Aayudh

Karnataka Election 2023: बजरंग दल की तुलना PFI से करने पर भड़के नरोत्तम

भोपाल – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है गृह मंत्री ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ को एक पत्र लिख कर उनका जबाव माँगा है गृह मंत्री का कहना है की कमलनाथ जी स्वयं को बड़ा हनुमान भक्त बताते हैं तो उन्हें इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए . मिश्रा ने इस पत्र में लिखा है “इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल जैसे राष्ट्र सेवी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। ऐसे में कोई भी बजरंग भक्त ऐसा नहीं होगा, जिसकी भावनाएं आहत न हुई हो। पीएफआई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन के साथ बजरंग दल की तुलना कर इसका अपमान किया है।’ साथ ही अपने ट्वीट में नरोत्तम ने लिखा कि “तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने के साथ बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर करोड़ों हिंदुओं और राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। खुद को हनुमान भक्त बताने वाले कमलनाथ जी को बताना चाहिए कि वह अपनी पार्टी के निर्णय के पक्ष में है या विपक्ष में। साथ ही कमलनाथ जी आप यह भी बताएं कि दिग्विजय सिंह जी के बजरंग दल पर बैन करने वाले ट्विट से सहमत है या नहीं। मुझे उम्मीद है कि एक हनुमान भक्त होने के नाते आप मेरे पत्र का जवाब जरूर देंगे।” बता दें की बजरंग दल की PFI से तुलना करने पर भाजपा प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पर हमलावर है साथ इस मामले में बजरंग दल के नेताओं की भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है

दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की खबरों पर सस्पेंस बरकरार , अब दिया ये बड़ा बयान !

आयुध डेस्क भोपाल . मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है . इन्ही खबरों के बीच सोमवार को प्रदेश के खबरिया हल्कों में एमपी के पूर्व सीएम और राजनैतिक संत कहे जाने वाले नेता कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आग की तरह फैल गई . इस खबर की पुष्टि खुद दीपक जोशी ने प्रदेश के एक मीडिया प्लेटफोर्म से फोन पर बात करते हुए की थी लेकिन अब भी दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने पर सस्पेंस बना हुआ है . जोशी बोले संगठन को स्थिति से कराऊंगा अवगत एक दिन पहले तक जोशी स्वयं कांग्रेस के दामन थामने की पुष्टि कर रहे थे तो वहीं मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए जोशी के तेवर बदले हुए नजर आए मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा की 6 मई को में भोपाल पहुँच कर संगठन को स्थिति से अवगत कराउंगा और तभी अपना जो निर्णय है वो लूंगा नरोत्तम बोले वे समर्पित व्यक्ति पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है मिश्रा ने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा की वे वरिष्ट कार्यकर्ता हैं, मंत्री मंडल में मेरे साथी रहे है , समर्पित व्यक्ति हैं . इन सब बयानों के बीच पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है .

रूठों को मनाने में जुटी BJP , कराई एक और नेता की घर वापसी

siddharth

भोपाल – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर जोर तोर से तैयारियों में जुट गई है . चुनावों से पहले भाजपा अपने ही संगठन और पार्टी से रूठे हुए नेताओं को मनाने और नेताओं की घर वापसी के अभियान में लगी हुई है इसी क्रम में आज भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया की पार्टी में वापसी कराई गई . उपचुनाव में बगावत करने पर हुए थे निष्काषित दरअसल सिद्धार्थ को उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि और पार्टी से बगावत करने के बाद प्रदेश संगठन ने उन्हें पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्काषित कर दिया गया था . जिसके बाद गुरूवार को सिद्धार्थ की सीएम शिवराज , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव की मौजूदगी में पार्टी में घरवापसी कराई गई . इस दौरान सिद्धार्थ ने कहा- पार्टी का आभार कि मुझे दोबारा मौका दिया।