रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा…विधानसभा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के भी बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सपा, कांग्रेस, टीएमसी और RJD के नेताओं द्वारा महाकुंभ पर उठाए गए सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश और दुनिया के सबसे बड़े आयोजन ‘महाकुंभ’ पर सवाल उठाया है। हम सनातन धर्म को इस देश का राष्ट्रीय धर्म मानते हैं। इस धर्म की सुरक्षा मानव की सुरक्षा की गारंटी है। संक्रमित व्यक्ति का कोई उपचार नहीं होता मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज कस्ते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही विरोध करना है। संक्रमित व्यक्ति का कोई इलाज नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि विरोध करना इनकी मजबूरी है। जब देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था उस वक़्त ये लोग उपहास उड़ा रहे थे। इन्होंने कोरोना की वैक्सीन से लेकर राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले तक का विरोध किया. “ये अपराध हमारी सरकार करती रहेगी” – योगी आदित्य नाथ सीएम योगी ने विपक्ष के द्वारा दिए गए बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के महाकुंभ वाले बयान को उनकी नीच मानसिकता बताई। उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म और दुनिया के सबसे बड़े आयोजन से जुड़ना अपराध है तो हमारी सरकार ये अपराध करेगी। मोहम्मद शमी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी इस आयोजन में आस्था के साथ आया उसे हमनें स्वीकार किया। विपक्ष की मानसिकता को संक्रमित बताते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का इलाज संभव है मगर संक्रमित सोंच का नहीं। शेर पढ़कर विपक्ष पर किया हमला मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के बजट सत्र में विपक्षी दलों को खूब धोया। उन्होंने एक शेर पढ़कर विपक्ष पे तंज कसा। उन्होंने कहा – जिन्होंने रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जिस वक्त हम सदन में चर्चा कर रहे हैं उसी वक्त करोड़ो की संख्या में लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं। सीएम ने विपक्षी दलों पर महाकुंभ से जुड़े झूट को फ़ैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मनोज पांडे जी को विपक्ष का चेहरा बेनकाब करने के लिए धन्यावद दिया। उन्होंने कहा विपक्ष की विपक्ष एक साजिश के तहत काहिरा और नेपाल के वीडियो को कुंभ का बताने की कोशिश कर रहा था। सरकार सेवक के रूप में काम कर रही योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के द्वारा फैलाये गए सभी अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठा वीडियो दिखाकर देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन समाज का है, सरकार इसमें केवल सेवक की भूमिका निभा रही है। Read More : Mamata Banerjee के बयान पर CM Mohan Yadav का पलटवार Watch : https://youtu.be/BykE2D1CUxg?si=FSr3wwZr-ssNUaoI
कौन बनेगा दिल्ली का CM…किसके नाम पर लगेगी मुहर, पढ़िए Aayudh की रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है, अब बारी है दिल्ली के मुखिया के चयन की। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से BJP ने 48 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज़ की है। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री ने दिल्ली वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली की आपदा (आप) को उखाड़ फेंका है। अब दिल्ली तेजी से विकास करेगी। कौन करेगा दिल्ली का नेतृत्व ? दिल्ली के मुख्यमंत्री का फैसला 19 फरवरी की शाम 7 बजे BJP के विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। सीएम की रेस में चार नामों की चर्चा हर कोई कर रहा है। नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा सहित मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता और विजेंद्र गुप्ता के भी नामों की चर्चा खूब हो रही है। 20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण आपको बता दें कि इस बार दिल्ली की सत्ता में बीजेपी 27 सालों बाद वापसी कर रही है, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। 20 फरवरी की तारीख दिल्ली और भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक होने वाली है। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शरु होगा। मुख्यमंत्री के शपथ के बाद कैबिनेट के सभी सदस्य शपथ लेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली का रामलीला मैदान इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। क्यों खास है रामलीला मैदान ? दिल्ली का रामलीला मैदान भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम रहा है। यहीं से 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इसी मैदान से 1965 में लाल बहादुर शास्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। 1977 में इसी रामलीला मैदान में जनता पार्टी की नींव रखी गई। 2011 में जब ‘अन्ना आंदोलन’ शुरु हुआ तो इसी जमीन से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद किए गए और 2013 में अरविंद केजरीवाल ने भी इसी रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब साल 2025 में यही रामलीला मैदान एक और ऎतिहासिक पल का गवाह बनेगा। भारतीय जनता पार्टी 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आएगी। ये पल केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक नहीं है बल्कि दिल्ली के हर एक नागरिक के लिए भी है। ये वही रामलीला मैदान से जहाँ से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीती की दिशा तय होती है। Read More : Mamata Banerjee के बयान पर CM Mohan Yadav का पलटवार Watch : https://youtu.be/NTp_NDOaRGQ?si=bHO58yBErHgnTLOU
Global Investors Summit : मेहमानों को ‘इंडियन मोनालिसा’ की रेप्लिका की जाएगी भेंट…टेंट सिटी का हो रहा है निर्माण

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23-24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है। समिट को लेकर राजधानी में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। आपको बता दें कि ‘Global Investors Summit’ का आयोजन भोपाल में पहली बार हो रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश से हज़ारों की संख्या में मेहमान शिरकत करेंगे। इस समिट का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना है। मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देश-विदेश के मेहमान होंगे शामिल 23-24 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘Global Investors Summit’ में देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति शिरकत करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें जापान, फिजी, श्रीलंका, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, इटली, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम जैसे अन्य देश शामिल हैं। मेहमानों के डिनर के लिए 70 डिश बनेंगी Global Investors Summit में आने वाले मेहमानों के स्वागत में वेलकम ड्रिंक के तौर पर मसाला छाछ और सूप में टमाटर-धनिए के शोरबे परोसे जाएंगे। लंच और डिनर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और दक्षिण भारतीय व्यंजन सहित थाई और चाइनीज फूड के 70 से अधिक व्यंजन शामिल होंगे। इस समिट में अडानी, अंबानी, टाटा और बिरला सहित देश-विदेश के 30 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने खास इंतेजाम किए हैं। भोपाल में तैयार हो रही है ‘टेंट सिटी’ दो दिवसीय ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई तैयारियां की हैं। मेहमानों के ठहरने के लिए कलिया सोत डैम के पास टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इस टेंट सिटी में कुल 108 टेंट होंगे जिसमें मेहमानों को 5 स्टार सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। तीन दिनों के लिए बन रहे इस टेंट सिटी में एयर कंडिशनर से लेकर मेहमानों के वॉक के लिए बगीचे का भी इंतेज़ाम किया गया है। इस टेंट सिटी को स्कल्पचर इन्नोवेटिव थीम के तहत डेवेलप किया जा रहा है। जिसमें गार्डन एरिया,म्यूजिकल एरिया और ब्रेकफास्ट एरिया भी होगा। मेहमानों को भेंट की जाएगी ‘शाल भंजिका’ Global Investors Summit में आने वाले सभी मेहमानों को राज्य सरकार की तरफ इंडियन मोनालिसा कही जाने वाली ‘शाल भंजिका’ की रेप्लिका भेंट की जाएगी। आपको बता दें की इस रेप्लिका को बनाने का भी कार्य जोरों पर है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा इस रेप्लिका को बनाने में जुट गए हैं। शाल भंजिका की मूर्ति विदिशा में खुदाई के दौरान मिली थी। इंडियन मोनालिसा कही जाने वाली यह प्रतिमा 10वीं शताब्दी में मिली थी। इसे पहले विदेशों में प्रदर्शनी के लिए भेजा जाता था, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से अब इसे विदेशों में नहीं भेजा जा रहा है। मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन ने राज्य में निवेश को बढ़वा देने के लिए कई नीतियों में बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर काम किया है। कुछ दिनों पहले सीएम विदेश के दौरे पर भी थे, जहाँ उन्होंने निवेशकों को मध्य प्रदेश में कपास उद्योग से जुड़ी संभावनाओं से अवगत कराया था। मुख्या मंत्री ने जमीनों के सस्ते होने पर भी बल दिया है। उन्होंने कहा है कि एमपी में दिल्ली और मुंबई के मुकाबले जमीनें सस्ती हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राजस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा भूखंड वाला राज्य है। देश का सबसे बड़ा राजमार्ग का नेटवर्क भी एमपी में है। मध्य प्रदेश सरकार निवेशकों को 200 प्रतिशत रिटर्न की भी गारंटी देती है। Read More : MP Cabinet Meeting : कैबिनेट मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने कई बड़े फैसले लिए…पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=NoUqTHma0ti9z3jH
MP Cabinet Meeting : कैबिनेट मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने कई बड़े फैसले लिए…पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट

भोपाल। मंगलवार (18 फरवरी) को मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसले लिए गए। आपको बता दें कि 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में देश-विदेश के कई उद्योगपति शामिल होने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। समिट में निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने 21 नीतियों में बदलाव किए हैं। MP Cabinet Meeting के महत्वपूर्ण बिंदु Read More : MP में जमीनों का डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार, CM Mohan Yadav ने शुरू किया ‘सिटी सर्वे प्रोग्राम’ Watch : https://youtu.be/dYfsxLxL0Lg?si=hlK54Eb_WQ62nUg2
MP में जमीनों का डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार, CM Mohan Yadav ने शुरू किया ‘सिटी सर्वे प्रोग्राम’

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शहरों के विकास के लिए ‘सिटी सर्वे प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। मंगलवार (18 फरवरी) को रायसेन से सीएम मोहन यादव ने इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इस अभियान से लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। तीन चरणों में शुरू होगा अभियान जमीन से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए भारत सरकार ने एक नई पहल शुरू की है ‘नक्शा ‘, इसे DLIRMP स्कीम के तहत 152 शहरी स्थानीय निकायों में शुरू किया जा रहा है। ‘नक्शा ‘ अभियान को सरकार तीन चरणों में पूरा करेगी। पहला चरण – हवाई सर्वेक्षण इसके जरिए शहरी आवासीय क्षेत्रों की हवाई तस्वीरें ली जाएंगी। इन तस्वीरों में प्रॉपर्टी की सीमाएं और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारियां होंगी, जो नए नक्शे तैयार करने में सहायता करेंगे। दूसरा चरण – फील्ड सर्वे इसमें हवाई सर्वे की जानकारी का मिलान किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़ी जानकारी का एक विश्वसनीय श्रोत बनाना है। कई बार ऐसा होता है कि पुराने दस्तावेजों में कुछ गलतियां रह जाने के कारण जमीनों को लेकर विवाद रहता है। इस अभियान के जरिए उन सभी गलतियों में सुधार किया जाएगा। इसके लिए सुर्वे के दौरान लोगों को सही जानकारी देनी होगी। जानकारी इकठ्ठा होने के बाद इसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी ले सकता है। यदि किसी व्यक्ति को किसी जानकारी में समस्या होती है तो उसे किसी के दफ़्तर जाने की जरुरत नहीं है। वो ऑनलाइन ही अपनी समस्या को रजिस्टर भी करवा सकते हैं। तीसरा चरण – आपत्ति मामलों का समाधान इस अभियान के अंतिम और तीसरे चरण में मालिकाना हक़, क्षेत्रफल, सीमा और आकार से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सभी जानकारियों को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद एक ‘अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड’ भी दिया जाएगा, जिसमें प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी जानकारी मौजूद होगी। ‘नक्शा’ अभियान का उद्देश्य लोगों की प्रॉपर्टी से सम्बंधित जानकारी को सुरक्षित रखना है। रायसेन को मिली कई सौगातें ‘नक्शा’ कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने रायसेन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कोई योजना बंद नहीं होगी। Read More : यूनियन कार्बाइड के कचरे को तीन चरणों में जलाया जाएगा, 27 फरवरी से शुरू होगा ट्रायल Watch : https://youtu.be/dYfsxLxL0Lg?si=xuwIpXSytRM2qFRA
यूनियन कार्बाइड के कचरे को तीन चरणों में जलाया जाएगा, 27 फरवरी से शुरू होगा ट्रायल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 दिसंबर 1984 की आधी रात एक हादसा हुआ। इस हादसे में 2660 निर्दोष लोगों की मौत हुई। 10 हज़ार से अधिक लोग विकलांग हुए। 3 हजार से ज्यादा जानवर मारे गए। तक़रीबन 5 लाख से अधिक लोग एमआईसी के रिसाव से प्रभावित हुए। 1999 में जब अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संस्था ग्रीनपीस ने प्लांट के आस-पास के इलाकों की जांच की तो पता चला कि यहाँ की जमीन और पानी में प्रदूषित तत्व बड़ी मात्रा में मौजूद हैं। हाई कोर्ट ने कचरे को जलाने की दी मंजूरी 30 सालों से पड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने कचरे को तीन चरणों में जलाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने 30 मैट्रिक टन कचरे के विनष्टीकरण के लिए तीन चरणों में ‘ट्रायल रन’ की मंजूरी दी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने कचरे के निपटान के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा था, जो आज खत्म हो गया। हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को पहले चरण में 135 किलो वेस्ट प्रति घंटे नष्ट करने की अनुमति दी है। कचरे के विनष्टीकरण का पहला चरण 27 फरवरी से शुरू होगा। दूसरे चरण में 180 किलो वेस्ट और तीसरे चरण में 270 किलो कचरे को नष्ट किया जाएगा। कचरे को जलाने के लिए जर्मनी था राजी आपको बता दें कि वर्ष 2007 में गुजरात सरकार ने यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने से इंकार कर दिया था। 2012 में जब राज्य सरकार कचरे को जलाने का प्रस्ताव लेकर नागपुर (DRDO) पहुंची तो वहां भी इस प्रस्ताव से इंकार कर दिया गया। हालांकि जर्मनी की एक कंपनी इसे अपने यहाँ जलाने के लिए तैयार थी, लेकिन अब यह कचरा मध्य प्रदेश और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नजदीक जलाया जाएगा। साल 2012 में जर्मन की एक कंपनी ‘GIZ’ इस कचरे को जलाने के लिए तैयार थी, मगर उस वक़्त राज्य सरकार ने मना कर दिया था। बता दें की आज से 12 साल पहले इस कचरे के निपटान में मात्र 23 करोड़ रूपए खर्च होने थे। वर्ष 2025 आते-आते इसके खर्च में भी इजाफा हुआ। अब इसके निपटान के लिए 125 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। यूनियन कार्बाइड के इस जहरीले कचरे का निपटान अब इंदौर के नजदीक स्थित पीथमपुर में होगा। पीथमपुर में हो रहा विरोध जब प्रदेश सरकार ने यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के लिए पीथमपुर का चुनाव किया तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आपको बता दें की पीथमपुर एक औद्योगिक क्षेत्र है और फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल के कारण यहाँ वातावरण प्रदूषित हो रहे हैं। ऐसे में यूनियन कार्बाइड का कचरा लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार इस कचरे को जलाने से ऑर्गेनोक्लोरीन बड़ी मात्रा में निकल सकता है। ऑर्गेनोक्लोरीन से तात्पर्य कई तरह के निकलने वाले रसायनों से है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे निकलने वाले तत्व लोगों के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाएंगे। सरकार ने जन जागृति अभियान शुरू किया प्रदेश सरकार ने कहा है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर लोगों के बीच जो भी गलत जानकारियां पहुंची हैं, हम उसे दूर करेंगे। इसके लिए सरकार और प्रशासन के द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लोगों को पर्चे वितरित करके जागरूक किया जा रहा है। वहीं नगर निगम और जिला प्रशासन ने वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का काम किया है। इसे वैज्ञानिक विधि से जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। Read More : अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, CM Mohan Yadav ने दी बधाई Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=9XaKU3nw7mKvTqrt
अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, CM Mohan Yadav ने दी बधाई
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच दिवसीय ‘अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स’ प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। इसका आयोजन 17 से 21 फरवरी तक भोपाल के बड़ा तालाब में किया गया है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय बलों सहित 22 राज्यों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीम शामिल हुई है। इस प्रतियोगिता में कुल 557 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 123 महिलाएं हैं। कौन-कौन सी टीमें हैं शामिल 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता’ में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया है। जिनमें चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार, केरल, मणिपुर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु , पंजाब ,राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, आइटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल की टीमें शामिल हैं। यह खेल 5 हज़ार वर्ष पुराना है – डीजीपी कैलाश मकवाना डीजीपी कैलाश मकवाना ने प्रतियोगिता के बारे में कहा कि यह खेल 5 हज़ार वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी जल क्रीड़ा का उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि 24 वें ‘अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स’ प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार किया जा रहा है। इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2005, 2007, 2013 , 2017, और 2019 में इसकी मेजबानी की थी। CM Mohan Yadav ने दी बधाई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम मोहन यादव ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक ओर जहाँ पुलिसकर्मी नागरिकों की सुरक्षा करके अपना कर्तव्य निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को बधाई दी। Read More : CM Mohan Yadav ने मुरैना को दी कई सौगातें, पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट… Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=fdg80K2-WbJM0IS2
CM Mohan Yadav ने मुरैना को दी कई सौगातें, पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट…

मुरैना। प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Mohan Yadav ने सोमवार को मुरैना पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए अटल जी को याद किया। उन्होंने कहा कि हमनें सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गाँधी को तो नहीं देखा है मगर उनका पूरा रूप अटल बिहारी वाजपेयी में देखा है। अटल जी ने इंदिरा गाँधी को “माँ दुर्गा” बताया था मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा के दौरान अटल जी की कई विशेषताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व समाया था। उन्होंने उस पल को भी याद किया जब संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गाँधी के लिए “माँ दुर्गा” शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि अटल जी विपक्ष में होने के बाबजूद सत्ता पक्ष का सम्मान करते थे। चंबल नदी में छोड़े 10 घड़ियाल मुख्यमंत्री ने पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अधिकारीयों को कई दिशा निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सीएम राजघाट पहुंचे, जहाँ उन्होंने 10 घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा। CM Mohan Yadav ने दिए कई सौगात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुरैना को कई योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने मुरैना के आसन नदी पर बाेट क्लब बनाने की स्वीकृति दी है। सीएम ने शोवरन गार्डन से इमलिया रोड तक 12 करोड़ की लागत से सड़क और नालियों के निर्माण कार्य की घोषणा की। वहीं उन्होंने 12 पंचायतों के विकास के लिए 20 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी। Read more : भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए थे लोग, इस्लाम तो अरब का धर्म है – IAS नियाज़ खान का बड़ा बयान Watch :https://youtu.be/HmThTDkA4WM?si=4XLpjXKFfk3pvAcJ
दिल्ली NCR सहित बिहार और ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, प्रधानमंत्री ने अलर्ट रहने की अपील की

नई दिल्ली। दिल्ली NCR समेत बिहार और ओडिशा में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। UP और हरयाणा के भी कई जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी। बिहार में भूकंप का केंद्र सिवान में 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा में भी आया भूकंप सोमवार (17 फरवरी 2025) की सुबह ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर ओडिशा के पुरी शहर में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल ओडिशा के दूसरे शहरों से भूकंप के झटकों को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। दिल्ली समेत UP और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार रिक्टर स्केल पर दिल्ली में आए भूकंप के तीव्रता 4.0 थी। इसका केंद्र दिल्ली के धौला कुआँ के पास बने झील पार्क के नजदीक जमीन के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई में था। दिल्ली में आए भूकंप के झटके उसके आस-पास के शहरों में भी महसूस किए गए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, और कैथल में झटके महसूस हुए। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा, मुरादाबाद , सहारनपुर और अलवर में भी झटके महसूस किए गए। पीएम मोदी ने की अपील देश के प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने की भी गुजारिश की। उन्होंने लिखा – दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। Read More : Global Investors Summit 2025 : MP बनेगा इन्वेस्टमेंट का हब ! देश-विदेश की कंपनियां करेंगी निवेश Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=xi6fk7v3mfd3XW7z
PM Modi US Visit : Donald Trump ने पीएम मोदी को दिया उपहार…..सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

PM Modi US Visit : शुक्रवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक महत्वपूर्ण पल को दिखाया गया है। तस्वीर में ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को एक फोटो बुक ‘Our Journey Together’ भेंट कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक नोट लिखा है— “Mr. Prime Minister, You are Great!” तस्वीर में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप बेहद आदरभाव के साथ प्रधानमंत्री मोदी को यह एल्बम सौंप रहे हैं। यह एल्बम उन खास पलों का संग्रह है, जो दोनों नेताओं ने साथ बिताए हैं। यह न केवल उनके व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है, बल्कि दोनों देशों—भारत और अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों की भी झलक देता है। ट्रंप का यह हस्तलिखित नोट मोदी के नेतृत्व के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के व्हाइट हाउस आगमन पर, राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके लिए स्वयं कुर्सी खींचकर बैठने का इंतजाम किया, जो उनके आतिथ्य और सम्मान का प्रतीक था। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री जी के दिल में देश धड़कता है और देशवासियों के दिल में मोदी जी हैं…इसलिए दुनिया कहती है ‘Mr. Prime Minister, You Are Great’”।