Sunita Williams : 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं…PM मोदी ने दिया Invitation

Sunita Williams News : भारतीय मूल की सुनीता विल्लियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आई हैं। आपको बता दें कि Sunita Williams एक मिशन पर 8 दिनों के लिए स्पेस में गई थीं। क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से वह वापस नहीं आ पाई थीं। 9 महीने बाद 19 मार्च 2025 को वो सकुशल वापस लौट आई हैं। Sunita Williams के साथी भी उनके साथ सुरक्षित धरती पर लैंड कर चुके हैं। उनके सुरक्षित लैंडिंग के बाद PM मोदी ने भी Sunita Williams को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। आखिर क्या है सुनीता विल्लियम्स का भारत से कनेक्शन…आइए जानते हैं। क्या Sunita Williams भारतीय हैं ? सुनीता विल्लियम्स एक अंतिरक्ष यात्री हैं और पूर्व में US की नेवी में भी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में स्पेसवॉक के साथ-साथ मैराथन दौड़ भी किया है। Sunita Williams का जन्म 1965 में US स्थित यूक्लिड में हुआ था। उनके पिता दीपक पंड्या का जन्म गुजरात के झुलासन में हुआ था। वहीं सुनीता विल्लियम्स की माता स्लोवेनिया की रहने वाली हैं। 59 वर्ष की Sunita Williams का पैतृक गांव झुलासन है। 9 महीने के बाद धरती पर लौटने पर उनके मूल गांव झुलासन में उत्सव का माहौल है। उनके पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौटने की खबर सुनकर उनके रिश्तेदार और सभी गांव वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। गांव में मिठाइयां भी बाँटी गई हैं। इससे पहले 2006 और 2013 में दो मिशनों के लिए वो अंतरिक्ष में गई थीं। जिस वक्त उन्होंने कुल 322 दिन बिताए थे। PM मोदी ने दिया भारत आने का Invitation Sunita Williams को PM मोदी ने भारत आने का आमंत्रण दिया है। भारतीय मूल की होने की वजह से पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। PM मोदी ने अपने लिखे पत्र में उनसे भारत आने की अपील की है। उन्होंने Sunita Williams को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 1.4 करोड़ भारतियों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। भले ही आप हज़ारों मिल दूर हैं, मगर आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “आपके सकुशल धरती पर वापस लौटने के बाद , हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक साहसी बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं। आपको और बैरी विलमोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।” नारी शक्ति और धैर्य की विजय – CM मोहन यादव Sunita Williams के पृथ्वी पर वापस लौटने के बाद भारत समेत विश्वभर में उत्साह का माहौल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री CM मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।” CM ने उनकी इस यात्रा को नारी शक्ति का विजय कहा है। उन्होंने लिखा, “यह यात्रा विज्ञान के साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है। यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा और विज्ञान के साथ भावी पीढ़ियों के लिए आपकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी।” ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_
Nagpur Violence : औरंगज़ेब से जुड़ी पहचान ठीक नहीं…

Rameshwar Sharma On Nagpur Violence : नागपुर में सोमवार (17 मार्च 2025) को एक हिंसा हुई, इस हिंसा में पथराव हुए, तोड़-फोड़ हुई और कई गाड़ियों को आग में फूँक दिया गया। इस हिंसा का पूरे देश में विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे प्री-प्लान बताया है। हिंसा की आग केवल महाराष्ट्र तक नहीं रही, उसकी चिंगारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक भी पहुंची है। मध्य प्रदेश के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस हिंसा पर अपना बयान दिया है। क्या कहा Rameshwar Sharma ने ? BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागपुर हिंसा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी हमदर्दी केवल उन लोगों से है, जिन्होंने इस देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। हमारी हमदर्दी केवल असफाकउल्ला, अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम जैसे देशभक्तों से है, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। औरंगज़ेब एक लुटेरा था Rameshwar Sharma ने औरंगज़ेब की तारीफ़ करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगज़ेब एक लुटेरा था और हमेशा रहेगा। इतिहास के कुछ चाटुकार लोग उसे महान मानते होंगे, लेकिन असल में वो एक लुटेरा है। महान तो छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज , गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी थे। वो सभी महान थे जिन्होंने इस देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। जिन्होंने इतिहास में औरंगज़ेब से संघर्ष किया और हिंदुस्तान को बचाया वो सभी लोग महान थे। अपनी पहचान औरंगज़ेब से न जोड़ें विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों से अपील की है कि अपनी पहचान औरंगज़ेब से न जोड़ें। औरंगज़ेब से जुड़ी हुई पहचान पछतावे का कारन बन सकती है। Rameshwar Sharma ने अपने बयान में केवल उन्हीं लोगों से हमदर्दी जताने की बात कही है, जिन्होंने इस देश के लिए त्याग किया है। जिन्होंने समर्पण के साथ इस देश की रक्षा और विकास के लिए काम किया है। क्या है मामला ? कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अबू आजमी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इतिहास का हवाला देते हुए औरंगज़ेब को महान शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरग़ज़ेब ने हिंदुस्तान में कई मंदिर बनवाये हैं। उनके इस बयान के बाद उन्हें विधानसभा के सत्र से भी निष्काषित कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने बाद में इस मामले के तूल पकड़ने के बाद माफ़ी भी मांगी थी। उनके इस बयान के बाद ही देश में औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की मांग भी तेज हो गई। सोमवार की शाम नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद ने औरंगज़ेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के दौरान हरे रंग के कपड़े में कंडे जलाए गए। जब इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई तरह की अफवाहें फैल गईं और देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया। ALSO READ : Sunita Williams के लौटने में क्यों हुई देरी ? कल सुबह पहुँचेंगी फ्लोरिडा… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
Sunita Williams के लौटने में क्यों हुई देरी ? कल सुबह पहुँचेंगी फ्लोरिडा…

Sunita Williams Return Home : स्पेस में करीब 9 महीनों से फंसी Sunita Williams अब वापस आ रही हैं। उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी 19 मार्च को पृथ्वी पर लैंड करेंगे। चारों एस्ट्रोनॉट क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर आएंगे। भारतीय समयानुसार आज सुबह यानी 18 मार्च 2025 को ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सुबह 10 बजे निकल चुका है। क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को सुबह 3 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा। नासा के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में मौसम के कारन बदलाव भी किया जा सकता है। Sunita Williams, 17 घंटों में पृथ्वी पर करेंगी लैंड Sunita Williams अपने तीन अन्य साथियों के साथ क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार अगले 17 घंटों में फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगी। आपको बता दें कि स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार (17 मार्च 2025) को Sunita Williams को लेने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुँचा था। नासा ने Falcon-9 रॉकेट से इस मिशन को लांच किया था। फ्लोरिडा में लैंडिंग के बाद Sunita Williams और उनके क्रू को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर लेकर जाया जाएगा। यहाँ उनके मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें पृथ्वी के ग्रैविटेशन के अनुकूल होने में मदद की जाएगी। जानकारों का कहना है कि 9 महीनों तक स्पेस में रहने से पैरों की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, इस वजह से उन्हें पृथ्वी के ग्रेविटेशन में चलने में मुश्किलें हो सकती हैं। क्यों गईं थीं अंतरिक्ष में ? सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ के लिए भेजा गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की क्षमता की जांच करना था। इसके जरिए यह पता करना था कि बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर लाने में सक्षम है या नहीं। इस मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स को कई एक्सपेरिमेंट्स भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेस क्राफ्ट को मैन्युअली उड़ाना भी था। वापस आने में क्यों हुई देरी ? सूत्रों के अनुसार स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 5 हीलियम भी लीक हुए। ऐसे में एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित पृथ्वी पर लाने में कई साड़ी चिंताएं थीं। डेटा के विश्लेषण के बाद NASA ने यह फैसला किया कि एस्ट्रोनॉट्स को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए उसे 6 सितंबर को अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही पृथ्वी पर वापस ले आया गया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार Sunita Williams और उनके साथी को वापस लाने के लिए 5वें ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल होना था, लेकिन उसकी मैन्युफैक्चरिंग में देरी के कारण इस मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया गया। ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
PM मोदी ने कहा, दुनिया ने देखा भारत का विराट स्वरूप…

नई दिल्ली। मंगलवार (18 मार्च 2025) को PM मोदी लोक सभा में महाकुम्भ पर बोले। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, इस बार महाकुम्भ के आयोजन में अनेक अमृत निकले हैं। एकता का पवित्र अमृत भी इसी दौरान निकला। देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर लोग एक हो गए। पूरे विश्व ने देखा राष्ट्रीय स्वरूप – PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम सभी ने महसूस किया की देश अगले 1000 वर्षों के लिए तैयार हो रहा है। इस वर्ष महाकुम्भ के आयोजन ने हमारे उस संकल्प को और भी दृढ़ कर दिया। देश की यह सामूहिक चेतना देश का सामर्थ्य बताती है। PM मोदी ने कहा, पूरे विश्व ने महाकुम्भ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी भी पूरी श्रद्धा के साथ महाकुम्भ से जुड़ी। मॉरिशस तक पहुंचा महाकुंभ का जल PM मोदी ने भाषण के दौरान अपनी मॉरिशस यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, बीते दिनों मैं मॉरिशस की यात्रा पर था, मैं वहां त्रिवेणी का पवित्र जल लेकर गया था। जब इस जल को मॉरिशस के गंगा तालाब में अर्पित किया गया तो उस वक्त का माहौल देखने योग्य था। यह दिखाता है कि आज पूरी दुनिया हमारी संस्कृति से जुड़ना चाहती है। पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति और हमारी परम्पराओं को आत्मसात करने की भावना प्रबल हो रही है। मैं यह देख सकता हूँ कि पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कितनी सहजता से आगे बढ़ रहा है। महाकुम्भ में छोटे-बड़े का भेद नहीं था प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ में युवाओं ने भी अपना भरपूर योगदान दिया है। आज इस देश का युवा भारत की परम्परा और संस्कारों को पूरी श्रद्धा से अपना रहा है। यह भाव आज के भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। जब अलग-अलग क्षेत्र, अलग-अलग भाषा के लोग एक साथ संगम में डुबकी लगाते हैं तो एक भारत, श्रेष्ट भारत की भावना नजर आती है। एकता की यही भावना भारतियों का सौभाग्य है। आज पूरे विश्व में बिखराव और अलगाव देखने को मिलता है, लेकिन इस दौर में भी देश की एकजुटता का विराट प्रदर्शन हमारी ताकत है। इसी एकजुटता को पूरे विश्व ने महाकुंभ के दौरान देखा। ALSO READ : Nagpur Voilence : नागपुर के 11 इलाकों में लगा कर्फ्यू… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
Nagpur Voilence : नागपुर के 11 इलाकों में लगा कर्फ्यू…

नागपुर। सोमवार (17 मार्च 2025) को महाराष्ट्र के Nagpur में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा औरंगज़ेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने गोबर के कंडों भरा एक हरे रंग का कपड़ा भी जलाया। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Nagpur के महाल इलाके में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में दो गुटों के बीच पथराव हुआ और कई उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले के दिया। उसी दिन रात के 10 से 11 बजे के बीच नागपुर के हंसपुरी इलाके में एक और हिंसा हुई। इस दौरान पुलिस पर भी हमले किए गए और DCP बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने 11 इलाकों में लगाया कर्फ्यू नागपुर में औरंगज़ेब के विवाद को लेकर भड़की हिंसा को पुलिस ने काबू कर लिया है। जिसके बाद शहर के 11 इलाकों में कर्फ़्यू का ऐलान कर दिया गया है। इन इलाकों में कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर शामिल हैं। इलाके में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्नशासन ने इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी थी। हालांकि मंगलवार की सुबह इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है। क्या हुआ था सोमवार की रात ? विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन के बाद दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा नागपुर के कुछ इलाकों में आगजनी की गई। पथराव हुए और गाड़ियों के साथ-साथ तोड़ फोड़ की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात 300 से 400 लोगों की भीड़ ने उनके घरों पर हमला किया। हिंसा के दौरान घरों पर पथराव किए गए, गाड़ियों में तोड़-फोड़ हुई और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे, भीड़ में शामिल कुछ लोगों के पास पेट्रोल बम भी थे। Nagpur पुलिस एक्शन मोड में… नागपुर पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिसकर्मी इस वक्त इलाके में मौजूद हैं। इस वक्त मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस ने पथराव में शामिल 25-30 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही CCTV फुटेज की आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। पुलिस ने भी लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। Nagpur Violence : नेताओं के बयान… नितिन गडकरी : नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसे मामलों में नागपुर शहर का इतिहास शांति बनाए रखने का है। सोमवार को कुछ अफवाहों के चलते शहर में हिंसा हुई। नितिन गडकरी ने लोगों से अपील की है कि सभी अपने घरों में रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि सरकार उन सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी, जिन्होंने गलती की है। देवेंद्र फडणवीस : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस मामले पर नजर रख रहा हूँ। पुलिस कमिश्नर को इलाके में शांति स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। औरंगज़ेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ी सरकार ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में औरंगज़ेब की कब्र पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले में SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस खुद मार्च कर रही है। ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ…

मुंबई। देश में लगातार कई दिनों से औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की मांग उठ रही है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल लगातार इसे लेकर आंदोलन करने की बात कह रहे हैं। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने भी इसपर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य की बात है कि राज्य सरकार को औरंगज़ेब की कब्र का संरक्षण करना पड़ रहा है। कब्र का महिमामंडन नहीं करने दिया जाएगा – CM फडणवीस CM फडणवीस ने औरंगज़ेब की कब्र को लेकर अपना रुख साफ़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि औरंगज़ेब की कब्र का संरक्षण सरकार को करना पड़ रहा है क्यूँकि यह ASI के अधीन है। CM फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर के अनावरण कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि कब्र का महिमामंडन किसी भी हालत में नहीं करने दिया जाएगा। महिमामंडन होगा तो छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का होगा, औरंज़ेब की कब्र का नहीं। उन्होंने कहा कि ASI ने 50 साल पहले इस कब्र को सुरक्षित स्थल घोषित किया था, जिसकी वजह से राज्य और केंद्र सरकार को इसका संरक्षण करना पड़ रहा है। मैं आपको वचन देता हूँ…. छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर के अनावरण कार्यक्रम में CM फडणवीस ने लोगों को एक वचन दिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस औरंगज़ेब ने हमारे लोगों को मारा, आज हमें उसी की कब्र का संरक्षण करना पड़ रहा है। मैं आपको वचन देता हूँ कि कुछ भी हो जाए, इस औरंगज़ेब की कब्र का महिमामंडन नहीं होने दिया जाएगा। मैं यह वचन छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने करता हूँ। कब्र को हटाने के लिए आंदोलन होगा – बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल लगातार औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। बजरंग दल ने सरकार से साफ़ कह दिया है कि यदि सरकार औरंगज़ेब की कब्र को हटाने में सहयोग नहीं करती है तो हम कारसेवा कर इस कब्र को खुद हटा देंगे। बजरंग दल ने कहा है कि हम इसके लिए आंदोलन भी करेंगे। वहीं इस विवाद को लेकर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत का भी बयान सामने आया, उन्होंने कहा – आंदोलन करने की नौटंकी क्यों करना है। राज्य और केंद्र दोनों में BJP की सरकार है, कब्र हटाने से कौन रोक रहा है। ALSO READ : “Aurangzeb की कब्र का भी बाबरी जैसा ही हश्र होगा”, बजरंग दल ने कहा WATCH : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-
Jantar Mantar Protest : “AIMPLB देश की एकता के लिए खतरा”

Jantar Mantar Protest : Waqf Amendment Bill (वक्फ संशोधन बिल) के खिलाफ दिल्ली के Jantar Mantar पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन को कई मुस्लिम संगठन और विपक्ष का भी समर्थन मिला है। Jantar Mantar पर हो रहे इस प्रदर्शन में AIMIM के मुखिया अससुद्दीन ओवैसी समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। TMC सांसद अबू ताहिर खान, NCP (SP) से फौजिया खान और CPI से राजा राम सिंह ने भी इसका समर्थन किया है। Jantar Mantar Protest : Congress ने किया समर्थन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी बात को समझा नहीं। हमें हमारे ईमान पर जीने दीजिए। हमारी कौम ने देश के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी बात सुने बगैर फैसला ले लिया, हमारी आवाम को इस बात का फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए। “हिंदुस्तान का हुसैन अच्छा नहीं लगता” – AIMPLB दिल्ली में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव तालिब रहमानी ने कहा कि हमारे लिए सरकार की तरफ से मोहब्बत का दरवाज़ा बंद हो गया है। हिंदुस्तान को बांग्लादेश की हसीना अच्छी लगती है मगर देश का हुसैन अच्छा नहीं लगता। AIMPLB देश की एकता के लिए खतरा – प्रदीप भंडारी BJP के नेता प्रदीप भंडारी ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) को कांग्रेस की बी-टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि AIMPLB कांग्रेस पार्टी की बी-टीम है और विरोध प्रदर्शन करके यह भी साबित कर दिया कि वह भारत की एकता और अखंडता के लिए एक बड़ा खतरा है। Waqf Amendment Bill किसानों, गरीब मुसलमानों और बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान को संरक्षित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सड़क पर धरना देना असंवैधानिक है। JPC की 118 बैठकों के बावजूद प्रदर्शन क्यों ? Waqf Amendment Bill को लेकर बनी JPC कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का कहना है कि हमनें इस बिल को लेकर सभी मुस्लिम संगठनों से बात की थी। 6 महीनों में JPC की 118 बैठकें हुईं, उसके बाद अब प्रोटेस्ट क्यों हो रहा है। JPC के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि जो लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने रिपोर्ट पढ़ी भी नहीं है। आर्टिकल 370 और तीन तलाक के समय भी ऐसा ही हुआ था, कई अफवाहें फैलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस विरोध का कोई आधार नहीं है, केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। ALSO READ : Amritsar Temple Attack : हमले के मुख्य आरोपी को Police ने मार गिराया WATCH : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-
Amritsar Temple Attack : हमले के मुख्य आरोपी को Police ने मार गिराया

Amritsar Police Encounter : पंजाब के Amritsar मंदिर में ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने सोमवार (17 मार्च 2025) को मार गिराया। पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पतला ले जाया गया। जहाँ आरोपी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत पंजाब पुलिस के अधिकारीयों के अनुसार उन्हें आरोपियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए CIA और छेहरटा पुलिस की एक टीम बनाई गई थी। जब पुलिस ने दो बाइक सवार लोगों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान पहली गोली पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ में लगी, दूसरी इंस्पेक्टर अमलोक सिंह को लगी और तीसरी गोली पुलिस के वाहन में लगी। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसके बाद आरोपी गुरसिदक घायल हो गया। जब उसे अस्पतला ले जाया गया तब उसकी मौत हो गयी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गुरसिदक का साथी भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश में पंजाब पुलिस जुटी है। क्या हुआ था 15 मार्च को ? 15 मार्च को अमृतसर के खंडवाला इलाके के ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इस हमले में किसी के जान-माल की हानि होने की जानकारी नहीं आयी है, लेकिन इस हमले में हुए विस्फोट ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। CCTV फुटेज में भी इस घटना के आरोपियों की तस्वीर रिकॉर्ड हुई थी। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने इस हमले का संबंध पाकिस्तान से बताया है, साथ ही उन्होंने घटना के पीछे का स्पष्ट मकसद जानने की बात कही। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी इस घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ऐसी हरकतें करते रहता है, वो नहीं चाहते की पंजाब में शांति रहे। हालांकि पंजाब पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाकर रखने के लिए सक्रिय है। ALSO READ : MP के खेल मंत्री Vishwas Sarang ने किया पलटवार, मौलाना ने होली खेलने पर जताई थी आपत्ति WATCH : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-
MP के खेल मंत्री Vishwas Sarang ने किया पलटवार, मौलाना ने होली खेलने पर जताई थी आपत्ति

भोपाल। MP के खेल मंत्री Vishwas Sarang ने सोमवार (17 मार्च 2025) को मौलाना रजवी के बयान पर पलटवार किया है। मंत्री Vishwas Kailash Sarang ने कहा कि कट्टरपंथी और चरमपंथी अब अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। इस देश में अब धमकी वाली राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने मौलाना के द्वारा दिए गए बयान का खंडन करते हुए कहा कि सभी धर्म यही कहते हैं कि सबसे पहले मातृभूमि है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मौलाना रजवी ने रमज़ान में मैच के दौरान मोहम्मद शमी के पानी पीने पर आपत्ति जताई थी। फिर से उन्होंने दो दिन पहले मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर भी बयान दिया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर बयानबाजी चल रही है। मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी मौलाना के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति अब नहीं चलेगी। मौलाना रजवी का बयान निंदनीय, Vishwas Sarang ने कहा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान को आपत्तिजनक और खेदपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, इस देश में इस प्रकार के धमकी वाले बयान नहीं चलेंगे। यदि मोहम्मद शमी की बेटी खेलती हैं तो इससे क्या आपत्ति है ? यह देश सभी धर्म और समुदाय के लोगों का है और यहाँ किसी के भी धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाई सकती। Vishwas Sarang ने मोहम्मद शमी को लिखा पत्र राज्य खेल मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। यदि आपकी बेटी ने होली खेली तो इस देश की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए खेली है। उन्हें किसी भी तरह की धमकी से डरने की आवश्यकता नहीं है।साथ ही मंत्री ने साफ़-साफ़ कहा कि इस देश में इस तरीके के आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। विपक्ष पर उठाया सवाल मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब वो लोग कहाँ हैं जो कहते हैं कि हम बच्चियों के संरक्षण करते हैं, वो प्रियंका गाँधी कहाँ ने जो कहती हैं कि ‘लड़की हूँ, लड़ भी सकती हूँ’ उन्होंने राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर भी सवाल उठाए। कहा – कांग्रेस और विपक्ष के नेता केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इस देश में अब कट्टरपंथीयों और चरमपंथीयों की राजनीति नहीं चलेगी। विश्वास सारंग ने मौलाना से अपने बयान वापस लेने की मांग की है। क्या कहा था मौलाना रजवी ने ? कुछ दिनों पहले मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, जिसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को मिर्ची लग गई। इस पोस्ट पर उन्होंने कहा कि होली खेलना शरीयत के खिलाफ है। मौलाना ने कहा कि पहले भी मोहम्मद शमी को नसीहत दी गई थी, उसके बावजूद उनकी बेटी का होली खेलते हुए बेटी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ। मौलाना साहब ने कहा कि यदि कोई शरीयत को जानते हुए भी होली खेलता है तो वह गुनाह की श्रेणी में आता है। Also Read : PM Modi Lex Fridman Podcast : RSS को समझना आसान नहीं Watch : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-
PM Modi Lex Fridman Podcast : RSS को समझना आसान नहीं

PM Modi Lex Fridman Podcast : अमेरिका के AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने रविवार (16 मार्च 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में PM मोदी ने चीन, पाकिस्तना, गुजराती दंगों और RSS से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मैंने RSS जैसे संगठन से जीवन का मूल्य सीखा। PM मोदी ने आगे कहा कि RSS की सभाओं में जाना बचपन से ही अच्छा लगता था। वहाँ मुझे एक उद्देश्यपूर्ण जीवन मिला। RSS ने हमें मूल्य सिखाये, उनमें से एक मूल्य यह भी था कि यदि आप पढ़ाई करते हैं तो देश को योगदान देने के लक्ष्य से पढ़ाई करें। यदि आप व्यायाम करते हैं तो इस लक्ष्य के साथ करें कि इसका उपयोग आप राष्ट्र सेवा के लिए करेंगे। RSS से बड़ा कोई स्वयं सेवी संघ नहीं PM मोदी ने पॉडकास्ट में RSS से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूरी दुनिया से RSS से बड़ा कोई स्वयं सेवी संघ नहीं है। इसने मुझे देश सेवा करना सीखया है। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस को समझना आसान नहीं है। RSS को समझने के लिए इसके कामकाज को समझना होगा। यह हमें सीखाता है कि राष्ट्र ही सबकुछ है और समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है। RSS ने शिक्षा में क्रांति लाई PM ने Lex Fridman के सभी सवालों का जवाब बड़ी ही सहजता के साथ दिया। RSS को लेकर दिए गए जवाब Lex Fridman के मन में बहुत कुछ जानने की जिज्ञासा उत्पन कर रहे थे। PM Modi ने कहा कि RSS के सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए ‘विद्या भारती’ के नाम से एक संगठन की शुरुआत की। पूरे देशभर में इस संगठन के कुल 25 हज़ार स्कूल चलते हैं, एक समय ‘विद्या भारती’ 30 लाख छात्र पढ़ते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघ वैदिक संतों और विवेकानंद के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। वामपंथी संगठनों ने ‘दुनिया के मजदूरों, एक हो जाओ!’ का नारा लगाते हैं लेकिन RSS के मजदूर संगठन ‘मजदूरों, दुनिया को एक करो!’ का आह्वाहन करते हैं। गुजरात दंगों पर बोले PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने Lex Fridman के साथ अपने पॉडकास्ट में गुजराती दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2002 के पहले भी प्रदेश में कई दंगे हो चुके थे। 2002 के दंगे भी बहुत दुखद थे, लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इससे पहले 250 दंगे हो चुके थे। 1969 का दंगा 6 महीने तक चला था, लेकिन 2002 के बाद राज्य में शांति स्थापित हुयी। ALSO READ : “Aurangzeb की कब्र का भी बाबरी जैसा ही हश्र होगा”, बजरंग दल ने कहा WATCH : https://youtu.be/zvUp4oZBefA?si=-zyaDakB8Qur0-U-