Aayudh

“Aurangzeb की कब्र का भी बाबरी जैसा ही हश्र होगा”, बजरंग दल ने कहा

Aurangzeb

मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) स्थित Aurangzeb की कब्र को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सरकार से इसे हटाने की मांग की है। शनिवार (15 मार्च 2025 ) को बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने भी सरकार से कब्र को हटाने की मांग की थी। उन्होंने कहा, यदि सरकार ऐसा करने में असफल रहती है तो Aurangzeb की मजार का भी बाबरी मस्जिद जैसा ही हश्र होगा। हम कार सेवा करेंगे। नितिन महाजन ने आगे कहा कि Aurangzeb जैसे लोगों कि कब्र पर इबादत की जा रही है, तो समाज भी वैसा ही विकसित होगा। पहले हम असहाय थे मगर अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल इसे हटाने की मांग कर रहा है। पूरे महाराष्ट्र में होगा प्रदर्शन विश्व हिन्दू परिषद महाराष्ट्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद शेंडे ने भी औरंगज़ेब की कब्र का विरोध किया और उसे गुलामी का प्रतिक बताया। उन्होंने कहा कि 17 मार्च 2025 को छत्रपति शिवाजी की जयंती है, आज (17 मार्च 2025) पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन होगा और हम छत्रपति संभाजीनगर की तरफ प्रस्थान करेंगे। Aurangzeb के मकबरे पर हो रहे खर्च तेलंगाना के गोशामहल से BJP विधायक टी राजा ने भी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने 15 मार्च 2025 को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर औरंगज़ेब के मकबरे पर होने वाले सरकारी खर्च का विवरण माँगा था। उन्होंने कहा, करदाताओं का एक भी रूपया औरंगज़ेब की कब्र और उसके रखरखाव पर खर्च नहीं होने चाहिए। जिसने हमारे पूर्वजों को यातनाएं दी, पीड़ा दी, हमारी संस्कृति का दमन किया आख़िर उसके मकबरे पर सरकारी रूपए खर्च करने का क्या औचित्य है। पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स हालांकि मामले को तूल पकड़ता पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। औरंगजेब की कब्र के आसपास वाले इलाके में सुरक्षा इंतेज़ाम बढ़ा दिए गए हैं। सभी जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति कब्र के नजदीक न जा सके। औरंगजेब के मकबरे का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया है ताकि कोई भी उसके अंदर न जा सके। ALSO READ : Mauritius पहुंचे PM Modi, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे… WATCH : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-

KTPP Act : कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को मिलेंगे सरकारी टेंडर ?

KTPP ACT

कर्नाटक। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम वर्ग के लिए नए प्रावधान लेकर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (14 मार्च 2025) को कैबिनेट की मीटिंग में KTPP एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार कर्नाटक सरकार ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योर्मेंट (KTPP) एक्ट में बदलाव का विधेयक इसी बजट सेशन में लाने वाली है। इस एक्ट के विधानसभा में पारित होने के बाद मुस्लिमों को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान लागू हो जाएगा। 1 करोड़ रूपए तक के टेंडर पर मिलेगा आरक्षण 7 मार्च को कर्नाटक सरकार का Budget पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि सरकारी टेंडर में श्रेणी B के तहत 4 प्रतिशत आरक्षण मुस्लिमों को दिया जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों, निगमों और संस्थाओं के अंतर्गत वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में तीन अलग-अलग श्रेणियों के तहत आरक्षण दिया जाएगा। इन श्रेणियों में श्रेणी-I में अनुसूचित जाति, श्रेणी-II ए में अनुसूचित जनजाति और श्रेणी-II बी में मुसलमानों को रखा गया है। KTPP एक्ट का भाजपा ने किया विरोध कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि धर्म के आधार पर दिया गया आरक्षण भारतीय संविधान के तहत स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक पिछड़ापन, शैक्षिक पिछड़ापन में तो हर जाति के व्यक्ति को आरक्षण दिया जाता है। मुस्लिम समाज के OBC वर्ग को भी आप आरक्षण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीधा सरकारी टेंडर पर आरक्षण देने पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए। कर्नाटक सरकार के Budget में मुस्लिमों के लिए प्रावधान ALSO READ : MP Budget Session : “अब मैं जो बोलूंगा, वह आपको सुनना होगा”, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

Chhatisgarh Liquor Scam : भूपेश बघेल के बेटे जाएंगे जेल…?

Liquor Scam

Bhilai : Chhatisgarh Liquor Scam में ED की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को ED ने समन जारी किया है। ED ने 15 मार्च को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था। भूपेश बघेल ने इसपर कहा, “कोई नोटिस नहीं आया है तो जाने का सवाल ही नहीं उठता, जब नोटिस आएगा तब जरूर जाएंगे।” उन्होंने कहा कि नोटिस ही नहीं मिला है। उन्होंने ED पर आरोप लगाया है कि ED का काम केवल मीडिया हाइप बनाना है। उन्होंने लगे हाथों भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा का षड़यंत्र है किसी भी नेता को बदनाम करना। Chhatisgarh Liquor Scam : क्या है पूरा मामला ? 10 मार्च को भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई स्थित निवास पर ED ने छापा मारा था। इस दौरान ED की रेड तक़रीबन 10 घंटे चली। भूपेश बघेल ने बताया कि 32-33 लाख रूपए और कई डॉक्युमेंट्स ED की टीम ले गई है। ED को इस दौरान भूपेश बघेल के परिवार वालों से कुल 32-33 लाख रूपए नकद मिले हैं। साथ ही आपको बता दें कि शराब घोटाले के मामले में ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से जुड़े 14 जगहों पर छापा मारा है। 2100 करोड़ के शराब घोटाले में ED ने चैतन्य के करीबियों पर भी कार्यवाही की है। ALSO READ : “तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

MP के मंत्री विजय शाह को मिली धमकी…’तीन दिन में होगा मर्डर…’

MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है। पूर्व कांग्रेस नेता ने दी धमकी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद मंत्री विजय शाह के समर्थक सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस नेता मुकेश दरबार ने सोशल मीडिया पर मंत्री विजय शाह को धमकी देते हुए लिखा, “हरसूद विधायक तेरी मौत तय है”. इस पोस्ट में मंत्री को तीन दिनों के अंदर मारने की धमकी दी गई है। मंत्री विजय शाह के समर्थकों ने जब इस पोस्ट को डिलीट करने के लिए कहा तब मुकेश दरबार ने एक और धमकी दे दी। मुकेश दरबार ने कहा कि उसपर कई सारे झूठे केस लाद दिए गए हैं। अब मंत्री चाहे जितनी भी सिक्योरिटी लगा ले, मैं गोली मार दूँगा।” पुलिस ने किया गिरफ्तार इस मामले की जानकारी के बाद खंडवा पुलिस भी चौंकनी हो गई है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति मुकेश दरबार को अपनी हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसबल को इलाके में तैनात कर दिया गया है। मंत्री विजय शाह के समर्थक भी बड़ी संख्या में जोगीबेड़ा स्थित उनके वेयरहाउस पर इक्कठा हुए हैं। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ALSO READ : “तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

“तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे

UP

बरेली। UP के बरेली में होली के दूसरे दिन पुलिस ने जमकर नारे लगाए। SSP ने हरियाणवी गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर भी जमकर डांस किया। आपको बता दें कि बरेली में शुक्रवार को होली का त्यौहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक निपट गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने शनिवार (15 मार्च 2025) को जमकर रंग-गुलाल उड़ाए। SSP ने जमकर किया डांस पुलिस लाइन में सुबह से ही होली के रंग बरसने शुरू हो गए। SSP समेत सभी अफसरों ने जमकर होली खेली। इस दौरान SSP अनुराग आर्या सिर पर हैट लगाकर पुलिसकर्मियों के साथ डांस करते हुए नजर आए। सिटी SP मानुष पारीक और एसपी उत्तरी ने भी जमकर डांस किया। सभी पुलिसकर्मी होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। UP में “तानाशाही नहीं चलेगी…” के नारे लगे इस बार पुलिसकर्मियों की होली बेहद खास रही। अफसरों और पुलिसकर्मियों ने साथ मिलकर होली खेली। SSP अनुराग और बाकी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में होली खेलने के बाद अफसरों के घर भी पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी होली खेलने के लिए शामिल हुए। DM और IG भी इस समारोह का हिस्सा बने। पुलिस लाइन से निकली पुलिसकर्मियों की टोली DM और IG के भी घर उन्हें रंग लगाने पहुंची। इस दौरान अफ़सर रंग से घबराकर बाहर निकलने से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने माहौल को मजाकिया बनाने के लिए “तानाशाही नहीं चलेगी…” के नारे भी लगाए। SSP ने गाना गाकर किया स्वागत जब पुलिस अफ़सर घर से बाहर निकले तब SSP ने “बहरो फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है…” गाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जमकर होली खेली गई। अफसरों ने एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ALSO READ : Sehore में ‘महादेव की होली’ मनाए जाने का रहस्य… WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

Aman Sahu Encounter : बिश्नोई गैंग ने किया संघर्ष का ऐलान…

AMAN SAHU

झारखंड। दो दिन पहले झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर Aman Sahu पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। Aman Sahu की मौत के बाद बिश्नोई गैंग में खलबली मच गई है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई ‘अनमोल बिश्नोई’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उसने ‘अमन साहू’ को अपना भाई बताया है और पुलिस के एनकाउंटर को गलत बताते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कही है। Aman Sahu Encounter : क्या है पूरा मामला ? अमन साहू की मौत हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में हुई। स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने उसे मार गिराया। पुलिस के अनुसार Aman Sahu ने STF के एक जवान से INSAS राइफल छीनने की कोशिश की थी, जिसमें जवान घायल हो गया। जिसके बाद STF के जवानों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए, Aman Sahu को ढ़ेर कर दिया। Aman Sahu का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में दर्ज़ हो चूका है। उसने साल 2013 में खुद का एक गैंग बनाया था। सूत्रों के अनुसार अमन साहू का संबंध ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ से भी बताया जा रहा है। अमन साहू उनके गुर्गों को हथियार मुहैया कराता था। अमन साहू की मौत के बाद अनमोल बिश्नोई ने भी एक विवादित पोस्ट किया है। कौन है Anmol Bishnoi ? बता दें कि अनोमल बिश्नोई एक कुख्यात अपराधी है, जिसका नाम मुंबई में बाबा सिद्दीकी के मर्डर और प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान पर हुई फायरिंग में भी शामिल है। हाल में Aman Sahu के एनकाउंटर के बाद भी अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया। इस पोस्ट में उसने ‘अमन साहू’ को अपना भाई बताया है। उसने पोस्ट के जरिए लड़ाई जारी रखने की भी बात कही है। पोस्ट के अंत में ‘जय बलकारी’ और ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ का नाम भी मेंशन किया गया था। ALSO READ : Champions Trophy के बाद PCB हुआ कंगाल…खुली पोल WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=C3j2plr3XwYdr3DH

Champions Trophy के बाद PCB हुआ कंगाल…खुली पोल

PCB

Pakistan Cricket : ICC Champions Trophy के बाद Pakistan एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। आपको बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा था। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के कंगाल होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इस बार के ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम पांच दिनों में ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच हुआ, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की। आखिर PCB क्यों है सुर्ख़ियों में… चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी कंगाली का रोना रो रहा है। हाल ही में PCB के अधिकारीयों ने नेशनल T-20 में खेलने वाले खिलाड़ियों की फीस में 90 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला लिया था। यदि किसी क्रिकेटर को नेशनल T-20 खेलने के लिए प्रति मैच एक लाख पाकिस्तानी रुपये मिलते हैं, तो उसे केवल 10 हज़ार पाकिस्तानी रूपए दिए जाएंगे। मैच फीस में कटौती क्यों की गई… PCB के इस फैसले के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच हंगामा मच गया। मैच की फीस में कटौती को लेकर अलग-अलग सूत्रों का अलग-अलग कहना है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलु टूर्नामेंट्स के बढ़ने के कारण प्लेयर्स की कमाई के अवसर बढ़ गए हैं , इसी कारण से इसमें कटौती की गई है तो वहीं कुछ सूत्र इसके पीछे की वजह ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद PCB की कंगाली बता रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद PCB के चेयरमैन को दखल देना पड़ा और फ़िलहाल इस फैसले पर रोक लगा दी गई। ALSO READ : MP Budget Session : “अब मैं जो बोलूंगा, वह आपको सुनना होगा”, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/I-kZBqTvyOE?si=SsOKyd-hpXxG8d8c

MP Budget Session : “अब मैं जो बोलूंगा, वह आपको सुनना होगा”, CM मोहन यादव ने कहा

CM

भोपाल। MP विधानसभा में Budget सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भुखमरी के मामले में बिहार के बाद मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है। कुपोषण में चौथे नंबर पर है। नेता प्रतिपक्ष ने CM मोहन यादव की सरकार पर कई आरोप लगाए। जिसके बाद CM मोहन यादव ने खड़े होते हुए कहा, “अब तक आपने जो बोला वो हमनें सुना, अब मैं जो बोलूंगा, वह आपको सुनना होगा।” CM ने कहा – गाँधी की दृष्टि, अंबेडकर की सोंच, PM मोदी का विकास… CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में गाँधी की विश्व दृष्टि, अंबेडकर की सोंच और प्रधानमंत्री का विकास देखने को मिला है। CM ने कहा कि 2003-04 में प्रति व्यक्ति की वार्षिक आय 11718 रुपए थी, जो बढ़कर 1,52,612 हो गई है। उन्होंने कहा, ‘आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश नंबर 1 स्थान पर है। मध्य प्रदेश निति आयोग के परफॉर्मर राज्यों की लिस्ट में शामिल है। 55 साल तक 5 मेडिकल कॉलेज CM मोहन यादव ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 55 सालों तक केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो आज बढ़कर 30 हो गए हैं। कृषि विकास दर भी बहुत कम थी जो आज 10 प्रतिशत हो गई है। मुख्यमंत्री ने सरकार की आने वाली योजनाओं का जिक्र भी किया, उन्होंने कहा – “जिनके स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं हैं, हम उन्हें 5 रूपए में स्थायी बिजली कनेक्शन देंगे।” सरकार आने वाले दिनों में किसानों को 10 लाख सोलर बिजली पंप देगी ताकि बिजली की झंझट ही ख़त्म हो जाए। Congress के नेता पर किया पलटवार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को साफ़ शब्दों में कहा कि आज केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना 20 साल पीछे चल रही है और इसका भी कारण कांग्रेस ही है। जिस योजना की लागत 20 हज़ार करोड़ रूपए थी, आज वह 1 लाख करोड़ पहुंच गई है। CM मोहन यादव ने 5 साल के अंदर प्रदेश में 25 हज़ार गाओं में दूध उत्पादन समिति के गठन का भी ऐलान किया है। उद्योग से लेकर पर्यटन तक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योग और पर्यटन की स्थिति का जिक्र भी जिक्र किया। उन्होंने कहा 2003 तक प्रदेश में केवल 64 लाख लोग टूरिस्ट के तौर पर आते थे, आज 13 करोड़ लोग आते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योग के हालातों का भी वर्णन किया, प्रदेश में 2003 तक प्रदेश में उद्योगों की संख्या 23 थी, आज 320 हो गई है। उज्जैन में पहले 29 लाख लोग आते थे, आज 5 करोड़ लोग आ रहे हैं। प्रदेश में फिल्म पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है, फिल्में बन रही हैं। स्वछता और ऊर्जा क्षेत्र में आगे मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में दो मेट्रोपॉलिटन सिटी होंगी। इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। स्वच्छता के लिए प्रदेश स्तर पर भी कंपटीशन होंगे ताकि गांव और शहर दोनों को स्वच्छ रखा जा सके। ऊर्जा के क्षेत्र में देश का औसत 1340 किलोवाट का है वहीं मध्य प्रदेश में 1365 किलोवाट है। ALSO READ : क्या है BLA के विद्रोह की कहानी, क्यों हुआ Pakistan में ट्रेन Hijack ? WATCH : https://youtu.be/I-kZBqTvyOE?si=072DD5WCINTCudUR

क्या है BLA के विद्रोह की कहानी, क्यों हुआ Pakistan में ट्रेन Hijack ?

PAKISTAN TRAIN HIJACK

Pakistan Train Hijack : भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान जो अक्सर दुनियाभर में आतंकवाद को लेकर चर्चाओं में रहता है, जिसपर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगता है। जिसने अबतक कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए न जाने कितनी साजिशें की हैं। आज उसी पाकिस्तान में आज़ादी की मांग उठ रही है। BLA अपने हक़ के लिए आवाज़ उठा रही है, जिसे पाकिस्तान ने दशकों से अपना गुलाम बना रखा है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में बलूचिस्तान की मांग तेज हो गई है। क्या है BLA ? क्यों कर रही है बलूचिस्तान की मांग ? आइए जानते हैं… क्या है पूरा मामला ? पिछले दिनों मंगलवार (11 मार्च 2025) को जाफ़र एक्सप्रेस पेशावर से क्वेटा के लिए रवाना होती है। पेशावर से क्वेटा की दूरी तक़रीबन 1300 किलोमीटर है। ट्रेन को यहाँ तक पहुंचने में कुल 30 घंटों का समय लगता है। जब ट्रेन पेशावर से निकली तो उस वक्त उसमें पाकिस्तानी सेना और इंटेलिजेंस के भी लोग मौजूद थे। जाफ़र एक्सप्रेस इस्लामाबाद, लाहौर, खानपुर से होते हुए जब क्वेटा पहुंचने ही वाली थी कि तभी सिबि में एक हमला होता है। धमाके की आवाज़ अभी सुनाई ही दी थी कि तभी अचानक चारों तरफ से फायरिंग शुरू होती है और पेशावर से क्वेटा जाने वाली जाफ़र एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया जाता है। कौन थे जिन्होंने ट्रेन को Hijack किया ? ट्रेन को Hijack करने वाले कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के ही कुछ लोग हैं जो दशकों से बलूचिस्तान की मांग कर रहे हैं। दुनिया इन्हें BLA यानी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के नाम से जानती है। BLA, बलूचिस्तान को पाकिस्तान और चीन से आजाद कराना चाहती है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन की नींव 70 के दशक में रखी गई थी और 2000 आते-आते इसका प्रभाव बढ़ता गया। जब बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग तेज हुई , तब पाकिस्तान ने 2007 में BLA एक आतंकवादी संगठन करार दिया। ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश भी इसे एक आतंकवादी संगठन ही मानते हैं। Pakistan का दावा… जाफ़र एक्सप्रेस पर हुए हमले ने पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान के आला कमान शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि हमारे सैनिकों ने विरोधियों को नरक भेज दिया है। हालांकि AFP (न्यूज़ एजेंसी) के अनुसार पाकिस्तानी सेना के 27 ऑफ ड्यूटी सैनिक मारे गए हैं। वहीं बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का दावा है कि उसने 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। पाकिस्तानी आर्मी के अनुसार मंगलवार (11 मार्च 2025) को 450 पैसेंजर्स को बंधक बनाया गया था, जिसमें से 346 बंदकों को छुड़ा लिया गया है। ALSO READ : S. Jaishankar ने कहा- Pakistan से POK लेंगे वापस… WATCH : https://youtu.be/l6qT6h7YSpI?si=d1wzRPo1kKb7-u8v

Happy Holi Wishes 2025 : होली के मौके पर भेजें शुभकामना संदेश

HAPPY HOLI

Holi Wishes in Hindi : रंगों और खुशियों का तयोहार ‘होली’ हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग गीले-शिकवे भूलकर एक साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। फागुन के महीने में होली के गीतों पर सभी लोग झूमते नज़र आते हैं। इस वर्ष भी होली के अवसर पर पूरा बाज़ार होली के रंग में रंग गया है। दुकानों पर पिचकारियां और गुलाल नजर आ रहे हैं। हलवाई तरह-तरह के पकवान बना रहे हैं और घरों में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए इस मौके पर अपने रिश्तेदारों, परिवार वालों और यार-दोस्तों को होली की शुभकामनाएं भेजकर रिश्तों के रंग को और गाढ़ा करते हैं। Happy Holi Wishes : शायरी के जरिए दिलों को कीजिए बाग़ Happy Holi के लिए संदेश : ALSO READ : Mauritius पहुंचे PM Modi, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे… WATCH : https://youtu.be/I-kZBqTvyOE?si=bBB5i8XFh_Yhv3W4