Aayudh

क्‍यों Ranveer Allahbadia पर दर्ज़ हुआ केस? जानिए पूरा मामला…

Ranveer Allahbadia Controversy

महाराष्ट्र। हॉलीवुड स्टार्स से लेकर बॉलीबुड के सेलेब्रिटीज़ तक का इंटरव्यू करने वाले यूट्यूबर Ranveer Allahbadia एक बार फिर से कंट्रोवर्सी में हैं। उन्होंने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में पैरेंट्स को लेकर कुछ वल्गर कमेंट्स किए हैं, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। Ranveer Allahbadia कुछ ही दिनों पहले फेमस स्टैंडप कॉमेडियन समय रैना के शो पर गए थे। जहाँ उन्होंने एक ऐसा सवाल पूछा , जिसपर बवाल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके कमेंट की आलोचना कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है। क्या है पूरा मामला और आख़िर क्या कहा है रणवीर इलाहाबादिया ने आइए जानते हैं। क्या है पूरा मामला ? यूट्यूबर Ranveer Allahbadia ने कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में माता-पिता को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ दिया कि उसे लेकर विवाद हो गया है। अक्सर इस शो में कुछ ऐसे सवाल पूछ दिए जाते हैं , जिसे लेकर यह चर्चाओं में बना रहता है। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ ही आशीष चंचलानी और अपूर्वा भी मौजूद थे। Ranveer Allahbadia ने पैरेंट्स को लेकर एक वल्गर कमेंट किया जिसके कारण लोग गुस्से में नज़र आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी कर रहे हैं। दरअसल रणवीर ने पूछा था कि ‘क्या आप अपने माता-पिता को उम्रभर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप उन्हें ज्वाइन करना चाहेंगे।’ इसी कमेंट को लेकर हिन्दू आईटी सेल ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज़ कर दी है। जिसके बाद महाराष्ट्र के सीएम ने कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं यदि कोई उनका उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही होगी। ‘कंटेंट बनाने के पीछे की मंशा केवल पैसा कमाना है’ – एडवोकेट ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के शो पर दिए गए विवादित बयान पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पर केस दर्ज़ हुआ है। एडवोकेट आशीष राय ने कहा है कि इस तरह के कंटेंट बनाने के पीछे की मंशा केवल पैसा कामना है। इस शो में ऐसे कई वीडियोज हैं जो किसी भी व्यक्ति को असहज कर देंगे। एडवोकेट का कहना है कि उन्होंने एनसीडब्ल्यू और महाराष्ट्र महिला आयोग को लिखित शिकायत दी है। रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफ़ी रणवीर इलाहाबादिया ने जो कमेंट किया है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर ने मामले को तूल पकड़ते देखा तो एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से माफ़ी मांगी है। रणवीर ने शो के लोगों से इसके संवेदनशील हिस्से को हटाने की गुजारिश की है। इलाहाबादिया ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि कॉमेडी मेरा क्षेत्र नहीं है। इस तरह की अश्लील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं – महुआ माजी जेएमएम सांसद महुआ माजी ने भी इस मामले में अपना बयान दिया है। उन्होनें कहा है कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट है। कुछ समय पहले ही उन्हें प्रधानमंत्री से पुरस्कार मिला था। उन्हें कम से कम उसी का सम्मान करना चाहिए था। उन्होंने सख्त कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता पवित्र होता है। इस तरह की अश्लील टिप्पणी बर्दास्त नहीं की जाएगी। Read More : Pariksha Pe Charcha : “लीडर बनने के लिए टीम वर्क बहुत जरूरी” पीएम मोदी ने दिए सफलता के ये टिप्‍स…

National Games में MP को मिले 51 पदक , CM मोहन यादव ने दी बधाई

38th national games organised in uttrakhand

भोपाल। उत्तराखंड के देहरादून और रुद्रपुर में आयोजित 38 वें नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि 28 जनवरी से शुरू हुआ नेशनल गेम्स 14 फ़रवरी तक चलेगा। अभी तक मध्य प्रदेश के खिलड़ियों ने 51 पदक अपने नाम किए हैं। 51 पदकों के साथ एमपी चौथे स्थान पर बना हुआ है। सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश ने अर्धशतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह बच्चों के टैलेंट के साथ ही हमारी व्यवस्थाओं और कुशल प्रशिक्षण की भी परीक्षा थी। मध्य प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है – सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश को अब तक 20 गोल्ड, 13 रजत और 18 कांस्य पदक मिले हैं। यह देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि अभी हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने का सिलसिला जारी है। सीएम ने कहा कि हॉकी में हमारी महिला खिलाडियों ने पश्चिम बंगाल जैसी सशक्त टीम को हराकर कमाल कर दिया है। आपको बता दें कि भोपाल प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षित दीक्षा ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। राज्यों की सूची में चौथा स्थान उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। राज्यों की सूची में कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा टॉप 3 में शामिल हैं।

MP में अंग दान करने वालों को किया जाएगा सम्मानित , CM मोहन यादव ने किया एलान

भोपाल। अंग दान करने वालों को 15 अगस्त और 26 जनवरी को किया जाएगा सम्मानित। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने AIIMS भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जो भी व्यक्ति देहदान करेगा उसे राजकीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सभी मेडिकल कॉलेज को फ़ायदा होगा। सीएम ने डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहला मामला था जब किसी व्यक्ति का हार्ट ट्रांसप्लांट (Heart Transplant) किया गया। आपको बता दें कि डोनर के अंग सागर से लाए गए थे। इसे लाने में PM SHRI एयर एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत इस ट्रांसप्लांट को किया गया। मुख्यमंत्री ने दिनेश मालवीय (मरीज़) से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दिनेश मालवीय 22 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका हार्ट सिकुड़ चूका था। जिसकी वजह से उनकी जान खतरे में थी। सीएम ने मीडिया को एयर एम्बुलेंस सुविधा की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मरीज़ों के लिए एयर एम्बुलेंस की भी सुविधा शुरू की गई है। इस पहल से लोगों के जीवन को बचाया जा रहा है। उन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टरों की पूरी टीम को बधाई दी। अंग दान के फ़ायदे मुख्यमंत्री ने देह दान को बढ़ावा दिए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक देह दान करने से 9 डॉक्टर तैयार होते हैं। उन्हें इससे कई प्रकार की चीज़ें सीखने में मदद मिलती है। अंग दान करने वालों को सरकार 15 अगस्त और 26 जनवरी को राजकीय सम्मान से सम्मानित करेगी। इसके लिए एक राज्यस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा।

Pariksha Pe Charcha : “लीडर बनने के लिए टीम वर्क बहुत जरूरी” पीएम मोदी ने दिए सफलता के ये टिप्‍स…

Pariksha pe charcha

नई दिल्ली। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आठवां संस्करण सोमवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर रहने के लिए कई टिप्स दिए। इस बार के संस्करण में दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गगुरु भी शामिल रहे। PM Modi ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों को तनाव न लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये हमारे समाज में दुर्भाग्य से आ गया है कि यदि हम स्कूल में , 10वीं-12वीं में अच्छे नंबर नहीं लाए तो हमारी ज़िंदगी तबाह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे तनाव का सबसे मुख्य कारण यही है। पीएम ने छात्रों से कहा कि आप इस बात का तनाव न लें, यदि आप यह तय कर लेते हैं कि आपको आज कितना पढ़ना है तो आप इस तनाव से खुद को मुख्त कर सकते हैं। पीएम ने क्रिकेट से जुड़ा किस्सा सुनाया प्रधानमंत्री ने छात्रों को तनाव से दूर रहने के लिए क्रिकेट से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आपने देखा होगा कि कितनी आवाज़ आती है। कोई कहता है सिक्स, कोई कहता है फोर। क्या बैट्समैन उस आवाज़ को सुनता है या फिर बॉल पे फोकस करता है। यदि वो आवाज़ पर ध्यान देकर खेलेगा तो जल्दी आउट हो जाएगा। बैट्समैन उस आवाज़ के प्रेशर की परवाह नहीं करता है। उसका पूरा ध्यान उस गेंद पर रहता है। उन्होंने बच्चों को सलहा दी कि यदि आप प्रेशर न लेकर अपना ध्यान इस पर लगा दें कि आज मुझे कितना पढ़ना है, तो आप आराम से कर लेंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के मुख्य बिंदु अपनी विफलताओं से सीखना चाहिए – पीएम पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि हमें लगातार कोशिश करती रहनी चाहिए। उन्होनें खिलाडियों का उदाहरण देते हुए बताया कि हमारे खिलाड़ी हमेशा मैच खत्म होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग देखते हैं। उसका मूल्यांकन करते हैं कि खेलते वक्त उनसे कहाँ गलती हुई, जिसके कारण वो आउट हुए। उन्होंने बच्चों को भी अपनी विफलताओं से सीखने की सलाह दी। अपने बच्चों की क्षमता को समझें – पीएम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान पीएम ने माता-पीता से अपने बच्चों की क्षमता को समझने की बात कही। लीडर बनने के लिए खुद को उदाहरण बनाइए – पीएम बिहार के छात्र विराज ने पीएम से लीडरशिप के टिप्स मांगे तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लीडरशिप थोपी नहीं जाती है। लीडर का मतलब बड़े – बड़े भाषण करने वाला नहीं होता है। लीडर बनने के लिए खुद को उदाहरण बनाइए। लीडर बनने के लिए टीम वर्क करना होता है। धैर्य की जरुरत होती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी यह भी होता है कि हमनें किसी को कोई काम दिया और वो उस काम को करने में असफल रहा तो हम बिना सोंचे-समझे उसपर बरस पड़ते हैं। यदि हम ऐसा करते हैं तो हम एक अच्छा लीडर नहीं बन सकते। उसका कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए। जहाँ कम,वहां हम का मंत्र अपनाइए। Read more : https://aayudh.org/pm-modi-pariksha-pe-charcha-2025/

महाकुंभ नगरी में 70 घंटों से लगा है जाम , श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। 3 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं। 26 फरवरी को यह समाप्त हो जाएगा। पिछले 27 दिनों में लगभग 43 करोड़ लोग महाकुम्भ में डुबकी लगा चुके हैं। कुछ दिनों से प्रयागराज में लंबा जाम देखने को मिल रहा है। ये जाम कोई 2 – 4 घंटों से नहीं बल्कि पिछले दो दिनों से लगा हुआ है। किन – किन रास्तों पर लगा है जाम मध्य प्रदेश अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए। मध्य प्रदेश के बॉर्डर से लेकर प्रयागराज तक लंबा जाम लगा है। कटनी NH – 30 पर वाहनों को रोक दिया गया है। रीवा- चाकघाट बॉर्डर पर भी भयंकर जाम देखने को मिल रहा है। कटनी और सतना बॉर्डर से करीब 300 किमी तक लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी लोगों से व्यवस्था को बनाये रखने की अपील कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश बनारस से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर भीषण जाम देखा जा रहा है। GT रोड से लेकर झूंसी रोड तक वाहनों की कतारें देखने को मिल रही हैं। लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक 1.5 लाख , वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक 50 हज़ार गाड़ियों के फंसने का अनुमान लगाया जा रहा है। बनारस से प्रयागराज तक इतने बुरे हालत हैं कि गाड़ियों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू भी लगाएंगी महकुंभ में डुबकी देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज प्रयागराज पहुंची हैं। आज संगम में वह भी डुबकी लगाएंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद रहेंगे। संगम में डुबकी लगाने के बाद राष्ट्रपति हनुमान मंदिर और अक्षय वट का भी दर्शन करेंगी। दर्शन करने के बाद मुर्मू डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का भी जायज़ा लेंगी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करके महकुंभ की जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।

विकास जीता, सुशासन जीता…..अरविंद केजरीवाल जाएंगे जेल ? PM Modi की पहली प्रतिक्रिया

Prime minister narendra modi

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। भाजपा में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। बीजेपी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर अपनी जीत दर्ज़ की है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जनता का किया शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दिल्ली की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की जनता का चौतरफा विकास करेंगे। उन्होंने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। PM Modi ने दिल्ली की सभी जनता से वादा किया है कि उनकी सरकार दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली एक अहम भूमिका निभाएगी। अपने कुकर्मों के लिए जेल जाएंगे अरविंद केजरीवाल – स्मृति ईरानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी का भी बयान सामने आया है। स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि वो दिल्ली में बदलाव लाने के लिए राजनीति में आएंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के आरोपी बन गए। उन्होंने दिल्ली के लोगों को बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताने के लिए बधाई दी है। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि केजरीवाल अहंकार में चूर हो चुके हैं। जनता ने उन्हें जेल जाने के लिए मुक्त किया है। भाजपा ने 27 साल बाद हासिल किया बहुमत बीजेपी ने अंतिम बार 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। 1993 में भाजपा को 49 सीटें मिली थी। पांच साल की सरकार में बीजेपी ने 3 मुख्यमंत्री बनाए थे। भाजपा से दिल्ली की अंतिम मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज थीं। 1998 के बाद से 15 सालों तक कांग्रेस ने दिल्ली पर राज किया। 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। इस बार भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा और 48 सीटों पर जीत दर्ज़ की।

AAP के ये सभी बड़े नेता हार गए बाजी….. दिल्‍ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी भाजपा

manish sisodia and arvind kejriwal loses election

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी (AAP) 22 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। AAP के सभी बड़े नेताओं को बीजेपी के उम्मीदवारों ने हार का स्वाद चखा दिया है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। मनीष सिसोदिया ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं मनीष सिसोदिया भी पूर्व उप मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। दिल्ली में भाजपा ने मारी बाजी…..हॉट सीट्स पर हारी AAP नई दिल्ली विधानसभा सीट नई दिल्ली विधानसभा सीट पर खुद अरविंद केजरीवाल AAP का नेतृत्व कर रहे थे। भाजपा से प्रवेश साहिब सिंह चुनावी मैदान में खड़े थे। वहीं कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह साहिब ने इस सीट से जीत दर्ज़ की है। अरविंद केजरीवाल के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव अच्छा नहीं रहा। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार को 30088 वोट हासिल हुए हैं। प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल को 4089 वोटों से मात दी है। कांग्रेस को केवल 4568 वोट मिले। जंगपुरा विधानसभा सीट इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के तरविन्दर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से शिकश्त दी है। इस सीट से तरविंदर सिंह को 38859 वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी फरहाद सूरी 7350 वोट मिले। राजिंदर नगर विधानसभा सीट राजिंदर नगर विधानसभा सीट से भाजपा के उमंग बजाज ने अपनी जीत हासिल की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 1231 वोटों से हराया है।उमंग बजाज को 4667 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को 45440 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर विनीत यादव खड़े हुए थे , उन्हें 4015 वोट मिले हैं। मालवीय नगर विधानसभा सीट इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को 39564 वोट मिले हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को 2131 वोटों से हराया है। सोमनाथ भारती को 37433 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार जितेन्द्र कुमार कोचर 6770 वोटों पर सिमट गए। पटपड़गंज विधानसभा सीट पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने नए उम्मीदवार अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा था। भाजपा ने अपने पुराने उम्मीदवार रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी) पर भरोसा जताया। भरोसे पर खड़ा उतरते हुए नेगी ने जीत हासिल की है। उन्हें इस सीट पर 74060 वोट मिले हैं। उन्होंने आप के प्रत्याशी अवध ओझा को बड़े अंतर से हराया है। अवध ओझा को 45988 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार को 16549 वोट मिले। कालकाजी विधानसभा से आतिशी जीतीं…..मगर खुश नहीं आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में केवल आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। जीतने के बावजूद वो खुश नहीं नज़र आ रही हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों को हार का सामना करना पड़ा। Read more : आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति हैं अरविंद केजरीवाल…….कुमार विश्वास ने कसा तंज

आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति हैं अरविंद केजरीवाल…….कुमार विश्वास ने कसा तंज

नई दिल्ली। दिल्ली की 2025 विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे रही है। भाजपा को बहुमत मिलता हुआ नज़र आ रहा है। अरविंद केजरीवाल के पुराने सहयोगियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। शराब के कारण बदनाम हुए अरविंद केजरीवाल – अन्ना हजारे सोशल एक्टिविस्ट और अन्ना आंदोलन के संयोजक अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल धन इकठ्ठा करने में उलझ गए। शराब ने उन्हें बदनाम कर दिया। उन्होंने आगे कि चुनाव लड़ते समय व्यक्ति का चरित्र साफ़ होना चाहिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इस बात को नहीं समझ पाई। अन्ना हजारे ने शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि लोग चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लुप्त हो जाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हज़ारे पर कई आरोप लगाए हैं मगर उनका (अन्ना हज़ारे) कहना है कि सच, सच ही रहेगा। उन्होंने ने हमेशा से आम आदमी पार्टी से अलग रहने की बात कही है। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को चरित्रहीन करार दिया युवाओं के बीच लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास का भी बयान आया है। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति बताया है। चुनावी नतीजों के आने के बाद कुमार विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया ने एक बार मेरी पत्नी से कहा था – “अभी तो ताकत है” . जिसपर उनकी पत्नी ने जवाब दिया था कि ताकत हर वक़्त नहीं रहती। उन्होंने आगे कहा कि “आम आदमी पार्टी का पतन शुरू हो गया है। खुशी है कि न्याय हुआ”। कुमार विश्वास ने उम्मीद जताई है कि बाकी पार्टियां भी इससे सबक लेंगी। स्वाति मालीवाल ने भी कसा तंज कुछ दिनों पहले स्वाति मालीवाल काफी चर्चाओं में थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के आवास पर खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्वाति ने भी एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने द्रौपदी के वस्त्र हरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। Read More : https://aayudh.org/delhi-vidhansabha-result-manish-sisodiya-loses/

मनीष सिसोदिया को बीजेपी के तरविंदर सिंह ने दी मात…..कौन हैं तरविंदर सिंह ?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी हार स्वीकार कर ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों ने भी इसकी पुष्ठि की है। दसवें राउंड की मतगणना समाप्त होते ही सबकुछ साफ़ हो चुका है। मनीष सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह ने 594 वोटों से हरा दिया है। कौन हैं भाजपा के तरविंदर सिंह ? तरविंदर सिंह मारवाह बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। जगनपुरा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस की लचर नीतियों से तंग आकर उन्होंने साल 2022 में बीजेपी का दामन थामा था। दिल्ली में उन्हें एक प्रमुख नेता के रूप में देखा जाता है। जंगपुरा सीट का इतिहास जंगपुरा सीट का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। 2013 की विधानसभा चुनाव में इस सीट से मनिंदर सिंह धीर ने तरविंदर सिंह मारवाह को केवल 1,744 वोटों से हराया था। इस सीट पर आप को 29,701 वोट और तरविंदर सिंह मारवाह को 27,957 वोट मिले थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने इस साल आप के मनीष सिसोदिया को 594 वोटों से हरा दिया है। मीडिया से क्या बोले मनीष सिसोदिया ? पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो हार के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा – “पार्टी के समर्थकों ने बहुत मेहनत की है।” Read more : Awadh Ojha ने स्वीकार की अपनी हार….बीजेपी के उम्मीदवार को मिली जीत

Awadh Ojha ने स्वीकार की अपनी हार….बीजेपी के उम्मीदवार को मिली जीत

Awadh Ojha

दिल्ली। बच्चों को IAS की परीक्षा में जीत दिलाने वाले अवध ओझा, अपनी राजनीतिक लड़ाई में हारते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि अवध ओझा एक शिक्षक है जो बच्चों को पढ़ाते हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के जरिए राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की। इस बार दिल्ली की पटपड़गंज सीट से अवध ओझा, आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी चुनावी मैदान में हैं। पटपड़गंज से अवध ओझा हार चुके हैं दिल्ली की पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने मीडिया के सामने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उनका कहना है कि वो इस बार दिल्ली की जनता से जुड़ नहीं पाए हैं। अगली विधानसभा में फिर से पटपड़गंज से ही चुनाव लड़ने की बात कही है। क्या पढ़ाते हैं अवध ओझा ? अवध ओझा यूपीएससी के विद्यार्थियों को इतिहास पढ़ाते हैं। अपने पढ़ाने के ढंग के कारण अवध ओझा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी कई वीडियोस भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इनके वीडियोस पर लाखों में व्यूज आते हैं। अवध ओझा की राजनीतिक पारी अवध ओझा कई बार वीडियोस में अलग-अलग पार्टियों से अपने लिए टिकट मांगते हुए नज़र आ रहे थे। इस बार आम आदमी पार्टी ने उनकी इस ख्वाइश को पूरा किया। AAP ने अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा है । इस सीट पर अब तक AAP के नेता मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते आ रहे थे। 2025 में पार्टी ने उनकी सीट बदल दी और उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया। 2025 की विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ रहे थे मगर इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी चुनाव जीतते नज़र आ रहे हैं। अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है ।