Aayudh

उत्तराखंड में चल रहे अवैध मदरसे चलाने वालों को CM धामी ने किया आगाह…

CM

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में अब तक 15 दिनों के भीतर 52 अवैध मदरसे सील कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार अधिकांश अवैध मदरसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाके में पाए गए हैं। CM तक पहुंची ख़बर… अवैध मदरसों की शिकायत उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी को भी मिली है। जिसके बाद उन्होंने सभी अवैध मदरसों को सील करने का आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते दिनों विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई। इसके पहले भी 25 अन्य मदरसों को सील किया गया है। CM धामी ने दिए निर्देश जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवैध मदरसों की जानकारी मिली है, तब से उन्होंने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जो भी मदरसे बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे हैं उन्हें चिन्हित्त कर उनपर कार्यवाही की जा रही है। CM ने कहा कि लम्बे समय से अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। कई इलाकों से जनसंख्या असंतुलन करने की भी शिकायतें आई थी। CM ने अवैध तरीके से चल रहे मदरसों को साफ़ सन्देश दिया है कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ALSO READ : CM योगी ने कहा – एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी, इस्लाम को लेकर दिया बयान WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=iL_ThtoT4lvgO1lR

HOLI 2025 : छत्तीसगढ़ में बदला नमाज का समय, बिहार में रुकी होली

HOLI 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी मस्जिदों को सर्कुलर भेजते हुए अपील की है कि जुमे की नमाज अपने घर में पढ़ें। वहीं उत्तरप्रदेश में भी होली के दिन नमाज की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2-3 बजे के बीच होगी। विवाद न हो इसलिए बदला समय इस वर्ष होली और जुमे की नमाज दोनों ही एक दिन शुक्रवार (14 मार्च 2025) को पड़ रहा है। जिसके कारण कई जगहों पर होली और नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे से होने वाली नमाज की टाइमिंग को बढ़ाकर 2-3 बजे कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि उस दिन विवाद की स्थिति न बने, इसलिए समय में बदलाव किया गया है। वहीं बिहार में 12 बजे से 2 बजे तक होली खेलने पर रोक लगा दी गई है। BJP ने Waqf बोर्ड के फैसले का किया समर्थन भारतीय जनता पार्टी ने waqf बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुबह होली खेली जाएगी और दोपहर में नमाज पढ़ी जाएगी तो ये एक अच्छा फैसला है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास चाहती है। आपको बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में शुक्रवार (14 मार्च 2025) को नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इस दिन होली भी है और जुमे की नमाज भी। इस दिन कहीं भी विवाद की स्थिति उत्पन न हो इसलिए समय में बदलाव हुआ है। ALSO READ : Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ? WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW

CM योगी ने कहा – एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी, इस्लाम को लेकर दिया बयान

CM

लखनऊ। CM योगी बुधवार (12 मार्च 2025) को ‘पाञ्चजन्य’ और ‘ऑर्गनाइजर’ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मंथन-महाकुंभ एंड बियॉन्ड’ में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने संभल, इस्लाम और राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “इस्लाम का उदय हुए, 1400 वर्ष हुए हैं। मैं 5000 वर्ष पुरानी बात कर रहा हूँ।” संभल एक सच्चाई है, जबरन किसी की आस्था पर कब्ज़ा करके उसे ठेस पहुँचाना बर्दास्त नहीं किया जाएगा। CM ने कहा कि राम मंदिर, काशी और कुम्भ के बाद मथुरा-वृंदावन के लिए आवंटन कर दिया गया है। CM ने कहा – “महाकुंभ को हम एक माध्यम मानते हैं… कार्यक्रम में महाकुम्भ को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुम्भ को हम एक माध्यम मानते हैं। दुनिया ने भारत के सामर्थ्य को देखा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ सनातन धर्म के विराट स्वरुप की एक झलक थी। महाकुंभ के जरिए हमनें भारत के वास्तविक पहचान से दुनिया को अवगत कराया। CM योगी ने अपने भगवा पहनने को लेकर कहा कि मैंने भगवा पहना है और मुझे इसपर गर्व है। एक दिन पूरी दुनिया भी भगवा पहनेगी। ‘जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि’ मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “किसी भी आयोजन में यह लोग नहीं होंगे तो कैसे होगा। सभी तरह के ग्रह, उपग्रह आते रहने चाहिए’. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपकी अच्छाई की तुलना तभी होगी, जब बुरे लोग भी होंगे। CM ने विपक्ष को नकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा – “जिन लोगों की दृष्टि ही नकारात्मक है, उनको मैं सकारात्मक दृष्टि से देखने आशा ही क्यों रखूं।’ मॉरीशस के PM ने नहीं किया स्नान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने हर अच्छे कार्य का विरोध किया। इनलोगों को भी मौका मिला। सभी को मौका मिला। 1954 में भारत की आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार में पहला महाकुम्भ हुआ, उस समय अव्यवस्था के कारण 1000 से अधिक मौते हुईं। सपा की सरकार के दौरान जब महाकुम्भ का आयोजान हुआ तब मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने गन्दगी और कीचड़ देखकर स्न्नान करने से मना कर दिया। वामपंथियों ने सनातन को किया बदनाम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समय में आयोजित महाकुम्भ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जब वामपंथी कुंभ देखने के लिए आते थे, तब कुंभ को गंदगी और नकारात्मकता को देखकर उसका इस्तेमाल वो भारत और सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए करते थे। 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कुम्भ की इस धारणा को बदलना है। CM योगी ने कहा कि इस बार के महाकुम्भ को हमनें सुरक्षा, स्वछता और तकनीक से जोड़ा है। महाकुंभ के दौरान ‘खोया पाया केंद्र’ ने कई हज़ार लोगों को उनके अपनों से मिलाने का काम किया है। ALSO READ : Immigration and Foreigners Bill : अवैध तरीके से भारत में घुसने पर होगी जेल… WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW

Immigration and Foreigners Bill : अवैध तरीके से भारत में घुसने पर होगी जेल…

Immigration and Foreigners Bill

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार (12 मार्च 2025) को लोक सभा में Immigration and Foreigners Bill-2025 पेश किया। इस बिल के तहत यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से किसी विदेशी को देश में लाने की कोशिश करता है या कोई विदेशी गैरकानूनी तरीके से देश में प्रवेश करता है तो उसे 3 से 5 साल तक जेल और 5 लाख रूपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। Immigration and Foreigners Bill : भारत में विदेशियों की एंट्री होगी बैन भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, Immigration and Foreigners Bill को लोक सभा में पेश किया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में अवैध तरीके से घुसने वाले विदेशियों पर कमान कसनी है। यदि कोई विदेशी नागरिक किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेता है तो उसे अपनी पूरी डिटेल भरकर सम्बंधित अधिकारी को देनी होगी। यदि को भी व्यक्ति किसी भी विदेशी को अपने घर में रखता है तो उसे पूर्व में इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी। मंत्री नित्यानंद राय ने कहा…”देश के कानून का पालन करें” लोक सभा में Immigration and Foreigners Bill-2025 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया। उन्होंने बिल को पेश करते हुए कहा कि देश की उन्नति और संप्रभुता सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बिल को लाने के पीछे का उद्देश्य बताते हुए कहा, “हम इस बिल के जरिए किसी को रोकना नहीं चाहते हैं, अधिक से अधिक लोग यहाँ आएं मगर देश के कानून का पालन करें।” उन्होंने इस बिल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से देश में घुसता है या नकली डॉक्युमेंट्स इस्तेमाल करता है तो उसपर सख्त कार्यवाही होगी। जो भी विदेशी भारत आएंगे, उन्हें संरक्षित इलाकों में घूमने पर पाबंदी लगाई जाएगी। विपक्ष ने किया हंगामा सरकार ने जब इस बिल को लोक सभा में पेश किया तब विपक्ष ने इसका विरोध किया। TMC के सांसद सौगात रॉय का कहना है कि सरकार इस बिल जरिए बाहर से आने वाली प्रतिभाओं को रोकना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने भी Immigration and Foreigners Bill-2025 का विरोध करते हुए कहा कि इस बिल का इस्तेमाल सरकार की विचारधारा से असहमत लगों को रोकने के लिए किया जा सकता है। ALSO READ : MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा… WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW

MP अनुपूरक बजट में किस योजना के लिए, कितना बजट?

MP

भोपाल। MP विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 19 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में जल संसाधन विभाग को सिंचाई परियोजनाओं और नहर निर्माण के लिए एक हज़ार करोड़ रूपए दिए जाएंगे। आइए जानते हैं किस योजना के लिए कितने बजट का प्रावधान किया गया है। अनुपूरक बजट क्या होता है ? अनुपूरक बजट को सरकार वित्तीय वर्ष के दौरान पेश करती है। यह बजट वित्त वर्ष के बीच में किसी विभाग या मंत्रालय की किसी योजना में अनुमानित बजट से अतिरिक्त राशि खर्च करने के लिए लाया जाता है। किस योजना के लिए, कितने रूपए का प्रावधान इंडस्ट्रियल पॉलिसी और निवेश प्रोत्साहन योजना – 726 करोड़ रुपएअटल गृह ज्योति योजना – 622.4484 करोड़खाद्य विभाग के उपार्जन – 2000 करोड़एमएसएमई प्रोत्साहन व्यवसाय निवेश संवर्धन – 1075.80 करोड़वन विभाग के वानिकी और वन्य जीव के विकास के लिए – 293 करोड़वन्य जीव पर्यावास का समन्वय व विकास के लिए – 35.72 करोड़सहकारी बैंकों से किसानों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान के लिए – 34.50 करोड़मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अलग-अलग सेगमेंट के लिए – 366 करोड़, 138 करोड़ और 96 करोड़ अटल कृषि ज्योति योजना में सब्सिडी के लिए – 1991.7824 करोड़टैरिफ मद अनुदान के लिए – 131.5435 करोड़।अटल गृह ज्योति योजना – 234.6936 करोड़।अनुसूचित जनजाति उप योजना में टैरिफ अनुदान (बिजली बिलों में मिलने वाली सब्सिडी) के लिए – 49.5984 करोड़अटल गृह ज्योति (SC उपयोजना) को – 163.2651 करोड़SC वर्ग के लिए 5 हार्स पावर के कृषि पंप, थ्रेसर और एक बत्ती निशुल्क कनेक्शन प्रतिपूर्ति के लिए – 386.0827 करोड़SC वर्ग के लिए टैरिफ अनुदान (बिजली बिलों में मिलने वाली सब्सिडी) के लिए – 34.5032 करोड़ प्रदेश में बड़े पुल के निर्माण के लिए – 400 करोड़मप्र सड़क विकास निगम के लिए – 50 करोड़ग्रामीण सड़कों और के निर्माण और मरम्मत के लिए – 200 करोड़भूमि अधिग्रहण की स्थिति में मुआवजा देने के लिए – 500 करोड़मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए – 805 करोड़ मंत्रियों के बंगलों की साज सज्जा-रखरखाव के लिए – 5 करोड़F टाइप उच्च श्रेणी आवास और गैर आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए – 50 करोड़विश्राम भवन, गृह निर्माण के लिए – 7 करोड़,शासकीय आवास गृहों के निर्माण के लिए – 35 करोड़ ALSO READ : MP के विधानसभा में सांप लेकर पहुंचा विपक्ष, भाजपा ने किया पलटवार WATCH : https://youtu.be/1JURya_4StY?si=9T34iOK_w6Ak0R16

Waqf Board Bill : “मंदिरों का सोना बाँट दो…” मौलानाओं की नज़र हिन्दुओं के सोने पर?

WAQF

Waqf Board Bill : “हज़ारों टन सोना बाहर निकालो और बाँटो दो” ऐसा कहना है, शिया मुस्लिम धर्म गुरु, मौलाना सैयद कल्बे जवाद का। मौलाना साहब ने यह बयान Waqf बोर्ड बिल के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से… मंदिरों में कई हज़ार टन सोना है… मौलाना जी ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एक विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से हिन्दुओं के बीच गुस्से का माहौल है। लोग उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग मौलाना साहब के विरोध में टिप्पणियां कर रहे हैं। जब से सरकार ने Waqf बिल की असिमित शक्तियों को हटाने की बात कही है, तभी से मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं के बीच खलबली मची है। मौलाना साहब ने कहा – “पांच लाख से ज्यादा मंदिर हिन्दुओं के हैं, जिसमें कई हज़ार टन सोना है। सिर्फ एक मंदिर से 400 किलो सोना चोरी हुआ था, ये हज़ारों टन सोना बाहर निकालो और बाँटो.” उन्होंने आगे कहा – “रिज़र्व बैंक में जितना सोना है…उससे हज़ार गुना ज्यादा सोना मंदिरों में है। अगर मंदिरों को सोना रिज़र्व बैंक को दे दें तो अभी जो 90 रूपए का डॉलर है, वो 20 रूपए का हो जाएगा” SP ने किया समर्थन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जमई ने मौलाना के बयान पर समर्थन जताया है। उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि “सैयद कल्बे जवाद साहब ने बड़ी गंभीर बात कही है” मालूम नहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को इस बात में कौन सी गंभीरता नजर आयी। ऐसा ही एक बयान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी दिया। उनका कहना है कि डेमोक्रेसी में प्रोटेस्ट सबका अधिकार है और करना भी चाहिए। जिस तरह से Waqf Board Bill को बनाया गया है, इससे Waqf की सारी जमीनों को छीनने का प्लान है। Waqf Board Bill : BJP ने किया पलटवार दिल्ली से BJP विधायक रविंद्र रेगी ने कहा – Waqf Board Bill से 144 करोड़ देशवासियों का सम्मान होगा क्यूंकि वो जमीनें जबरदस्ती इनको दी गई हैं। वो जमीनें देश के काम आएंगी। उसमें कॉलेज बनेंगे, यूनिवर्सिटी बनेंगे। उसमें कारोबार बनेंगे तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।” बीजेपी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने मौलाना साहब के बयान को बेतुका बताते हुए कहा कि “गजनी से लेकर औरंगज़ेब तक तमाम ऐसे आक्रांताओं की नजर हमेशा से हिन्दू मंदिरों पर रही है और अब देश समझ चूका है, आपके इस बुलावे में आने वाला नहीं है”. BJP प्रवक्ता ने मौलाना साहब के बयान का जवाब देते हुए कहा कि जिसकी भी नज़र हिन्दू सम्पतियों पर पड़ेगी, हिन्दू मंदिरों पर पड़ेगी…उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ALSO READ : Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ? WATCH : https://youtu.be/1JURya_4StY?si=GMAR9O0IwjjVQkyQ

‘आगे से जुलूस निकला तो ख़त्म कर देंगे’, महू हिंसा में हुआ बड़ा खुलासा…

mhow violence

Mhow Violence : MP के इंदौर से सटे महू में हुई हिंसा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज़ कर ली है, इस FIR में दाबा किया गया है कि हिंसा की साजिश पहले से रची गई थी। जानकारी विस्तार से… 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद महू में एक जुलूस निकाला गया। जुलूस में तक़रीबन 100 लोग, 50 मोटरसाइकिल पर सवार थे। जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुज़र रही थी, तभी कुछ लोगों ने जुलूस में जा रहे लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और बाद में आगजनी में बदल गई। पुलिस ने FIR किया दर्ज़ स्थानीय पुलिस ने तक़रीबन 40 लोगों पर FIR दर्ज़ की है, अभी तक 13 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत कर्ता गजराज उर्फ पप्पू कौशल ने आरोप लगाया है कि इसकी साजिश पहले से रची गई थी। शिकायतकर्ता ने FIR में अपना बयान दर्ज़ कराया और बताया – “आरोपी बोले कि हमने तो पहले से प्लान बनाकर रखा था कि तुम चिल्ला-चिल्लाकर जश्न मनाओगे तो आज तुम्हारा इलाज कर देंगे। गाली देकर बोले कि तुम आज तो बच गए, आइंदा हमारे सामने चिल्लाकर जुलूस निकालने की कोशिश की तो जान से खत्म कर देंगे।” FIR में दर्ज़ बयान के अनुसार, हमलावरों ने गाली-गलौज की और पहले से इक्कठा किए गए पथरों से पथराव किया। इस पथराव में कई लोग घायल हुए। शिकायतकर्ता ने बताया कि शरद के दोनों पैरों और कंधे में, सुमित को हाथ में, आशीष को चेहरे पर, रंजीत को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हमलावरों ने गजराज और कालू की बसों में भी तोड़फोड़ मचाया। पुलिस एक्शन मोड में… स्थानीय पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान को FIR में दर्ज़ करते हुए कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक 40 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है। 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और CCTV फुटेज के जरिए अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। ALSO READ : MP के विधानसभा में सांप लेकर पहुंचा विपक्ष, भाजपा ने किया पलटवार WATCH : https://youtu.be/1JURya_4StY?si=GMAR9O0IwjjVQkyQ

MP के विधानसभा में सांप लेकर पहुंचा विपक्ष, भाजपा ने किया पलटवार

MP

MP BUDGET SESSION 2025 : MP विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार (11 मार्च 2025) को दूसरा दिन है। पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण में सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। बजट सत्र के पहले दिन नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंगार काला नकाब पहनकर विधानसभा पहुंचे थे, वहीं दूसरे दिन भी उन्होंने वही किया। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उमंग सिंगर विधासभा में काला सांप लेकर पहुंच गए। उमंग सिंगार ने क्या कहा ? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार लगातार बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही उन्होंने सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा – “बेरोजगार युवाओं को सांप बनकर कब तक डसेगी भाजपा सरकार!” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – ‘मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। हजारों सरकारी पद खाली हैं, फिर भी युवा बेरोजगार क्यों हैं? सरकार का वादा था कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन भाजपा सरकार युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठी है और हर दिन बेरोजगार युवाओं को डस रही है।’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए हैं। भाजपा का पलटवार मध्य प्रदेश के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को निंदनीय बताया। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा – “कांग्रेस सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही है। क्यूंकि कांग्रेस के अंदर सब आस्तीनों के सांप हैं। जीतू पटवारी जी उमंग सिंगार को डंस रहे हैं। उमंग सिंगार जी, दिग्विजय सिंह जी को डंस रहे हैं। दिग्विजय सिंह जी, कमलनाथ जी को डंस रहे हैं। कमलनाथ जी, राहुल गाँधी जी को डंस रहे हैं।” रामेश्वर शर्मा ने बार-बार कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में इतने आस्तीनों के सांप हो गए हैं कि अब वो उसे पकड़ने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ALSO READ : BJP हटाएगी औरंगज़ेब की कब्र, लेकिन Congress ने कर दी अड़चन … WATCH : https://youtu.be/1JURya_4StY?si=GMAR9O0IwjjVQkyQ

Mauritius पहुंचे PM Modi, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे…

PM

PM Modi Mauritius Visit : प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार (11 मार्च 2025) को मॉरिशस पहुंचे। यहाँ उनका स्वागत ‘भारत माता की जय’ के नारे और पारंपरिक भोजपुरी संगीत के साथ किया गया। Mauritius के प्रधानमंत्री स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे, उन्होंने PM मोदी का अभिवादन फूलों की माला पहनाकर किया। PM मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर मॉरिशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत के लिए आभार जताया। PM Mauritius Visit : कई MOU पर होंगे हस्ताक्षर जानकारी के अनुसार PM मोदी इस यात्रा के दौरान आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े कई MOU पर हस्ताक्षर करेंगे। वर्ष 2015 के बाद PM मोदी की यह दूसरी मॉरिशस यात्रा है। प्रधानमंत्री 12 मार्च को मॉरिशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय सेना की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी। बिहार के पारंपरिक गीत से हुआ स्वागत PM मोदी के स्वागत में मॉरिशस की महिलाओं ने पारम्परिक बिहारी ‘गीत गवई’ गाया। ‘गीत गवई’ को वर्ष 2016 में UNESCO की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था। इस गीत को भारत की भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरिशस में लाया गया था। आज से कई सालों पहले अंग्रेज़ों के शासनकाल में भारत का एक जहाज ‘एटलस’ भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पंहुचा था। इस जहाज में अधिकतर मजदूर बिहार के थे। मॉरिशस को कृषि के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए इन मजदूरों को एक समझौते के तहत लाया गया था। इसका मकसद मॉरिशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना था। धीरे-धीरे इन मजदूरों की आर्थिक स्थिथि में सुधार हुआ और उन्होंने वहीं रहे का फैसला किया। आज भी मॉरिशस में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी हिन्दुओं की है। ALSO READ : MP के महू में दो गुटों के बीच हुआ पथराव…”अल्लाहु अकबर” के लगे नारे WATCH : https://youtu.be/1JURya_4StY?si=Fm5yzPiA3SMofFvO

MP के महू में दो गुटों के बीच हुआ पथराव…”अल्लाहु अकबर” के लगे नारे

mhow violence

महू। 9 मार्च को एक तरफ जहाँ पूरा देश भारत की जीत का जश्न मना रहा था, वहीं MP का महू आग की लपटों का शिकार हो गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद महू में एक जुलूस निकाला गया, जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया। क्या है पूरा मामला ? 9 मार्च को भारतीय टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीत सभी देशवासियों को होली का तोहफ़ा दे दिया। सभी जगहों पर होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। आतिशबाज़ीयां भी हुईं, मगर मध्य प्रदेश के महू में जीत का जश्न आगजनी में तब्दील हो गया। रविवार (9 मार्च 2025) को महू में तक़रीबन 100 लोगों ने भारत की जीत का उत्सव मनाने के लिए एक जुलूस निकाला था। जुलूस में तक़रीबन 50 मोटरसाइकिल शामिल थे। जानकारी के मुताबिक जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तब कुछ लोगों ने जुलूस में जा रहे आखिर के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब इसकी जानकारी जुलूस में आगे जा रहे लोगों को लगी तो दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फिर उपद्रवियों ने गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया। साथ हीकुछ लोगों ने “अल्लाहु अकबर” के भी नारे लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी तब आसपास के 10 थानों के तक़रीबन 300 पुलिस बल को महू बुलाया गया। DIG निमिष अग्रवाल भी करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे और पैदल चलकर ही स्थिति का जायजा लिया। हालात को काबू करने के लिए भारतीय सेना की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के 8 जवानों की टुकड़ी को भी बुलाया गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में 13 आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही और भी लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। ALSO READ : MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=OPaE0HkMOicpTrLR