RSS Report : भोपाल में तेजी से हो रहा हिंदूओं का पलायन…

RSS Report On Hindu Migration : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने भोपाल वाले इलाके से हिन्दू समाज के लोग पलायन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने एक अध्ययन में इसका पता लगाया है। संघ से मध्य भारत प्रान्त में सामाजिक अध्ययन कर 103 प्रकार की समस्यायों का पता लगाया है। संघ ने राजधानी भोपाल के पुराने शहर से हो रहे हिन्दुओं के पलायन को गंभीर मुद्दा बताया है। संघ के दावों के अनुसार पिछले 3 दशकों में 3 हज़ार से अधिक हिन्दू परिवारों ने पलायन किया है। हिन्दू लोगों के द्वारा बेचा गया मकान दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा ख़रीदा गया। यह सामाजिक अध्ययन संघ के विदिशा विभाग के 56 व्यवसायी शाखाओं के द्वारा करवाया गया है। संघ के मध्य भारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय ने मंगलवार (25 मार्च 2025) ने मीडिया से बात करते हुए हिन्दुओं के पलायन पर गंभीर चिंता जताई। भोपाल के शाहजहानाबाद, मंगलवारा, बुधवारा, कोहेफिजा, सिंधी कॉलोनी, कबाड़खाना, टीलाजमालपुरा, चौकसेनगर और ग्रीन पार्क वाले इलाकों में हिंदुओं की संख्या तेजी से घटी है। अशोक पांडेय ने बताया कि पुराने भोपाल में किराय पर रहे रहे हिन्दू समुदाय के लोग भी अपने मक़ान खाली कर रहे हैं। RSS मनायेगा शताब्दी वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुयी थी। संघ के प्रथम सरसंघचालक हेडगेवार ने अपने घर पर 17 लोगों के साथ गोष्ठी में संघ के गठन की योजना बनाई थी। संघ की औपचारिक शुरुआत नागपुर में “शुक्रवारी” में डॉक्टर हेडगेवार के घर में हुई। रविवार को ड्रिल, मार्च आदि का प्रशिक्षण दिया जाता था। गुरुवार और रविवार को राष्ट्रीय मामलों पर प्रवचन होते थे। ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ की कहानी 17 अप्रैल 1926 को डॉ. हेडगेवार के घर पर संघ के नाम के चयन के लिए एक बैठक बुलाई गई। बैठक में चार नामों जरीपटका मंडल, भारत उद्धारक मंडल, हिंदू स्वयंसेवक संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विचार किया जा रहा था। इस सूची में से संघ के लिए “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” नाम का चयन किया गया। RSS का प्लान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस साल अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। यानी इस वर्ष RSS के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर संघ कई योजनाओं पर काम करने का विचार कर रहा है। सूचनाओं के अनुसार 2 अक्टूबर से काम शुरू होंगे, जिनमें हिन्दू सम्मेलन, पंच परिवर्तन और सद्भाव बैठकों पर काम किया जाएगा। ALSO READ : मध्यप्रदेश के Sheopur में रची जा रही ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश… WATCH : https://youtu.be/gvlXm5WZ5IE?si=5aA5oQA5hBpxk0dd
GT VS PBKS IPL 2025 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जोरदार मुकाबला…

GT VS PBKS : ग़ुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच का यह मुक़ाबला IPL 2025 का पांचवां मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (25 मार्च 2025) को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी, और यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। प्लेइंग XI में शामिल खिलाड़ी (संभावित) ग़ुजरात टाइटन्स (GT) : शुभमन गिल (कप्तान) प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुधरसन, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा GT ने जोस बटलर और तेज गेंदबाजी लाइनअप जैसे कागिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल कर अपनी टीम में सुधार किया है। शुभमन गिल, ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन किया था। इस वर्ष टीम की अगुआई करेंगे। पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर (कप्तान) प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, हरप्रीत ब्रार, विजयकुमार व्यशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल PBKS ने प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्रार को वापस लाया है। श्रेयस अय्यर, जो अपनी कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, टीम की कमान संभालेंगे। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। GT VS PBKS : पिच का हाल गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम, बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच मानी जाती है। पिच अच्छी उछाल प्रदान करती है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को स्कोर करने में मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। स्पिनरों के लिए पिच पर टर्न कम मिलता है, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास कुल आईपीएल मैच खेले गए: 36पहली पारी में जीत: 15दूसरी पारी में जीत: 20कोई परिणाम नहीं: 1उच्चतम स्कोर: 233/3 (GT vs MI, IPL 2023 क्वालीफायर-2)निम्नतम स्कोर: 89 ऑल आउट (GT vs DC, 2024) GT VS PBKS के मुख्य प्लेयर GT के लिए: PBKS के लिए: अनुमान ऐतिहासिक डेटा के आधार पर, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी पारी में जीतने की दर 55.56% है, जो इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम के लिए रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण हो सकता है। ALSO READ : Bihar Board 12th Result : एक बार फिर से लड़कियों ने मारी बाजी, किसने किया टॉप ? WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=Tgomv6yfBnOkN0Pk
Bihar Board 12th Result : एक बार फिर से लड़कियों ने मारी बाजी, किसने किया टॉप ?

Bihar Board Result Out : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एक बार फिर से बिहार ने लगातार सातवीं बार इंटर परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले कर दी है। Bihar Board ने टॉपर्स की भी लिस्ट जारी कर दी है। इस साल विज्ञान संकाय की प्रिया जयसवाल ने 484 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। Bihar Board Topper : कौन हैं प्रिय जयसवाल ? प्रिया जयसवाल बिहार के पश्चिम चम्पारण की रहने वाली हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, तैयारी के दौरान माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। बड़ी दीदी भी सहयोग मिला। प्रिय ने बताया कि वह आगे चलकर एक डॉक्टर बनना चाहती हैं। कैमिस्ट्री विषय में आये 100 अंक प्रिया इंटर में 484 अंक लाकर बिहार की टॉपर बनी हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 100 में से 97 अंक प्राप्त किया। हिंदी में 94 अंक, फिजिक्स में 95 अंक, बायोलॉजी में 98 अंक और कैमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर प्रिया ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। 484 अंक प्राप्त कर प्रिया बिहार की टॉपर बनीं और फर्स्ट डिवीज़न से पास हुई हैं। Bihar Board में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार इस साल 12वीं की परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए। इस वर्ष कुल 86.7 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। पिछले वर्ष कुल 81.2 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। सबसे अच्छा प्रदर्शन कॉमर्स के विद्यार्थियों ने दिखाया, हालांकि टॉपर विज्ञान संकाय की विद्यार्थी प्रिया बनीं। कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान में 89.66%, और कला में 82.75% परीक्षार्थी पास हुए हैं। टॉपर्स को मिलेगा कैश प्राइज इस वर्ष से 12वीं के टॉपर्स को बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जायेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 2 लाख रूपए कैश प्राइज, एक लैपटॉप और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रूपए कैश प्राइज दिया जाएगा, जो पिछले बार से दुगुना है। पिछले वर्ष यह राशि 75,000 रूपए थी। वहीं तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रूपए दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 30 हज़ार रूपए कैश प्राइज दिए जाएंगे। पिछले वर्ष से कितनी बढ़ी राशि ? वर्ष 2025 से पहले सरकार के द्वारा प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रूपए की राशि दी जाती थी। दूसरा स्थान लाने पर 75,000 रूपए और तीसरा स्थान लाने वाले को 50 हज़ार रूपए दिए जाते थे। वहीं चौथे से दसवां स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को केवल 15 हज़ार रूपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 30 हज़ार कर दिया गया है। ALSO READ : Kunal Kamra Controversy : कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, Eknath Shinde ने दिया जवाब WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=Tgomv6yfBnOkN0Pk
Kunal Kamra Controversy : कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, Eknath Shinde ने दिया जवाब

Kunal Kamra Controversy : देश के चर्चित कॉमेडियन कुणाल कामरा अब खुद चर्चा का विषय बन चुके हैं। एकनाथ शिंदे को लेकर गाये गए गीत ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन दिनों कुणाल कामरा के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर एक गीत के जरिए तंज कसा है। वीडियो के वायरल होने के बाद शिवसेना समर्थकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उनके खिलाफ FIR भी दर्ज़ की गई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार (25 मार्च 2025) को उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया। हालंकि मुंबई में न होने की वजह से वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उन्हें नोटिस भी भेजा गया था और वाहट्सएप्प के जरिये भी सूचित किया गया था। “मैं माफ़ी नहीं माँगूंगा” – Kunal Kamra Kunal Kamra ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इसके खत्म होने का इंतेजार नहीं करूँगा। हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा का अधिकार केवल अमीरों की चापलूसी करने तक सीमित नहीं है। यदि आप एक ताकतवर व्यक्ति पर मजाक नहीं झेल सकते तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरा अधिकार समाप्त हो गया है। कुणाल कामरा ने साफ़ कह दिया है कि वह माफ़ी नहीं मांगेंगे। उनका कहना है कि मैंने केवल वही कहा है जो अजित पवार ने एकनाथ शिंदे को लेकर कहा था। मैं किसी भीड़ से डरने वाला नहीं हूँ। हैबिटैट या कोई भी स्थान मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। कानून पर उठाये सवाल कुणाल कामरा ने पुलिस और अदालतों के साथ सहयोग करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा, यदि मेरे ऊपर कोई कानूनी कार्रवाही होती है तो मैं पुलिस और अदालतों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूँ। लेकिन क्या यह कानून उनलोगों पर भी लागू होगी जिन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आकर तोड़फोड़ की ? एकनाथ शिंदे ने कहा, सुपारी लेकर किया कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर एक गीत पढ़ा। इस गीत में उन्होंने एकनाथ शिंदे को गद्दार और कई आपत्तिजनक शब्दों से सम्बोधित किया। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम भी व्यंग्य समझते हैं। किसी पर कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। उन्होंने कहा कि यदि शिष्टाचार बनाकर नहीं रखेंगे तो एक्शन का रिएक्शन भी होता है। उन्होंने इसके पीछे किसी साजिश के भी होने की आशंका जताई है। ALSO READ : Delhi Budget 2025 : यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़, CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली को दी सौगात WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ
Delhi Budget 2025 : यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़, CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली को दी सौगात

New Delhi Budget 2025-26 : दिल्ली विधानसभा में भाजपा 27 वर्षों के बाद बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Budget 2025-26 को विधानसभा में पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहाँ उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से कहा कि बजरंग बली की कृपा से सबकुछ अच्छा होगा। हमारी सरकार राम राज्य के पथ पर चलते हुए, विकास का एक नया अध्याय लिखेगी। Delhi Budget 2025-26 के मुख्य बिंदु : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, हमारी सरकार का बजट अंबेडकर की समता, दीन दयाल के अंत्योदय, गांधी के सर्वोदय और मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर आधारित है। पिछली सरकार ने दिल्ली को दीमक की तरह खोखला कर दिया है। इस साल का बजट पिछले 10 साल से बर्बाद हुई दिल्ली को संभालने का एक कदम है। आइये जानते हैं इस बार के बजट में क्या है खास… ALSO READ : Rana Sanga Controversy : Kumar Vishwas ने दिया जवाब, सांसद पर भड़के… WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ
Rana Sanga Controversy : Kumar Vishwas ने दिया जवाब, सांसद पर भड़के…

Rana Sanga Controversy : सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर सियासत गर्मायी हुई नजर आ रही है। उन्होंने पिछले दिनों संसद में Rana Sanga को गद्दार और देशद्रोही बताया था। उन्होंने कहा था कि राणा सांग गद्दार है। उसने इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को भारत आने का निमंत्रण दिया था। Samajwadi Party के सांसद के इस बयान के बाद BJP नेताओं और राजपूत समर्थकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद से माफ़ी मांगने को कहा है। इसी बीच देश के लोकप्रिय कवि Kumar Vishwas ने भी सांसद के इस बयान की आलोचना की है। राजा भैया ने कहा, राणा सांग को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। Kumar Vishwas ने कविता के जरिये कसा तंज ‘जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाये हैं’, कुमार विश्वास ने शब्दों के जरिये सपा सांसद पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट कर बिना कुछ कहे ही सबकुछ कह दिया। इस कविता में उन्होंने राणा सांगा पर प्रश्नचिन्ह खड़े करने वालों को जुगनू और राणा सांगा को सूरज बताया है। उन्होंने कविता के जरिये पलटवार करते हुए कहा कि यह देश राणा सांगा के बलिदानों का ऋणी है। ‘महाराणा सांगा’ जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं,मेवाड़-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं।उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है ,उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है,इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है ॥उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का,उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का॥ किसी के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी Samajwadi Party सांसद के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, राणा सांगा देशभक्त थे या नहीं ?, शिवाजी देशभक्त थे या नहीं ? रानी लक्ष्मीबाई देशभक्त थीं या नहीं? इसके लिए किसी के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह ने सपा सांसद को अपना बयान वापस लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। इतिहास का गौरवशाली पन्ना Raja Bhaiya ने भी मीडिया से बात करते हुए रामजीलाल सुमन के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने उनके इस बयान को ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी हम किन्हीं दस महापुरषों का नाम लेंगे उसमें राणा सांगा का भी नाम अवश्य आएगा। उनके बारे अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने बाबर को निमंत्रण नहीं दिया था। राजा भैया ने आगे कहा, राणा सांगा तीन बार इब्राहिम लोधी को युद्ध में हरा चुके थे। सच्चाई यह है कि बहलोल लोधी, जो पंजाब का गवर्नर था, उसने बाबर को आमंत्रित किया था। राणा सांगा हमारे इतिहास के एक गौरवशाली पृष्ठ हैं। ALSO READ : IPL 2025 : DC VS LSG के बीच होगा जोड़दार मुकाबला… WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ
MI VS CSK : युवा गेंदवाज ने किया कमाल…Auto Driver का बेटा, Dhoni भी फैन

Vignesh Puthur : रविवार (23 मार्च 2025) को हुए MI VS CSK के मैच ने सबका दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के नए गेंदबाज़ ने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों का विकेट लिया। इस 24 साल के युवा गेंदवाज के हौसलों को देखकर MS Dhoni भी खुद को नहीं रोक पाए। इस गेंदवाज ने अपने MI के डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदार्शन किया। युवा गेंदवाज के हौसले और मेहनत ने स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच के बाद उनसे मिलते नजर आए। MI VS CSK के मैच में 3 विकेट लिए मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के ओपनिंग मुकाबले में ही CSK के खिलाफ एक 24 वर्ष के गेंदवाज विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरा। अपने डेब्यू मैच में ही विग्नेश ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने CSK के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को दांत खट्टे कर दिए। MI VS CSK के इस मैच के दौरान उन्होंने पहले ही ओवर में CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। दूसरे ओवर में उनकी गेंद के शिकार हुए चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे, जिन्हें उन्होंने लॉन्ग ऑन पर कैच करवा दिया। उनके विकेट लेने का सिलसिला तीसरे ओवर में भी जारी रहा। इस ओवर में उन्होंने ऐसी गेंद फेंकी कि वो सीधा दीपक हड्डा के बल्ले से लगकर फील्डर के हाथों में चली गई। इस दौरान विग्नेश ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। कौन हैं Vignesh Puthur ? Vignesh Puthur 24 वर्षीय एक चाइनामैन स्पिन गेंदवाज हैं। ‘चाइनामैन’ गेंदबाज़ का मतलब है, बाएं हाथ का एक ऐसा स्पिनर जो कलाई के बजाय उंगलियों से गेंद को घुमाता है। चाइनामैन गेंदबाज की गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की ओर घूमती है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की ओर घूमती है। विग्नेश पुथुर केरल के मालापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में ही बड़े-बड़े बल्लेबाजजों के विकेट लिए। विग्नेश के पीता एक ऑटो रिक्शा चालक हैं। पुथुर ने IPL तक पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों और चुनातियों का समाना किया है। स्पिनर विग्नेश पुथुर ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। IPL 2025 के लिए कैसे हुआ चयन ? विनेश पुथुर ने अभी तक घरेलु क्रिकेट मैच में केरल के लिए ही खेला है। वह केरल क्रिकेट लीग के पहले सेशन में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे। इस बार मुंबई इंडियंस ने उनके टैलेंट को पहचान कर, उन्हें यह मौका दिया। केरल क्रिकेट लीग के दौरान मुंबई के टैलेंट स्काउट की नजर उनपर पड़ी थी। मुंबई के टैलेंट स्काउट ने बाद में विग्नेश से संपर्क किया, इस दौरान उन्हें अनुभव हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया। उन्हें टी-20 लीग के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था। यहाँ उन्हें नेट बॉलर के तौर पर भेजा गया था। इस दौरान उनकी मुलाकात एमआई केप टाउन के कप्तान राशिद खान से हुई। पुथुर ने राशिद से दक्षिण अफ्रीका में स्पिन की कला सीखी। दक्षिण अफ्रीका से वापस आने के बाद विग्नेश पुथुर डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भी रिलायंस टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान IPL 2025 के लिए उन्हें तैयार किया गया, जो मुंबई इंडियंस के लिए सही साबित हुआ। MI ने इन खिलाड़ियों के भी टैलेंट को पहचान दी ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुंबई इंडियंस ने किसी प्लेयर की प्रतिभा को पहचानकर उसे मौका दिया। इससे पहले भी MI ने कई खिलाड़ियों को यह मौका दिया है। इस सूची में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, नेहाल वढेरा और तिलक वर्मा जैसे नाम भी शामिल हैं। ALSO READ : Kunal Kamra Controversy : Eknath Shinde को लेकर Viral हुआ वीडियो… WATCH : https://youtu.be/PlNfY06h0Go?si=BmmSidIA6df5ONdm
Kunal Kamra Controversy : Eknath Shinde को लेकर Viral हुआ वीडियो…

Standup Comedian Kunal Kamra Controversy : स्टैंडअप कॉमेडियन Kunal Kamra एक बार फिर से विवादों में हैं। उनके खिलाफ सोमवार (24 मार्च 2025) को मुंबई के खार थाने में FIR दर्ज़ की गई। दरअसल रविवार (23 मार्च 2025) को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में वह महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिवसेना समर्थकों ने द यूनीकॉन्टिनेंटल होटल पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। समर्थकों का कहना है कि इसी होटल में उस वीडियो को शूट किया गया है। Kunal Kamra के इस वीडियो पर हुआ विवाद… रविवार को स्टैंडअप कॉमेडियन Kunal Kamra का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से Viral हुआ। इस वीडियो में कुणाल एक गीत गाकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ा रहे हैं। गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं : ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए।मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आएठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों में चश्मा हाय।मंत्री नहीं है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए।मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए।तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे।ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय ! इस गीत में सबसे पहले एकनाथ शिंदे के लुक का जिक्र किया गया। उनके ठाणे में रहने के बारे में बताया गया। वो पहले ऑटो चलाते थे इसका भी उल्लेख किया गया। वीडियो में उन्हें गद्दार और दल बदलू भी कहा गया। इस दौरान उन्हें कई तरह से अपमानित करने की कोशिश की गई, जिसके बाद अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। “कोई Standup Comedian उनको ऐसे नहीं कह सकता” – CM फडणवीस इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शरू हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए साफ़ शब्दों में कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री को अपमानति करने का प्रयास किया गया है। हम इसकी निंदा करते हैं, ऐसे चीज़ों को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा, देश की जनता ने 2024 के चुनाव में यह तय कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है। कॉमेडी और व्यंग्य करने का अपना अधिकार है, लेकिन किसी मंशा के तहत अपमानित करने की कोशिश की जायेगी तो उसे सहन नहीं किया जाएगा। कानूनी कार्रवाही कर दंडित किया जाएगा। Congress और Kunal Kamra पर पलटवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कुणाल कामरा को माफ़ी मांगनी चाहिए। जिस संविधान को लेकर वो खड़े हैं, उसी संविधान को राहुल गाँधी भी लेकर घूम रहे हैं। इस संविधान को न राहुल गांधी ने पढ़ा है और न कुणाल कामरा ने। संविधान का सहारा लेकर आप अपने कुकर्मों से नहीं बच सकते। इसी संविधान ने कुछ मर्यादाएं भी तय की हैं। “मुझे नहीं लगता कामरा ने कुछ गलता कहा है” – उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे से जब मीडिया ने Kunal Kamra की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कुणाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कामरा ने कुछ गलत कहा है। गद्दारों को गद्दार कहना यह किसी पर हमला नहीं है। जो गद्दार है, वो गद्दार है। पुलिस ने दर्ज़ की FIR द यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ करने वालों पर महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज़ कर लिया है। 40 शिवसैनिकों पर FIR दर्ज़ की गई है और 11 सैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल ने भी इस घटना पर आपत्ति जताई है, उन्होंने बयान जारी कर कहा कि फिलहाल हम होटल को बंद कर रहे हैं। हमनें केवल आर्टिस्ट को जगह दी थी, वो अपने बयानों के लिए खुद जिम्मेदार हैं। होटल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आर्टिस्ट अपने बयान के लिए स्वयं जिम्मेदार है, मगर हर बार हम निशाना बन जाते हैं। ALSO READ : MP Cabinet Meeting : इन विषयों पर लगी मुहर…गुड़ी पड़वा को लेकर अहम फैसला WATCH : https://youtu.be/PlNfY06h0Go?si=MhdoELmci3-vQTG6
MP Cabinet Meeting : इन विषयों पर लगी मुहर…गुड़ी पड़वा को लेकर अहम फैसला

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार (24 मार्च 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक की शुरुआत विधानसभा स्थित कैलाश समिति कक्ष क्रमांक-1 में वंदे मातरम के गान के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले विक्रमादित्य ध्वज प्रदर्शित किया और “भारत का नव वर्ष विक्रम संवत” नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर मुहर लगाई। MP Cabinet Meeting के मुख्य बिंदु : ALSO READ : Nagpur हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के घर पर चला… WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=Uh-5BgTz_kxKCrt2
IPL 2025 : DC VS LSG के बीच होगा जोड़दार मुकाबला…

DC VS LSG : IPL 2025 की शुरुआत बड़ी धमाकेदार हुई थी। कोलकाता के ईडन गार्डन से शुरू हुआ IPL का यह काफिला अब देश के चौथे शहर में पहुंच चूका है। IPL 2025 का चौथा मैच सोमवार (24 मार्च 2025) को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC VS LSG) के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। DC VS LSG : कौन करेंगे कप्तानी ? दोनों टीमों के बीच यह IPL 2025 का पहला मैच होगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व अक्षर पटेल करेंगे, वहीं ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करेंगे। इस मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 से शुरू हो जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। ऋषभ पंत को मेगा नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ रूपए में ख़रीदा था। इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन चुके हैं। पिच पर किसे मिलेगा फायदा ? विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात की जाए तो इस पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलने की ज्यादा उम्मीद है। यहां पहली पारी का औसतन स्कोर 160-170 के बच्च रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा। इस पिच पर खेले गए पिछले मैचों के अनुसार आज का यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 191/5 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 171/6 बना पाई थी। पिछले साल KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां 272/7 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। जबकि दिल्ली की टीम 166 रन पर ही ढेर हो गई थी। पिच के इतिहास से यह साफ़ है कि आज भी इस पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा। बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। क्या है मौसम का हाल ? विशाखापट्टनम में दिन के समय बूंदा-बांदी की संभावना है, लेकिन DC VS LSG मैच के समय मौसम साफ़ रहेगा। शाम के समय यहां का तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। अगर दिन में बारिश हुई तो मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा जरूर मिल सकता है। ALSO READ : Nagpur हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के घर पर चला… WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=Uh-5BgTz_kxKCrt2