International Women’s Day Theme 2025 : क्या है महिला दिवस के पीछे का इतिहास ?

International Women’s Day : एक शायर ने लिखा है कि “अभी रोशन हुआ जाता है रास्ता, वो देखो एक औरत आ रही है” हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया International Women’s Day के रूप में मानती है। ये दिन समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। भारत में नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि ईश्वर का एक प्रारूप है। इस दिन हम उन सभी महिलओं को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपने साहस, त्याग और समर्पण से समाज को गढ़ने का काम किया है। International Women’s Day का इतिहास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी के प्रारंभ में की गई थी। ये दिवस भी उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला, बल्कि इसके लिए भी उन्होंने संघर्ष किया। सन् 1908 में हज़ारों महिलाओं ने न्यू यॉर्क शहर में अपने अधिकारों के लिए एक आंदोलन किया था। इस आंदोलन में उन्होंने काम के घंटों में कमी, काम करने पर अच्छा वेतन और वोट डालने जैसे अधिकारों को लेकर मांग की थी। 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में पहला International Women’s Day मनाया गया था। 8 मार्च 1971 में एक और आंदोलन हुआ, जिसमें रुसी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई, जिसके बाद 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दे दी। International Women’s Day 2025 की थीम हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक थीम रखी जाती है। वर्ष 2025 के कैंपेन थीम के लिए ‘Accelerate Action’ का चयन किया गया है, वहीं संयुक्त राष्ट्र ने “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण” को आधिकारिक थीम निर्धारित किया है। इस थीम को रखने के पीछे का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। यह थीम समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की अपील करता है। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/TSu0yoeoYSw?si=M8TLawhGB2c_dilF
अस्पताल के ICU से निकला मरीज, डाक्टरों की खुल गई पोल

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल देने वाला एक मामला समाने आया है। निजी अस्पतालों में इलाज की जगह लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। शहर के गीता देवी अस्पताल का ये मामला अब अख़बारों की हेडलाइन बन गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मरीज खुद अस्पतला की सच्चाई बता रहा है। क्या है पूरा मामला ? कुछ दिनों पहले एक महिला अपने पति (मरीज़) को लेकर रतलाम के गीता देवी अस्पताल पहुंची। जहाँ डॉक्टरों ने उसके पति की तबियत नाजुक बताकर ICU में भर्ती कर लिया। अस्पताल के द्वारा मरीज की पत्नी से इलाज के लिए मोटी रकम मांगी गई। उनसे कहा गया कि मरीज की हालत काफी गंभीर है तो तुरंत पैसों का इंतेजाम करना होगा। ICU से निकला मरीज़ अस्पताल ने मरीज़ की पत्नी से 50 हजार की रकम वसूलने के बाद और पैसों की डिमांड की। महिला, डॉक्टरों की बात पर भरोसा करके पैसों का इंतेजाम करती रही, लेकिन डॉक्टरों का लालच नहीं थमा। तभी अस्पताल से महिला का पति (मरीज) ICU से निकलकर बाहर आ गया। उसने अस्पताल की पोल खोलते हुए बताया कि उसकी तबियत बिलकुल ठीक है, अस्पताल वाले झूठ बोलकर पैसे वसूल रहे हैं। जब मरीज से इस बात का खुलासा किया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मरीज की पत्नी ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा था कि उसके पति कोमा में चले गए हैं। हालाँकि जब मरीज ICU से निकलकर बाहर आया तब वो बिलकुल स्वस्थ नजर आ रहा था। जाँच के दिए निर्देश… वीडियो के वायरल होने के बाद जब इसकी खबर प्रशासन को लगी तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया। सोशल मीडिया पर लोगों का भी गुस्सा फुटा। एक यूजर ने कहा कि मामले में सरकार को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और इलाज के नाम पर अस्पतालों का गोरख धंधा बंद होना चाहिए। ALSO READ : S. Jaishankar ने कहा- Pakistan से POK लेंगे वापस… WATCH : https://youtu.be/s50OrWokeDA?si=5-m9ZRPw6r7e_f8A
PM मोदी ने कहा – शादी विदेश में क्यों ? उत्तराखंड में करें…

उत्तराखंड। PM मोदी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे, उन्होंने सबसे पहले मुखबा स्थित गंगा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हर्षिल में बाइक रैली को रवाना किया। यह दशक उत्तराखंड का है – PM मोदी PM मोदी ने हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये दशक उत्तराखंड का है। प्रधानमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन को एक अहम कदम बताया, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के नए रास्ते खुल रहे हैं, अब हर सीजन में उत्तराखंड ऑन सीजन रहेगा। PM मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार साथ मिलकर उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रही है। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। उत्तराखंड में ऐसी व्यवस्था करेंगे की प्रदेश हर सीजन में ऑन रहेगा। प्रधानमंत्री ने 50 टूरिस्ट स्थलों को विकसित करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा – “यहाँ हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं, पिछले 10 सालों में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है”। साथ ही PM मोदी ने कहा कि सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन दे रही है। इससे लोगों की आय में भी वृद्धि हो रही है। वेडिंग के लिए उत्तराखंड नंबर 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत में ही हर्षिल की जनता का दिल जीत लिया। उन्होंने गढ़वाली भाषा में कहा – “म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी”। PM मोदी ने सभी से विदेशों की जगह उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड में विकास के नए रास्ते खोलेगा। प्रधानमंत्री ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को विंटर टूरिज्म के लिए उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। साथ ही विंटर योगा सेशन भी उत्तराखंड में आयोजित करवाने की बात कही। कॉर्पोरेट कंपनियों से भी उत्तराखंड आकर मीटिंग करने की अपील की। PM मोदी ने दी सौगात… अब रोपवे से 9 घंटे का सफर 36 मिनट में पूरा होगा। ALSO READ : S. Jaishankar ने कहा- Pakistan से POK लेंगे वापस… WATCH : https://youtu.be/s50OrWokeDA?si=5-m9ZRPw6r7e_f8A
S. Jaishankar ने कहा- Pakistan से POK लेंगे वापस…

S Jaishankar Reply On POK : विदेश मंत्री एस जयशंकर 9 मार्च तक ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर हैं। इसी दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने चैंथम हाउस के बाहर प्रदर्शन में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। विदेश मंत्री एस जयशंकर इस वक्त लंदन के चैंथम हाउस थिंक टैंक प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे थे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खालिस्तानी उग्रवादी S. Jaishankar की गाड़ी के सामने आकर तिरंगे का अपमान कर रहा था। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षबलों ने उसे पकड़ लिया। चोरी किए गए हिस्से को वापस लेंगे – S. Jaishankar कार्यक्रम के दौरान कश्मीर के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में समस्याएं काफी हद तक हल हो चुकी हैं। अब सरकार पाकिस्तान से कश्मीर के चोरी किए गए हिस्से को वापस लेने की तैयारी कर रही है। बता दें कि लंदन के चैंथम हाउस थिंक टैंक के एक सत्र में एस जयशंकर ने कहा कि कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए हमनें कई कदम उठाए हैं। पाकिस्तानी पत्रकार के पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री S. Jaishankar का जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि भारत ने कश्मीर पर इल्लीगल तरीके से कब्ज़ा जमा रखा है। कश्मीर में 70 लाख लोग हैं और उन्हें कंट्रोल करने के लिए 10 लाख सैनिक तैनात किए गए हैं। इस पर S. Jaishankar के जवाब ने पत्रकार की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मसले पर भारत ने हल निकाल लिया है। वहां व्यवस्थाओं को स्थापित करने के लिए हमनें कई कदम उठाए हैं। कश्मीर से 370 हटाया गया। वहां के विकास के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। अब कश्मीर में अन्याय के लिए कोई जगह नहीं बची है। हमनें वहां की सारी समस्याओं को सुलझा लिया है। अब सिर्फ एक हिस्सा बचा है… विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि हमनें कश्मीर के सभी मसलों को हल कर लिया है। बस एक ही हिस्सा बचा है, जिसे पाकिस्तान ने अवैध रूप से अपने कब्जे में ले रखा है। पाकिस्तान यदि कश्मीर के उस हिस्से को लौटा दे, तो सभी मसले हल हो जाएंगे। S. Jaishankar के इस जवाब के बाद वहां मौजूद दर्शक काफी देर तक तालियां बजाते रहे। विदेश मंत्री का POK को लेकर ये कोई पहला बयान नहीं था। उन्होंने अक्सर कहा है कि POK भारत का अभिन्न अंग है और हम इसे वापस लेकर रहेंगे। ALSO READ : Trump ने किया बड़ा एलान, Pakistan को कहा…जैसे को तैसा WATCH : https://youtu.be/s50OrWokeDA?si=Vbr1elCRNvLOJ4DU
Trump ने किया बड़ा एलान, Pakistan को कहा…जैसे को तैसा

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सदन को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया। बुधवार (5 मार्च) को ट्रम्प ने अगले महीने से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि अगले महीने से जो भी देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम भी उतना ही लगाएंगे। अमेरिका इज बैक – डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यों कहा ? डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण की शुरुआत ही “अमेरिका इज बैक” से की। आपको बता दें की जब से ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद संभाला है तब से कई बड़े फैसले लिए हैं। अमेरिका ने WHO से भी एग्जिट ले लिया है। अपने 1 घंटे 44 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने कई ऐलान किए, जिसके बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। ट्रम्प ने अपने भाषण में भारत का दो बार जिक्र किया। ट्रम्प ने कहा कि भारत हम पर 100 परसेंट टैरिफ लगाता है, हम भी 2 अप्रैल से उतना ही लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो काम मैंने 43 दिनों में किया, कुछ सरकारें उसे 4-8 सालों में नहीं कर पाई। ट्रंप ने चीन और दक्षिण कोरिया का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश अमेरिका पर चार गुना टैरिफ लगाते हैं, जो अमेरिका के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे दोस्त और दुश्मन दोनों ही अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। 2 अप्रैल से अमेरिका भी उन देशों पर भी उतना ही टैरिफ लगाएगा। Trump ने Pakistan को कहा… अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने ‘जैसे को तैसा’ मुहावरे के अनुरूप दुनिया के कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने साथ ही पाकिस्तान को धन्यवाद भी कहा है, उन्होंने कहा कि 2021 में अफ़ग़ानिस्तान में आतंकियों ने अमेरिका के 13 सैनिकों की हत्या कर दी थी, उन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार ने हमारी मदद की। क्या होता है टैरिफ ? टैरिफ एक प्रकार का टैक्स है जो सरकारें आयत (import) या निर्यात (export) होने वाली वस्तुओं पर लगाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलु वस्तुओं का संरक्षण और इकॉनमी को बैलेंस करना है। सरकारें अपने देश के उत्पादों को संरक्षण देने के लिए ये कदम उठाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई भारतीय उद्योगपति अमेरिका से कोई प्रोडक्ट मंगाता है जिसकी कीमत 100 रूपए है और भारत सरकार उसपर 100 रूपए टैरिफ लगाती है तो भारतीय बाजार में उसकी कीमत 200 रूपए हो जाएगी। यानी भारत के बाज़ार में वह प्रोडक्ट महंगा हो जाएगा और उसके खरीदार खुद कम हो जाएंगे। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv
ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ?

ICC Champions Trophy 2025 : हर चार साल पर आयोजित होने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने अपनी जगह बना ली है, लेकिन अभी तक फाइनल मैच की दूसरी टीम का पता नहीं लग पाया है। इस मैच को जीतकर भारत ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आपको बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार (9 मार्च) को खेला जाएगा। हालांकि फाइनल मैच के लिए दूसरी टीम के नाम की घोषणा नहीं हुई है। सेमीफइनल के दूसरे मैच में जो भी टीम जीतेगी, फाइनल में उसी के साथ भारत का मुकाबला होगा। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ बुधवार को खेला जाएगा। कहाँ होगा ICC का फाइनल मैच ? ICC चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच लंबी बहस हुई थी और भारत ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इंकार कर दिया था। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड , हाइब्रिड मोड में मैच कराने के लिए राजी हो गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच भारत ने दुबई में खेले हैं। जानकारी के अनुसार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी दुबई में ही होने की उम्मीद है। ICC का इतिहास ICC चैंपियंस ट्रॉफी को साल 1998 में एक टूर्नामेंट के तौर पर शुरू किया गया था। इसका पहला मैच बांग्लादेश में खेला गया। कई लोग इसे मिनी वर्ल्ड कप के नाम से भी जानते थे। 2002 में जब इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में किया गया तो इसका नाम बदलकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी रख दिया गया। 2009 तक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हर दो साल के बाद किया जाता रहा, लेकिन फिर इसमें संसोधन के बाद इसे हर 4 साल के बाद खेला जाने लगा। 2013 के बाद चार साल के अंतराल पर इसका आयोजन 2017 में इंग्लैंड में हुआ, जिसके बाद कुछ कारणों के चलते इस चैंपियंस ट्रॉफी को नहीं खेला गया। 8 साल के बाद फिर से ICC ने इसका आयोजन 2025 में किया है। ALSO READ : प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों का होगा विकास, CM मोहन यादव ने किया एलान WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=uUqOjORG4YPWgx_y
‘हिन्दू काफ़िर नहीं, शेर है’…BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने किसे दी चुनौती

भोपाल। रमजान की शुरुआत होते ही कुछ असामाजिक तत्वों ने अपना ज़हर उगलना शुरू कर दिया। जिसपर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने समाज में अराजकता फ़ैलाने वाले लोगों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा – “हिन्दू काफिर नहीं, शेर है” सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट पर तीखा हमला करते हुए BJP विधायक ने नफरत फ़ैलाने वालों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू न कभी काफिर था और न कभी काफिर हो सकता है। तुम्हारी कल्पना में जो काफिर है वो बदतमीज़ी बंद कर दो। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिन्दू शेर है… और ये अपना बदला लेना जानता है। “हम शांति से सांप को भी दूध पिलाते हैं” – रामेश्वर शर्मा (BJP MLA) उन्होंने कहा कि हम शांति से चींटी को भी चुन डालते हैं और सांप को भी दूध पिलाते हैं, मगर जरूरत पड़ने पर कान्हा उसी सांप पर नाच करता है। उन्होंने अराजक तत्वों को कहा कि यह भगवान बुद्ध, महावीर और गुरुनानक की भूमि है, यहाँ शांति से रहना ही बेहतर होगा। खूब नवाज़ें पढ़ो, सेवइयां खाओ…चुनौती दोगे तो मुसीबत में पड़ जाओगे। किस पोस्ट पर भड़के BJP विधायक रमजान का पावन महीना शुरू हो गया है लेकिन रमजान शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक मुस्लिम युवक के अकाउंट से एक ऐसी बात लिखी गई है कि विधायक रामेश्वर शर्मा भड़क उठे। तनवीर नाम के यूजर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा है – हिन्द के सभी भाई बहन को Ramdan Mubarak…बस आप सभी मुस्लिम भाई बहन से इतनी ही गुज़ारिश करनी है कि इफ़्तार का सामान सिर्फ और सिर्फ अपने मुस्लिम भाई से खरीदें। किसी हिन्दू के दुकान या ठेले से गलती से भी इफ्तार का सामान न खरीदें। यह लोग आपको कुछ भी खिला सकते हैं नफरत में। इस तरीके के पोस्ट करके कुछ लोग समाज में अराजकता फ़ैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आप सभी सावधान रहें। ALSO READ : RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने की विद्याभारती के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत WATCH : https://youtu.be/npoacJRRejk?si=4kSFiyM9vJaY3Nmb
RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने की विद्याभारती के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस वर्ष पांच दिवसीय विद्या भारती प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हुई। 4 से 8 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में आरएसएस के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। शारदा विहार के आवासीय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat भी शामिल हुए। 5 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण बताया जा रहा है कि करीब दस वर्षों के बाद इसका आयोजन भोपाल में किया गया है। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल होंगे। इस शिविर में कुल 22 सत्र होंगे, जिसमें NCERT, CBSE और शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोग शिरकत करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगी चर्चा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस में हुए बदलाव पर चर्चा करनी है। इस प्रशिक्षण शिवर में 2 श्रेणियों के 6 समूहों को 11 कार्यक्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर के पास सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं, 5 किलोमीटर के रेडियस में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। प्रशिक्षण शिविर में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और डीप टेक्नोलॉजी की भी जानकारी दी जाएगी। विद्या भारती के पूर्णकालिक सदस्यों को टेक्नोलॉजी से अवगत कराया जाएगा। शिविर में अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जहाँ भारत के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य की झलकियां देखने को मिलेंगी। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण परिसर को प्लास्टिक फ्री बनाया गया है। ALSO READ : Vikramaditya Vedic Clock : उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी क्यों है खास… WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=ZHEqlVbdsWLuGRwp
Vikramaditya Vedic Clock : उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी क्यों है खास…

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगी Vikramaditya Vedic Clock अब PMO और संसद भवन की भी शोभा बढ़ाएगी। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के वक्त CM मोहन यादव ने वैदिक घड़ी के छोटे स्वरूप को प्रधानमंत्री मोदी को भी भेंट किया था। अब सरकार ने इसे देश के प्रमुख संस्थानों और मंदिरों में भी स्थापित करने की घोषणा की है। Vikramaditya Vedic Clock के डिजिटल स्वरूप को आने वाले दिनों में बाज़ार में भी लॉन्च किया जाएगा। विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री राम तिवारी ने जानकारी दी है कि 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर वैदिक घड़ी के डिजिटल एप्प को भी लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वैदिक घड़ी में एक चिप लगी होगी जो बिजली जाने के बाद भी ऑटोमेटिक टाइम ज़ोन के अनुसार सेट हो जाएगी। Vikramaditya Vedic Clock की खासियतें : 24 के बजाय 30 घंटे होंगे दुनिया की पहली वैदिक घड़ी मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। आपको बता दें कि इस वैदिक घड़ी में 24 के बजाय 30 घंटों की टाइमिंग होगी। एक घंटा 60 मिनट का नहीं बल्कि 48 मिनट का होगा। यह घड़ी IST और GMT की की जानकारी देने के साथ ही शुभ मुहूर्त, पर्व, सूर्य और चंद्र ग्रहण की भी जानकारी देगा। आपको बता दें कि यह घड़ी भारतीय पंचांग के आधार पर समय बताती है। विरासत के साथ विकास विक्रमादित्य वैदिक घड़ी 189 भाषाओं में तैयार किया जा रहा है। ताकि विदेशों में भी इसे बढ़ावा दिया जा सके। इस घड़ी की एक और खसियत है जो इसे यूनिक बनाती है। यह वैदिक घड़ी इंटरनेट और जीपीएस से भी जुड़ी हुई है। इस घड़ी में 1 से 12 के स्थान पर ब्रह्मा, अश्विनौ, त्रिगुणा, चतुर्वेदा, पंचप्राणा, षड्सा, सप्तर्षय, अष्टसिद्धिय, नवद्रव्याणि, दशदिश, रुद्रा और आदित्या लिखा है। उज्जैन में ही क्यों हुई स्थापित उज्जैन, प्राचीन काल में कालगणा का केंद्र रहा है, इसलिए उज्जैन स्थित जोय्तिर्लिंग को महाकाल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन की भौगोलिक स्थिति को केंद्रीय मध्याह्न रेखा (central meridian) माना जाता है। यह रेखा एक काल्पनिक रेखा है, जो पृथ्वी को दो भागों में विभाजित करती है। ALSO READ : प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों का होगा विकास, CM मोहन यादव ने किया एलान WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=35Lj3OCqltCivo02
प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों का होगा विकास, CM मोहन यादव ने किया एलान

भोपाल। CM मोहन यादव कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पं. मिश्रा ने भोपाल के निकट सीहोर में कुबेरेश्वर धाम की स्थापना कर इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज कुंभ में गगा स्नान कर देश की सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का संदेश दिया है। गौ-माता के संरक्षण के लिए गौशालाएं बनाई जाएंगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता परमात्मा की हम पर असीम कृपा है। हमारी सरकार बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गौ-माताओं के आश्रय के लिए भोपाल सहित सभी बड़े शहरों में 10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं बनाएगी। उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन पर भी बोनस दिया जाएगा। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा। गांव-गांव में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गौ-शाला चलाने वालों को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये का अनुदान देकर गौ-शालाओं को सक्षम बनाया जाएगा। सभी तीर्थ स्थानों का होगा विकास – CM मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान करेगी। ताकि बहनों का फिर से घर बस सके और उनके जीवन में खुशियां आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थ-स्थानों का भी विकास किया जाएगा। गर्मी के दिनों में क्षिप्रा नदी का पानी सूख जाता है। क्षिप्रा को पूरे साल प्रवहमान बनाये रखने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों वाले 19 स्थानों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया है। ALSO READ : Oscar अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं…आइए जानते हैं WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=YeLIfSODyfi6rHjO