Aayudh

पटवारी भर्ती परीक्षा को आसानी से नहीं मिली क्लीन चिट,ये है बैक स्टोरी

पटवारी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। एक लम्बे इंतजार के बाद पटवारी परीक्षा पास करने वालों की नियुक्ति होने जा रही है। पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली होने का मामले चल रहा था अब उस परीक्षा को क्लीन चिट मिल चुकी है। यानी ये पूरी तरह से साबित हो गया है कि परीक्षा में कोई घोटाला नहीं हुआ है। लेकिन ये साबित साबित होने में क्यों इतना समय लग गया इस बीच ऐसा क्या क्या हुआ जिसे जानना हर व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूर। इस तरह लगा धांधली करने का मामला नवंबर 2022 में पटवारी परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नोटिस आया था । जिसके बाद 15 मार्च से लेकर 26 अप्रैल तक परीक्षाएं हुई। बतादें कि 12 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन दाखिल किया था पर केवल 9 लाख 78 हजार 270 उम्मीदवार ही शामिल हुए । 30 जून को रिजल्ट आया इसमें 9200 पदों में से 8617 के परिणाम घोषित किए गए बाकी का रिजल्ट रुक गया। मामला तब गरमा गया जब ग्वालियर के एक सेंटर इनआरआई कॉलेज से 10 में से 7 टॉपर्स के नाम सामने आए जिसके बाद परीक्षा में धांधली होने के सुर उठने लगे। पटवारी भर्ती परीक्षा में जल्द नियुक्ति इस दौरान परीक्षा में चयनित न होने वाले परिक्षार्थियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिनका चयन हुआ उन्होंने अपना रिजल्ट रुकने का विरोध करना शुरू कर दिया। विधानसभा चुनाव से पहले छात्रों के ऐसे प्रदर्शन को देखकर तत्काल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 13 जुलाई को परीक्षा की जांच के निर्देश दे दिए और कमिटी का निर्माण हो गया। आयोग को जांच के लिए पहले 31 अगस्त तक का समय दिया, फिर 31 अक्टूबर, 15 दिसंबर, और फिर मोहन यादव की सरकार में 31, जनवरी तक का समय दिया गया। जिसके बाद अब जाकर नियुक्ति के निर्देश दे दिए गए है और जल्द ही ग्रुप 2 और 4 के रिजल्ट भी घोषित होंगे। यह भी पढ़ें-Farmerprotest: रोकना था दिल्ली जाने से तो कराए उज्जैन के दर्शन फिर भेजा अयोध्या

Farmerprotest: रोकना था दिल्ली जाने से तो कराए उज्जैन के दर्शन फिर भेजा अयोध्या

farmerprotest

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Farmerprotest) के लिए देश भर से किसान राजधानी की ओर रवाना हो रहे हैं जिन्हें जगह-जगह प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है। ऐसे ही कर्नाटक से दिल्ली की ओर रवाना हुए कुछ किसान जब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेशन पहुँचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया खास बात ये है कि एमपी पुलिस ने किसानों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की बल्कि उन्हें प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया। एमपी पुलिस ने किसानों को कराए तार्थों के दर्शन कर्नाटक के किसान सामूहिक रूप में कर्नाटक एक्प्रेस से दिल्ली की ओर रवाना हुए थे। किसानों के दिल्ली जाने की खबर जैसे ही एमपी पुलिस को मिली तो भोपाल स्टेशन पर किसानों को रोक लिया गया। 12 फरवरी को किसानों से पूछताछ की गई थी और ऐसे खबरें सामने आ रही थी कि ये किसान एमपी पुलिस की हिरासत में हैं। वही कल इन सभी किसानों को प्रशासन पहले तो उज्जैन ले गया जहाँ किसानों ने क्षिप्रा नदी में स्नान किया और फिर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद प्रशासन ने सभी के रूकने और खाने पीने के इंतजाम उज्जैन में किए। किसान आंदोलन (Farmerprotest) में जाने से रोकने की तरकीब उज्जैन के दर्शन के बाद भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए एमपी पुलिस किसानों को स्टेशन तो ले गई पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में ना बैठाकर किसानों के अयोध्या जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया और साथ में एक सिपाही के भेजा गया जो उनकी निगरानी करेगा और उन्हें अयोध्या के दर्शन कराएगा। बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर पहले से ही किसान बड़ी संख्या में मौजूद हैं जिसके कारण प्रदेश की पुलिस भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है और शांतिपूर्ण तरीकों से किसानों को रोकने के प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- इंदौर में दिव्यांग युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप

Farmer protest: किसान आंदोलन में पीएम मोदी को मिली सरेआम धमकी

किसान आंदोलन , पीएम मोदी

दिल्ली के लिए रवाना हो रहा किसानों का हुजूम शंभू बॉर्डर पर एकत्रित हो रहा है। बॉर्डर पर खड़ा पुलिस बल किसानों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। इसी किसान आंदोलन के दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक किसान पीएम मोदी को धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। किसान आंदोलन में पीएम मोदी के मिली धमकी 13 फरवरी को पंजाब समेत राजस्थान,उत्तरप्रदेश और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया है। बीते दिन एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक ट्रैक्टर पर खालिस्तानी आतंकवादी भिंडरवाले का पोस्टर लगा हुआ था वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक किसान पीएम मोदी को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अजीत अंजुम के चैनल पर डाला गया है। वीडियो में किसान नहीं पंजाब जाने पर पीएम के साथ क्या होगा इस वीडियो में किसान कहता है कि इस बार मोदी पंजाब आएगा तो आंसु गैस के दर्शन कराएंगे,वो टेंशन ना करे। पिछली बार तो फिरोजपुर से ही भाग गया था इस बार नहीं बच पाएगा। किसान ने इस वीडियो में जिस घटना का जिक्र किया है वह 5 जनवरी 2022 का घटना है जब पीएम पंजाब गए थे और प्रदर्शन होने के कारण उनका काफिला काफी समय तक फंसा रहा था। यह भी पढ़ें- अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने के दूसरे दिन बने राज्यसभा उम्मीदवार देखें वीडियो-

अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने के दूसरे दिन बने राज्यसभा उम्मीदवार

अशोक चव्हाण

लोकसभा चुनाव करीब आते ही कार्यकर्ताओं की दल बदल शुरू हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 12 फरवरी को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए और 14 फरवरी को महज़ दो दिन में उन्हें बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया। अशोक चव्हाण को बनाया उम्मीदवार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छोड़ा से। 12 फरवरी को पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि उनने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है पर अब वह विकल्प देख रहे हैं। बड़े नेता ने कल विकल्प के तौर पर बीजेपी का चयन कर लिया है। वहीं पर्टी में शामिल होने के दूसरे दिन ही उनको पार्टी द्वारा महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार भी बना दिया है। बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी आज बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी शामिल है। लिस्ट में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष को इस बार गुजरात से उम्मीदवार बनाया गया है। महाराषट्र से अशोक चव्हाण को चुना गया है और मेघा कुलकर्णी को भी महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के दिल से बाहर होने वाला है I.N.D.I.A. महागठबंधन

दिल्ली के दिल से बाहर होने वाला है I.N.D.I.A. महागठबंधन

I.N.D.I.A.

लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही इंडिया ब्लॉक भी टूटता दिखाई दे रहा है। जहाँ एक ओर ममता बैनर्जी ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने की घोणषा कर दी था तो वहीं अब दिल्ली से भी आम आदमी पार्टी अलग होने की कगार पर नज़र आ रही है। बता दें कि इंडिया (I.N.D.I.A.) ब्लॉक में सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फसता दिखाई दे रहा है। इसी कारणवश दिल्ली के दिल से भी इंडिया बाहर निकल सकता है। धीरे-धीरे टूट रहा I.N.D.I.A. महागठबंधन लोकसभा चुनाव करीब है जिसे देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारियं में जुटी हुई लेकिन इंडिया ब्लॉक में सीट बंटवारे को लेकर बात उलझती जा रही है। ताज़ा मामला दिल्ली का है जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीट पेंच फस गया है। दरअसल राजधानी में आप ने कंग्रेस को 1 सीट देने का मन बनाया है पर कांग्रेस पार्टी इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। जिसके कारण राजधानी में बंगाल जैसी स्थिती बनती नज़र आ रही है। बंगाल में भी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई थी और ममता ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान आप के एक सीट देने वाली बात को लेकर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने अब बड़ी बात कह दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में सभी 7 सीटों में कर्यकर्ताओं के साथ बैठक की है, पांच लोकसभा में रैला की हैं, अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस बेहतर स्थिती में है हमारे कार्यकर्ता सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह भी पढ़ें- UAE : यूएई में हो रहे मंदिर उद्घाटन पर कट्टरपंथियों ने उगला ज़हर

UAE : यूएई में हो रहे मंदिर उद्घाटन पर कट्टरपंथियों ने उगला ज़हर

UAE

भारत के अयोध्या स्थित राम मंदिर के बाद अब मुस्लिम देश यूएई (UAE) में एक भव्य हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 27 एकड़ में फैले इस मंदिर का उद्घाटन करने पीएम मोदी को अमंत्रण दिया गया है। यूएई की राजधानी अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हुआ है। इस खबर को लेकर अब कट्टरपंथियों की प्रक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। यूएई (UAE) में 27 एकड़ जमीन पर बना मंदिर यूएई में बनने वाले इस BAPS हिंदू मंदिर को 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। मंदिर का निर्माण साढ़े तेरह एकड़ की भूमि पर है और बाकी साढ़े तेरह एकड़ भूमि पर मंदिर के लिए पार्किंग का इंतजाम है। यह भूमि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा दान की गई थी। जिस पर BAPS स्वामीनारायण संस्थान द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया। पीएम मोदी करेंगे यूएई (UAE) का दौरा मंदिर का उद्घाटन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा। इससे जुड़ी जानकारी पीएम ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है कि वह अगले दो दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिसके लिए वह यूएई और कतर का दौरा करेंगे। वह आगे कहते हैं कि इससे इन देशों के भारत के साथ दि्वपक्षीय संबंध गहरे होंगे। कट्टरपंथियों ने साधा निशाना यूएई में हिंदू मंदिर बनने को लेकर लोगों के कई तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अल शाही ने मंदिर उद्घाटन को यूएई के लिए खास मौका बताया है वहीं दूसरी ओर कट्टरपंथियों ने मुस्लिम राष्ट्र में मंदिर निर्माण पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि मुस्लिम देश में मूर्ति पूजा,मतलब क्या अरब भी हिंदूत्व को अपना सकता है। एक यूजर लिखता है कि इस्लामिक देश इस तरह के इवेंट को क्यों मना रहे हैं। एक अन्य यूजर लिखता है कि वह आपकी मस्जिद तोड़ रहे हैं आप उनके लिए मंदिर बनवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- भारत के पीएम UAE में करेंगे पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन

Farmer protest: किसान आंदोलन में नज़र आए खालिस्तानी आतंकी के पोस्टर

farmer protest

आज किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। लगातार बड़े-बड़े मॉडिफाई ट्रैक्टर के साथ किसान दिल्ली को बार्डर पर एकत्रित हो रहे हैं। इसी बीच फतेहगढ़ साहिब से आ रहे एक ट्रैक्टर पर खालिस्तानी आतंकवादी भिंडरवाले के पोस्टर वाला झण्डा दिखा है। जिसने सभी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि किसान आंदोलन (Farmer protest) करने वाले किसान हैं या खालिस्तानी समर्थक। किसानों ने मॉडिफाई कराए ट्रैक्टर 13 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तरप्रदेश के किसानों ने दिल्ली चलो आंदोलन की शुरूआत कर दी है।यह आंदोलन पिछले आंदोलन की तरह नहीं दिखाई देता क्योंकि इस बार किसानों ने अपने ट्रैक्टर्स को इस तरह मॉडिफाई कराया है जिससे वह पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आगे बड़ सकते हैं। दिल्ली पुलिस की तैयारियाँ भी इस बार अलग है पुलिस ने ड्रोन की मदद से आंसु गैस के गोले छोड़े और कीलें, तार , दीवार हर सम्भव वस्तु का इस्तमाल किसानों को रोकने के लिए किया है। किसान आंदोलन (Farmer protest) में दिखे भिंडरवाले के पोस्टर पिछले किसान आंदोलन के समय किसानों के पास खालिस्तानी आतंकी भिंडरवाले के पोस्टर थे। जिसके बाद खूब नारे लगाए गए थे कि भंडरवाले तेरी सोच पर राज करेगा। कुछ इसी तरह के पास्टर अब इस किसान आंदोलन में भी सामने आने लगे हैं। बता दें कि जब जब खालिस्तानी आतंकी के पोस्टर सामने आते हैं तब तब किसानों का क्रूर स्वरूप सामने आ जाता है। आंदोलन में इन पोस्टर्स के दिखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आंदोलन एक बड़ा और उग्र रूप ले सकता है। यह भी पढ़ें- Farmer protest: सामने आई किसान आंदोलन से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

Farmer protest: सामने आई किसान आंदोलन से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

Farmer protest: किसान आंदोलन

एक बार फिर से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। किसानों ने 13 फरवरी यानी आज दिल्ली चलो आंदोलन (farmer protest) की शुरूआत करदी है। इस आंदोलन को मुख्य संयुक्त किसान मोर्चा की जगह संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किया जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी पूरे इंतज़ाम कर लिए हैं और पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। नेताओं का बातचीत का कोई नतीजा भी नहीं निकला है। किसान आंदोलन (farmer protest) के कारण लगाई धारा 144 बतादें कि इस आंदोलन में हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश समेत पंजाब के किसान शामिल हुए है।और ये सभी लोग बड़े बड़े ट्रेक्टरों पर सवार होकर दिल्ली में आ रहे हैं।किसान अपने साथ राशन का सामान ट्रेक्टरों पर लादे हुए हैं। इस किसानों को दिल्ली पहुँचने से रोकने के लिए हरयाणा और दिल्ली पुलिस ने सारे इंतज़ाम कर रखे हैं। दिल्ली पुलिस ने 13 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। नहीं निकला किसानों से बातचीत करने का परिणाम पुलिस द्वारा दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने 3 लेयर सिक्योरिटी तैयार कर दी है।किसान आंदोलन (farmer protest) को लेकर सरकार द्वारा किसानों से बात करने की कोशिश की गई थी मंत्रियों और किसानों के बीच पहली बातचीत 08 फरवरी को हुई और जिसके बाद कल भी तीन कैंद्रीय मंत्रियों ने किसानों से बात की लोकिन फिर भी किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया था जिससे ये साफ हो गया है कि नेताओं की बातचीत का कोई प्रभाव नहीं हुआ है। क्या किसान आंदोलन (farmer protest) को रोक पाएगी दिल्ली पुलिस वैसे तो पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं पर इस बार उन्होंने ट्रैक्टरों को मोडिफाई किया है और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ने की भी रणनीति बनाई है। इस आंदोलन के तीन दिन बाद ही यानी 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी भारत बंद का ऐलान किया है। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक देश के सभी नेशनल हाईवे को ब्लॉक करने की रणनीति बनाई गई है। किसान आंदोलन (farmer protest) की क्या है मांग पिछली बार की तरह इस बार भी किसान संगठनों की मांग कर रहे हैं। एमएसपी की गारंटी के साथ ही बिजली की दलों में छूट और कर्ज माफी की भी माँग है। किसानों ने पिछले आंदोलन के समय दर्ज हुए मुकदमों को भी तुरंत खारिज करने की माँग की है और लखीमपुर में मारे गए चार किसानों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की माँग कर रहे हैं। किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की माँग भी कर रहे हैं, जिसमें लागत की तुलना में एमएसपी को डेढ़ गुना करने की माँग है। यह भी पढ़ें- farmer protest: किसान आंदोलन 2.0 के लिए तैयार है दिल्ली पुलिस

maharashtra: पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण ने इसलिए छोड़ी कांग्रेस पार्टी

maharashtra , अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र (maharashtra) में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद नेता ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। फिलहाल नेता ने किसी अन्य पार्टी की सदस्यता नहीं ली है लेकिन इससे जुड़े बड़े संकेत दिए हैं। maharashtra में हो गया खेला लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से नेताओं के इस्तीफा देने का दौर बड़ रहा है। बीते कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र (maharashtra) से पार्टी के दो वरिष्ठ नेता बाबा सिध्दकी और मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण भी पार्टी से अलग हो गए हैं। उन्होंने प्रेसकांफ्रेंस की जिसमें वह कहते हैं कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है पर अब मैं विकल्प की खोज में हूँ। वह बताते हैं कि दो तीन दिन में वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है। साथ ही उन्होंने ये साफ किया है कि उनके इस्तीफे और पीएम के श्र्वेत पत्र का कोई संबंध नहीं है। अशोक चव्हाण जा सकते हैं राज्यसभा अशोक चव्हाण ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र दिया जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही। जिसके बाद नेता ने अपने सोशल मीडिया के बायो में कांग्रेस पार्टी के नाम को हटा दिया है। नेता ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिसकी पुष्टी खुद राहुल नार्वेकर ने की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेता को बीजेपी द्वारा जल्द ही राज्यसभा में भेजा जा सकता है। यह भी पढ़ें- Aditya narayan: शो के दौरान सामने आया आदित्य नारायण का असली चेहरा

Aditya narayan: शो के दौरान सामने आया आदित्य नारायण का असली चेहरा

aditya narayan

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya narayan) अक्सर अपने गुस्से के कारण चर्चा में बने रहते हैं। आदित्य नारायण को अपने गुस्से के कारण कई बार ट्रोल होना पड़ता है। हालही में एक कॉलिज प्रोग्राम के दौरान उन्होंने फिर कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई। आदित्य नारायण (Aditya narayan) को आया गुस्सा उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी एक अच्छे एंकर के साथ साथ एक अच्छे गायक के रूप में भी पहचान है। लेकिन आदित्य के गुस्सेल स्वभाव के कारण उन्हें कई बार फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालही में आदित्य छत्तीसगढ़ के एक कॉलिज में प्रोग्राम अटेंड करने गए थे।प्रोग्राम शानदार तरीके से आगे बड़ रहा था पर अचानक ना जाने ऐसा क्या हुआ कि आदित्य ने एक छात्र के हाथ से फोन छीनकर फेंक दिया। पहले भी झेल चुके हैं ट्रोलिंग उनके ऐसे रवैये को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। वहीं अब तक ये साफ नहीं हो पाया कि आदित्य ने ऐसा क्यों किया। इस घटना को लेकर कोई फैन उन्हें अमीर बाप का बिगड़ी बेटा बता रहा है तो कोई उनके शो का बायकॉट करने की बात कर रहा है।एक बार जब इंडियन आइडल्स शो में वह मशहूर गायक किशोर कुमार के बेटे से उलझ गए थे। तब भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- farmer protest: किसान आंदोलन 2.0 के लिए तैयार है दिल्ली पुलिस