Aayudh

Yuzvendra Chahal और धनश्री वर्मा का तलाक: 5 साल बाद अलग हुए रास्ते, 4.75 करोड़ की एलिमनी पर सेटलमेंट

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Divorce: भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का रिश्ता आखिरकार कानूनी रूप से खत्म हो गया। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। खबरों के मुताबिक, 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी पर सेटलमेंट हुआ है। इस फैसले के बाद दोनों ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की और कोर्ट से सीधे निकल गए। Yuzvendra Chahal ने हाईकोर्ट का रुख किया Yuzvendra Chahal ने तलाक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 19 मार्च को सुनवाई के बाद मुंबई फैमिली कोर्ट को 20 मार्च तक तलाक पर फैसला सुनाने का निर्देश दिया। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से IPL में व्यस्त हो जाएंगे, इसलिए उन्हें राहत दी जाए। कोर्ट के आदेश के बाद फैमिली कोर्ट ने त्वरित सुनवाई कर फैसला सुनाया। रिश्ते में आई दरार और अलगाव की शुरुआत युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। शुरुआत में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया, लेकिन जून 2022 के बाद इनके रिश्ते में खटास आने लगी। दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया, जिससे तलाक की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, उस वक्त दोनों ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। फरवरी 2025 में दोनों ने आधिकारिक रूप से तलाक की अर्जी दायर की। फैमिली कोर्ट ने 6 महीने का कूलिंग-ऑफ पीरियड दिया, लेकिन चहल ने इसे खत्म करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट में दोनों की मौजूदगी, बिना कोई बयान दिए निकल गए गुरुवार को जब फैसला सुनाया गया, तब युजवेंद्र और धनश्री मुंबई फैमिली कोर्ट में मौजूद थे। दोनों ने मास्क लगा रखा था और मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। धनश्री ने व्हाइट टॉप, ब्लू जींस और ब्लैक सनग्लास पहना था। कोर्ट में वे करीब एक घंटे तक रहे और फिर चुपचाप निकल गए। लॉकडाउन में शुरू हुई थी लव स्टोरी धनश्री वर्मा ने ‘झलक दिखला जा-11’ के एक एपिसोड में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि मई-जून 2020 के लॉकडाउन के दौरान चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई और 11 दिसंबर 2020 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अक्सर साथ में सोशल मीडिया पर नजर आते थे, लेकिन 2022 के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपसी मतभेद और व्यस्त करियर लाइफ इनके अलग होने की बड़ी वजह बनी। हालांकि, अब तक किसी ने भी ब्रेकअप की असली वजह को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। धनश्री वर्मा: डांसिंग स्टार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक का सफर धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वे एक प्रोफेशनल डेंटिस्ट भी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 27.90 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 63 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 2023 में उन्होंने ‘झलक दिखला जा-11’ में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं। उनकी कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। तलाक के बाद वे अपने डांस करियर और सोशल मीडिया प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी। तलाक के बाद आगे की राह: दोनों अपने-अपने करियर पर देंगे ध्यान युजवेंद्र चहल अब अपने क्रिकेट करियर पर पूरी तरह से फोकस करेंगे। वे इस समय IPL 2025 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, धनश्री अब अपने डांसिंग करियर और सोशल मीडिया वेंचर्स में व्यस्त रहने वाली हैं। हालांकि, तलाक की खबर ने फैंस को निराश किया है। कई लोगों को यह जोड़ी पसंद थी और वे चाहते थे कि दोनों साथ रहें। लेकिन अब यह रिश्ता आधिकारिक रूप से खत्म हो चुका है और दोनों ने अपनी-अपनी राहें चुन ली हैं। ALSO READ : Damoh में पुलिस पर हमला: गौहत्या के आरोपी ने की फायरिंग, ASI घायल WATCH : https://youtu.be/RnP-YJxflDA?si=TbzU_HwxVSJV0VYH

“बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम किया” UP के बहराइच में बरसे CM योगी

CM

CM Yogi News : उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ इन दिनों औरंगज़ेब और मुगलों के महिमामंडन करने वालों पर खूब बरस रहे हैं। उन्होंने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता है।” CM योगी बहराइच में मिहींपुरवा तहसील के नए भवन का शुभारम्भ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों पर अपने शब्दों से तीखा हमला किया। उन्होंने आक्रांताओं के महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं करेगा जो भारत के महापुरुषों और बलिदानियों का अपमान करता हो। बहराइच ऋषि परंपरा से जुड़ा है – CM योगी मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ तहसील है। बहराइच का नाम बालार्क ऋषि के नाम पर रखा गया है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, यहाँ एक समय पर आश्रम भी हुआ करता था। इसी स्थान पर महाराज सुहलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को धूल धूसरित किया था। महाराज सुहलदेव ने भारत का जो विजय पताका फहराया उसी का नतीजा हुआ कि अगले 150 वर्षों तक किसी भी विदेशी आक्रांता ने भारत की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखा। किसी ने भारत पर हमला करने का दुसाहस नहीं किया। पूरी दुनिया में सनातन का गुणगान हो रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि आज पूरी दुनिया में सनातन परंपरा का गुणगान हो रहा है। भारत की संस्कृति की तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो रही है। पूरा देश एकजुट होकर काम कर रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और भारत के महापुरुषों का सम्मान करना भारत के हर एक नागरिक का दायित्व होना चाहिए। उन्होंने महापुरुषों का अपमान और आक्रांताओं का गुणगान करने वालों को साफ़ शब्दों में कहा कि भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता। जिन आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को ख़त्म करने की कोशिश की, जिन्होंने यहाँ की बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उनका महिमामंडन करने वालों को आज का भारत कतई स्वीकार नहीं करेगा। ALSO READ : Nagpur Violence : पुलिस को मिले Bangladesh कनेक्शन के सबूत, कहा -“अगली बार तुम्हारी औरतों को उठाएंगे।” WATCH : https://youtu.be/xw8rH-ETxuY?si=ivCnauG32oVnacmG

Nagpur Violence : पुलिस को मिले Bangladesh कनेक्शन के सबूत, कहा -“अगली बार तुम्हारी औरतों को उठाएंगे।”

NAGPUR VIOLENCE

नागपुर। महाराष्ट्र के Nagpur में हुई हिंसा के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस को इस हिंसा के पीछे बांग्लादेश कनेक्शन के सबूत मिले हैं। साइबर सेल को एक इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी मिली, जिसे बांग्लादेश से संचालित किया जा रहा था। इस अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट किए गए थे, जिसमें Nagpur में हुए दंगों को “एक छोटी घटना” बताते हुए भविष्य में और बड़े दंगे करने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया से फैलाई गई नफरत Nagpur साइबर पुलिस को जांच के दौरान कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स का पता चला है, जिनमें से कुछ बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे थे। इन अकाउंट्स से जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस को एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला, जिसमें लिखा था, “इस बार सिर्फ हमला किया है, अगली बार तुम्हारी औरतों को उठाएंगे।” इस पोस्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिसके बाद पुलिस सोशल मीडिया पर सख्ती बढ़ा रही है। मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार, 500 दंगाइयों को जुटाने का आरोप इस हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। फहीम पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा किया और हिंसा को बढ़ावा दिया। नागपुर साइबर डीसीपी लोहित माटानी के मुताबिक, फहीम ने औरंगजेब के खिलाफ हुए एक पुराने प्रदर्शन का वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे हालात बिगड़ गए और हिंसा भड़क उठी। Nagpur Violence : पुलिस पर हमला, 33 पुलिसकर्मी घायल सोमवार को नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़कने के बाद दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें तीन DCP रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। दंगाइयों ने वाहनों में तोड़फोड़ की, पेट्रोल बम फेंके, पथराव किया और कुछ घरों को निशाना बनाया। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर रात ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में भी हिंसा फैल गई, जहां एक घंटे तक उपद्रव चलता रहा। सोशल मीडिया पर सख्ती, 34 अकाउंट्स पर कार्रवाई हिंसा भड़काने और अफवाह फैलाने के आरोप में साइबर सेल ने 34 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा, 140 से ज्यादा भड़काऊ पोस्ट को हटाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 79(3)(b) के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए गए हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने नागपुर में हुई हिंसा से संबंधित चार मामले दर्ज किए हैं और 10 FIR दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, पुलिस ने फेसबुक से अनुरोध किया है कि वे ऐसे 5000 संदिग्ध अकाउंट्स को ब्लॉक करें, जो सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। Nagpur Violence : मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी चेतावनी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इस हिंसा को लेकर बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि यह हिंसा योजनाबद्ध तरीके से भड़काई गई थी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “कोई ऐसी चादर नहीं जलाई गई थी, जिस पर कुरान की आयतें लिखी थीं। यह पूरी तरह से अफवाह थी, जिसे फैलाकर माहौल बिगाड़ा गया। दोषियों को कब्र से भी निकालकर सजा दी जाएगी।” पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या बिना जांच-पड़ताल वाली जानकारी शेयर न करें। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने की जरूरत है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नागपुर हिंसा के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। ALSO READ : “कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं,…तो क्या अधर्म की बात करें”, CM मोहन यादव हुए नाराज WATCH : https://youtu.be/xw8rH-ETxuY?si=zdOm9G1BtBZThBnb

“कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं,…तो क्या अधर्म की बात करें”, CM मोहन यादव हुए नाराज

CM

भोपाल। CM मोहन यादव उज्जैन के एक कार्यक्रम में नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश परमार को भी आमंत्रित किया गया था। CM मोहन यादव कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान कांग्रेस नेता की हरकत से नाराज हो गए। आखिर क्या हुआ था कार्यक्रम में…आइए जानते हैं। CM मोहन यादव क्यों हुए नाराज ? कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश परमार भी उपस्थित हुए थे, लेकिन उनकी एक हरकत से CM मोहन यादव नाराज़ हो गए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं कि वो बैठ के सुने। दरअसल इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश परमार अपने सम्बोधन के बाद वहां से भागते नजर आए। मोहन यादव के संबोधन से पहले ही महेश परमार कार्यक्रम से निकल गए। कांग्रेस नेता की इस हरकत के बाद CM मोहन यादव ने कहा, “कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं कि वो बैठ के सुने। जब बात कही जाएगी तो उनकी हवा निकल जाएगी। कांग्रेस को हमारे धर्म से क्या परेशानी है मुझे समझ नहीं आता।” “तो क्या अधर्म की बात करें” – CM मोहन यादव CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब मंचों से धर्म की बात होती है, कांग्रेस नेता चले जाते हैं। धर्म की बात नहीं करें तो अधर्म की बात करें। उन्होंने कहा, हमारी संस्कृति श्री कृष्ण और श्री राम की संस्कृति है। हम भगवान श्री राम की जय करते हैं और वो पीठ पीछे कहते हैं कि हम भी भगवन राम को मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आप श्री राम को मानते हैं तो अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर बनकर तैयार हुआ, लेकिन आपके नेता अभी तक वहां नहीं गए। बड़े दुर्भाग्य की बात है। CM ने कार्यक्रम के दौरान महात्मा गाँधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, महात्मा गाँधी ने भी कहा था कि गांव में राम राज्य बस्ता है। उनके आखिर के शब्द भी ‘हे राम’ ही थे। कई योजनाओं का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार (20 मार्च 2025) को उज्जैन में नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने 2489.65 करोड़ योजना लोकार्पण किया। इस दौरान CM ने 9.64 करोड़ रुपए की लागत से बने इंदौख हाईलेवल ब्रिज का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 7.15 करोड़ रुपए की लागत वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन, 5.73 करोड़ रुपए की लागत वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और 5.21 करोड़ रुपए की लागत से 11 नल-जल परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। ALSO READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा… WATCH : https://youtu.be/XkIXU147DsI?si=4DEsekZ5HhwtE5fC

ICC Champions Trophy : भारतीय खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने करोड़…

ICC

ICC 2025 : हाल ही में हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद BCCI ने करोड़ों रूपए के इनाम की घोषणा की है। इस इनाम की राशि टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ में बाँटे जाएंगे। ICC Champions Trophy : टीम को इतने करोड़ मिलेंगे ICC चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद भारतीय टीम को BCCI ने करोड़ों के इनाम देने की घोषणा की है। BCCI ने कहा है की भारतीय टीम को 58 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 करोड़ रुपए, मुख्य कोच को 3 करोड़ रुपए, सहायक कोचिंग स्टाफ को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं BCCI के अधिकारियों को भी 25-25 लाख रुपए मिलेंगे। चयन कमेटी के सदस्यों को भी 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे। भारत की जीत क्यों है खास ? 9 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। 50 ओवर में 7 विकेट गवांकर न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को 251 रनों का टारगेट दिया। हालांकि भारतीय टीम ने 49 ओवर में ही 6 विकेट गवांकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के इस ऐतिहासिक जीत की चर्चा हर जगह हुई। भारतीय टीम ने होली से पहले देशवासियों को एक बेहतरीन तोहफा दिया। अब BCCI ने भी भारतीय टीम को 58 करोड़ रूपए देने की घोषणा की है। BCCI का बयान हाल ही में BCCI द्वारा जारी किये गए एक बयान में कहा गया कि भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में टूर्नामेंट में अपना वर्चश्व बनाए रखा। फाइनल तक पहुंचने के लिए लगातार मेहनत और संघर्ष किया। भारतीय टीम ने इस ख़िताब को अपने नाम करने के लिए सबसे पहले बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, फिर पाकिस्तान की टीम के साथ मुकाबला कर उसमें जीत हासिल की। सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने से पहले न्यूजीलैंड की टीम का भी मुकाबला किया। उसमें जीत दर्ज़ कर सेमीफाइनल और फाइनल में भी जीत हासिल कर भारत को अनमोल उपहार दिया। इस जीत के बाद देश के अलग-अलग शहरों में ख़ुशी की लहर देखने को मिली। ALSO READ : Miss World 2025: तेलंगाना में सौंदर्य का महाकुंभ, तैयारियां जोरों पर! WATCH : https://youtu.be/XkIXU147DsI?si=4DEsekZ5HhwtE5fC

Miss World 2025: तेलंगाना में सौंदर्य का महाकुंभ, तैयारियां जोरों पर!

Miss World

Miss World 2025 : तेलंगाना इस साल एक ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है। Miss World 2025, जो इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का 72वां संस्करण है, भारत के इस खूबसूरत राज्य में आयोजित होगा। यह आयोजन 4 मई से 31 मई 2025 तक चलेगा, जिसमें हैदराबाद उद्घाटन, समापन और ग्रैंड फिनाले जैसे मुख्य समारोहों का गवाह बनेगा। 120 देशों की प्रतियोगी इस मंच पर अपनी प्रतिभा और सौंदर्य का प्रदर्शन करेंगी। वर्तमान मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़्कोकोवा (चेक गणराज्य) 31 मई को नई विजेता को ताज सौंपेंगी। Miss World 2025 में नंदिनी गुप्ता करेंगी प्रतिनिधित्व भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जो फेमिना मिस इंडिया 2023 की भी विजेता रही हैं। भारत का मिस वर्ल्ड के साथ गहरा नाता रहा है। देश ने अब तक 6 बार यह खिताब अपने नाम किया है। इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। नंदिनी के साथ भारत एक बार फिर इतिहास रचने की उम्मीद कर रहा है। तेलंगाना की वैश्विक पहचान तेलंगाना के लिए यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और आर्थिक प्रगति को दुनिया के सामने लाने का सुनहरा मौका है। राज्य अपने पर्यटक-अनुकूल माहौल, शानदार कनेक्टिविटी और सुखद मौसम के लिए जाना जाता है। वैश्विक फार्मास्यूटिकल और आईटी हब के रूप में उभरता तेलंगाना अपनी कला, शिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों को भी इस मंच पर प्रदर्शित करेगा। आयोजन का नारा “तेलंगाना जरूर आना” राज्य के आतिथ्य को बखूबी दर्शाता है। तैयारियां जोरों पर, घोषणा से उत्साह इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा मिस वर्ल्ड लिमिटेड की चेयरमैन जूलिया मॉर्ले और तेलंगाना की पर्यटन सचिव स्मिता सबरवाल ने की थी। राज्य सरकार इसे यादगार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। यह पहली बार है जब तेलंगाना इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर रहा है। क्या खास है मिस वर्ल्ड 2025 में? स्थान: तेलंगाना (मुख्य समारोह हैदराबाद में) तिथि: 4 मई से 31 मई 2025 प्रतियोगी: 120 देशों से भारत की प्रतिनिधि : नंदिनी गुप्ता वर्तमान विजेता: क्रिस्टीना पिस्ज़्कोकोवामिस वर्ल्ड 2025 न केवल सौंदर्य और प्रतिभा का उत्सव होगा, बल्कि तेलंगाना के लिए एक नया अध्याय भी शुरू करेगा। यह आयोजन राज्य की वैश्विक छवि को मजबूत करने में भी योगदान देगा। भारत के लिए भी यह गर्व का पल है, क्योंकि एक बार फिर हमारा देश इस प्रतिष्ठित मंच का केंद्र बनेगा। साल 2024 में भी Miss World का आयोजन भारत में ही हुआ था।तो तैयार हो जाइए, मई 2025 में तेलंगाना में सौंदर्य का यह महाकुंभ देखने के लिए!

हिंदुस्तान में हिन्दू राज करेगा, TMC चाटेगी धूल…BJP नेता ने किया विरोध

TMC

Suvendu Adhikari On TMC : भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से TMC पर निशाना साधा है। बीते सप्ताह नेता ने कहा था कि 6 अप्रैल को प्रदेश में होने वाली रामनवमी के आयोजन में 1 करोड़ से अधिक हिन्दू शामिल होंगे। उन्होंने मंगलवार (18 मार्च 2025) को एक और घोषणा की है। उन्होंने कहा, राज्य में आयोजित होने वाली रामनवमी के कार्यक्रम को यदि किसी ने रोकने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। TMC धूल चाटेगी… सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर तीखा हमला किया है, उन्होंने कहा कि यदि राज्य में ममता बनर्जी की सरकार रही तो कुछ दिनों में प्रदेश की स्तिथि बांग्लादेश जैसी हो जाएगी। अब ममता बनर्जी के शासन के कुछ ही दिन बचे हैं। हिन्दू उनके तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चूका है। हिन्दू अब उनके इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “यदि सभी हिन्दू एक हो गए तो पश्चिम बंगाल में TMC धूल चाटेगी। हिंदुस्तान में हिन्दू राज करेंगे और पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के लिए काम करने वाले राज करेंगे।” हिन्दुओं पर हमले पर नहीं हुई कार्यवाही भाजपा नेता ने होली के दिन हिन्दुओं पर हुए हमले का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि होली के दिन प्रदेश में हुई हिंसा को सदन में चर्चा की अनुमति नहीं दी गई। कुछ पैराग्राफ पढ़ने के बाद भाजपा के शंकर घोष को रोक दिया गया, कहा गया कि सदन में हिन्दू और हिंदुत्व को लेकर चर्चा करना उचित नहीं है। हमें हिन्दू विरोधी सरकार की जरूरत नहीं – सुवेंदु अधिकारी सुवेंदु अधिकारी ने TMC सरकार का विरोध करते हुए कहा कि हमें हिन्दू विरोधी शासन की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने होली जैसे त्यौहार के दिन हुई घटना को क्यों दबाया। अधिकारी ने कहा कि हमारे नेता इस विषय पर सदन में चर्चा चाहते थे, मगर सदन में इसपर चर्चा करने से मना कर दिया गया। इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने TMC को हिन्दू विरोधी बताते हुए कहा कि यह हिन्दू विरोधी सरकार नहीं चाहती कि सच्चाई सामने आए। ALSO READ : Nagpur हिंसा के बाद RSS ने Auragzeb को लेकर कही बड़ी बात… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_

Nagpur हिंसा के बाद RSS ने Auragzeb को लेकर कही बड़ी बात…

RSS

RSS on Nagpur Violence : नागपुर में भड़की हिंसा को लेकर RSS ने बड़ी बात कही है। बैंगलोर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने नागपुर हिंसा और औरंगज़ेब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। यह बात उन्होंने बैंगलोर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरआरएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही। उनके इस बयान को कई तरह से देखा जा रहा है। उन्होंने आज के समय में औरंगज़ेब को लेकर हो रहे विवाद को भी अप्रासंगिक करार दिया है। RSS : औरंगज़ेब को लेकर क्या कहा ? पत्रकार वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने नागपुर हिंसा को लेकर सवाल पूछे तो सुनील आम्बेकर ने किसी भी तरह की हिंसा को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जब पत्रकार ने आज के समय में औरंगज़ेब की प्रासंगिकता को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसपर अपना रुख साफ़ कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में औरंगजेब को लेकर विवाद कतई प्रासंगिक नहीं है। 21 से 23 मार्च तक होगी बैठक RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की बैठक 21 से 23 मार्च तक बंगलोर में आयोजित की गई है। इस दौरान RSS के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। भाजपा के अध्यक्ष चुने जाने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी जल्द फैसला आ सकता है। कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी… प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने जानकारी दी कि 21 से 23 मार्च तक बंगलुरु में होने वाली RSS की प्रतिनिधि सभा बैठक में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, एबीवीपी सहित 32 अनुसांगिक संगठन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, संघ अपने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन अभियान चला रहा है। प्रतिनिधि सभा की बैठक में स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा होगी। ALSO READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_

IPL 2025 में Hardik Pandya पर लगा बैन ? कौन करेगा MI की कप्तानी ? आइए जानते हैं…

IPL

IPL 2025 : आईपीएल शुरू होने से पहले हार्दिक पंड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एक बड़ी जानकारी दी है। हार्दिक पांड्या पर लगे बैन के चलते वो IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में IPL के पहले मैच में MI के कप्तान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या ने प्रेस वार्ता के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस दौरान IPL के पहले मैच में MI के कप्तान के रूप में एक दमदार खिलाड़ी के नाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस का इतिहास काफी अच्छा रहा है। मैं काफी लकी हूँ कि मेरी टीम में तीन-तीन कप्तान हैं, जो हमेशा मेरी मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को अपने लिए लकी बताया। IPL 2025 : कौन करेगा MI की कप्तानी ? आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने उस नाम की भी घोषणा की, जो IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि IPL 2025 के पूरे सीजन में सूर्यकुमार यादव वाईस कप्तान के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही MI के द्वारा खेले जाने वाले मैच में कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में भी कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी। इस बार CSK के खिलाफ भी MI का नेतृत्व करेंगे। कहाँ आयोजित होगा MI का पहला मैच ? मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च 2025 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। MI का पहला मुकाबला CSK के साथ होगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार IPL की ट्रॉफी जीती है। इस बार के IPL में CSK का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। CSK ने इससे पहले 2010, 2011, 2018, 2021, और 2023 में IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस ट्रॉफी को जीता है। ALSOR READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_

Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा…

NAGPUR

Nagpur Violence : नागपुर में हुई हिंसा के बाद FIR के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है। Nagpur के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दंगाइयों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है। पुलिस के द्वारा दर्ज़ की गई FIR के मुताबिक हिंसा के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश हो गया है। Nagpur हिंसा का राजनीतिक कनेक्शन FIR के अनुसार सोमवार को माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के नेता फहीम शमीम ने पुलिस स्टेशन के सामने 50-60 लोगों की भीड़ इकट्ठा की। इस दौरान उन्होंने थाने के सामने पुलिस से औरंगज़ेब की कब्र का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए नारे भी लगाए। पुलिस ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन उन्होंने शाम होते-होते 300 से 400 लोगों को इकट्ठा कर लिया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने भड़काऊ नारे लगाए, पुलिस के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई गईं। FIR के मुताबिक नारे लगाते-लगाते भीड़ ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया। कहा, हिन्दुओं और पुलिस को नहीं छोड़ा जाएगा। भीड़ में मौजूद कई लोगों के पास घातक हथियार भी मौजूद थे। उन्होंने भय पैदा करने के लिए हथियारों को हवा में भी लहराया। भीड़ ने पुलिस पर किया हमला नारे लगाती भीड़ ने कुछ ही देर में हिंसा शुरू कर दी। इस हिंसा में पुलिसकर्मियों पर भी हमले हुए। भीड़ ने घातक हथियारों और पथरों से पुलिस पर हमला किया। पुलिस पर झूठे आरोप भी लगाए और हिंसा को उग्र करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “तुमने जानबूझकर हमारे धर्म की चादर जलाने में मदद की”. पुलिस के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाकर उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ दी गईं। महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन FIR के अनुसार उनमें से कुछ लोगों ने रात के अँधेरे का फ़ायदा उठाकर महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकत की। उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। अन्य महिलाओं को भी गलत इशारे किए गए और उनपर भद्दे कमेंट भी किए। ALSO READ : Sunita Williams : 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं…PM मोदी ने दिया Invitation WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_