Aayudh

MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा…

Budget

MP Budget Session 2025 : मध्य प्रदेश विधानसभा का Budget सत्र सोमवार (10 मार्च 2025) से शुरू हो गया है। 10 से 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण से की। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। किसानों को 20 लाख सोलर पंप बांटें जाएंगे… मध्य प्रदेश बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि अगले 3 सालों में किसानों को 20 लाख सोलर पंप बाँटे जाएंगे। सरकार अगले 3 वर्षों में प्रदेश की सिंचाई क्षमता को बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि 5 रूपए में सिंचाई के लिए स्थायी बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। MP Budget Session : राज्यपाल के अभिभाषण के मुख्य बिंदु… CM ने कहा – “सभी के अनुरूप होगा बजट…” मध्य प्रदेश Budget सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने सरकार के किए गए काम और भविष्य की रूप रेखा रखी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा सत्र को 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद CM मोहन यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और 12 मार्च को सरकार का जवाब आएगा। CM ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए इस बार Budget का रिकॉर्ड टूटेगा। इस बार का बजट सभी के अनुरूप होगा। ALSO READ : RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने की विद्याभारती के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=e8pa2qUPBNOrlOY7

BJP हटाएगी औरंगज़ेब की कब्र, लेकिन Congress ने कर दी अड़चन …

cm

महाराष्ट्र। पिछले कुछ दिनों से औरंगज़ेब को लेकर सियासत गरमाई हुई है, इसी बीच महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान कर दिया। CM फडणवीस ने कहा कि “हम चाहते हैं कि औरंगज़ेब की कब्र को हटा दिया जाए, लेकिन एक अड़चन है। क्या है अड़चन ? महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने मुग़ल शासक औरंगज़ेब की कब्र को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार इस कब्र को हटाना चाहती है, मगर कांग्रेस की सरकार ने इसे ASI को सौंप दिया था। उन्होंने congress पर आरोप लगाते हुए कहा कि ASI वाले किसी भी स्थान को हटाने का फैसला हम नहीं ले सकते। आपको बता दें कि औरंगज़ेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर में स्थित है। कई वर्षों से इसे हटाने की मांग की जा रही है, राज्य सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भी वर्ष 2023 में इसे हटाने को लेकर मांग की थी। कुछ दिनों पहले अबू आजमी ने दिया था बयान… महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के MLA अबू आजमी ने भी औरंगज़ेब को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी आलोचना हो रही है। अबू आजमी के बयान पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने औरंगजेब को एक हिंसक और दुष्ट शासक बताया था, जिसने हज़ारों लोगों की जान ली। अबू आजमी ने क्या कहा था ? कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुग़ल शासक औरंगजेब को एक महान शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि आज के समय में इतिहास को गलत तरीके से परोसा जा रहा है। उनके हिसाब से औरंगज़ेब क्रूर नहीं, बल्कि महान शासक था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगज़ेब के शासन में भारत की GDP दुनिया के GDP की 25 प्रतिशत थी। इस विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें विधानसभा के सत्र से भी निलंबित किया गया था। हालांकि उसके बाद उन्हें माफ़ी भी मांगनी पड़ी। ALSO READ : Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=e8pa2qUPBNOrlOY7

Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स…

IFFA

जयपुर। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स का आयोजन रविवार (9 मार्च) को जयपुर में हुआ। जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित IIFA के प्रोग्राम में सिनेमा इंडस्ट्री के सभी बड़े चेहरों ने शिरकत की। IIFA में लापता लेडीज को मिले 10 अवार्ड्स IIFA में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेटेड 6 फिल्मों में से ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट मूवी का अवार्ड मिला। लापता लेडीज, किल, आर्टिकल 370, स्त्री 2, शैतान और भूल-भुलैया 3 का नाम बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। बेस्ट परफॉरमेंस इन लीडिंग रोल का अवार्ड भी लापता लेडीज की नितांशी गोयल को मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवार्ड जुबिन नौटियाल को ‘आर्टिकल 370’ के गाने ‘दुआ’ के लिए दिया गया। ‘भूल भुलैया-3’ के सॉन्ग ‘अमी जे तोमार 3.0’ के लिए श्रेया घोषाल को बेस्ट प्ले बैक सिंगर (फीमेल) के अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही कार्तिक आर्यन को भी ‘भूल भुलैया-3’ में एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं JECC में आयोजित IFFA के कार्यक्रम में कई सितारों ने परफ़ॉर्म भी किया। शारुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने स्टेज पर धमाल मचा दिया। ‘घोड़े जैसी चाल, ​हाथी जैसी दुम’ सॉन्ग पर थिरके स्टार्स। रेखा, कटरीना कैफ, कृति सेनन और शाहिद कपूर ने भी अपनी फिल्मों के गाने पर परफॉर्म किया। कौन-कौन से अवार्ड मिले ? बेस्ट फिल्म – लापता लेडीजबेस्ट डायरेक्शन – किरण राव (लापता लेडीज)बेस्ट परफॉरमेंस इन लीडिंग रोल – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) – रवि किशन (लापता लेडीज)बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – राम संपत (लापता लेडीज)बेस्ट स्क्रीनप्ले – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)बेस्ट एडिटिंग – जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडेय (लापता लेडीज)बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)बेस्ट स्टोरी ओरिजनल – विप्लव गोस्वामी (लापता लेडीज) बेस्ट परफॉरमेंस इन लीडिंग रोल (मेल) – कार्तिक आर्यन (भूल-भुलैया 3)आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा – राकेश रोशनबेस्ट परफॉरमेंस इन नेगेटिव रोल – राघव जुयाल (किल)बेस्ट परफॉरमेंस इन सपोर्टिंग रोल – जानकी बोड़ीवाला (शैतान)बेस्ट प्लेबैक सिंगर – जुबिन नौटियाल (दुआ, आर्टिकल 370)बेस्ट प्लेबैक सिंगर – श्रेया घोषाल ( अमी जे तोमार 3.0, भूल भुलैया-3) साथ ही बेस्ट साउंड, एडिटिंग,VFX में भी कई अवार्ड्स दिए गए। ALSO READ : IND VS NZ : ICC जीत के बाद भारतीय टीम को मिल करोड़ों रूपए… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=VEOw4m3cwEF-4sz1

IND VS NZ : ICC जीत के बाद भारतीय टीम को मिल करोड़ों रूपए…

ICC

IND VS NZ : 9 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हारकर एक बार फिर से ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम कर लिया। 9 मार्च 2025 की तारीख भारत के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। कई मुश्किलों के बावजूद भारत ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत हार गई थी टॉस ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुना था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल पूरी दुनिया के एक दिचस्प मैच रहा। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट गवांकर 251 रन बनाए, भारत को 252 रनों का टारगेट दिया। जिसके बाद भारत ने भी अपना तूफानी अंदाज़ NZ की टीम को दिखा दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ला संभालते ही न्यूजीलैंड की टीम के छक्के छुड़ा दिए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 18.4 ओवरों में 105 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम में थोड़ी चिंता दिखी लेकिन श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मैच संभाल लिया। ICC Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम हुई मालामाल भारतीय टीम ने 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम कर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। सबसे पहले 2002 में भारतीय टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी को श्रीलंका के साथ साझा किया था। फिर 2013 में विराट खोली की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर इसे इंडिया लेकर आए थे। एक बार फिर से कई सालों के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसे अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में महज 10 महीनों के अंदर भारत ने दो ICC की ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को हारकर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। ICC ने टूर्नामेंट की शुरुआत में कुल 60 करोड़ रूपए की घोषणा की थी। जिसमें से भारतीय टीम को कुल 20 करोड़ रूपए प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूज़ीलैण्ड की टीम को 9.72 करोड़ रूपए मिले। ALSO READ : ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ? WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=VuhicWbL3WtGTjVt

Bhopal Love Jihad : मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को किया आत्महत्या के लिए मजबूर

LOVE JIHAD

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से Love Jihad का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ जहाँ पूरा देश महिला दिवस का जश्न मना रहा है तो वहीं राजधानी भोपाल की एक युवती ने आत्महतया कर ली। युवती की आत्महत्या के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि एक मुस्लिम युवक है। जिसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की। Love Jihad : युवती का बयान युवती की मौत से पहले परिवारजनों ने उसका बयान रिकॉर्ड किया, वीडियो में युवती ने मुस्लिम युवक को इसका जिम्मेदार बताया है। युवती ने कहा -“सेज ने उसे एक साल से परेशान कर दिया है। कहता था प्यार किया है, लेकिन धोखा दिया है उसने हर चीज़ में…मैं परेशान हो गई, इसलिए ये कदम उठा लिया।” युवती से जब पूछा गया कि उसने घर पर इसक जानकारी क्यों नहीं दी, तो युवती ने कहा – “कहता था घरवालों को मार डालूंगा।” अब जरा सोचिए की कैसे मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथी लोगों द्वारा हिन्दू समुदाय की बेटियों को शिकार बनाया जा रहा है। प्यार का झांसा देकर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में लड़की रोते हुए बस यही कह रही है कि सेज ने उसे धोखा दिया, एक साल से परेशान कर दिया। लड़की के आँसू इस बात की गवाही दे रहें है कि उस कट्टर मुस्लिम युवक ने उसे कितना प्रताड़ित किया होगा। घरवालों को जान से मारने की दी धमकी युवती से जब पूछा गया कि उसने घर पर यह सबकुछ क्यों नहीं बताया तो युवती ने कहा कि सेज उर्फ़ शहजान ने घरवालों को मारने की धमकी दी थी। मेरे साथ भी कई बार मारपीट कर चुका है। अब जरा सोचिए कि किस तरह से लड़की को डराया और धमकाया जा रहा था। मुस्लिम युवक की इतनी हिम्मत हो गई कि उसने परिवार वालों को भी मारने की धमकी दे डाली। हिन्दू समाज की मासूम और भोली-भाली लड़कियों को मुस्लिम समुदाय के कट्टर लोगों द्वारा एक मिशन को अंजाम देने के लिए फंसाया जाता है। जब मकसद पूरा हो जाता है तब उन्हें छोड़ दिया जाता है। लड़की से माँगता था पैसे आपको बता दें कि मुस्लिम युवक लड़की से पैसे माँगता था, लड़की ने उसे कुछ पैसे दिए भी, मगर जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो उसने युवती के साथ मारपीट की। इस घटना को युवती अपने घरवालों को भी नहीं बता पा रही थी। अंदर ही अंदर घुट रही थी और अंत में उसने एक ऐसा कदम उठाया जिसने उसकी जान ले ली। युवती ने जहर खा लिया। शहजान पर होगी FIR मामला जैसे ही पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने इसपर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। सामाजिक संगठन के लोगों द्वारा भी इसके लिए प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शहजान को अपने हिरासत में ले लिया है। मगर यह कोई पहली घटना नहीं है, ऐसी कई घटनाएं हर रोज़ सामने आती हैं। कट्टर मुस्लिम युवकों के द्वारा हिन्दू समाज की मासूम बच्चियों को अपना शिकार बनाया जाता है। ALSO READ : CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान…धर्मांतरण कराने वालों को होगी फाँसी WATCH : https://youtu.be/MzcYm1YX92s?si=BLx4GNMEbkBuiTiq

ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ?

ICC

ICC Champions Trophy 2025 : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारतीय टीम की कप्तानी में बदलाव करने पर विचार कर रही है। हालांकि 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। ICC के बाद कौन बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान ? ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद BCCI रोहित शर्मा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिलने की संभावना है। इस रेस में शुभमन गिल के नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। वर्तमान में शुभमन गिल भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं। मात्र 24 साल की उम्र में शुभमन गिल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाना, एक संकेत की ओर ईशारा कर रहा है। कहीं न कहीं BCCI उन्हें एक लीडर के रूप में देख रही है जो आने वाले समय में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। शुभम गिल का अनुभव शुभमन गिल जो अभी भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं, IPL में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालाँकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी नहीं की है। 2027 के वर्ल्ड कप के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। यदि इस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हार्दिक पांडया भी रेस में शामिल शुभमन गिल के बाद यदि किसी नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है तो वह हैं हार्दिक पांडया। हार्दिक पांड्या एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए, हार्दिक पांड्या के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=z2nE2joqpwhIBbgJ

CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान…धर्मांतरण कराने वालों को होगी फाँसी

CM

भोपाल। शनिवार (8 मार्च) को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में CM मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण कराने वालों को फाँसी की सजा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही है। आपको बता दें कि आज के दिन CM मोहन यादव की सुरक्षा और उनके दफ़्तर के सभी कार्यों की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री का यह फैसला महिला सशक्तिकरण के लिए एक सराहनीय कदम है। CM ने महिलाओं के खातों में भेजे पैसे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। सिंगल क्लिक में लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खाते में मार्च महीने की किश्त ट्रांसफर की गई। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शनधारक महिलाओं के खातों में भी पैसे भेजे गए। कार्यक्रम के दौरान BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। सरकार नहीं करेगी बर्दाश्त… CM मोहन यादव ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए असामजिक तत्वों को साफ़ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार दुष्कर्मियों और धर्मांतरण कराने वालों को फाँसी की सजा का प्रावधान कर रही है। ALSO READ : IND vs NZ : कौन सी टीम जीतेगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी… WATCH : https://youtube.com/shorts/hsD3Kk0-YLk?si=IqTfmkHtxq0AfYyf

International Women’s Day 2025 : PM मोदी ने महिलाओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

PM

भोपाल। International Women’s Day (अंतर्राष्टीय महिला दिवस) के अवसर पर पूरा देश नारी शक्ति का उत्सव गर्व से मना रहा है। देश के PM नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर PM मोदी ने महिलाओं को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। PM मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी… PM मोदी ने आज के दिन नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करेंगी। PM मोदी के द्वारा उठाया गया यह कदम महिलाओं के प्रति उनके विश्वास और समर्पण को दिखलाता है। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए एक उपलब्धि होगी। PM मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। आज के दिन मेरे सोशल मीडिया एकाउंट्स को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है। किन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी… एलिना मिश्रा – “मैं एलिना मिश्रा हूँ और मैं भुवनेश्वर, ओडिशा से हूँ। विज्ञान के प्रति मेरी रुचि और जिज्ञासा मेरे पिता के कारण विकसित हुई, जो मेरे प्रेरणास्रोत हैं और जिन्हें मैंने अपने शोध के लिए अथक परिश्रम करते देखा है। वैज्ञानिक क्षेत्र में काम करने का मेरा सपना तब पूरा हुआ जब मेरा चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में हुआ। शिल्पी सोनी – मैं, शिल्पी सोनी, मध्य प्रदेश के सागर से हूँ। DRDO में काम करने के बाद, ISRO के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था, जहाँ मैंने पिछले 24 वर्षों में ISRO के 35 से अधिक संचार और नेविगेशन मिशन के लिए अत्याधुनिक RF और माइक्रोवेव सबसिस्टम तकनीकों के डिजाइन, विकास और प्रेरण में योगदान दिया है। एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने देश की अन्य महिलाओं से भी अपील की। उन्होंने कहा – भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है और इसलिए हम सभी महिलाओं से इसमें आगे आने की अपील करते हैं। अजैता शाह – फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ अजैता शाह को भी प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “आर्थिक रूप से सशक्त महिला एक आत्मविश्वासी निर्णयकर्ता, स्वतंत्र विचारक, अपने भविष्य की निर्माता और आधुनिक भारत की निर्माता होती है! और, हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त महिलाओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।” मैं, अजैता शाह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालते हुए वास्तव में बहुत खुश हूँ। अंजली अग्रवाल – सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापिका अंजली अग्रवाल को भी यह मौका मिला। उन्होंने लिखा – ‘मुझे प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालने का सम्मान प्राप्त हुआ है, और इसके माध्यम से मैं परिवर्तन की एक चिंगारी जलाना चाहती हूँ। साथ ही एक आह्वान करना चाहती हूँ। उन्होंने आगे लिखा लिखा – लेबल भूल जाइए, बाधाओं को भूल जाइए… आइए सुगम्य भारत को मजबूत करें और इसे विकसित भारत की एक महत्वपूर्ण आधारशिला बनाएँ। आइए यह सुनिश्चित करें कि हर महिला, हर व्यक्ति, अपने जीवन को गरिमा और स्वतंत्रता के साथ जी सके। ALSO READ : CM मोहन यादव महिला दिवस पर महिलाओं को देंगे सौगात… WATCH : https://youtu.be/75qoI9V8ecw?si=LBGzqhHKY39_Bu36

CM Yogi ने किया ऐलान, अयोध्या और काशी के बाद अब बरसाना की बारी…

CM

CM Yogi News : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (7 मार्च 2025) को बरसाना पहुंचे। CM योगी ने बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों पर पुष्प की वर्षा कर होली खेलते नज़र आए। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे बार-बार यहाँ आने का मौका मिलता है। मथुरा और बरसाना का होगा विकास – CM योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार महाकुम्भ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। सनातन की एकता को पूरी दुनिया ने देखा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत की परम्परा शुरू हुई, जो महाकुंभ में देखने को मिली। CM योगी ने कहा कि भारत के तीन तीर्थ स्थल उत्तरप्रदेश में हैं, हमनें काशी और अयोध्या का कायाकल्प कर दिया है, अब बरसाना की बारी है। CM ने कहा कि इस बार के बजट में बरसाना के विकास के लिए लिए करोड़ों रूपए की योजनाएं हैं। डबल इंजन की सरकार समृद्धि और विकास की गारंटी है। होली के इस पावन अवसर पर बरसाना को विकास की नई गति मिलेगी। CM योगी ने खेली होली… सनातन धर्म की परम्पराओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होली एकता और आपसी सद्भाव का त्योहार है। एक तरफ महाकुम्भ ने पूरी दुनिया में एकता का सन्देश दिया तो वहीं होली इस एकता को और मजबूत करने का काम करती है। सीएम ने विश्वप्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए कहा कि सनातन धर्म की परम्पराएं अद्भुत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रंगोत्सव 2025’ के शुभारंभ कार्यक्रम में लड्डूमार होली का भी आनंद लिया। ALSO READ : IFS Officer Sucide : पुलिस ने किया बड़ा खुलासा… WATCH : https://youtu.be/TSu0yoeoYSw?si=zuN1VkjW-husAn15

IFS Officer Sucide : पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

IFS

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से आत्महत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है। IFS अधिकारी जितेन्द्र रावत ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। बता दें कि अधिकारी विदेश मंत्रालय के आवासीय परिसर में अपनी माँ के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून में रहते हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। IFS Officer Sucide : पुलिस ने जांच में किए खुलासे इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल अभी IFS ऑफिसर की आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं पता चला है। पुलिस ने जांच में बताया कि अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारी की उम्र 35 – 40 वर्ष बताई जा रही है, अधिकारी उत्तराखंड के रहने वाले थे। इस घटना को लेकर आवासीय परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि IFS अधिकारी जितेंद्र रावत डिप्रेशन में रहते थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वह आवासीय परिसर की पहली फ्लोर पर अपनी माँ के साथ रहते थे, मगर शुक्रवार (7 मार्च 2025) की सुबह उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ALSO READ : MP के Damoh में गौ रक्षकों पर हुई फायरिंग…गौ हत्या का कर रहे थे विरोध WATCH : https://youtu.be/TSu0yoeoYSw?si=zuN1VkjW-husAn15