Aayudh

2047 तक मध्य प्रदेश बनेगा 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकॉनमी

cii report

भोपाल। सीआईआई की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश 2047-48 तक अपनी GDP को 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 248.6 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा सकती है। “एन विज़निंग मध्यप्रदेश इकोनॉमी@2047” की रिपोर्ट के तहत आर्थिक विकास और निवेश के अवसरों की रूपरेखा तैयार की गई है ताकि प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सके। सीआईआई के महानिदेशक,चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि 2047-48 तक मध्य प्रदेश भारत की जीडीपी में अपना योगदान मौजूदा 4.6% से बढ़ाकर 6.0% करने के लिए अच्छी स्थिति में है। एयर कार्गो हब का विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा। रिपोर्ट में दिए गए सुझाव आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में उद्योग के नेताओं, नीति निर्माताओं और अकादमिक विशेषज्ञों के इनपुट शामिल हैं। इस रिपोर्ट में दिए गए इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार परिवहन बुनियादी ढांचे को बढ़ाकर, अधिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करेगी। इस रिपोर्ट के अंतर्गत प्रदेश सरकार राज्य में क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक पार्क और स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे का भी विकास करेगी। राज्य में अधिक कौशल पार्क स्थापित किए जाएंगे और कौशल विकास में उद्योग की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वीकृति और मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम (एसडब्ल्यूएस) की दक्षता को बढ़ाया जाएगा। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए निर्यात सहायता की सुविधा प्रदान की जाएगी, कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। READ MORE : CAG रिपोर्ट ने खोली केजरीवाल की पोल, दिल्ली को करोड़ों का हुआ घाटा WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=yivHzCj_k4cK4Pz6

“गिद्दों को लाशें नजर आती हैं…सुअरों को गंदगी”, विधानसभा में गरजे CM योगी

cm yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (24 फरवरी) को राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादियों और वामपंथियों को सनातन की सुंदरता रास नहीं आ रही है। उन्होंने विपक्षी दलों के द्वारा महाकुंभ को लेकर उठाये गए सवालों का भी मुँहतोड़ जवाब दिया। महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला – CM योगी CM योगी ने सदन को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर की गई एक टिपण्णी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये टिपण्णी भारत के भावनाओं की टिपण्णी है। इस टिपण्णी के जरिए उन्होंने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि वामपंथियों और समाजवादियों को महाकुंभ में गंदगी, अव्यवस्था, लोगों की परेशानी के अलावा कुछ भी नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा – “हर बार इनकी मंशा महाकुंभ को बदनाम और फेल करने की रही, लेकिन इसके बावजूद करोडों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर इनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।” उन्होंने कहा कि महाकुंभ अपने अंतिम चरण में है, लेकिन यहाँ से निकला सन्देश हर सनातन के मन में अमिट छाप छोड़ गया है। उन्होंने आगे कहा – “महाकुंभ में गिद्दों को केवल लाश मिली, सुअरों को गन्दगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्थावानों को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली, गरीबों को रोजगार मिला, अमीरों को धंधा मिला, सदभावना वाले लोगों को जाती रहित व्यवस्था मिली, भक्तों को भगवान मिले” CM योगी ने कहा कि हर व्यक्ति ने अपने चरित्र के अनुसार चीज़ों को देखा है। समजवादियों और वामपंथियों को कैसे सनातन की ख़ूबसूरती दिखेगी, लेकिन इनके द्वारा खड़े किए गए प्रश्न इन्हें स्वयं संदेह के घेरे में खड़ा करती हैं। उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि महाकुंभ ने पूरी दुनिया को भारत की सनातन एकता का संदेश दिया है। READ MORE : Global Investors Summit 2025 : PM मोदी ने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए मांगी माफ़ी WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=obI96auKblv0mpP8

MP में होगा करोड़ों का निवेश…लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

CM Mohan Yadav

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चूकि है। समिट के पहले दिन MP में करोड़ों के निवेश की घोषणाएं की गईं। अडाणी ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज, आईटीसी, और पतंजलि जैसी बड़ी कंपनियों ने भी प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने 1.10 लाख करोड़ के निवेश की बात कही है। MP में कहाँ-कहाँ होगा निवेश ? अडानी ग्रुप : 1 लाख 20 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी सोमवार (24 फरवरी) को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में 2030 तक सीमेंट, माइनिंग, पंप स्टोरेज और थर्मल एनर्जी में 1.10 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 1 लाख 20 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा। अडानी समूह ने आने वाले समय में स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल माइंस एरिया में भी 1 लाख करोड़ रूपए के निवेश की बात कही। अवादा ग्रुप : MP के मालवा और बुंदेलखंड में करेगा निवेश अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अवादा ग्रुप ने 2013 में एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे लार्जेस्ट प्रोजेक्ट MP में लगाया था। इस बार अवादा ग्रुप 50 हज़ार करोड़ के निवेश से 8000 मेगावाट का सोलर पावर विंड और बैटरी प्रोजेक्ट मालवा और बुंदेलखंड वाले क्षेत्र में लगाएगा, जो मौजूदा प्रोजेक्ट से 50 गुना बड़ा होगा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज : सिंगरौली में करेगा इन्वेस्टमेंट हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के एमडी सतीश पई ने मध्य प्रदेश में 15 हज़ार करोड़ के निवेश की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह निवेश मध्य प्रदेश के सिंगरौली एरिया में किया जाएगा। सागर ग्रुप : टेक्सटाइल सेक्टर में करेगा निवेश सागर ग्रुप देश और दुनिया में टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ी तेजी से उभर रहा है। इसके प्रतिनिधि सुधीर कुमार अग्रवाल भी GIS में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को इस सेक्टर में सर्वोच्च स्थान दिलाने की बात कही है और इसी को ध्यान में रखते हुए, सागर ग्रुप भी आने वाले समय में MP में 2.5 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट करेगा। गोदरेज इंडस्ट्रीज : मध्य प्रदेश में निवेश करना फायदेमंद गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नादिर गोदरेज ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश करना फायदेमंद है। आपको बता दें कि गोदरेज इंडस्ट्रीज की मध्य प्रदेश के मालनपुर में पिछले कई वर्षों से एक यूनिट मौजूद है। नादिर गोदरेज ने कहा – “मध्य प्रदेश हमारे देश को 5 टी यानी टैलेंट, ट्रेड, टूरिज्म, टेक्नोलॉजी एंड टूरिज्म के सहारे आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने MP में गोदरेज के निवेश को बढ़ाने की भी बात कही। शक्ति पंप : मध्य प्रदेश सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी सबसे अच्छी शक्ति पंप के MD दिनेश पाटीदार ने मध्य प्रदेश सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि MP में अन्य राज्यों के मुकाबले रेल और रोड नेटवर्क अच्छा है। उन्होंने कहा कि यहाँ बिजली, पानी और लेबर सस्ते हैं। हम मध्य प्रदेश में पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री चला रहे हैं, और 120 देशों में निर्यात कर रहे हैं। READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=j2qKLHRpVlfiNAHs

भोपाल में अयोजित Global Investors Summit (GIS) में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्‍च की ये 18 नई नीतियां…

PM Modi

भोपाल। 24 से 25 फरवरी तक चलने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आगाज़ राजधानी भोपाल में हो चूका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 18 नई नीतियों का उद्घाटन किया। आइए जानते हैं उन नीतियों के बारे में। GIS में लॉन्च 18 नई नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी : इन सभी नीतियों का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को निवेश के लिए बेहतर बनाना है, जो राज्य की समग्र आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने में सहायक होंगी। READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=HXKSKXzaI-5xnsp5

Global Investors Summit 2025 : PM मोदी ने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए मांगी माफ़ी

PM Modi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित Global Investors Summit 2025 के कार्यक्रम में PM मोदी ने मध्य प्रदेश की 18 नई नीतियों को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। Global Investors Summit 2025 : विश्व का भविष्य भारत में… प्रधानमंत्री ने Global Investors Summit 2025 को सम्बोधित करते हुए मोहन सरकार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए सभी से माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि आज 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा है और मेरे राजभवन से निकलने की वजह से उन्हें कोई परेशानी न हो इसलिए मैं 10-20 मिनट लेट निकला। उन्होनें वर्ल्ड वर्ल्ड बैंक की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले सालों में भारत ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की भी जिक्र किया और कहा कि OECD के एक मुख्य प्रतिनिधि के अनुसार विश्व का भविष्य भारत में है। उन्होनें कहा – ” कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।” देश के टॉप 5 राज्यों में है मध्य प्रदेश – PM मोदी भोपाल में आयोजित Global Investors Summit 2025 में PM मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि कृषि और खनिज के क्षेत्रों में एमपी का नाम देश के टॉप 5 राज्यों में आता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है।” 2 दशकों में MP ने परिवर्तन का नया दौर देखा – PM मोदी पीएम मोदी ने कहा कि जिस मध्य प्रदेश में कभी लोग निवेश करने से डरते थे, आज वही मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल है। उन्होंने कांग्रेस की लचर शासन का जिक्र करते हुए कहा कि आज से दो दशक पहले तक एमपी में पानी और बिजली की बहुत सारी समस्याएँ थीं। बीते दो दशक में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एमपी के लोगों के सपोर्ट से यहाँ की भाजपा सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया है। READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=HXKSKXzaI-5xnsp5

Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा

Global Investors Summit

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय Global Investors Summit (GIS) की शुरुआत हो चुकी है। 24 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस समिट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई उद्योगपतियों ने भी शिरकत की। CM मोहन यादव ने देश के प्रधानमंत्री को शॉल भेंट करके उनका स्वागत किया। Global Investors Summit : हर क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएं – CM मोहन यादव CM मोहन यादव ने समिट को सम्बोधित करते हुए कहा कि भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानियों में से एक है। CM ने सभी मेहमानों का इस समिट में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार नई उँचाईओं को छू रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इस देश को “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की अवधारणा दी है। इसी अवधारणा के साथ मध्य प्रदेश भी लगातार सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। CM मोहन यादव ने Global Investors Summit (GIS) की थीम का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार की थीम “Infinite Possibilities” यानी “अनंत संभावनाएं” मध्य प्रदेश में उद्योग और निवेश की संभावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विचार नहीं बल्कि यह मध्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अवसरों की व्यापकता को दर्शाने वाला दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि जब संभावनाओं के अनंत आकाश में हम सब मिलकर आशाओं की ज्योत जलाएंगे तो एक नहीं बल्कि सभी के आँगन रोशन होते हैं। READ MORE : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=HXKSKXzaI-5xnsp5

कौन हैं RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, जो बने PM मोदी के प्रधान सचिव

RBI

नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। सरकार की सूचना के अनुसार इनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या फिर अगली सूचना आने तक जारी रहेगी। आपको बता दें की शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने देश के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई है। इससे पहले वह रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर के पद पर नियुक्त थे। 10 दिसंबर 2024 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। नवंबर 2016 में जब देश में नोटेबंदी हुई थी उस वक्त भी शक्तिकांत दास ने अहम भूमिका निभाई थी। READ MORE : CM मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का लिया जायजा, कहा – उद्योगपतियों का जीतेंगे विश्वास WATCH : https://youtu.be/qw3ki7NIIEQ?si=4ImmrVtyAdhp5kZz

CM मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का लिया जायजा, कहा – उद्योगपतियों का जीतेंगे विश्वास

CM Mohan Yadav

भोपाल। 24 और 25 फरवरी को राजधानी भोपाल में होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियां पूरी की जा चूकि हैं। 22 फरवरी को कार्यक्रम से पहले CM मोहन यादव ने समिट स्थल और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरिक्षण के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। PM मोदी BJP सांसदों के साथ करेंगे बैठक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आजोयन से एक दिन पहले 23 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचेंगे। उसी दिन पीएम मोदी BJP के सांसदों, विधायकों और और अन्य अधिकारीयों के साथ संवाद बैठक भी करेंगे। इस बैठक का आयोजन राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जाएगा। 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया है। इस आयोजन के जरिए उद्योगपतियों और मेहमानों को प्रदेश की विरासत और समृद्ध संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। इस आयोजन में कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही जनजातीय नृत्य भी अतिथियों के आकर्षण का केंद्रे रहेगा। देश-विदेश के उद्योगपतियों का विश्वास जीतेंगे – CM मोहन यादव मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 23 फरवरी को भोपाल पहुंच जाएंगे जिसके बाद वो संगठन के लोगों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा साथ ही यह पल प्रदेश के लिए गौरव का पल है। CM मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में अतिथियों के आदर और सत्कार की एक परंपरा रही है। मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए सभी अतिथियों का विश्वास अपने प्रेम से जीतेगा। READ MORE : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात WATCH : https://youtu.be/qw3ki7NIIEQ?si=4ImmrVtyAdhp5kZz

24 फरवरी को भोपाल आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात

PM MODI

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले GIS समिट के लिए PM मोदी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और देश-विदेश से आने वाले सभी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का शुभारंभ करेंगे। PM मोदी की सुरक्षा के लिए 5500 जवान तैनात GIS के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम किए गए हैं। PM मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG को दी गई है। VVIP गेस्ट और सभी मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थ्री लेयर व्यवस्था की गई है, जिसमें 25 IPS समेत 5500 जवानों को तैनात किया गया है। थ्री लेयर सुरक्षा के पहले लेयर में SPG कमांडो, दूसरी लेयर में IPS अधिकारी और तीसरी लेयर में सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। 500 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी PM मोदी और देश-विदेश से आने वाले सभी मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक 500 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के अलावा देश-विदेश से करीब 20 हज़ार से अधिक मेहमानों के आने की संभावना है। आपको बता दें कि जब प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे तो उनका काफिला जिस भी रास्ते से गुजरेगा उन रास्तों पर 15 मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। काफिला गुजरने के बाद रूट पर सभी गाड़ियां आम तौर पर चलने लगेंगी। PM मोदी का प्रस्तावित प्लान READ MORE : Rewa में हिन्दू लड़की को गर्भवती कर कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, लोगों का फूटा गुस्सा WATCH : https://youtu.be/iCIBlOlXJPg?si=OL-0tDYqrTB-syXf

जानिए क्‍या है स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) जिसका PM मोदी ने किया है उद्घाटन

स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL)

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (21 फरवरी) को नई दिल्ली में आयोजित स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी शामिल रहे। यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव 21 से 22 फरवरी तक चलेगा। इस कॉन्क्लेव में स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, आर्ट और मीडिया, बिज़नेस, सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। SOUL क्या है ? स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) गुजरात का एक संस्थान है। इसका उद्देश्य उन लोगों को राजनीति में लाना है, जिनका कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। जो अपनी योग्यता और लीडरशिप स्किल से समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। आपको बता दें कि स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) कॉन्क्लेव का यह पहला संस्करण है। भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को अपना गुरु कहा स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) के कॉन्क्लेव में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा – “जब भी मुझे आपसे मिलने का मौका मिलता है, मैं खुशी से झूम उठता हूं…मेरे गुरु, जब भी मैं आपसे मिलता हूं, मैं एक लोक सेवक के रूप में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होता हूं” . प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके इस सम्मान का सर झुकाकर वंदन किया। बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी – PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए बेहतरीन लीडर्स का विकास जरुरी है। उन्होंने ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ की स्थापना को विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम बताया है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण और देश और नागरिकों के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा – “किसी भी ऊंचाई को प्राप्त करने का आरंभ जन से ही होता है।” Read More : PFI से जुड़े लोगों ने 8 साल के बच्चे का किया खतना…आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा Watch : https://youtu.be/6Abvkb2C2o4?si=8lniboW2zBnnJhiJ