Nagpur हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के घर पर चला…

Nagpur Violence : नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। औरंगज़ेब की कब्र को लेकर नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद प्रशासन ने उसके घर पर भी बुलडोज़र चलाने की कार्रवाही शुरू कर दी है। Fahim Khan के खिलाफ नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए घर ढहाया जा रहा है। प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा है, जहां घर ढहाने की प्रक्रिया चल रही है। नागपुर के संजय बाग कॉलोनी में स्थित Fahim Khan के दो मंजिला मकान पर हो रही है। यह मकान फहीम खान की पत्नी जहिरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत है।प्रशासन ने फहीम खान को अपने अवैध निर्माण को स्वयं हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन जब वह इसे खुद हटाने में विफल रहे, तो अब प्रशासन ने इस पर कार्रवाही करनी शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला ? कुछ दिनों पहले औरंगज़ेब की कब्र को हटाने को लेकर नागपुर में एक विवाद छिड़ गया। नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन के बाद दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस विवाद को हिंसा में बदलने की कोशिश की। पथराव और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर भी हमले किये गए। इस हिंसा से पहले माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान ने एक भड़काऊ भाषण दिया था। Fahim Khan के ऊपर 400-500 दंगाइयों को इकट्ठा करने करने और हिंसा को भड़काने का आरोप लगा है। फिलहाल फहीम खान पुलिस की हिरासत में है। नागपुर हिंसा के दो दिन बाद 19 मार्च 2025 को पुलिस ने फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया था। कौन है Fahim Khan ? Fahim Khan नागपुर के यशोधरा नगर का निवासी है। इसका पूरा नाम फहीम शमीम खान है। इसके संबंध माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) से भी हैं। 2024 के लोक सभा चुनाव में फहीम खान ने नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में फहीम खान को एक बड़ी हार मिली। नितिन गडकरी ने 6.5 लाख वोटों से हराया। CM फडणवीस ने दी थी चेतावनी महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार (22 मार्च 2025) को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा था कि नागपुर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति बेचकर किया जाएगा। उन्होंने इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई का ऐलान किया था। उहोंने कहा कि जरुरत पड़ी तो दंगाइयों के घर पर बुलडोज़र भी चलाया जाएगा। CM ने आश्वासन दिया है कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई जल्द की जाएगी। जिन लोगों ने पुलिस पर हमला और पथराव किया था उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उनके खिलाफ कठोर धाराएं लगाई जाएंगी। ALSO READ : Bihar Diwas 2025 : बिहार बना रहा अपनी वैश्विक पहचान, हैप्पी बर्थडे बिहार ! ”उन्नत बिहार, विकसित बिहार” WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=a1bRt5OsMb1IE4Zm
“गद्दार राणा सांगा की औलाद, …देश से माफ़ी मांगो” Samajwadi Party के सांसद के बयान से सदन में हंगामा

Rana Sanga Controversy : Samajwadi Party (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने प्रसिद्ध राजपूत राजा राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके “गद्दार” कहने वाले बयान ने देश में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह टिप्पणी शुक्रवार (22 मार्च 2025) को संसद में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान की गई, जिसके बाद BJP ने सपा सांसद और उनकी पार्टी पर राजपूत समुदाय और हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सांसद को देश से माफी मांगने की मांग की है। क्या है पूरा मामला ? रामजी लाल सुमन का यह बयान BJP के उस बार-बार दोहराए जाने वाले दावे के जवाब में आया, जिसमें भारतीय मुसलमानों को मुगल सम्राट बाबर से जोड़ा गया है। अपने भाषण में सुमन ने कहा, “बीजेपी के सदस्यों का यह आम बयान बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। अगर मुसलमान बाबर की औलाद है, तो तुम (बीजेपी समर्थक) राणा सांगा की औलाद हो, जो एक गद्दार था।” सुमन ने दावा किया कि मेवाड़ के शासक राणा सांगा (1508-1528) ने दिल्ली सल्तनत के तत्कालीन शासक इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत आमंत्रित किया था, जिससे मुगल शासन की नींव पड़ी। सुमन के इस बयान के बाद राज्यसभा अध्यक्ष ने उनसे सभा की मर्यादा को बनाए रखने की अपील की। हालांकि, उनके इस बयान ने बीजेपी और राजपूत समुदाय के बीच तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दे दिया है। Samajwadi Party पर बीजेपी का पलटवार बीजेपी ने सुमन के बयान को “राष्ट्र विरोधी” करार देते हुए इसे राजपूतों और हिंदू समाज के गौरव पर हमला बताया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राणा सांगा एक वीर योद्धा थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध किया था। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, “राणा सांगा को गद्दार कहना न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ है, बल्कि यह देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। सुमन और समाजवादी पार्टी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।” कौन हैं रामजी लाल सुमन? रामजी लाल सुमन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक प्रमुख दलित नेता हैं और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते हैं। वे चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा में सपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार उनका यह बयान विवाद का कारण बन गया है। इस विवाद ने एक बार फिर इतिहास और राजनीति के बीच की कड़ी को उजागर किया है। जहां सपा सुमन के बयान को ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित बता रही है, वहीं बीजेपी इसे वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर हमला कर रही है। ALSO READ : IPL 2025 : KKR VS RCB कौन जीतेगा मैच…ओपनिंग सेरेमनी में शामिल कलाकार WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=vpD33w8s3AIfktIK
IPL 2025 : KKR VS RCB कौन जीतेगा मैच…ओपनिंग सेरेमनी में शामिल कलाकार

IPL 2025 Opening Ceremony : IPL 2025 का पहला मैच 22 मार्च, 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच न केवल टूर्नामेंट की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि दोनों टीमों के बीच एक प्रतिष्ठित मुकाबले के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें पिछले रिकॉर्ड, वर्तमान फॉर्म, और मौसम की चुनौतियों अहम भूमिका निभा रही हैं। IPL 2025 : पहला मैच कलकत्ता में खेला जाएगा मैच 22 मार्च, 2025 को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, और टॉस शाम 7:00 बजे के करीब होने की संभावना है। ईडन गार्डन्स, जो KKR का घरेलू मैदान है, इस मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। यह स्थान अपने बल्लेबाजों के अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है, लेकिन स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है, खासकर मैच के बाद में। मौसम नहीं दे रहा साथ मैच से पहले, IPL 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रेया घोषाल, करण अजला, और दिशा पाटनी प्रदर्शन करेंगे। यह समारोह दर्शकों के मनोरंजन के साथ-साथ मैच के उत्साह को बढ़ाने का एक शानदार प्रयास है। हालांकि, मौसम की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि 22 मार्च को कोलकाता में बारिश की 66% संभावना बताई जा रही है, जो ओपनिंग सेरेमनी और मैच दोनों को प्रभावित कर सकती है। बारिश के कारण मैच छोटा हो सकता है या रद्द भी हो सकता है, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। दोनों टीमों के कप्तान KKR की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, जो अपने शांत और बेहतर नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। KKR की टीम में सुनील नारायण, एंड्रयू रसेल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, और क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर, RCB की कमान राजत पटीदार संभाल रहे हैं। RCB की टीम में विराट कोहली, राजत पटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, और जोश हेज़लवुड जैसे खिलाड़ी थे। दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें KKR ने 20 और RCB ने 14 मैच जीते हैं। यह रिकॉर्ड KKR को थोड़ी बढ़त देता है, लेकिन RCB ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था, जो इस मैच में उनकी चुनौती को और मजबूत करता है। क्रिस गेल और सुनील नारायण ने KKR बनाम RCB के मैचों में सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड जीते हैं, प्रत्येक ने 4 बार यह अवार्ड हासिल किया। मौसम का हाल ईडन गार्डन का पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होता है, जहाँ ज्यादा स्कोर संभव हैं। पिच फ्लैट और बाउंस के साथ आती है, जो स्ट्रोक प्ले के लिए उपयुक्त है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को मदद मिल सकती है, खासकर अगर पिच धीमी हो जाए। मौसम की बात करें तो, 22 मार्च को तापमान 21.67°C से 32.67°C है, लेकिन बारिश की संभावना ने मैच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर बारिश होती है, तो पिच पर नमी हो सकती है, जो गेंदबाजों को फायदा दे सकती है। दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी KKR की तरफ से, सुनील नारायण अपनी स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम को सपोर्ट करेंगे। एंड्रयू रसेल अपने ऑलराउंड स्किल के साथ मैच विजेता साबित हो सकते हैं। रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। RCB के लिए, विराट कोहली की स्थिरता और बल्लेबाजी टीम के लिए प्रेरणा होगी। राजत पटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, और फिल साल्ट तेज रन बनाने में इम्पोर्टेन्ट रोल निभा सकते हैं। जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी RCB की ताकत होगी। IPL 2025, मैच को लेकर अनुमान दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। KKR का घरेलू मैदान और पिछला रिकॉर्ड उन्हें फायदा दे सकता है, लेकिन RCB के पास विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में टीम को जीत दिला सकते हैं। अगर मैच पूरा होता है, तो बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है, लेकिन बारिश के कारण अगर मैच छोटा होता है, तो अच्छी गेंदबाजी करने वाली टीम बाजी पलट सकती है। कुल मिलाकर, यह मैच दर्शकों के लिए एक थ्रिलर साबित हो सकता है। ALSO READ : Bihar Diwas 2025 : बिहार बना रहा अपनी वैश्विक पहचान, हैप्पी बर्थडे बिहार ! ”उन्नत बिहार, विकसित बिहार” WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=HmM8Ls7Tx5x-XUDc
Bihar Diwas 2025 : बिहार बना रहा अपनी वैश्विक पहचान, हैप्पी बर्थडे बिहार ! ”उन्नत बिहार, विकसित बिहार”

Bihar Diwas 2025 : भारत का वो राज्य जिसने दुनिया को पहला लोकतांत्रिक गणराज्य दिया, जिसने नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय से दुनियाभर में ज्ञान का प्रसार किया। आज वह Bihar अपने 113 वर्षों की यात्रा पूरी होने पर उत्सव मना रहा है। आज सभी बिहारवासी अपने प्रदेश का जन्मदिन मना रहे हैं। यह वही Bihar है, जहाँ की संस्कृति और विरासत देश का गौरव बनकर पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊँचा करती है। बिहार क्रांति की उपज है। बिहार आन्दोलनों की भूमि है। यहीं से वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेज़ों के खिलाफ बिगुल फूंका था। 80 वर्ष के कुंवर सिंह को जंग के मैदान में देखकर अंग्रेजी हुकूमत के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। इसी बिहार ने फणेश्वर नाथ रेनू जैसे लेखकों को जन्म दिया। यहीं से दिनकर ने देश की राजनीति और सियासत पर कई व्यंग किए। इसी बिहार से एक हुंकार उठी ,”सिंहासन खाली करो की जनता आती है”. यही बिहार इमरजेंसी के काले साए में प्रकाश का केंद्र बना। Bihar के बारे में… बिहार पूर्वी भारत का एक राज्य है। भौगोलिक आकार के हिसाब से देश का 12वां सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। देश का यह राज्य पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश के बीच में स्थित है। यह उत्तर में नेपाल देश और दक्षिण में झारखंड राज्य से घिरा हुआ है। बिहार के मध्य से गुजरने वाली गंगा नदी इसे दो हिस्सों में विभाजित करती है। पश्चिम बिहार और दक्षिण बिहार। हिंदी और उर्दू राज्य की आधिकारिक भाषाएँ हैं, जबकि अधिकतर लोग अंगिका, भोजपुरी, मगधी, मैथिली और बज्जिका बोलते हैं। इसी बिहार में भारत के पहले और सबसे महान साम्राज्यों में से एक, मौर्य साम्राज्य का उदय हुआ, साथ ही दुनिया के सबसे व्यापक रूप से पालन किए जाने वाले धर्मों में से एक, बौद्ध धर्म का भी उदय यहीं हुआ। बिहार की राजधानी पटना, जिसे पहले पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था, यह भारतीय सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। नालंदा और विक्रमशिला शिक्षा के केंद्र थे, इन्हें सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में गिना जाता है, जहाँ दुनिया भर से लोग अध्ययन करने आते थे। बिहार को प्राचीन काल में लिच्छवि (अब वैशाली) के माध्यम से दुनिया को अपना पहला लोकतंत्र देने का गौरव भी प्राप्त है। बिहार की वैश्विक पहचान बिहार अब देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है, जिसके बाद दिल्ली और पांडिचेरी का स्थान है। वर्ष 2011-12 में राज्य की विकास दर 13.1% रही, जबकि पिछले वर्ष यह 14.8% थी। विश्व की सांस्कृतिक धरोहर को विश्वभर में पहचान मिल रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी मॉरीशस यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति को बिहार का प्रसिद्ध सुपरफूड मखाना उपहार स्वरूप भेंट किया। यह कोई साधारण भेंट नहीं थी, यह एक देश के प्रधानमंत्री होने के नाते अपने दायित्वों का निर्वहन था। बिहार की पारंपरिक उपज को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का एक मजबूत संकेत था। बिहार का प्रसिद्ध सुपरफूड मखाना और मिथिलांचल से निकलकर उसकी यह वैश्विक यात्रा बिहार के लिए गौरव का विषय है।वर्ष 2023 के G-20 सम्मलेन में नालंदा विश्वविद्यालय को प्रदर्शित किया गया, जो वैश्विक स्तर पर बिहार की प्रासंगिकता को दर्शाता है। राज्य सरकार ने राज्य में औद्योगिक परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन के लिए “सिंगल विंडो एक्ट” पेश किया है, यह निवेशकों को सिंगल बिंदु मंजूरी प्रदान करता है और परियोजनाओं का शीघ्र वाणिज्यिक उत्पादन सुनिश्चित करता है। क्यों मनाते हैं Bihar Diwas ? हर वर्ष 22 मार्च की तारीख को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन बिहार के निर्माण की वर्षगांठ को चिन्हित करता है। यह दिन बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर को याद करने का दिन है। यह राज्य की समृद्धि, विकास और उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर है। बिहार का गठन 22 मार्च, 1912 को हुआ था। इसी दिन इसे बंगाल प्रांत से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया था। इस दिन राज्यभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बिहार दिवस, बिहार के लोगों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर, शिक्षा, कला, साहित्य और संघर्ष को याद करने का दिन होता है। इस बार क्या है खास ? बिहार दिवस के इस खास अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया है, जो 22 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। इस समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई हैं, जो बिहार के विकासात्मक कार्यों, लोक-कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से लोगों को अवगत करा रही हैं। इसके अलावा, पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल और रवींद्र भवन में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में लोक नृत्य, संगीत, नाटक और परिचर्चाएं शामिल हैं, जो बिहार की सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित करेंगी। बिहारवासियों को मिली बधाईयां राष्ट्रपति मुर्मू : बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी : वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री नितीश कुमार : #बिहार_दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। ALSO READ : MP Film Shooting : मध्य प्रदेश में फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा दे रही सरकार…बनेगी फिल्म सिटी ? WATCH
Shahdol : मुसलमानों ने पुलिस की टीम पर किया हमला , गालीगलौज भी हुई

Shahdol : देश का दिल कहे जाना वाला मध्य प्रदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ़ स्वछता के लिए मशहूर इंदौर तो दूसरी तरफ जनता की सुरक्षा करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस पर हमला। ये दोनों बातें बिलकुल भिन्न हैं, लेकिन फिलहाल मध्य प्रदेश में ऐसी घटनाएं बहुत घटित हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही मऊगंज में एक ASI की हत्या कर दी गई। TI समेत दस पुलिसकर्मी घायल हुए थे। एक बार फिर से मध्य प्रदेश के Shahdol में जब पुलिस आरोपियों के घर जांच करने पहुंची तो उनपर हमला किया गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं… Shahdol में पुलिस पर हमला शुक्रवार (22 मार्च 2025) को बुढ़ार पुलिस की टीम ईरानी बाड़ा पहुंची। पुलिस यहाँ Shahdol में सराफा व्यापारियों पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश और पूछताछ करने गई थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। गालीगलौज भी हुई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहाँ गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया वाहन देखा गया है। इसी की पूछताछ करने पुलिस यहाँ गई थी। रास्ता संकरा होने की वजह से पुलिस की गाड़ी अंदर तक नहीं जा पायी। थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार इस पूछताछ में उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस भी वहां मौजूद थी। जब बुढ़ार थाने के कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह, फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ करने पहुंचे तब फ़िरोज़ ने गाली देना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर घर के आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने कॉन्सटेबल के साथ धक्का-मुक्की भी की। जब गाड़ी के पास खड़ी पुलिस इस विवाद की आवाज़ सुनकर वहां पहुंची तो भीड़ ने उनपर भी पथराव कर दिया। चार राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी शहडोल में हुई इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्या प्रदेश में लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं ? इस घटना में कॉन्सटेबल आशीष तिवारी और महिला कॉन्स्टेबल सरिता समेत पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया है। उनकी गिरफ़्तारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया की चार राज्यों की पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इन राज्यों में भी कर चुके हैं अपराध आपको बता दें कि इन आरोपियों की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस जुटी है। मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पुलिस भी इनकी तलाश कर रही है। ईरानी मोहल्ला में ही रहने वाला तौहीद अली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 65 लाख के जेवरात लूट के मामले में फरार है। इन आरोपियों ने राजस्थान में भी कई अपराधों को अंजाम दिया है। राजस्थान की पुलिस भी बुढ़ार थाने के संपर्क में है। इनलोगों पर हुई FIR इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह ने बुढ़ार थाने में FIR दर्ज कराई। मामले में FIR में फिरोज अली जाफरी, कशिश, सूफिया, फरीदा बेगम, गुल हसन, सितारा, निगार सुलताना, रेशमा, रफा, खुशरुबा बेगम, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन, अर्शिफी, समेत अन्य के नाम शामिल हैं। ALSO READ : Amit Shah in Parliament : “पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा, …आतंकवाद विरासत में मिला” संसद में गरजे अमित शाह WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=vpD33w8s3AIfktIK
Amit Shah in Parliament : “पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा, …आतंकवाद विरासत में मिला” संसद में गरजे अमित शाह

Amit Shah News : शुक्रवार (21 मार्च 2025) को बजट सत्र के आठवें दिन गृह मंत्री Amit Shah ने विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया। अमित शाह ने गृह मंत्रालय के कामकाज की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा – चर्चा के दौरान सदन में हमारी कमियों की ओर ध्यान केंद्रित किया गया है। हमें कई सुझाव दिए गए हैं। अमित शाह ने सदन में अपने भाषण के दौरान आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार पर राजनीतिक आक्षेप लगाए गए हैं। सभी के जवाब देने का प्रयास करूँगा। “आतंकवाद हमें विरासत में मिला” – Amit Shah गृह मंत्री ने सभी सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने ने कहा, पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बहुत कुछ बदला है। चार दशक से इस देश में तीन नासूर थे, आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद। हमारी सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत आतंकवाद को मुँहतोड़ जवाब दिया। अमित शाह ने कहा – पिछली सरकार से हमें आतंकवाद विरासत में मिला है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में हमनें उसका डटकर मुकाबला किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं से हुई मौतों में 70 प्रतिशत कमी आई है। “नजर में ही आतंकी है…नज़ारे क्या दिखाएं” गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्ष को याद दिलाते हुए कहा, विपक्ष के 33 वर्षों के शासनकाल में जम्मू-कश्मीर में सिनेमा हॉल तक नहीं खुलते थे। हमारी सरकार ने 2019 में वहां अनुच्छेद 370 हटाकर शांति स्थापित की है। G-20 जैसा वैश्विक आयोजन करवाया, जिसमें दुनियाभर के राजनयिक वहां गए। जिन वादियों में केवल गोलियों और धमाकों के शोर सुनाई देते थे, हमनें वहां सफलतापूर्वक चुनाव करवाया। एक भी गोली नहीं चली। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग काला चश्मा पहनकर बैठे हैं, उन्हें नज़ारे क्या दिखाएं। नजर में ही आतंकी है तो सपने में भी वही आएगा। हमारी सरकार न आतंकियों को सह सकती है और न ही आतंकवाद को पनाह दे सकती है। हम तो दिखाई देते ही दोनों आँखों के बीच में गोली मारते हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले आतंकवादियों के मरने पर जुलुस निकलते थे। आज जहाँ मरते हैं वहीं दफना दिए जाते हैं। पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया अमित शाह ने कहा कि इस देश में पहले भी आतंकवादी हमले होते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद भी हुए, लेकिन हमारी सरकार ने घर में घुसकर उसका जवाब दिया। 10 दिन के अंदर एयर स्ट्राइक के जरिए मुहतोड़ जवाब दिया गया। इस तरह की कार्रवाही में पहले केवल इजराइल और अमेरिका के ही नाम शामिल थे। इस एयर स्ट्राइक के बाद भारत के भी नाम इसमें शामिल हो गया। गृह मंत्री ने 1991-92 के भी दौर को याद किया जब आतंकवाद अपने चरम पर था। उन्होंने कहा, उस समय मुरली मनोहर जोशी और प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में हमनें यात्रा निकाली थी। श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे, लेकिन हमें वहां तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं मिल रही थी। हमें सेना की सुरक्षा में वहां ले जाया गया और आनन-फानन में वहां से लौटना पड़ा। हमारी सरकार में उसी लाल चौक पर हर घर पर तिरंगा लगाया गया। कोई ऐसा घर नहीं था जिसपर तिरंगा न नजर आ रहा हो। ALSO READ : MP Film Shooting : मध्य प्रदेश में फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा दे रही सरकार…बनेगी फिल्म सिटी ? WATCH : https://youtu.be/RnP-YJxflDA?si=cN3V_npPrZIsGgyA
MP Film Shooting : मध्य प्रदेश में फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा दे रही सरकार…बनेगी फिल्म सिटी ?

भोपाल। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश (MP) अब फिल्म के निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा है। अब तक प्रदेश में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जिसे आपने थिएटर के पर्दों और टीवी की स्क्रीन पर देखा होगा। जब फिल्म निर्माता बेहतर लोकेशन की तलाश करते हैं तो उनकी जुबां पे पहला नाम मध्य प्रदेश का होता है। देश का दिल कहे जाना वाला मध्य प्रदेश अब Bollywood इंडस्ट्री के कलाकारों और फिल्म निर्मताओं की भी पहली पसंद बनकर उभर रहा है। अपनी खूबसूरती से सबको मोह लेने वाला प्रदेश अब फिल्मों की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ रहा है। यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा है। MP में शूटिंग के बेस्ट लोकेशन यूँ तो मध्य प्रदेश का हर शहर अपनी एक अलग कहानी कहता है। जहाँ नजरें जाती हैं वहाँ प्रकृति की खूबसूरती नजर आती है। मध्य प्रदेश के वनों, पहाड़ों और झरनों ने इसे सभी प्रकार की फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त बनाया है। भीमबेटका और उदयगिरि की गुफाएं, भेड़ाघाट के झरने, ग्वालियर और ओरछा का किला मध्य प्रदेश की खूबसूरती में चार चाँद लगाने का काम करते हैं। वन्यजीवन : 11 राष्ट्रीय उद्द्यान और 24 वन्यजीव अभ्यारण्यविरासत : खजुराहो, साँची, भीमबेटका, मांडू, राजगढ़ एवं अन्य।तीर्थ स्थल : उज्जैन, ओम्कारेश्वर, महेश्वर, चित्रकूट एवं अमरकंटकप्रमुख शहर : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, पचमढ़ी, भेड़ाघाट, ओरछा, एवं अन्य। MP सरकार ने किए प्रावधान मध्य प्रदेश सरकार भी फिल्म निर्मातों को मध्य प्रदेश में शूटिंग के लिए अच्छी सुविधाएं प्रदान कर रही है। हाल ही में, मध्य प्रदेश सरकार ने मप्र फिल्म पर्यटन की नई नीति के अनुसार कई प्रावधान किए हैं ताकि फिल्म निर्माताओं को फिल्म की शूटिंग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिल्म के निर्माण को प्रोत्साहन और प्रदेश के कलाकारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार के द्वारा किए गए प्रावधान : मध्यप्रदेश में शूट हुई फिल्में अब तक मध्य प्रदेश में 400 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। आइए जानते हैं कहाँ-कहाँ कौन सी फिल्में बनीं… नया दौर – बुधनीकिनारा – मांडूअशोका – पचमढ़ीपीपली लाइव – इंदौर-भोपाल-टीकमगढ़-खुरईएक विवाह ऐसा भी – भोपालरिवॉल्वर रानी – चंबल और ग्वालियर इनके अलावा प्रदेश में राजनीति, मोहन जो दारो, बाजीराव मस्तानी, पैडमैन, अशोका, पान सिंह तोमर, और दबंग 3 जैसी फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। ALSO READ : Bihar को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्ज़ा ? पढ़िए क्या कहा वित्त आयोग ने… WATCH : https://youtu.be/RnP-YJxflDA?si=cN3V_npPrZIsGgyA
Bihar को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्ज़ा ? पढ़िए क्या कहा वित्त आयोग ने…

Bihar Special Status : इन दिनों वित्त आयोग की 12 सदस्यीय टीम Bihar के दौरे पर है। बिहार सरकार ने 16वें वित्त आयोग की टीम के सामने मांगों की एक लिस्ट रखी है। इस लिस्ट में Bihar को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने और 1 करोड़ रुपए की तात्कालिक मांग की गई है। हालांकि वित्त आयोग ने बिहार सरकार की इन मांगों पर अपना रुख साफ़ कर दिया है। गुरुवार (20 मार्च 2025) को 16वें वित्त आयोग के सामने बिहार सरकार कई माँगों को रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के साथ अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की बैठक भी हुई। आज (21 मार्च 2025) को वित्त आयोग की टीम का बिहार में अंतिम दिन है। आज टीम बिहार के मधुबनी जाएगी और पंचायत सरकार भवन का निरिक्षण करेगी। वित्त आयोग का बयान सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि बिहार सरकार ने जलवायु परिवर्तन टिकाऊ कृषि , जैविक खेती और शिक्षा के लिए वित्तीय मदद और अनुदान की मांग की है। उन्होंने कहा, सरकार ने विशेष राज्य के दर्ज़े की भी मांग की है, हालांकि इसके लिए संविधान में संसोधन करना होगा जो केंद्र सरकार के अधीन है। उन्होंने कहा, सरकार यदि संविधान में संसोधन करती है तो इसमें आयोग हस्तक्षेप नहीं करेगा। इसके लिए सरकार को संसद में विधेयक लाना होगा, जिसकी फिल्हाल मुझे बहुत कम उम्मीद लग रही है। Bihar सरकार की माँगें बिहार सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने कई मांगें रखी हैं। सरकार ने वित्त आयोग से बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा देने की भी मांग की है। हालाँकि वित्त आयोग ने कहा है कि इसपर केंद्र सरकार निर्णय करेगी। बिहार सरकार के द्वारा रखी गई माँगें : ALSO READ : KKR VS RCB : IPL 2025 का पहला मैच घर बैठे देख पाएंगे…फ्री WATCH : https://youtu.be/RnP-YJxflDA?si=cN3V_npPrZIsGgyA
KKR VS RCB : IPL 2025 का पहला मैच घर बैठे देख पाएंगे…फ्री

IPL 2025 : आईपीएल 2025 का पहला मैच शनिवार (21 मार्च 2025) को कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण भी होगा। क्रिकेट के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी है। इस साल भी आप घर बैठे IPL 2025 का मैच बिलकुल फ्री देख सकते हैं। आईपीएल 2025 के लाइव प्रसारण का आनंद आप टीवी और मोबाइल फ़ोन दोनों पर ले सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण घर बैठे देखने के लिए कुछ शर्तें हैं। आइए जानते हैं… IPL 2025 LIVE : JIO यूजर्स के लिए बिलकुल फ्री आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान मैच का लाइव प्रसारण भी होगा। यदि आप घर बैठे आईपीएल का लुप्त उठाना चाहते हैं तो उसके लिए एक शर्त है। पिछले साल भी JIO सिनेमा पर इसका लाइव प्रसारण फ्री में किया गया था। इस बार जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मर्जर हो चुका है। इस वजह से यदि आप आईपीएल 2025 का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा। यदि आप जियो के यूजर हैं और आप 299 रुपए या फिर उससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाएगा। यह ऑफर केवल 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए ही मान्य होगा। अगर जियो का रिचार्ज नहीं करवा रहे हैं तो कम से कम 149 रूपए का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आप IPL 2025 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। ओपनिंग सेरेमनी का होगा आयोजन IPL 2025 की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन होने वाला है। इस आयोजन में देश के बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे। दिशा पटानी, अर्जित सिंह और श्रेया घोषाल जैसे जाने-पहचाने चेहरे आयोजन को और भी खास बनाएंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, ईडन गार्डन स्टेडियम लम्बे समय के बाद इस उद्घाटन के आयोजन के लिए तैयार है। टिकट कैसे बुक करें ? आईपीएल 2025 के पहले मैच के लिए टिकटों की प्राइस 900 रुपए से 15,000 तक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार KKR VS RCB के टिकटों की डिमांड अधिक होने के कारन टिकट ख़त्म हो चुके हैं। यदि फिर भी आप कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैच के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं तो मैच से BookMyShow पर टिकट विंडो ओपन होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो आप वहां से टिकट खरीद सकते हैं। IPL 2025 : KKR की टीम अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन। IPL 2025 : RCB की टीम रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह। ALSO READ : Damoh में पुलिस पर हमला: गौहत्या के आरोपी ने की फायरिंग, ASI घायल WATCH : https://youtu.be/RnP-YJxflDA?si=TbzU_HwxVSJV0VYH
Damoh में पुलिस पर हमला: गौहत्या के आरोपी ने की फायरिंग, ASI घायल

Damoh : मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों पर लगातार हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में Damoh जिले में पुलिस टीम पर फायरिंग की एक गंभीर घटना घटी। गौ-हत्या और अवैध हथियारों के मामले में फरार इनामी आरोपी कासिम को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने Damoh के राजनगर तालाब के पास हथियार छिपाने की जानकारी दी। लेकिन जब पुलिस टीम जब्ती कार्रवाई करने पहुंची, तो उसने अचानक पिस्टल निकालकर पुलिस पर ही हमला कर दिया, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक (ASI) आनंद कुमार घायल हो गए। Damoh : कैसे हुई मुठभेड़? दमोह पुलिस की टीम नागपुर से इनामी आरोपी कासिम को लेकर लौट रही थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने दमोह के राजनगर तालाब के पास अवैध हथियार छिपा रखे हैं। पुलिस जब उसे लेकर वहां पहुंची और जब्ती कार्रवाई शुरू की, तभी उसने झाड़ियों में छिपी पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिए। पहली गोली उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर के बगल से निकल गई। दूसरी गोली सहायक उपनिरीक्षक आनंद कुमार के बाएं हाथ को छूकर निकल गई। इस हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। 23 मामलों में वांछित था आरोपी दमोह जिले के कसाई मंडी इलाके का रहने वाला कासिम एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 23 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गौ-हत्या, अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस ने पहले ही उसे इनामी अपराधी घोषित कर रखा था। इलाज के लिए जबलपुर और सागर रेफर घटना के बाद पुलिस ने घायल ASI आनंद कुमार और आरोपी कासिम को दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ASI को जबलपुर और आरोपी कासिम को सागर रेफर कर दिया। पुलिस पर हमलों की बढ़ती घटनाएंहाल के दिनों में मध्य प्रदेश पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंदौर: वकीलों ने TI के साथ मारपीट की।महू: पुलिस जब एक बंधक को छुड़ाने गई, तो आदिवासी परिवार ने हमला किया, जिसमें एक ASI की मौत हो गई। दमोह: गौ-हत्या मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई। गौ-हत्या मामलों से जुड़ा है दमोह कसाई मंडी दमोह जिले में गौ-हत्या के मामलों को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं। मानवाधिकार आयोग के सदस्य भी गौ-हत्या मामलों की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। कसाई मंडी इलाके का नाम गौ-हत्या और अवैध मांस व्यापार से जोड़ा जाता रहा है। महिलाओं ने किया चक्का जाम का प्रयास आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थन में कसाई मंडी इलाके की कुछ महिलाओं ने चक्का जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। क्या होगी कड़ी कार्रवाई? दमोह पुलिस ने आरोपी कासिम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दमोह में हुई यह घटना मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। बढ़ते अपराध और पुलिस पर हमलों की घटनाओं से कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता भी चिंतित है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कदम उठाती है। ALSO READ : “बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम किया” UP के बहराइच में बरसे CM योगी WATCH : https://youtu.be/cM-BWtrxlrE?si=VpSVCEGNrxyLu3AG