अमेरिका में PM Modi ने ट्रंप से की मुलाकात… इन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली । PM Modi फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के बाद 12 फरवरी को अमेरिका पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना था। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और आव्रजन (इमिग्रेशन) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापार और आर्थिक सहयोग प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार को बढ़ाने पर चर्चा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार असंतुलन (Trade Deficit) को कम करने की बात कही और भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ (कर) को कम करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम भारत को कई अरब डॉलर के सैन्य उपकरण बेचेंगे और भविष्य में उसे एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट भी देंगे।” प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यापार संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। साथ ही, उन्होंने मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के नेटवर्क को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया। रक्षा और सुरक्षा सहयोग भारत और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। अमेरिका भारत को और अधिक सैन्य उपकरण बेचेगा और भविष्य में एफ-35 लड़ाकू विमान भी देने की योजना बना रहा है। यह फैसला भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए लिया गया है। ऊर्जा साझेदारी प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने ऊर्जा सुरक्षा (एनर्जी सिक्योरिटी) को लेकर भी बातचीत की। भारत अमेरिका से तेल और गैस की खरीद बढ़ाएगा। इससे भारत को ऊर्जा के नए स्रोत मिलेंगे और अमेरिका-भारत के व्यापार असंतुलन को कम करने में मदद मिलेगी। इलीगल इमिग्रेशन और मानव तस्करी अवैध आव्रजन (इलीगल इमिग्रेशन) पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्होंने मानव तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया और उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ट्रंप इस दिशा में भारत का समर्थन करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे और भविष्य में उच्च स्तरीय बातचीत जारी रहेगी। हालांकि, इस यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और आव्रजन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की और आपसी सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
New Income Tax Bill 2025 : नए आयकर बिल के अनुसार कौन-कौन से नियम बदल जाएंगे…पढ़िए पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरवार को लोकसभा में New Income Tax Bill पेश किया। इस बिल को 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह पे लाया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उम्मीद है कि इसे वर्ष 2026 से लागू कर दिया जाएगा। इस नए आयकर बिल का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रावधानों को सामान्य लोगों के लिए आसान बनाना है। आपको बता दें की इस बिल को लोक सभा से मंजूरी मिल गई है यानी इसे लोक सभा से पास कर दिया गया है। New Income Tax Bill के मुख्य बिंदु टैक्स चोरी पर लगेगा जुर्माना नया आयकर बिल के तहत टैक्स चोरी करने वाले पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यदि जानबूझकर टैक्स चोरी किया जाता है तो उसपर मुकदमा भी चलाया जा सकता है। नए बिल में आय छुपाने पर अकाउंट सीज और सम्पत्ति जब्त करने का भी प्रावधान है। Read More : Waqf Bill पर विपक्ष क्यों कर रहा है हंगामा? जानिए JPC की रिपोर्ट का पूरा सच…
Waqf Bill पर विपक्ष क्यों कर रहा है हंगामा? जानिए JPC की रिपोर्ट का पूरा सच…
JPC रिपोर्ट : गुरुवार को संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन JPC की रिपोर्ट पेश की गई। राज्यसभा में BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने JPC की रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष मलिका अर्जुन खरगे ने इस रिपोर्ट को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति (JPC ) की रिपोर्ट को फ़र्ज़ी बता दिया। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में विपक्ष की असहमतियों को नजरअंदाज कर दिया गया है। 30 जनवरी को JPC ने 655 पन्नों की रिपोर्ट का ड्राफ्ट लोक सभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा था। जिसपर 16 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया और 11 मेंबर्स ने इसका विरोध किया था। अब इस मामले के बाद ये जानना जरुरी हो जाता है कि संयुक्त संसदीय समिति (JPC ) होती क्या है और इसका गठन क्यों किया जाता है। आइए जानते हैं। क्या होती है JPC ? संसद में विधायी समेत कई मामले होते हैं जिनपर गहराई से जांच कर पाना मुश्किल होता है। इसके लिए एक विशेष तरह की समिति का गठन किया जाता है। संयुक्त संसदीय समिति (JPC ) किसी विषय पर गहन जांच करने के लिए की जाती है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं।JPC में सदस्यों की संख्या सिमित नहीं होती है लेकिन आमतौर पर सबसे बड़े दल के सदस्य सबसे अधिक होते हैं। गुरुवार को वक्फ (संशोधन) बिल पर जब JPC ने रिपोर्ट पेश की तो विपक्ष ने हंगामा क्यों किया। इस सवाल से पहले ये जानना जरुरी है कि आख़िर Waqf Board है क्या जिसमें संसोधन करने के लिए वक्फ (संशोधन) बिल लाया गया है। क्या होता है Waqf बोर्ड ? आपको बता दें कि वक्फ बोर्ड शब्द का अर्थ होता है “अल्लाह के नाम” यानी ऐसी जमीनें जो किसी व्यक्ति की नहीं है वो वक्फ बोर्ड की हो जाती हैं। इसका गठन वर्ष 1954 में हुआ था। इसमें एक सर्वेयर होता है जो तय करता है कि कौन सी सम्पति वक्फ़ की है और कौन सी नहीं। वक्फ़ बोर्ड को मुस्लिम समुदाय के लोगों की जमीनों पर नियंत्रण करने के लिए बनाया गया था, ताकि इन जमीनों को किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम में शामिल न होने दिया जाए। उनके गैरकानूनी इस्तमाल को रोका जा सके। वक्फ़ बोर्ड की सम्पत्ति तय करने के तीन तरीके होते हैं। पहला, यदि कोई व्यक्ति अपनी सम्पत्ति वक्फ़ के नाम कर दे। दूसरा, कोई मुस्लिम संस्था जमीन का इस्तमाल लम्बे समय से कर रहा हो और तीसरा जमीन सर्वे में वक्फ़ की सम्पत्ति साबित हुई हो। क्या कहता है 1995 का Waqf एक्ट 1995 के Waqf एक्ट के अनुसार यदि Waqf बोर्ड को लगता है कि कोई जमीन उसकी है , तो इसे साबित करने की जिम्मेदारी Waqf बोर्ड की नहीं बल्कि जमीन के असली मालिक की होती है। अब आप सोंच रहे होंगे कि जब Waqf ने जमीन पर दावा किया है तो उसे साबित करना चाहिए, मगर 1995 का Waqf एक्ट ऐसा नहीं कहता है। 1995 का कानून ऐसा जरूर कहता है कि Waqf बोर्ड किसी भी निजी सम्पत्ति पर अपना दावा नहीं कर सकता, लेकिन ये तय कैसे होगा कि सम्पत्ति निजी है? अगर Waqf बोर्ड कहता है कि कोई जमीन उसकी है तो इसे साबित करने के लिए उसे कोई कागज नहीं दिखाने होंगे बल्कि जो उस जमीन का दावेदार होगा उसे यह साबित करना पड़ेगा की यह जमीन उसकी है। इसी बात का फ़ायदा Waqf बोर्ड भी उठाता है और जमीनों पर अपना दावा पेश करता है। जमीन किसकी है यह Waqf बोर्ड तय करेगा 1995 में पीवी नरसिम्हा राव की कांग्रेस सरकार में Waqf बोर्ड को असीमित शक्तियां दी गयीं। वक्फ एक्ट 1995 के सेक्शन 3(आर) के तहत यदि किसी जमीन को मुस्लिम कानून के अनुसार धार्मिक और चैरिटेबल मान लिया जाए तो वह Waqf की सम्पत्ति हो जाती है। Waqf एक्ट 1995 के आर्टिकल 40 के अनुसार वक़्फ बोर्ड तय करता है कि जमीन किसकी है। देश में कितने Waqf बोर्ड हैं ? वर्तमान समय में देश में एक केंद्रीय और 32 स्टेट बोर्ड हैं। सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष देश के केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री होते हैं। अब सवाल ये है कि Waqf बोर्ड को अनुदान मिलता कहाँ से है ? सरकार के द्वारा Waqf बोर्ड को अनुदान दिया जाता है। मोदी सरकार ने भी ये नियम बनाया कि यदि Waqf की जमीन पर स्कूल और अस्पताल जैसे संस्थान बनते हैं तो पूरा खर्च सरकार देगी। पुराने कानून और नए प्रस्तावित बिल में अंतर Read more : फ्रांस में गूंजी PM Modi की आवाज – क्या भारत AI की दुनिया में गेम चेंजर बनने को तैयार?
फ्रांस और भारत के बीच हुआ एक बड़ा समझौता…पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा फ्रांस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मक्रों के बीच राजनीतिक मुद्दों समेत मिडिल ईस्ट और अंतरिक्ष जैसे कई मुद्दों पर बातचीत हुई। पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने 11 फरवरी को AI समिट की सह-अध्यक्षता की। बुधवार को फ्रांस और भारत के बीच व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई। वैश्विक और क्षत्रिय विषयों पर हुई बातचीत दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में उन्होंने AI समेत कई पहलुओं पर बात की। व्यापार और निवेश के मुद्दों पर दोनों देशों ने उसे बढ़ावा देने के लिए आपसी सहमति जताई है। बैठक के बाद आयोजित किए गए एक वार्ता में कहा गया कि बातचीत में वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ क्षत्रिय मुद्दों को भी शामिल किया गया है। दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की बात कही गई। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता की बात पर जोर दिया। भारत से पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा फ्रांस इस बैठक के दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए फ्रांस ने भारत से पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदने की बात कही है। दोनों नेताओं ने आतंवाद जैसे संगीन विषयों को भी अपनी बातचीत में जगह दी। पीएम मोदी ने भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मक्रों बुधवार को मारसेई शहर गए, जहाँ उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बैंड की धुनों ने इस अवसर की गरिमा को बढ़ाने का काम किया। जिसके बाद दोनों नेताओं ने परिसर का दौरा कर स्मारक पट्टिकाओं पर फूल चढ़ाए। Read more : Shubman Gill ने लगाया शतक, कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए…
Shubman Gill ने लगाया शतक, कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए…

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Shubman Gill ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। Shubman Gill के वनडे करियर का यह सातवां सतक है। पिछली बार 24 सितंबर 2023 को उन्होंने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। कौन – कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए ? पिछले दो वनडे में शतक बनाने से चूक गए आपको बता दें कि पहला वनडे मैच नागपुर में खेला गया था। जिसमें Shubman Gill ने रन बनाए थे। इसके बाद दूसरा वनडे मैच कटक में खेला गया, जिसमें उन्होंने 60 रनों की पारी खेली। पिछले दोनों मैचों में Shubman Gill शतक लगाते-लगाते चूक गए थे। अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे में उन्होंने इस कमी को भी पूरा कर दिया। सेंचुरी बनाकर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हाशिम 51वीं वनडे में 2500 रनों का आंकड़ा पार किया था मगर शुभम ने इसे अपने 50 वें वनडे में ही करके दिखा दिया। इंडिया VS इंग्लैंड की टीम इंडिया – रोहित शर्मा(कप्तान), विराट कोहली, कुलदीप यादव,शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। इंग्लैंड – जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, टॉम बैंटन, मार्क वुड, जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद थे। Read more : प्रयागराज महाकुंभ: कश्मीरी पंडितों ने बताई अपनी आप बीती, पढ़िए Aayudh की रिपोर्ट…
नहीं रहे राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें…..

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का बुधवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आचार्य लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पहले अयोध्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही ब्रेन स्ट्रोक होने से उनका निधन हो गया। सूचनाओं के अनुसार आचार्य सत्येंद्र दास के पार्थिव शरीर को अयोध्या लाया जाएगा। जिसके बाद गुरुवार को आयोध्या के सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। कौन हैं आचार्य सत्येंद्र दास ? आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म 20 मई 1945 को उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले में हुआ था। यह जिला आयोध्या से 90 किलोमीटर की दूरी पर है। आचार्य सत्येंद्र दास जी के पिता अभिराम दास जी के आश्रम पर अक्सर जाया करते थे। सत्येंद्र दास भी उनके साथ आश्रम पर जाते थे। अभिराम दास जी वही हैं, जिन्होंने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जी के मूर्तियों के निकलने का दावा किया था। अभिराम दास जी का भगवान राम के प्रति सेवा और समर्पण देख सत्येंद्र दास काफी प्रभावित हुए। उन्होंने साल 1958 में घर छोड़कर सन्यास लेने का फैसला किया। सन्यास लेने के बाद सत्येंद्र दास, अभिराम दास जी के साथ ही उनके आश्रम पर रहने लगे। आचार्य सत्येंद्र दास जी ने अध्यापक और पुजारी दोनों की भूमिका निभाई 1958 में घर छोड़ने के बाद उन्होंने आश्रम में रहकर संस्कृत की पढ़ाई शुरू की। 12वीं तक उन्होंने संस्कृत में पढ़ाई की। 12वीं के बाद संस्कृत से ही आचार्य किया। पढ़ाई के साथ-साथ पूजा पाठ भी करते थे। जब पढ़ाई खत्म हुई तो अयोध्या में नौकरी की तलाश करने लगे। 1976 में अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय के व्याकरण विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए। सहायक अध्यापक के तौर पर उन्हें 75 रूपए तन्खा मिलती थी। अध्यापन के साथ ही वो राम मंदिर में पुजारी का भी काम करते थे। तब उन्हें बतौर पुजारी 100 रूपए मिलते थे। जब साल 2007 में अध्यापक के पद से रिटायर हुए , तो उनकी तन्खा बढ़कर 13 हजार रूपए हो गई थी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वेतन में वृद्धि कर 38,500 रुपए कर दी गई थी। 32 वर्षों तक रामलला की सेवा की आचार्य सत्येंद्र दास साल 1992 से रामलला की सेवा कर रहे हैं। मार्च 1992 में तत्कालीन रिसीवर ने आचार्य सत्येंद्र दास की पुजारी के तौर पर नियुक्ति की थी।उन्होनें करीब 23 वर्षों तक टेंट में रामलाल की सेवा की। इसके बाद जब रामलला अस्थायी मंदिर में विराजे तब उन्होनें 8 साल तक उनकी सेवा की। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्य पुजारी के रूप में कार्यरत थे। बाबरी विध्वंस के वक्त रामलला को गोद में लेकर भागे आचार्य सत्येंद्र दास जी ने एक अख़बार के इंटरव्यू में बताया कि वो बाबरी विध्वंस के दौरान वहीं मौजूद थे। उनका कहना है कि 6 दिसंबर, 1992 को जब उन्होंने रामलला को भोग लगाया, उसके बाद चारों तरफ़ आवाज़ें गूंजने लगीं। नारे लगने लगे। सारे नवयुवक कारसेवक विवादित ढांचे पर पहुंचकर उसे तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होनें बताया कि “बीच वाले गुंबद के नीचे मैं रामलाल की सेवा कर रहा था। गुस्साए कारसेवकों ने इसे भी तोड़ना शुरू कर दिया। गुम्बद के बीच में एक बड़ा सुराख़ होने के बाद वहां से रामलला पर मिट्टी और पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। जिसके बाद मैं रामलला की मूर्ति को लेकर दौड़ पड़ा।” Read more : MP Cabinet Meeting 2025 : MP में 20 लाख से अधिक नौजवानों को मिलेगा रोजगार, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…
Global Investors Summit 2025 : MP बनेगा इन्वेस्टमेंट का हब ! देश-विदेश की कंपनियां करेंगी निवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 12 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली के ताज होटल में आयोजित ‘कर्टेन रेज़र’ प्रोग्राम में देश-विदेश के निवेशकों को प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए आमंत्रित करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के ने इस कार्यक्रम का आयोजन MP में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया है। मध्य प्रदेश में निवेश के फायदे बताएंगे सीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के ‘कर्टेन रेज़र’ प्रोग्राम में मुख्यमंत्री निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग्स करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए आकर्षित करना है। सीएम मोहन यादव निवेशकों को मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के फायदे बताएंगे और साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में भी अवगत कराएंगे। प्रोग्राम के दौरान राउंड टेबल कांफ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा ताकि निवेशकों को सीधे-सीधे बात करने का अवसर मिले। कार्यक्रम की शुरुआत CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन अपने संबोधन के साथ करेंगे। इसके बाद इन्वेस्टर्स को वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की झलकियां दिखाई जाएंगी। दो राउंडटेबल कांफ्रेंस किए जाएंगे आयोजित दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव दो राउंडटेबल कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। पहली राउंडटेबल कांफ्रेंस टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की जाएंगी। दूसरी राउंडटेबल कांफ्रेंस में अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। Global Investors Summit 2025 का आयोजन भोपाल में होगा आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित Global Investors Summit का शुभारंभ करेंगे। यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसर खोलेगा। इस समिट में अदाणी से लेकर अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। यह समिट प्रदेश के विकास को नए पंख देगा। Read more : MP Cabinet Meeting 2025 : MP में 20 लाख से अधिक नौजवानों को मिलेगा रोजगार, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…
MP Cabinet Meeting 2025 : MP में 20 लाख से अधिक नौजवानों को मिलेगा रोजगार, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…

भोपाल। मंगलवार को मध्य प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश में नौजवानों के रोजगार हेतु, कई सारी पॉलिसीज में बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री कुछ दिनों पहले ही विदेश के दौरे पर गए थे। विदेश के उद्योगपतियों ने भी मध्य प्रदेश में इन्वेस्ट करने की बात कही है, ताकि प्रदेश में युवाओं को नौकरी के नए अवसर दिए जा सकें। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी मंगलवार को CM Mohan Yadav की अध्यक्षता में MP की कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत अलग-अलग विभागों के मंत्री मौजूद थे। मीटिंग में कई विषयों पर फैसले लिए गए। मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इस साल की बैठक ऐतिहासिक रही है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सारी पॉलिसी एक साथ आई है, जो निवेश को आकर्षित करती हैं। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि प्रदेश में नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। MP Cabinet Meeting के मुख्य बिंदु Read more : फ्रांस में गूंजी PM Modi की आवाज – क्या भारत AI की दुनिया में गेम चेंजर बनने को तैयार?
फ्रांस में गूंजी PM Modi की आवाज – क्या भारत AI की दुनिया में गेम चेंजर बनने को तैयार?

नई दिल्ली। पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होनें AI समिट की सह-अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने कहा कि AI हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को नया आकर दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दुनिया को बदलने की ताकत है। भारत ने कम लागत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया फ्रांस में आयोजित AI समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने AI के पॉजिटिव हिस्सों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। AI मानवता को बचाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कम लागत में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। हमनें डेटा एम्पावरमेंट के जरिए डेटा की ताकत को अनलॉक किया है। AI हमारे समाज को नया आकार दे रहा है – पीएम PM Modi ने AI समिट में एक उदाहरण के जरिए लोगों को इसके महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी मेडिकल रिपोर्ट किसी AI पर अपलोड करते हैं तो वह कुछ ही मिनटों में हमें हमारे स्वास्थ्य के हालातों से अवगत करा देता है। उस रिपोर्ट में क्या लिखा है वह सरल भाषा में समझा देता है। पीएम मोदी के स्वागत में, VVIP डिनर का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी की शाम को फ्रांस के लिए रवाना हुए थे। वो सोमवार की रात वहां पहुंचे, जहाँ उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कनाडाई PM जस्टिन ट्रडो से भी मुलाकात की। पीएम के स्वागत में फ्रांस सरकार ने एलीजे पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया था। Read more : Indore में Ranveer Allahbadia के खिलाफ़ शिकायत दर्ज़, मुँह काला करने वाले को 1 लाख का इनाम
Indore में Ranveer Allahbadia के खिलाफ़ शिकायत दर्ज़, मुँह काला करने वाले को 1 लाख का इनाम

इंदौर। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोवर्स वाले Ranveer Allahbadia अब लोगों की आलोचना का शिकार हैं। उन्होंने फेमस कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। माता-पिता को लेकर रणवीर ने एक वल्गर कमेंट किया, जिसपर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। MP के इंदौर में दर्ज़ हुआ केस महाराष्ट्र और गुवाहाटी के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में भी Ranveer Allahbadia पर केस दर्ज़ कर दिया गया है। वकील अमित मालवीय ने Indore के तुकोगंज थाने में रणवीर के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ को भी बंद करने की बात कही है। Ranveer Allahbadia के साथ ही फेमस कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा पर भी केस दर्ज़ किया गया है। वहीं अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने आयोग से चर्चा करते हुए इस विषय पर यूट्यूब को पत्र भी लिखा है और वीडियो को हटाने की भी मांग की है। 1 लाख तक के ईनाम की घोषणा राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला ने Ranveer Allahbadia के मुँह काला करने वाले को 1 लाख रुपए देने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर ) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने उस वीडियो में Ranveer Allahbadia का मुँह कला कर गधे पर बिठाकर घुमाने का संकल्प लिया है। उन्होंने रणवीर के खिलाफ देशभर में जन आंदोलन कर पुतला फूंकने की बात भी कही है। बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में नहीं जाएंगे बी प्राक Ranveer Allahbadia ने ‘India’s Got Latent’ शो में पैरेंट्स की इंटिमेसी को लेकर एक वलगर कमेंट किया। जिसके बाद बी प्राक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने उस वीडियो में कहा – “मैं एक पॉडकास्ट (बीयर बाइसेप्स) पे जाने वाला था मगर अब मैंने उसे कैंसिल कर दिया है।” उन्होंने कहा कि ये हमारा कल्चर ही नहीं है और ना ही ये कॉमेडी है। ये लोग समाज में एक गलत सन्देश दे रहे हैं। बी प्राक ने Ranveer Allahbadia को कहा कि जिसके पॉडकास्ट पर इतने बड़े – बड़े संत आते हैं वो इतनी घटिया सोंच रखता है। उन्होंने लोगों से इस तरह के शोज को बंद करने की अपील की है और अपने कल्चर को बचा कर रखने की बात कही है। Read more : MP के हिंदुओं को कुरान पढ़ाया जा रहा है , अजान सुनाई जा रही है ? Aayudh की टीम का बड़ा खुलासा