Aayudh

Bihar Budget 2025 : नीतीश सरकार ने किए बड़े ऐलान…

Bihar Budget 2025-26

पटना। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने Budget 2025-26 में बिहार को कई सौगातें दी हैं। इस बार बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बिहार के लिए 52 नई घोषणाओं का ऐलान किया। Budget 2025-26 में महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। नीतीश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में 60 हज़ार करोड़ से अधिक रूपए खर्च करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इस बार के बजट में सरकार ने शिक्षा के लिए सबसे अधिक पैसे आवंटित किए हैं। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए 20 हज़ार 335 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। टॉप 6 मंत्रालयों का Budget शिक्षा विभाग – 60 हज़ार 974 करोड़स्वास्थय विभाग – 20 हज़ार 335 करोड़सड़क और पुल – 17 हज़ार 908 करोड़गृह विभाग – 17 हज़ार 831 करोड़ग्रामीण विकास विभाग – 16 हज़ार 43 करोड़ऊर्जा विभाग – 13 हज़ार 484 करोड़ महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर बजट 2025-26 में बिहार सरकार महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं लेकर आई है। राज्य में महिलओं की भूमिका को बढ़ाने के लिए और उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार ने स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। महिलाओं की सहूलियत के लिए बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस की शुरुआत की जाएगी, जिसमें कंडक्टर और चालक दोनों महिलाएं ही होंगी। सरकार के द्वारा हर पंचायत में विवाह मंडप भी तैयार किया जाएगा ताकि गरीब लड़कियों की शादी में कोई दिक्कत न हो। बड़े शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टल भी खोले जाएंगे। महिलाओं को इ-रिक्शा और दो पहिया वाहन खरीदेने के लिए अनुदान दिया जाएगा, साथ ही प्रमुख शहरों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जाएंगे। जिसमें महिलाएं ही ट्रेनिंग देंगी। शिक्षा पर होगा सबसे ज्यादा खर्च इस वर्ष के बजट में सरकार ने शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के आधार पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। जिसमें सरकार के द्वारा निवेश किया जाएगा और प्राइवेट पार्टनर्स को इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है। आपको बता दें कि अब तक 534 प्रखंडों में से 358 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालय नहीं हैं। सरकार SC/ST प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि भी दोगुनी करेगी, यानी राशि को 1000 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए किया जाएगा। 7 नए हवाईअड्डे विकसित किए जाएंगे वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि अगले 3 महीनों में पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। वहीं 7 अलग-अलग शहरों में नए हवाईअड्डे बनाए जाएंगे। जिनमें राजगीर, मुंगेर, भागलपुर, रक्सौल आदि शामिल हैं। राजगीर और रक्सौल में ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इन हवाई अड्डों को उड़ान योजना से भी जोड़ा जाएगा, जिसमें 19 सीटों की क्षमता वाले विमानों का संचालन होगा। MSP पर अनाज खरीदेगी सरकार वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि सरकार अरहर, मूंग और उड़द की दाल MSP पर खरीदेगी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज का भी निर्माण कराया जाएगा। वित्त मंत्री ने सब्जी उत्पादन समिति के गठन का भी घोषणा की है। ALSO READ : Oscar अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं…आइए जानते हैं WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=YeLIfSODyfi6rHjO

Oscar अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं…आइए जानते हैं

oscar

Oscar 2025 : सिनेमा जगत में विश्व के सबसे प्रतिष्ठित ‘ऑस्कर अवार्ड’ का आयोजन इस बार कैलिफ़ोर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया गया। इस अवार्ड को हर साल सिनेमा जगत में अपना योगदान देने वालों को दिया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कब हुई ? आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में… Oscar का इतिहास…कब हुई शुरुआत ? अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर्स एंड साइंस एक गैर सरकारी संगठन है, जिसके द्वारा Oscar अवार्ड्स को दिया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1927 में सिनेमा जगत के 36 लोगों ने मिलकर की थी। शुरुआत में केवल 5 श्रेणियों में इस अवार्ड को दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाया गया। 11 मई 1927 को अमेरिका के बिल्टमोर होटल में एक दावत रखी गई, जहाँ 300 मेहमानों में से 230 ने 100 डॉलर देकर इसकी सदस्यता ली। 16 मई 1929 को आयोजित पहले अकादमी अवार्ड्स में 270 लोगों ने शिरकत की थी। इस आयोजन में मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया, मगर अब हार साल मीडिया इस आयोजन को कवर करती है। कैसे तय होता है कि किसे मिलेगा Oscar ? Oscar अवार्ड्स के चुनाव के लिए बैलेटिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी शुरुआत 1935 में हुई थी। आपको बता दें कि नॉमिनेशन बैलेट्स सबसे पहले एकेडमी के सक्रिय सदस्यों को भेजे जाते हैं। एकेडमी के सभी सदस्यों को ऑस्कर अवार्ड के विजेताओं को चुनने का अधिकार होता है। अभिनेता सदस्य अभिनेताओं को, फिल्म एडिटर सदस्य फिल्म एडिटर्स को, निर्देशक सदस्य निर्देशकों को नामांकित करते हैं। आपको बता दें कि बैलटिंग के बाद केवल दो सदस्यों को ही इसके परिणाम मालूम होते हैं और किसी को इसकी जानकारी नहीं होती। 25 श्रेणियों में दिए जाने वाले ऑस्कर अवार्ड्स के नामों की गोपनीयता के लिए कड़े सुरक्षा इंतेज़ाम किए जाते हैं। एकेडमी अवार्ड्स का नाम Oscar क्यों पड़ा ? ऑस्कर अवार्ड्स के नाम के पीछे की भी एक कहानी है। इसका असली नाम ‘अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है। ऑस्कर नाम के पीछे कई तथ्य हैं। सन 1934 में ऑस्कर विजेता बनीं डेविस का कहना है कि ये नाम उनके पति हार्मर ऑस्कर नेल्सन के नाम पर पड़ा है। एक दूसरी मान्यता यह है कि 1931 में एकेडमी के कार्यकारी सचिव मार्गट ने इसे अपने अंकल ऑस्कर जैसा बताया तभी से इसका नाम ऑस्कर पड़ गया। मदर इंडिया को क्यों नहीं मिला ऑस्कर ? भारत से 1958 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की कैटेगरी में मेहबूब खान की ‘मदर इंडिया’ का नामांकन हुआ था। फिल्म ऑस्कर के अंतिम नामांकन तक पहुंची भी परंतु फेडरिको फेलिनी की ‘नाइट्स ऑफ कैबिरिया’ से मात्र एक वोट से हार गई। ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय महिला 1958 में भारत की कोई फिल्म पहली बार ऑस्कर की रेस में शामिल हुई थी मगर ऑस्कर नहीं जीत पाई। 1983 में भारत ने एक इतिहास रचा, भानु अथैया भारत की पहली ऑस्कर विजेता बनीं। वर्ष 1983 में भानु अथैया को बेस्ट पोशाक डिज़ाइनर के लिए इस प्रसिद्द अवार्ड से सम्मानित किया गया। मदर इंडिया से नाटू-नाटू का सफ़र 1958 में नॉमिनेटेड भारत की ‘मदर इंडिया’ भले ही ऑस्कर नहीं जीत पाई, मगर उसके बाद देश की कई हस्तियों ने ऑस्कर के इतिहास में नाम दर्ज़ करवाया। 1983 में भानु अथैया के बाद भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को भी फिल्म जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस अवार्ड ने नवाज़ा गया। हॉस्पिटल में बीमार होने के बावजूद उन्होंने इसे स्वीकार किया और उनके दिए गए भाषण ने ऑस्कर के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी। वर्ष 2009 में ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अपने दिए योगदान के लिए रेसुल पुकुट्टी को ‘बेस्ट साउंड डिज़ाइनर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का एक गाना (जय हो ) जिसने पूरी दुनिया में नाम कमाया उसके लिए गुलज़ार को ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ के अवार्ड से नवाज़ा गया। एआर रहमान को भी इसी वर्ष ‘बेस्ट ओरिजिनल स्कोर’ के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में गुनीत मोंगा ने ‘एंड ऑफ सेंटेंस’ के लिए बेस्ट डाक्यूमेंट्री शार्ट का पुरस्कार जीता और 2023 में फिर से उन्हें ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में ही भारत ने एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सांग’ का अवार्ड जीता। इसके साथ ही बेस्ट ओरिजिनल सांग की कैटेगरी में जीतने वाला ‘नाटू-नाटू’ भारत का पहला गीत बन गया। ALSO READ : 97वें Oscar Awards में इस फिल्म ने जीता सबका दिल, 5 Oscar किए अपने नाम WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=YeLIfSODyfi6rHjO

97वें Oscar Awards में इस फिल्म ने जीता सबका दिल, 5 Oscar किए अपने नाम

Oscar

लॉस एंगेल्स : सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड शो (Oscar 2025) का इंतज़ार हर किसी को था। द अकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस (AMPAS), द्वारा आयोजित 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स की शुरुआत 2 मार्च को लॉस एंगेल्स में हुई। इस बार भारत की तरफ से भले ही कोई फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई मगर फिर भी इस बार का ऑस्कर भारतियों के लिए बेहद खास रहा। इस बार Oscar के इवेंट में हिंदी ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इवेंट के होस्ट कोनन ओ’ब्रायन ने हिंदी बोलकर सभी का दिल जीता, उन्होंने भारतीय दर्शकों के लिए कहा – ” ‘नमस्कार! नाश्ते के साथ ऑस्कर कर रहे हैं आप” यानी ऑस्कर के इवेंट के वक्त भारत में सुबह हो चुकी है और सभी लोग नाश्ते के साथ ऑस्कर देख रहे हैं। Oscar 2025 के सभी विजेताओं के नाम : ALSO READ : PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ? WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=xHkUfBR4z44V6osK

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग की बड़ी वज़ह क्या रही ?

Govindpura Fire

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (1 मार्च 2025) को दोपहर 1 बजे आग लगी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां और 40 टैंकर घटना स्थल पर पहुंच गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CISF की टीम भी उसी जगह पर तैनात है। आपको बता दें की जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह JK रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के पीछे है। जानकारी के मुताबिक यहाँ थिनर बनाया जाता था और 30-40 हज़ार लीटर केमिकल रखा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से उठे धुएं के गुब्बार को आसमान में 5-10 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है। अशोका गार्डन थाना के टीआई हेमंत श्रीवास्तव की जानकारी के मुताबिक आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम आनंद आर्गेनाईजेशन है। इस फैक्ट्री से सटी तीन और इमारतें भी आग की चपेट में आ गई हैं। ALSO READ : PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ? WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ?

pm modi

नई दिल्ली। PM मोदी शनिवार (1 मार्च 2025) को भारत मंडपम में आयोजित NXT के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि अंग्रेज़ों के 150 साल पुराने क़ानून इस देश में आजादी के 75 साल बाद तक चलते रहे। उन्होंने ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ पर अपनी हैरानी जताई कि PIL के ठेकेदार और हर बात पर कोर्ट पहुंचने वाले लोग इस मामले को लेकर चुप कैसे रह गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ड्रामेटिक परफॉर्मेंस एक्ट’ का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेज नहीं चाहते थे कि ‘थिएटर’ और ‘ड्रामे’ का इस्तेमाल उनके विरोध के लिया किया जाए। इस कानून में प्रावधान था कि यदि एक जगह पर दस से अधिक लोग डांस करते पाए गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों तक हम इस कानून को झेलते रहे। मुझे उस वक्त की सरकरों से कुछ नहीं कहना, मगर PIL के लोग इस बात पर चुप रह गए मुझे इस बात की हैरानी है। उन्हें उस वक्त लोगों की स्वतंत्रता का ख्याल नहीं रहता था। भारत का युवा हमारी प्राथमिकता है – PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 60 साल बाद ऐसा हुआ जब कोई सरकार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आई। पिछले 11 वर्षों में इस देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने देश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस देश का युवा विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी है और सबसे बड़ा स्टेकहोल्डर भी है। इसलिए भारत का युवा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमारे बच्चे फ्यूचर लीडर्स बनकर उभर रहे हैं – PM मोदी पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) का उल्लेख करते हुए कहा कि NEP बच्चों को किताबों से बहुत आगे बढ़कर सोंचने का अवसर देता है। मिडिल स्कूल से ही बच्चे कोडिंग सीखकर AI और डेटा साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ‘अटल टिंकरिंग लैब’ के जरिए बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इस साल के बजट सत्र में हमनें 50 हज़ार टिंकरिंग लैब्स बनाने का एलान किया है। देश में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ‘One Nation – One Subscription’ का प्रावधान लेकर आई है। जिसके जरिये देशभर के सभी रिसर्चर्स को दुनिया के फेमस जर्नल्स की फ्री एक्सेस दी जाएगी। हमारे बच्चे फ्यूचर लीडर्स बनकर उभर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब भारत का सबसे बड़ा इनोवेशन किसी छोटे से स्कूल से निकलेगा। ALSO READ : Trump और Zelensky के बीच हुई बहस, Zelensky ने माफ़ी मांगने से किया इंकार WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

फर्ज़ी Call Center से हो रहा करोड़ों का फ्रॉड…हो जाएं सावधान

Call Center

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित ‘आइडियालॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक Call Center से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान इस वक़्त फरार चल रहा है। पुलिस ने 23 फरवरी को इस Call Center से एडवांस्ड कंप्यूटर, सिम कार्ड और हाईटेक मशीनें जब्त की हैं। Call Center का मास्टरमाइंड फरार ऐशबाग थाने क्षेत्र में चल रहे इस कॉल सेंटर से देशभर में कई लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाया गया। इस कॉल Call Center से किये जाने वाले कॉल पर अब तक 1200 से 1400 शिकायतें दर्ज़ की चुकी हैं। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश के विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था। अब तक यहाँ से 14 करोड़ रूपए की ठगी की जा चुकी है। Call Center का संचालन मुस्लिम समुदाय के एक परिवार के द्वारा किया जाता था। पुलिस के अनुसार इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान इस वक्त फ़रार चल रहा है। इस कॉल सेंटर से उसके परिवार के अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। इस कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए महीने के 7 से 8 हज़ार रूपए दिए जाते थे, मगर वह भी तीन महीने से नहीं मिले। फ्रॉड का पैसा टीकमगढ़ में होता है इन्वेस्ट आपको बता दें इस पूरे मामले में अफ़ज़ल खान सहित उसकी पत्नी साईदा और उसके बच्चे भी शामिल हैं। मामले की जांच में पता चला कि अफज़ल खान का साला भी इस पूरे अपराध में शामिल है। अफज़ल खान का साला मुईन टीकमगढ़ का रहने वाला और वह फ्रॉड के पैसे को टीकमगढ़ में ही इन्वेस्ट करता है। भोपाल से संचालित इस कॉल सेंटर से मध्य प्रदेश समेत देशभर के अलग-अलग शहरों के लोगों को शिकार बनाया जाता था। जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और प्रयागराज जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। इंदौर से भी डिजिटल अरेस्ट का मामला आया सामने ऐसा ही एक और मामला इंदौर से भी सामने आया है, जहाँ आरोपी, बुजुर्ग पेंशनधारियों को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाते थे। वह पेंशनधारियों का डेटा जुगाड़ कर इस घटना को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में आरोपी के देशभर के 20 हज़ार से अधिक लोगों का डेटा मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम जब मामले की गहराई तक गई तो पता चला कि ठगी का पैसा उत्तर प्रदेश के मदरसा समिति के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मदरसा समिति के प्रबंधक अली अहमद खान को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। ALSO READ : IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

Trump और Zelensky के बीच हुई बहस, Zelensky ने माफ़ी मांगने से किया इंकार

Trump

वाशिंगटन : शुक्रवार को Donald Trump से बात करने वाइट हाउस पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बहस चलती रही, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि जेलेंस्की अभी बात करने की हालत में नहीं हैं। इस पूरी घटना के बाद जेलेंस्की ने Trump से एक बार और बात करने की इच्छा जाहिर कि, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया। Trump और Zelenskyy के बीच बढ़ा विवाद आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy शुक्रवार (28 फरवरी 2025 ) को ट्रम्प के साथ होने वाले मिनरल डील के लिए अमेरिका पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई लेकिन कुछ ही देर में वो बातचीत बहस में बदल गई। डोनाल्ड ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई इस बहस के बाद मिनरल डील को लेकर होने वाली मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए नहीं हैं तैयार – Donald Trump इस पूरी घटना के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Volodymyr Zelenskyy शांति चाहते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना चाहता है, मगर जेलेंस्की तैयार नहीं हैं। ट्रम्प ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका का अपमान किया है, अब वह तभी बात करेंगे जब जेलेंस्की वाकई में शांति स्थापित करने के लिए तैयार हों। Zelenskyy ने Trump से माफ़ी मांगने से किया इंकार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से माफ़ी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन किसी भी शांति समझौते में तब तक शामिल नहीं होगा जब तब उसे सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती। जेलेंस्की ने कहा कि वो ट्रम्प का सम्मान करते हैं लेकिन यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता। ALSO READ : IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=8uuLFByWSqTjel2f

IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप

IIT Baba

नई दिल्ली। महाकुंभ 2025 के वक़्त सुर्ख़ियों में आए IIT बाबा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आरोप लगा रहे हैं कि एक निजी चैनल के डिबेट शो में उनके साथ बदसलूखी की गई। आपको बता दें कि IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह और इन्होंने IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। महाकुंभ में IIT बाबा काफी चर्चाओं में थे, जिसके बाद कई मीडिया चैनल ने उनका इंटरव्यू भी किया। एक बार फिर से उन्हें एक निजी चैनेल के डिबेट शो में बुलाया गया और उनके साथ बदसलूखी की गई। IIT बाबा ने पोस्ट कर दी जानकारी IIT बाबा उर्फ़ अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उनहोंने लिखा है कि “मीडिया और सनातन के असुरों ने जो किया वो आप सब ने मुझे लाइव देखा..पुलिस कंप्लेंट कर दी है, बाकी महादेव देख लेंगे” उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू की। कुछ लोगों ने उन्हें मीडिया चैनल के शो में न जाने की सलाह दी तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट्स में उनकी तारीफ भी की है। मुझपर डंडे से प्रहार किया – IIT बाबा IIT बाबा ने इस पूरे मामले के बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज़ करवाई है। बाबा ने अपनी शिकायत में बताया कि एक मीडिया चैनल के द्वारा मुझे इंटरव्यू में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि चैनल में इंटरव्यू के दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारियों ने मेरे साथ मारपीट की। मुझे एक कमरे में बंद करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने स्वामी वेद भारती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी पर डंडे से प्रहार करने का भी आरोप लगाया है। थाने के बाहर दिया धरना इस पूरे घटना के बाद जब IIT बाबा थाने पहुंचे तो उन्होंने वहां पर धरना शुरू कर दिया, हालांकि पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना के जरिए उनकी गरिमा को बदनाम करने की कोशिश की गई है। वहीं इस मामले के बाद नोएडा पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि IIT बाबा ने इस पूरे मामले की शिकायत सेक्टर-126 के थाने में दर्ज़ कराई है। ALSO READ : क्या देश में पुरुषों के लिए नहीं हैं कानून…TCS के मैनेजर ने किया Sucide WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=dPplKmzlnsESlt-g

क्या देश में पुरुषों के लिए नहीं हैं कानून…TCS के मैनेजर ने किया Sucide

Manav Sharma Sucide

आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 24 फरवरी को पोस्ट हुए इस वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहे है। जानकारी के अनुसार पता चला कि इस शख्स का नाम मानव शर्मा है, जो TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला ? आगरा के रहने वाले मानव TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर काम करते थे। एक सफल करियर के बाद उन्होंने निकिता के साथ पिछले वर्ष 2024 की जनवरी में शादी की थी। उनकी शादी आगरा के ही नजदीक बरहन में हुई थी। मानव अपनी पत्नी निकिता के साथ मुंबई में रहते थे। शादी को एक साल भी नहीं हुए और मानव ने सुसाइड कर लिया। मानव के पिता का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर बहू अक्सर झगड़े करने लगी। गलत मुकदमे में फ़साने की धमकी देने लगी। युवक के पीता का कहना है कि उनकी बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात करती थी। 23 फरवरी को ही दोनों मुंबई से घर आए थे। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने उसके घर गया था। वहां ससुराल वालों ने भी मानव को धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) उसने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मानव ने देश के कानून से पूछे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मानव सरकार और प्रशासन दोनों से गंभीर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कानून को पुरुषों को संरक्षण देने की आवश्यकता है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि मेरी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा – “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, सबको सॉरी लेकिन जैसे ही मैं चला जाऊँगा सबकुछ ठीक हो जाएगा।” वो हर बार वीडियो में यही गुहार लगा रहे हैं कि कोई पुरुषों के बारे में सोंचो। वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने आसुओं के पोछते हुए कहा – “डोंट टच माई पेरेंट्स।” पत्नी का बयान, आरोपों से किया इंकार मानव ने पत्नी से मीडिया से बात करते हुए, उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि ये सबकुछ मेरा पास्ट था। ये सब जानने के बाद उन्होंने ड्रंक करना शुरू कर दिया था। ड्रंक करके वो मेरे साथ मारपीट करते थे और खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते थे। 2-3 बार फांसी लगाने की भी कोशिश की है। उन्होंने कहा – “जिस दिन वो मरा है, उस दिन मैंने उसकी बहन को भी कॉल करके बताया था” आपको बता दें कि सदर थाने में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ALSO READ : अरविंद केजरीवाल की खुली पोल, CAG की रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे… WATCH : https://youtu.be/mW4RBgeoKeQ?si=aNOqFYfnzarxosCx

अरविंद केजरीवाल की खुली पोल, CAG की रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे…

CAG REPORT

नई दिल्ली। मंगलवार (28 फरवरी 2025) को दिल्ली विधानसभा में CAG की ‘हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं’ के प्रबंधन से जुड़ी रिपोर्ट पेश की गई। यह रिपोर्ट 14 CAG रिपोर्टों की एक श्रृंखला का हिस्सा है, जो इस सत्र में प्रस्तुत की जाएंगी।आपको बता दें कि CAG की सभी 14 रिपोर्ट्स को एक-एक करके दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखा जा रहा है। क्या है CAG ? CAG, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 151 के तहत, राज्य सरकारों के खातों का ऑडिट करता है और रिपोर्टों को राज्यपाल या उपराज्यपाल के पास प्रस्तुत करता है,जिन्हें विधानसभा में पेश किया जाता है। दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन रिपोर्ट्स को विधानसभा में नहीं पेश किया था। जिसके बाद अब दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लंबित CAG रिपोर्ट्स को विधानसभा में पेश करने को प्राथमिकता दे रही हैं। ताकि पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दावों का मूल्यांकन किया जा सके। CAG रिपोर्ट में हुए कई खुलासे… CAG की ये रिपोर्ट दिल्ली की पूर्व आम आदमी सरकार की विफलताओं को उजागर करती है। ALSO READ : Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ? WATCH : https://youtu.be/mW4RBgeoKeQ?si=V4M7qIderd4r-_RT