Aayudh

Gwalior Literature Festival : महिला बाल विकास के मंच पर लगेगा वामपंथियों का अखाड़ा

GWALIOR LITERATURE FESTIVAL

Gwalior Literature Festival : मध्य प्रदेश सरकार का महिला बाल विकास मंत्रालय ‘बिटिया उत्सव’ के मौके पर ग्वालियर में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 9 मार्च से शुरू होगा और अगले तीन दिनों तक चलेगा। आश्चर्य की बात यह है कि मंत्रालय ने ‘Gwalior Literature Festival’ का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया और महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी को भी इसकी खबर नहीं है और ना ही उन्हें निमंत्रण दिया गया है। पोस्टर में आयोजनकर्ताओं ने मंत्री की तस्वीर भी लगानी जरुरी नहीं समझी। क्या है पूरा मामला ? आज यानी 6 मार्च से तीन दिनों पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के फेसबुक पेज पर एक पोस्टर शेयर किया गया। इस पोस्टर में लिखा है कि ‘बिटिया उत्सव’ के मौके पर 9 मार्च से 11 मार्च तक ‘Gwalior Literature Festival’ का आयोजन किया जा रहा है। मगर हैरानी तब हुई जब पोस्टर में महिला बाल विकास मंत्री की तस्वीर कहीं भी नजर नहीं आई। जब मीडिया ने मंत्री जी से बात कि तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल में पदस्थ संयुक्त संचालक सुरेश तोमर कर रहे हैं। इसमें UNICEF, UNFPA, MP टूरिज्म बोर्ड, रागिनी फाउंडेशन, एका को भी आधिकारिक पार्टनर बनाया गया है। मगर सवाल फिर से वहीं घूमकर आ जाता है कि इतने बड़े आयोजन की जानकारी उस विभाग के मंत्री को क्यों नहीं है ? अधिकारीयों ने आमंत्रित करना भी जरुरी नहीं समझा। Gwalior Literature Festival बुलाए गए मेहमान इस लिटरेचर फेस्टिवल में 6 सत्रों का आयोजन किया गया है जिसमें राजेश बादल, ब्रजेश राजपूत, शिफाली पांडे, मेघा परमार और सचिन जैन जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम की चर्चा का विषय LGBTQ, मीडिया, संविधान, गाँधी और महिलाओं पर आधारित होगा। कार्यक्रम के दौरान कहानी पाठ, कविता पाठ को भी जगह दी गई है। मंत्री को कोई जानकारी नहीं हालांकि जब महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी से इस कार्यक्रम के बारे में पूछा गया तो पता चला कि उन्हें इस आयोजन की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है और ना ही मेरे पास इसकी कोई फाइल आई है। अब जरा सोचिए कि विभाग के आला अधिकारी खुद में इतने मशरूफ हैं कि उन्होंने इसकी जानकारी भी मंत्री को देना जरुरी नहीं समझा। ALSO READ : PM मोदी ने कहा – शादी विदेश में क्यों ? उत्तराखंड में करें… WATCH : https://youtu.be/s50OrWokeDA?si=5-m9ZRPw6r7e_f8A

Arvind Kejriwal महँगी गाड़ियों में घूम रहे हैं…जनता का पैसा बर्बाद

ARVIND KEJRIWAL

पंजाब। दिल्ली चुनाव में हार के बाद Arvind Kejriwal अब पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में अरविन्द केजरीवाल अपने पूरे तामझाम के साथ पहुंचे। जिसके बाद BJP ने Arvind Kejriwal पर तंज करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को किस हैसियत से सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मंत्री ने Arvind Kejriwal पर तंज कस्ते हुए कहा कि अरविन्द केजीरवाल न तो कोई मंत्री है और न ही सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल कहते थे कि मैं आम आदमी की राजनीति करूँगा, मगर राजनीति में आने के बाद उनकी वैगन आर गायब हो गई। Arvind Kejriwal को किस हैसियत से सुविधाएं मुहैया हो रहीं ? BJP ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। बड़े-बड़े दावे करने वाले केजरीवाल अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रहे हैं। उनके साथ 100 से अधिक कमांडो और पुलिसकर्मी चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पर सरकार और पंजाब की जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप लगाया है। READ MORE : Cyber Fraud का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान हुआ गिरफ़्तार… WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

Cyber Fraud का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान हुआ गिरफ़्तार…

Call Center

भोपाल। कुछ दिनों पहले राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित ‘आइडियालॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कॉल सेंटर से Cyber Fraud का मामला सामने आया था। पुलिस ने 23 फरवरी को इस कॉल सेंटर से एडवांस्ड कंप्यूटर, सिम कार्ड और हाईटेक मशीनें जब्त की थीं। आपको बता दें कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान को भोपाल पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। Cyber Fraud : कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड ऐशबाग थाने क्षेत्र में चल रहे इस कॉल सेंटर से देशभर में कई लोगों को Fraud का शिकार बनाया गया। आरोपी इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को फंसाया करता था। ऐशबाग थाने ने पिछले दिनों इस मामले में जांच की थी, जिसमें कई त्रुटियां निकलकर सामने आई हैं। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने टीआई जितेंद्र गढ़वाल समेत पांच अन्य पुलिसकर्मियों को ससपेंड किया है। आपको बता दें कि आरोपी अफजल खान को गिरफ़्तार करने के बाद तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है। Fraud का पैसा टीकमगढ़ में होता है इन्वेस्ट आपको बता दें इस पूरे मामले में अफ़ज़ल खान सहित उसकी पत्नी साईदा और उसके बच्चे भी शामिल हैं। मामले की जांच में पता चला कि अफज़ल खान का साला भी इस पूरे अपराध में शामिल है। अफज़ल खान का साला मुईन टीकमगढ़ का रहने वाला और वह फ्रॉड के पैसे को टीकमगढ़ में ही इन्वेस्ट करता है। भोपाल से संचालित इस कॉल सेंटर से मध्य प्रदेश समेत देशभर के अलग-अलग शहरों के लोगों को शिकार बनाया जाता था। जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और प्रयागराज जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। ALSO READ : Trump ने किया बड़ा एलान, Pakistan को कहा…जैसे को तैसा WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

योगी आदित्यनाथ ने किसे कहा – UP भेजिए इलाज कर देंगे…

महाराष्ट्र। समाजवादी पार्टी (SP) के MLA अबू आजमी को उनके विवादास्पद बयान के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। बुधवार (5 मार्च) को सत्र शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद उन्हें विधासभा के सत्र से निलंबित कर दिया गया है। पूरे देश में हो रही MLA की आलोचना अबू आजमी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र का ये मामला अब केवल वहीं तक सीमित नहीं रह गया बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी का नाम लिए बिना कहा – “औरंगजेब को आदर्श मानने वाले विधायक को UP भेजिए, इलाज कर देंगे।” उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति औरंजेब को अपना नायक मान रहा हो, उसे भारत में रहने का अधिकार है क्या…एक तरफ समाजवादी पार्टी महाकुंभ का विरोध करती रही और दूसरी तरफ दुष्ट और क्रूर औरंजेब का महिमामंडन कर रही है। वहीं बीजेपी MLA मुंगंटीवार ने अबू आजमी के विधायक पद से निलंबन की मांग की है। सपा MLA ने क्या कहा था ? समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बीते सोमवार (3 मार्च) को ‘छावा’ फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘छावा’ फिल्म में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। सपा विधायक ने फिल्म में दिखाए गए इतिहास को झूठ बताते हुए कहा कि औरंगज़ेब ने कई मंदिरों का निर्माण करवाया है। मैं नहीं मानता कि औरंगज़ेब एक क्रूर शासक था। ये बयान किसी और के नहीं बल्कि एक लोकतांत्रिक देश के विधायक की है। अब आप सोंच सकते हैं कि इस तरह के लोग देश को किस दिशा में लेकर जाएंगे। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

शिवरात्रि के दिन हिन्दुओं पर हुए हमले…मुस्लिम युवकों ने ब्लेड मारकर किया घायल

Shivratri

भोपाल। शिवरात्रि के दिन जहाँ एक तरफ हिन्दू समुदाय के लोग अपने ईष्टदेव भगवान भोलेनाथ की पूजा में मगन थे, तो वहीं मुस्लिम समुदाय के कुछ बदमाशों द्वारा इस मौके पर तनाव पैदा करने की कोशिश की गई। मामला झारखण्ड के हज़ारीबाग़ का है, जहाँ एक मुस्लिम युवक ने सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्यूंकि शिव जी की बारात में लाउड स्पीकर लगाया गया था। मामले के तूल पकड़ने पर बदमाशों ने पथराव भी किया और 4 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। नर्मदापुरम में भी हुआ हमला आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किए गए हमले सिर्फ हज़ारीबाग़ में ही नहीं हुए बल्कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। मुस्लिम युवकों ने शिव बारात में शामिल हुए लोगों पर चाकू से हमला किया। कट्टर युवकों ने घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बदमाश युवकों को पकड़ लिया। इसकी खबर जब सामाजिक संगठन के लोगों को पड़ी तो उन्होंने मामले पर नाराजगी जताई, लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने बैठकर इसका विरोध किया। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने भी सख्ती दिखाई और फरार हुए बदमाश युवकों को पकड़ लिया। आपको बता दें कि यासीन खान, रजी खान और अरमान खान ने हिन्दू समुदाय के तीन लोगों पर हमला किया था। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के अंदर इस मामले को लेकर गुस्सा है, जिसके बाद बनखेड़ी में 27 फरवरी को बाजार बंद का आह्वाहन किया गया। स्थानीय नागरिक सैंकड़ो की संख्या में झंडा चौक पर धरना दे रहे हैं और मुस्लिम समुदाय के बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ALSO READ : Union Carbide के कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू…सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इंकार WATCH : https://youtu.be/mW4RBgeoKeQ?si=BxSSYX-WPrzX4ww8

CAG रिपोर्ट ने खोली केजरीवाल की पोल, दिल्ली को करोड़ों का हुआ घाटा

Delhi CM Rekha Gupta

नई दिल्ली। मंगलवार (25 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया। दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस रिपोर्ट को सदन में पेश न करके, संविधान का उल्लंघन किया है। CAG रिपोर्ट से पता चला की दिल्ली सरकार को नई शराब नीति से 2002 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पैनल के सुझावों को नजरअंदाज कर दिया था। इसी घोटाले के चलते अरविन्द केजरीवाल गए जेल आपको बता दिए कि नई शराब नीति को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समय में लाया गया था। 2021-22 में इस नीति के लागू होते ही दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर कई आरोप लगने शुरू हो गए थे। शराब लाइसेंस देने और वित्तीय अनियमितताओं संबधी कई मामले सामने आए थे। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद सीबीआई ने जांच करना शुरू किया। जिसके बाद ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच तेज कर दी। अरविंद केजरीवाल जमानत पर हैं बाहर शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अरविन्द केजरीवाल कई दिनों से जेल में हैं। इस घोटाले में पहले मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अरविन्द केजरीवाल भी तिहार जेल गए। इस समय दोनों जमानत पर बाहर हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में रहे। READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=T5uUc2SmLEUar9iR

Mahakumbh 2025 : तेरह भाई तयागी साधुओं की रहस्मयी दास्तां…पढ़िए Aayudh की रिपोर्ट

13 bhai tyagi

प्रयागराज। Aayudh की टीम पिछले कई दिनों से प्रयागराज में मौजूद है। देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। 13 जनवरी से शुरू हुए इस आयोजन का 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी शाही स्न्नान होगा। इसी बीच Aayudh ने तेरह भाई त्यागी साधुओं से मुलाकात की। उन्होंने Aayudh को अपनी रहस्मयी तपस्या के बारे में बताया। आइए जानते हैं उनकी कहानी। क्यों लगाते हैं नाम के आगे त्यागी ? उत्तम दास जी महाराज, तेरह भाई त्यागी जी ने हमें बताया अपने नाम के पीछे त्यागी लगाने का कारण। उन्होनें कहा कि ‘त्यागी’ का मतलब होता है, जो जीवन रहते-रहते अपने जीवन को त्याग दे। वस्तुओं का त्याग तो हर कोई करता है लेकिन हमनें अपने जीवन को त्याग दिया है, इसलिए हम अपने नाम के पीछे ‘त्यागी’ शब्द लगाते हैं। अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी के पीछे की कहानी उत्तम दास जी महाराज ने Aayudh को बताया कि एक गुरु जी के 5 शिष्य थे, जो बाद में तेरह हो गए, इसलिए इसका नाम अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी पड़ा। उन्होंने बताया कि इसकी शाखाओं से पूरे देशभर में 2 लाख से अधिक साधु जुड़े हैं। कुम्भ में आने का उद्देश्य सिर्फ गंगा स्न्नान करना नहीं बल्कि देशभर से आए हुए सभी साधुओं का एक स्थान पर दर्शन करना भी है। 35 करोड़ देवी-देवता पूरे एक महीने यहाँ विराजमान रहते हैं। क्यों करते हैं, पंच अग्नि तप आपको बता दें कि इस तप को सिर्फ त्यागी महात्मा ही करते हैं। पंच अग्नि तप में शरीर को पाँच तरीकों से तपाया जाता है। शरीर को तपाने की सबसे पहली प्रक्रिया शुरू होती है, पंच अग्नि तप पूरा नहीं होने तक भोजन को ग्रहण नहीं करने से। दूसरा, जमीन के जरिए शरीर को तपाना, तीसरा अग्नि के जरिए और चौथा जब सूर्यदेव दोपहर के 12 बजे सर के ऊपर आते हैं। इस पूरी तपस्या का उद्देश्य समाज का कल्याण है। आपको बता दें कि यह तपस्या सदियों से चली आ रही है। इस तपस्या की प्रक्रिया 18 वर्षों की होती है। यदि कोई व्यक्ति इस तपस्या को करने में एक दिन भी चूक जाता है तो इसकी अवधि 1 वर्ष और बढ़ जाती है। 42 हज़ार किलोमीटर पैदल चल चुके हैं उत्तम दास जी महाराज ने अपने गुरु जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण पैदल किया है। उन्होंने सनातन धर्म की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे गुरुदेव ने 8 बार कैलाश मानसरोवर की अयोध्या से पैदल यात्रा की है। उन्होंने कहा कि कई आश्रम होने के बावजूद हम वैरागी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अनुष्ठान मौसम के विपरीत चलता है। हर विषय में आपको उत्तीर्ण होना होगा महाराज जी ने Aayudh से बात करते हुए बतया कि जिस प्रकार हमारी पढ़ाई में अलग-अलग विषय होते हैं, उसी प्रकार हमारे जीवन में भी कई पड़ाव होते हैं और इनमें हमें उत्तीर्ण होना होता है। हमारे जीवन में इतने सारे विषय हैं, उन्हीं में से एक विषय ‘धर्म’ भी है, जो हमें पढ़ना होगा। यदि आपने इसे प्रेम से कर लिया तो आपके जीवन के कई अनसुलझे पहलु सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘धर्म’ वो विषय है जो युवाओं को सही दिशा देता है। READ MORE : Global Investors Summit 2025 : PM मोदी ने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए मांगी माफ़ी WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=DsyCY–h0UyRFGgM

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 – इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देगी एमपी सरकार…आने वाले दिनों में सस्ते मिलेंगे मकान

Union Housing and Urban Affairs Minister

भोपाल। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दूसरे दिन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाला खट्टर शामिल हुए। उन्होनें नगरों कि बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में 2047 तक देश की नगरीय आबादी देश की कुल आबादी की 50 प्रतिशत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास के लिए अर्बन मोबिलिटी का भी होना जरुरी है। केंद्रीय मंत्री ने सस्ते मकानों की जरुरत को देखते हुए, राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 10 लाख आवासीय मकान के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ई व्हीकल को बढ़ावा देगी एमपी की पॉलिसी – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश की ई व्हीकल पॉलिसी की तारीफ़ करते हुए कहा कि एमपी की पॉलिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देगी। उन्होंने एमपी के प्रमुख शासन सचिव अनुराग जैन का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ सबको लेना चाहिए। अर्बन डेवलपमेंट के लिए अलग से होगी समिट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दूसरे दिन CM मोहन यादव ने कि रीजनल इंडस्ट्रियल समिट से छोटे शहरों को विकास का मौका मिला है। अब उन जगहों के भी लोग उद्योगपति बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने इंदौर और भोपाल को मेट्रोपोलिटियन सिटी की तरह डेवेलप करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल को एक नई पहचान देगा। उन्होंने इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को दिल्ली और मुंबई जैसे डेवेलोप करने की बात कही। READ MORE : भोपाल में अयोजित Global Investors Summit (GIS) में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्‍च की ये 18 नई नीतियां… WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=VMNlVGCFZvvUv3Nh

Rewa में हिन्दू लड़की को गर्भवती कर कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, लोगों का फूटा गुस्सा

love jihad

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक और लव जिहाद की खबर सामने आई। मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती कर दिया। जब युवक लड़की को लेकर रीवा के जिला न्यायालय पहुंचा तो सामाजिक संगठन के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। छह महीने से गर्भवती है हिन्दू लड़की आपको बता दें कि जब युवक और युवती कोर्ट परिसर में पहुंचे तो पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़का मुस्लिम है और लड़की हिंदू ब्राह्मण। जब सामाजिक संगठन के लोगों को इस बात कि सूचना पहुंची तो उन्होंने भी इस मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि लड़की 6 महीने से गर्भवती है और मुस्लिम युवक ने डेढ़ साल से लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। अधिवक्ताओं ने युवक को धो डाला जब कुछ अधिवक्ताओं को इस बात के बारे में पता चला कि युवती 6 महीने से गर्भवती है और अब युवक उसे अपने जाल में फंसाकर शादी करना चाहता है तो कोर्ट परिसर में ही उसकी धुनाई हो गई। सामाजिक संगठन के लोग भी कोर्ट परिसर में पुलिस के साथ पहुंचे और मामले में सख्त जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस युवक को थाने लेकर गई। READ MORE : Chhaava Box Office : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘Chhaava’ ने इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा Watch : https://youtu.be/iCIBlOlXJPg?si=OL-0tDYqrTB-syXf

Chhaava Box Office : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘Chhaava’ ने इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

Chhaava Box Office : Vicky Kaushal and Rashmika Mandaana

Chhaava Box Office : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘Chhaava’ बॉक्स ऑफिस परकमाल कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई थी। मूवी के रिलीज़ होने के बाद यह लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुई। मूवी ने आठ दिनों में कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। शारुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर कपूर सभी की फिल्में ‘Chhaava’ के सामने पिछड़ती नजर आ रही हैं। ‘Chhaava’ ने एनिमल, गदर 2, जवान, पठान जैसी सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिलीज़ होने के एक सप्ताह के अंदर ‘Chhaava’ ने वर्ल्ड वाइड 310 करोड़ की कमाई की है। फिल्म हर रोज बंपर कमाई कर रही है। फिल्म की पटकथा फ़िल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के देहांत के बाद शुरू होती है, जब औरंग इस बात का जश्न मना रहा होता है कि दक्खन में अब उसे मात देने वाला कोई नहीं है। कहानी आगे बढ़ती है और शिवाजी के बेटे संभाजी (छावा) बुरहानपुर पर हमला कर देते हैं। औरंग तक जब ये खबर पहुँचती है तो वो संभाजी से मिलने के लिए बेताब हो जाता है। क्यूंकि औरंग का सबसे खूबसूरत शहर ‘बुरहानपुर’ अब कब्रिस्तान में तब्दील हो चूका था। इस फिल्म के के जरिए लोगों को अपने इतिहास से जोड़ने की कोशिश की गई है। मूवी में भी मराठाओं की वफादारी और दिलेरी को दर्शाया गया है। लोगों ने खूब पसंद किया Aayudh ने भी ग्राउंड पर जाकर जब लोगों से बात कि तो उन्होंने भी इसे खूब सराहा। विक्की कौशल (संभाजी) के किरदार को फिल्म में बहुत पसंद किया जा रहा है। Aayudh से बात करते हुए कई लोगों की आँखों में आँसू भी छलक गए। उन्होंने कहा कि हमें मुग़लों के इस पक्ष को कभी नहीं बताया गया। दर्शकों ने बात करते हुए कहा कि मुग़लों के द्वारा हमपर बहुत अत्याचार किए गए। NCERT में नहीं पढ़ाया गया एक नौजवान युवक ने Aayudh से बात करते हुए कहा कि NCERT की किताबों में हमारे इतिहास को नहीं पढ़ाया गया। किताबों में सिर्फ मुग़लों का गुणगान किया गया है। इस तरह की फिल्में और बननी चाहिए ताकि समाज के लोग अपने इतिहास को समझ सकें। Read More : आख़िर कहाँ खर्च हुए 21 मिलियन डॉलर, जिसका जिक्र डोनाल्ड ट्रम्प कर रहे…क्या है USAID का सच ? Watch : https://youtu.be/iCIBlOlXJPg?si=OL-0tDYqrTB-syXf