Aayudh

पूनम पांडेय (poonam pandey) जिंदा है, खुद किया बड़ा खुलासा

पूनम पांडेय (poonam pandey)

बड़ी खबर सामने आ रही है कि जिस ऐक्ट्रैस और मॉडल को कल लोग श्रद्धांजलि दे रहे थे वो जिन्दा है। जी हाँ बॉलिवुड ऐक्ट्रैस और मॉडल पूनम पांडेय (poonam pandey) की मौत की खबर झूठी है। इसकी पुष्टि खुद अभिनेत्री ने एक विडियो शेयर कर की है। पूनम पांडेय (poonam pandey) जिंदा है बीते दिन एक खबर खूब सुर्खियाँ बटोरी रही थी। खबर ने बॉलिवुड की दुनिया में शोक की लहर फैला दी थी। दरअसल 2 फरवरी की सुबह बॉलिवुड अभिनेत्री और मॉडल के ऑफिशियल  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई जिसमें कहा गया कि अब वह इस दुनिया में नहीं रही उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हो गई है साथ ही पोस्ट में फैंस को प्राइवेसी की अपील भी की थी। विडियो शेयर कर की पुष्टि खबर की पुष्टि भी नहीं हो पा रही था। अभिनेत्री के परिवार और करीबी लोगों का फोन भी बंद आ रहा था। इसके अलावा उनकी टीम का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताया जा रहा था। जिसके बाद आज मॉडल ने खुद एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो जिन्दा हैं। यह भी पढ़ें- गुना जिले के बमोरी स्थित शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़

ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने कांग्रेस पार्टी को दे दिया बड़ा चैलेंज

ममता बनर्जी (mamata banerjee)

राहुल के बंगाल दौरे के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ममता के निशाने पर है। ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी को बनारस से हराकर दिखाएं। ममता के इस अंदाज ने इंडिया महागठबंधन के प्रति उनके गुस्से को साफ ज़ाहिर कर दिया है। ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने कर दिया ये चैलेंज ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 300 में से 40 सीटें भी नहीं जीत सकती। वह आगे कहती हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी पर हमें जानकारी तक नहीं दी गई। हम इंडिया महागठबंधन का हिस्सा हैं पर इस यात्रा की जानकारी हमें प्रशासन द्वारा मिली। राहुल गांधी पर साधा निशाना ममता ने पार्टी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी तो पहले जहां जीतती थी अब वहां भी जीत हासिल नहीं कर पा रही है। अगर पार्टी में हिम्मत है तो बनारस से बीजेपी को हराकर दिखाए। राहुल गांधी ने मुर्शिदाबाद के बीडी मजदूरों से मुलाकात की थी और फोटो भी खिच वाई थी जिसपर टीएमसी प्रमुख ने उनपर तंज कसा। ममता ने कहा कि आज कल तो फोटोशूट का चलन हो गया है। जो कभी चाय के स्टॉल पर भी नहीं गए वो मजदूरों के साथ फोटो खिचवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Poonam pandey: क्या पूनम पांडेय की मौत की वजह है सर्वाइकल कैंसर

Poonam pandey: क्या पूनम पांडेय की मौत की वजह है सर्वाइकल कैंसर

पूनम पांडेय , सर्वाइकल कैंसर

आज सुबह ही बॉलीवुड अभीनेत्री और मॉडल पूनम पांडेय की मह़ज 32 साल की उम्र में मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हो गई है।पूनम पांडेय की मौत की जानकारी को लेकर उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया था। जिसमें फैंस से प्राईवेसी बनाए रखने का अपील भी की गई थी। पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर से मौत एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय की मौत सर्वाइकल कैंसर से होने की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर दी गई थी। खबरों की माने तो उनकी बहन ने भी सूत्रों को ये जानकारी दी थी। लेकिन आपको बतादें कि अब उनकी बहन सहित उनके पूरे परिवार में किसी का कॉल नहीं लग रहा है। वहीं एक्ट्रेस की टीम के लोगों का भी फोन स्विचऑफ आ रहा है जिसके बाद अब हर कोई इस मामले की जानकारी को लेकर पुष्टी की कामना कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस कुछ दिन पहले ही एक पार्टी में कैप्चर हुई थी उन्होंने अपने आप को फिट भी बताया था ऐसे में अचानक से उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। ऐसा है सर्वाईकल कैंसर बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में इस कैंसर के 123,000 से ज्यादा मामले सामने आए जबकि 77,000 मौत हुईं। इस साल के अंतरिम बजट में भी सरकार द्वारा सर्वाइकल कैंसर का जिक्र किया गया है और सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण करवाने की भी बात की गई। जिसमें 9 से 14 साल की लड़कियों का टीकाकरण मुफ्त किया जाएगा। यह कैंसर महिलाओं में होने वोले कैंसर में चौथा सबसे बड़ा कैंसर है और भारतीय महिलाओं में पाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। यह भी पढ़ें- Jharkhand: चंपई सोरेन के सीएम बनने के साथ ही हो गया ये बदलाव

Jharkhand: चंपई सोरेन के सीएम बनने के साथ ही हो गया ये बदलाव

चंपई सोरेन

झारखंड की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद गठबंधन वाली सरकार ने चंपई सोरेन को अपने विधायक दल का नेता चुना। जसके बाद नेता ने राज्यपाल के समक्ष सीएम पद की दावेदारी की और आज सोरेन ने झारखंड के 12 सीएम के रूप में शपथ ली। चंपई सोरेन ने ली शपथ चंपई सोरेन की राज्यपाल के समक्ष सीएम पद की दावेदारी करने के बाद गुरूवार देर शाम राज्यपाल ने शपथ का समय बताया। लेकिन फिलहाल 10 दिन के अंदर सोरेन को अपने समर्थन वाला पत्र देना होगा। सोरेन के साथ ही कांग्रेस की ओर से आलमगीर आलम और राजद की ओर से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। हैदराबाद शिफ्ट हुए विधायक सीएम की शपथ के दौरान जेएमएम JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक मौजूद थे। लेकिन चंपई की शपथ के तुरंत बाद JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक रांची एयरपोर्ट पहुँच गए। जहाँ से चारटर्ड प्लेन से 35 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री बनाने में देरी होने को लेकर संसद में सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल पर अंतरिम व्यवस्था नहीं करने के आरोप लगाए। यह भी पढ़ें- आज चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो होगा बड़ा फेरबदल

आज चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो होगा बड़ा फेरबदल

चंपई सोरेन

झारखंड की राजनीति इन दिनों गर्माई हुई है। हेमंत सोरेन को ज़मीन घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। इसी बीच जेएमएम के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना और वह 43 विधायकों का समर्थन लेकर सीएम पद की दावेदारी कर रहे हैं। अगर आज शाम तक वह शपथ नहीं लेंगे तो झारखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल आ जाएगा। चंपई सोरेन सीएम नहीं बने तो क्या होगा चंपई सोरेन ने कल विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया था। इस पत्र में 43 विधायकों के हस्ताक्षर थे जबकि गठबंधन के कुल 48 विधायक हैं। बतादें माना जा रहा है कि अगर आज शाम तक चंपई को सरकार बनाने का न्योता नहीं मिलता है तो गठबंघन के विधायकों को किसी दूसरे राज्य में भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि उन्हें तेलांगना भेजा जाएगा क्योंकि वहाँ कांग्रेस की सरकार है। ऐसा विधायकों में टूट होने के खतरे को कम करने के लिए किया जा रहा है। पहले भी हुए विधायक शिफ्ट पहले भी झारखंड की राजनीति में विधायकों को शिफ्ट किया गया है। दरअसल साल 2022 में भी सीएम हेमंत सोरेन पर ऑफिस फॉर प्रोफिट के आरोप लगे थे। उस वक्त भी मामला इतना बड़ गया था कि सीएम की कुर्सी खतरें में आ गई थी। बतादें कि उस वक्त भी जेएमएम के नेतृत्व में गठबंधन ने विधायकों को छत्तीसगढ़ भेज दिया गया था। उस वक्त छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी (gyanvapi) परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने में पहली बार हुई पूजा

ज्ञानवापी (gyanvapi) परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने में पहली बार हुई पूजा

ज्ञानवापी (gyanvapi)

ज्ञानवापी (gyanvapi) परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ करने की मंजूरी मिलने के 7 घंटे बाद ही मंदिर में पहली बार विधि विधान से पूजा की गई। बतादें कि वैसे तो कोर्ट ने प्रशासन को पुजारी नियुक्त करने के लिए 7 दिन का समय दिया था पर 7 घंटों में ही मस्जिद परिसर स्थित मंदिर में पहली पूजा सम्पन्न हुई। ज्ञानवापी (gyanvapi) के परिसर में हुई पूजा बीते दिन ही वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी (gyanvapi) मस्जिद में स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा पाठ करने की इजाज़त हिंदू पक्ष को दे दी है। कोर्ट ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया था जिसमें वह मंदिर में पूजा पाठ करने हेतु पुजारी नियुक्त कर पूजा शुरू करवा सकें। लेकिन साथ घंटे में ही मंदिर में पूजा हो गई। देर रात तक मंदिर की साफ सफाई कर, अष्ट देवताओं का प्रतिमा स्थित कर पूजा शुरू की और भोग अर्पित कर रात्री शयन भी कराया गया। अब इस पहली आरती का तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। विष्णु शंकर जैन ने बताई बड़ी बात हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि जब कोर्ट ने मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए आदेश जारी कर दिया तो प्रशासन में तुरंत उसका पालन किया। वह बताते हैं कि मंदिर में पहले से उपस्थित मूर्तियों को विराजित कराकर उनकी पूजा पाठ विधि विधान से शुरू कर दी गई। फिलहाल बेरकेडिंग करके मंदिर का गेट बना दिया गया है। मंदिर में आरती करने का समय भी निश्चित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- गुना जिले के बमोरी स्थित शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़

गुना जिले के बमोरी स्थित शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़

गुना , बमोरी

मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी में भगवान शिव के मंदिर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है शिवलिंग और बाबा नंदी की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ही कुछ मुस्लिम युवाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। गुना जिले में बमोरी के शिव मंदिर में तोड़ी मूर्तियाँ मध्य प्रदेश के गुना जिले के अंतर्गत आने वाले बमोरी से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर शहर के आउटर में स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने की बात सामने आई है। आरोपियों ने मंदिर की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर के बाहर फैंक दिया था। जिसके बाद से ही अब शहर के हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश भरा हुआ है उन्होंने बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर रखा है। जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के युवाओं पर आरोप बमोरी के रहने वाले सौरभ किरार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया है कि आज सुबह 5 बजे जब वह मंदिर के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने देख कि मंदिर की मूर्तियों मंदिर के बाहर टूटी पड़ी हुई है।आगे सौरभ बताते हैं कि शहर के ही रहने वाले शाहरुख, रिहान, वफती, अनवर, जिशान, बिट्टू और रहीश ने मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुँचाया है। जिसके बाद पुलिस ने फिलहाल इन 5- 6 संदेह जनक युवाओं पर केस दर्ज किया है , पुलिस सीसीटीवी खंगालकर और पूछताछ कर के आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- क्या हैं हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को सीएम बनाने के सियासी मायने

क्या हैं हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को सीएम बनाने के सियासी मायने

हेमंत , चंपई

झारखंड की राजनीति में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। कई समन देने के बाद अब ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक माना जा रहा था कि मंत्री की पत्नी मुख्यमंत्री बन सकती हैं पर बतादें कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपई सेरेन होंगे। लेकिन आखिर क्यों चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना जा रहा है और क्यों पार्टी उन्हें सीएम बनाने को लेकर जल्दबाज़ी कर रही है इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे। झारखंड बंद का एलान कल दोपहर 1:15 बजे ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। बतादें कि इसके पहले 20 जनवरी को ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। आज सुबह 10 बजे हेमंत सोरेन को कोर्ट में पोश किया गया।वहीं आपको बतादें कि सोरेन की ईडी के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई भी आज ही होनी है। सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज प्रदेश में झारखंड बंद का एलान किया है। कौन हैं हेमंत की जगह लेने वाले चंपई सोरन हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद से ही जेएमएम चंपई को नया मुख्यमंत्री बनाने की जल्दबाज़ी कर रही है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर चंपई के ही क्यों चुना जा रहा है। तो बतादें कि चंपई प्रदेश के कोल्हान क्षेत्र से आते हैं ये वही क्षेत्र है जहाँ बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनाव में मात मिली थी। जिस कारण झारखंड में हेमंत सोरेन ने सरकार बनाई। वहीं चंपई सोरेन को इस क्षेत्र का टाईगर माना जाता है उनकी इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ है जिस कारण यदि चंपई सीएम बनते हैं तो एक बार भी बीजेपी के लिए ये नुकसान साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- देखिए बजट (budget 2024) में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए क्या है खास

देखिए बजट (budget 2024) में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए क्या है खास

बजट (budget 2024)

आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया गया है। वैसे तो ये बजट (budget 2024) साल का आखिरी बजट नहीं है पर ये बजट राजनैतिक दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा था। जिस तरह से वित्त मंत्री निर्मिला सीतारमन ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि इस बजट कोई बड़ी घोषणा नहीं की जाएगी वैसा ही कुछ बजट में देखने को भी मिला। लेकिन फिर भी इस अंतरिम बजट में ऐसी बहुत खास बातें हैं जो आम जनता की रोजमर्रा की जिदंगी को प्रभावित करेंगी, कई बड़े फायदे महिलाओं , किसानों और युवाओं के लिए इस बजट में दिए गए हैं, ये हैं बजट में पेश किए गए वो बिंदु जो आम जनता को ,और समाज के मध्यम वर्ग को प्रभावित करेंगे। बजट (budget 2024) में महिलाओं के लिए क्या है खास सरकार का इस बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष ध्यान रहा है। इस बजट में आशा बहनों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, 9 से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका लगाया जाएगा। वहीं मोदी सरकार के शासन में 10 वर्षों में एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी और अगले 5 वर्ष में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। मातृ शक्ति और बच्चियों के लिए नया कार्यक्रम लाया जाएगा। बजट (budget 2024) में गरीबों के लिए क्या है खास किराए के मकान में रहने वाले लोग भी अब अपना घर बना पाएंगे। एक करोड़ घरों को 300 यूनिट सोलर बिजली मुफ्त मिलेगी। पीएम आवास योजना के तहत अब तक 3 करोड़ घर बनाए गए हैं ना वाले 5 साल में 2 करोड़ और घर बनाए जाएंगे। साथ ही पिछली बार की तरह इस बार भी 7 लाख तक की आय पर कोई टेक्स नहीं लगेगा। किसानों के लिए कैसा है ये बजट आज पेश किए गए बजट (budget 2024) में किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बतादें कि बजट में किसानों को सशक्त बनाने पर जोर डाला गया है। युवाओं के लिए बजट (budget 2024) में बड़ी घोषणाएं देश में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, 7 आईआईटी 7 आईआईएम नए शुरू किए जाएंगे, युवाओं को स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट 1 साल तक बड़ाई गई है। बजट की बड़ी बातें इस बजट में आयकर दाताओं को कोई राहत नहीं मिली है, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा, साथ ही विकसित भारत को लेकर भी बात की गई कि जुलाई में आने वाले फाइनल बजट में विकसित भारत को लेकर पूरा रोडमैप बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- एलन मस्क (elon musk)ले आए इंसानी दिमाग को कंट्रोल करने वाली तकनीक

एलन मस्क (elon musk)ले आए इंसानी दिमाग को कंट्रोल करने वाली तकनीक

एलन मस्क (elon musk)

एलन मस्क (elon musk) की कंपनी न्यूरोलिंक ने इंसानी दिमाग में चिप लगाने का दावा किया है। इस चिप को जिस इंसान के दिमाग पर इस्तमाल किया गया उसकी पहचान नहीं बताई गई है पर माना जा रहा है कि उस व्यक्ति की उम्र 40 साल से कम है। बतादें कि तकनीक का इस्तमाल न्यूरोलॉजिकल विकार से पीड़ित लोगों के लिए किया जाएगा। एलन मस्क (elon musk) लाए ऐसी तकनीक एलन मस्क (elon musk) ने साल 2016 में न्यूरोलिंक नामक एक स्टार्टप किया था। जिसका उद्देश्य इंसानी दिमाग को मोबाईल और कम्प्यूटर से सीधा जोड़ना था। अब जाकर यह तकनीक सफल हो पाई है। इसके पहले इस चिप का इस्तमाल रोबोट और जानवरों पर भी किया गया था जिसके बाद कंपनी को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है उस वक्त इस तकनीक के इस्तमाल से 1500 जानवरों का मौत हो गई थी। हालांकि इन दावों को कंपनी नकारती रही है। तकनीक से होंगे ये फायदे बतादें कि इस चिप को सर्जरी के माध्यम से इंसानी दिमाग में फिट किया जा सकता है। जिसके बाद यह बिल्कुल इंसानी दिमाग की तरह ही काम करती है।इस चिप से मरीजों में पक्षाघात और अंधापन जैसी अवस्थाओं का इलाज और विकलांग व्यक्तियों को मोबाईल ,कम्प्यूटर तकनीक से जोड़ने के लिए इस्तमाल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कौन हैं सुरन्या अय्यर (suranya aiyar) जिसने राममंदिर के विरोध में रखा व्रत