह है कि बैठक में मुख्यमंत्री होमंत सोरेन की पत्नी भी दिखाई दी हैं। ईडी कर सकती है मुख्यमंत्री को गिरफ्तार ईडी ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (hemant soren) के आवास पर आकर समन जारी किया था। इस दौरान ईडी ने उन्हें दो तारीख दी थी एक 29 जनवरी की और दूसरी 31 जनवरी की। ईडी ने इसके पहले कुल 9 समन दे दिए हैं जिसके बाद भी मुख्यमंत्री पूछताछ में शामिल नहीं हुए। अब बताया जा रहा है कि कल 31 जनवरी को ईडी दोपहर 1 बजे सीएम से पूछताछ करेगी। यह भी पढ़ें- केजरीवाल (kejriwal) ने कर दिया स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान

केजरीवाल (kejriwal) ने कर दिया स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान

केजरीवाल (kejriwal)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (kejriwal) ने आज बड़ा ऐलान कर दिया है। अभी तक संशय बना हुआ था कि कही पंजाब में भी ममता की तरह आप महागठबंधन से अलग तो नहीं हो जाएगी। पर इस पर केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में किस तरह से लड़ेगी। केजरीवाल (kejriwal) ने बतादी आप की रणनीति अरविंद केजरीवाल (kejriwal) ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने वाली है। बतादें कि 2019 में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ था पर एक भी सीट पार्टी के खाते में नहीं आई। बतादें कि यह ऐलान उन्होंने हरियाणा में आयोजित बदलाव महासभा में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है और वो है आम आदमी पार्टी। क्या आप ला पाएगी हरियाणा में बदलाव हरियाणा की बदलाव महासभा को सम्बोधित करते हुए केजरीवाल (kejriwal) ने बताया कि आप हरियाणा विधानसभा चुनाव तो स्वतंत्र लड़ेगी पर आगामी लोकसभा चुनाव में वह इंडिया महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं। आगे केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह पंजाब और दिल्ली में लोगों ने बदलाव किया उसी तरह यहाँ भी लोग बदलाव लाएंगे। बतादें कि इस दौरान महासभा में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CAA (सीएए) को लेकर दिया बड़ा बयान

अगर आपको भी हैं ये लक्षण तो हो सकती है गट हेल्थ (gut health) खराब

गट हेल्थ (gut health)

इन दिनों हर दूसरे व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। जिनका मुख्य कारण उनका बिगड़ता खानपान होता है पर ऐसी हर समस्या केवल पेट दर्द तक सीमित नहीं रहती बल्कि खराब गट हेल्थ (gut health) का कारण बन जाती है। आपकी नज़रअंदाजगी आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती हैं इसलिए जानना ज़रूरी है कि क्या है गट हेल्थ। क्या होता है गट हेल्थ (gut health) गट हेल्थ आंतों में मौजूद अच्छे और बुरे बैक्टीरिया से मिलकर बनती है। हमारी आंतों में फायदेमंद बैक्टीरिया भी होते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया भी होते हैं। लेकिन जब शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं तो यह बिगड़ती गट हेल्थ का कारण बनते हैं। कही आपको भी तो नहीं है ये लक्षण गट हेल्थ बिगड़ने पर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ, पेट, हार्मोन्स और स्किन पर असर दिखता है। अगर आपके शरीर में यह लक्षण हैं तो आपकी गट हेल्थ भी खराब हो सकती है। गट हेल्थ खराब होने पर तनाव, चिंता, डिप्रेशन, पेट में दर्द, कब्ज, एसीडिटी,सीने में जलन, डायरिया और मूडस्विंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। गट हेल्थ (gut health) बिगड़ने पर इलाज हमें गट हेल्थ (gut health) को बैटर रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। साथ ही पेट से सम्बंधित योगा भी करना चाहिए। इस तरह की पेट से सम्बंधित बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति को फाईबर से भरा खाना खाना चाहिए और जंक फूड अवोईड करना चाहिए। ज्यादा पानी पीने और चबा चबाकर खाना खाने से हम बिगड़े गट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं। साथ ही कुछ बातें हैं खाने के तुरंत बाद सोना जैसी आदतों को बदल सकते हैं। यह भी पढ़ें- कैसे शुरू हुआ वैलेंटाइन डे? आइए जानते हैं इसका इतिहास Valentine’s Day

pariksha pe charcha में पीएम मोदी (pm modi) ने बताया छात्रों को मंत्र

पीएम मोदी (pm modi)

हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी (pm modi) ने एक्जाम के पहले छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा pariksha pe charcha की। बतादें कि यह पीएम की सांतवी चर्चा थी। इस दौरान उन्होंने छात्रों , उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए बड़ी बातें कहीं। पीएम ने छात्रों को बेफिक्र होकर परीक्षा देने का एक बड़ा मंत्र दिया जिससे छात्र बिना किसी दबाव के अपनी परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के पहले छात्र करें ये काम पीएम मोदी (pm modi) ने परीक्षा पर चर्चा में छात्रों से कहा कि वह परीक्षा से पहले 5-10 मिनट हंसी मज़ाक करें, आराम से बैठें और थोड़ी देर के लिए खुद में ही खो जाएं। हम हमेशा से ही अर्जुन और पक्षी की आँख वाली कथा सुनते हैं पर उसे अपनाएं भी और अपने में ही खो जाएं। अगर हम ऐसे में बाहरी बातों में समय ज़ाया करेंगे तो बेफिज़ूल में हमारी शक्ति ही बरबाद होगी। वह आगे कहते हैं कि हमें परीक्षा में ये डर होता है कि कहीं समय कम ना पढ़ जाए अगर वो प्रश्न कर लेता ते अच्छा होता इन सबसे बचने के लिए जब प्रश्न पत्र आए तो पहले उसे अच्छे से पढ़ लें फिर सोचें कि कहा से शुरू करना है और क्या करना है। पीएम मोदी (pm modi) ने माता पिता के लिए कहीं ये बातें पीएम मोदी (pm modi) आगे माता पिता के लिए भी संदेश देते हैं। वह कहते हैं कि माता पिता सोचते हैं कि आज बच्चे का पेपर है तो नया पैन लेजा, पर ऐसा नहीं करना है उसे ना कपड़ों के लिए टोकना है ना पैन के लिए। परीक्षा में छात्र जितना कम्फर्टेबल महसूस करे उतना अच्छा होगा। इसके अलावा वह पैरेंट्स को समझाते हैं कि वह दूसरे बच्चों से अपने बच्चे की तुलना ना करें। ऐसे में छात्रों के मन में गलत भावना आती है जो आगे चलकर जहऱ का काम करती है। यह भी पढ़ें- Pariksha pe charcha 2024 में पीएम मोदी ने दी छात्रों को ये टिप्स

अब उत्तराखंड के मदरसों में चलेगा शिक्षा का ये आधुनिक मॉडल

उत्तराखंड के मदरसों

अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड में भी श्रीराम और उनके चरित्र का चर्चा तेज़ हो गई है। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश की मरसा शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अब 117 मदरसों में एनसीआरटी के साथ श्रीराम कथा और पूर्वजों की कहानियाँ पढ़ाई जाएंगी। उत्तराखंड के मदरसों में होंगे बदलाव उत्तराखंड इन दिनों सकारात्मक बदलाव के चलते चर्चाओं में बना रहता है। आपको बतादें कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स और मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून ने ऐसे बयान दिए हैं जिससे प्रदेश में बड़े बदलाव देखे जाएंगे। दरअसल मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि अब मदरसा शिक्षा बोर्ड सबका साथ सबका विकास सबका विश्र्वास और सबका प्रयास को मॉडल पर काम कर रहे हैं। मदरसों में पढ़ाई जाएगी श्रीराम कथा अब मदरसों में छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए एनसीआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। साथ ही आपको बतादें वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि अब बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी मदरसों में श्रीराम कथा पढ़ाई जाएगी।बतादें कि अभी प्रदेश में कुल 415 मदरसे हैं जिनमें से 117 मदरसे वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित किए जाते हैं। फिलहाल 4 मदरसों को आधुनिक मदरसे बनाने की प्रक्रिया करदी गई है। यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद की पूर्वी दीवार में छुपा है बड़ा राज़,खुल गई पोल

ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद की पूर्वी दीवार में छुपा है बड़ा राज़,खुल गई पोल

ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi)

ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद मामले में एक के बाद एक नए मोड़ आते जा रहे हैं। पहले मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंगनुमा आकृति का मिलना और अब एएसआई रिपोर्ट में 32 जगह पर हिंदू मंदिर के सबूत मिले हैं। माना जा रहा है कि अब भी कुछ बातें हैं जो सामने नहीं आई है जिसके लिए एक बार फिर हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट का रूख करने वाला है। ज्ञानवापी (Gyanvapi) की पूर्वी दीवार में छुपा है राज़ अब तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार मस्जिद में बिना किसी तोड़ फोड़ के एएसआई सर्वे कराया गया था। जिसके तहत कई बड़े सबूत हिंदू पक्ष में आते दिखे। अब हिंदू पक्ष की दलील है कि मस्जिद की पूर्वी दीवार की चुनाई कर बंद किया गया है। इस कारण दीवार के पीछे क्या है यह साफ नहीं हो पाया है। बतादें कि वजूखाने में शिवलिंगनुमा आकृति मिलने के बाद अब हिंदू पक्ष की मांग वजूखाने के एएसआई सर्वे की होने वाली है। खबरों के अनुसार पता चला है कि जल्द ही इसे लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। विष्णु शंकर जैन ने किया बड़ा इशारा बुधवार को ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले की एएसआई सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार मस्जिद में 32 जगहों पर मंदिर के प्रमाण मिले हैं। वहीं गुरूवार को इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने पत्रकारों को बताया कि रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ज्ञानवापी पहले मंदिर था जिसके स्थान पर मस्जिद बनाया गया। अब इसके बाद वजूखाने का सर्वे कराने को लेकर अनुरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pariksha pe charcha 2024 में पीएम मोदी ने दी छात्रों को ये टिप्स