Aayudh

Women’s Day: 8 मार्च हमें महिलाओं के बलिदान की याद दिलाता है

International Women's Day

प्रत्येक 8 मार्च को मनाया जाने वाला महिला दिवस (Women’s Day) एक विशेष अवसर है, जब हम महिलाओं के साथ उनके समर्पण और साहस को समर्थन और सम्मान देते हैं। इस दिन हम समाज की महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान को साझा करते हैं, साथ ही उनके योगदान को भी मानते हैं। इस वर्ष, महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर, हम समाज में महिलाओं के योगदान की महत्ता को समझते हुए, उन्हें सशक्त और समर्पित बनाने के लिए एक संकल्प लेने का समय है। महिला दिवस (Women’s Day) हमें याद दिलाता है कि महिलाएं समाज की मौलिक अवधारणाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और उनके योगदान को समझना और सम्मानित करना हमारा दायित्व है। इस दिन हमें समाज में महिलाओं के लिए और अधिक समानता और सुरक्षा की दिशा में प्रयास करना चाहिए। Women’s Day: महिलाएं हर क्षेत्र में आगे महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर बढ़ रही हैं। वे शिक्षा, विज्ञान, व्यवसाय, नृत्य, कला, साहित्य आदि में अपनी पहचान बना रही हैं। हमें उनके साथ मिलकर उन्हें इस दिशा में समर्थन करना चाहिए, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें और समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। महिला दिवस (Women’s Day) पर हमें यह भी याद दिलाना चाहिए कि हमें महिलाओं के संघर्षों और परिस्थितियों को समझने और समर्थन करने की आवश्यकता है। अधिकांश महिलाएं अपने जीवन में विभिन्न चुनौतियों का सामना करती हैं, जैसे कि उनके सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों की सुरक्षा। हमें इन चुनौतियों को समझना और समर्थन करना चाहिए, ताकि हम समाज में एक समर्थ, सहयोगी और समान माहौल स्थापित कर सकें। ये भी पढ़ें- महाशिवरात्री के व्रत और पूजा में इन बातों को रखें विशेष ध्यान

(Ranveer Singh) रणवीर सिंह की मस्तानी सितंबर 2024 में बनेंगी मां

Ranveer Singh

Ranveer Singh: बॉलीवुड के पुरे परिवार को बधाई हो, सुपर स्टार दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। इतनी बड़ी खुश खबरी अभिनेत्री ने खुद शेयर की है। पिछले कई दिनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस चर्चाए कर रहे थे, लेकिन अब दीपिका ने इस बात का खुलासा कर दिया है। सितंबर 2024 को उनका पहला बच्चा इस दुनिया में आएगा। ये खबर सुनने के बाद फैंस रणवीर और दीपिका को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। सितंबर 2024 को उनका बच्चा इस दुनिया में आएगा। सोशल मीडिया पर हर कोई कपल की फोटो शेयर कर उनको बधाई दे रहा है। Ranveer Singh: बॉलीवुड परिवार ने कपल को दी बधाई दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की बात को सही साबित करते हुए शोसल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस सुंदर पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई की बहुत सारी इमोजी बनाया है। इसी के साथ इस पोस्ट को देखने के बाद मनीष मल्होत्रा, अंगद बेदी, मियांग चैंग, कुब्रा सैत, मेधा शंकर, मसाबा गुप्ता जैसे कई बड़े सितारों ने रणवीर और दीपिका के परिवार को पुरा होने की बधाईयां दी है। 2018 में दोनों शादी के पवित्र रिश्ते में बधे थे। दीपिका हमेशा से ही मां बनने को लेकर बहुत उत्साहित थी। अब जाकर शादी के 5 साल बाद वह मां बनने वाली है। फैंस को कपल के नए मेहमान का इंतजार है ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह जहां वैज्ञानिक भी हो गए फेल

अनंत की शादी में अंबानी ने खाली किया अपना खजाना

अंबानी

भारत के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इन दोनों की शादी का प्री-वेडिंग बैश गुजरात के जामनगर में एक मार्च से तीन मार्च को होने वाला है। खास बात ये है कि अंबानी परिवार की इस शादी में 2500 तरह के पकवान बनाए जाएंगे। इस फूड मेन्यू में मेहमानों की पसंद का खास ख्याल रखा गया है। हर मेहमान की पसंद पुछी गई है। इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मेहमानों की डाइट का भी ध्यान रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्री वेडिंग बैश के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से करीब 25 शेफ की खास टीम को बुलाया गया है। इंडियन खाने के साथ ही पारसी, थाई, मैक्सिकन, जैपनीज फूड भी शामिल है। आपको बता दें ब्रेकफास्ट मेन्यू में 70 प्रकार के ऑप्शन होगा, दोपहर के खाने में 250 और रात के खाने में 250 प्रकार के खाने के आइटम होंगे। अंबानी परिवार की इस आखरी शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति से जुड़े मेहमान भी शामिल होंगे। मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत इन सभी के सेलिब्रेशन में शामिल होने की चर्चा है. रिहाना, अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ प्री-वेडिंग बैश में परफॉर्म करेंगे। ये भी पढ़ें- lifestyle: इन 4 गलतियों के कारण समय से पहले होते है आपके बाल सफेद

lifestyle: इन 4 गलतियों के कारण समय से पहले होते है आपके बाल सफेद

lifestyle

lifestyle: बालों की सफेदी एक सामान्य प्रक्रिया है जो वयस्कता के साथ होती है, लेकिन कई बार कुछ लोगों के बाल इस प्रक्रिया को तेजी से अनुभव कर लेते हैं, जिससे उनका चेहरा बुढ़ापे का अंदाज़ देने लगता है। ये चार गलतीयां 40 की आयु से पहले ही बालों की सफेदी का मुख्य कारण हो सकती हैं। उच्च तनाव और चिंता: आधुनिक जीवनशैली में उच्च तनाव और चिंता का होना आम बात है। यह तनाव बालों के प्राकृतिक रंग को बदल सकता है और इसके परिणामस्वरूप बालों में सफेदी आ सकती है। समाधान के रूप में, ध्यान, योग, और ध्यान की प्रवृत्ति को अपनाना उपयुक्त हो सकता है। आहार की कमी: सही पोषण की कमी भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है। विटामिन बी12, आयरन, फोलिक एसिड, और अन्य मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी सफेद बालों को उत्पन्न कर सकती है। इससे बचाव के लिए, पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना महत्वपूर्ण है। उत्तेजना और रोगों का संघर्ष: नकई बार बालों की सफेदी का कारण बीमारियों या रोगों के साथ जुड़ा होता है, जैसे कि एल्ज़ाइमर, टायराइड, और विटिलिगो। इन रोगों के संघर्ष में, सफेद बालों का विकास हो सकता है। इसलिए, यदि आप ऐसे किसी भी रोग से पीड़ित हैं, तो चिकित्सक की सलाह लेना महत्वपूर्ण है। जेनेटिक प्रभाव: अनुभव से, हम जानते हैं कि बालों की सफेदी भी जेनेटिक हो सकती है। यदि आपके परिवार में बालों की सफेदी की समस्या है, तो आपको भी इस समस्या का सामना करने की संभावना है। ये भी पढ़ें- पद्मश्री पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा

कम बजट में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने की 26 करोड़ की कमाई

फिल्म 'आर्टिकल 370'

यामी गोतम की फिल्म ‘आ्रटिकल 370’ का ट्रेलर देखने के बाद ही फैंस इस फिल्म की तारीफ करने लगे थे। हर कोई पूरी फिल्म देखने के लिए उत्साहित था। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 23 फरवरी को एक राजनीतिक फैसले को अच्छे सिनेमेटिक तरिके से पर्दे पर दिखाया गया है। शोसल मीडिया पर इस फिल्म को जितना अच्छा रिव्यू मिला है तो जनता भी इस फिल्म की काफी तारीफ कर रही है। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम की एक्टिंग और शानदार एक्शन फैंस को काफी पसंद आई है। पूरे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के मेकर्स ने पहले ही दिन दो से ढाई करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद की थी लेकिन इस फिल्म ने सभी के अनुमानों को गलत साबित करते हुए तेजी से आगे बढ़ते जा रही है। ‘आर्टिकल 370’ ने की शानदार कमाई 23 फरवरी शुक्रवार को यामी गौतम की फिल्म ने हपले मेकर्स ने फिल्म का टिकट 99 रुपये का बेचा जिससे इस फिल्म को देखने वाली ऑडियंस की संख्या बढ़ी। कम बजट में बनी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। 23 फरवरी को इंडिया में ‘सिनेमा लवर्स डे’ भी मनाया जाता है इस दिन का फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने पूरा फायदा उठाया और फिल्म का टिकट 99 रुपये होने के कारण से इस फिल्म को बड़ी संख्या में ऑडियंस मिली। रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अगले दिन संडे को इस कमाई के आकड़े में और वृद्धि देखने को मिला है। अब तक फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये भी पढ़ें- Kamalnath 2.0, लौट आए पार्टी में नाथ के अच्छे दिन

दुनिया के सबसे खतरनाक फोन ऐप(phone App) जो ले सकते हैं आपकी जान

फोन ऐप(phone App)

नम्बर एक- With me एक एैसा फोन ऐप(phone App) है जो मरे हुए इंसान को भी जिन्दा रखता है जी हा आपने सही सुना मरा हुआ इंसान जो With me ऐप के जरिए 24 घंटे आपके साथ रहेगा। इस ऐप के जरिए आप जब भी अपने फोन में फोटो क्लिक करने जाएंगे वह इंसान आपके साथ आकर खड़ा हो जाएगा। इस ऐप को साउथ कोरियन एप कंपनी ने बनाया है। नम्बर दो- Drean Talk recoader इस फोन ऐप(phone App) का काम है सोते हुए लोगों की बातें रिकॉर्ड करना यानि अगर कोई सोते समय खर्राटे लेता है या कुछ बोलता है तो एैसी आदतें वह सुधार सके। लेकिन इस ऐप ने एैसी बातें रिकॉर्ड कर ली जिसने लोगों की निद्रा ही उड़ा दी। इस ऐप के एक यूजर ने बताया की इस ऐप ने उसे रात में एक एैसा भाषा में बात करते हुए रिकॉर्ड करता है जो भाषा उसे आती ही नहीं है। नम्बर तीन- like Creeper एक एैसा ऐप है जिसके जरिए आप किसी को भी स्टॉक कर सकते हो इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है सब अपने इंसटाग्राम के अकाउंट को Like Creeper ऐप से लॉगिंग करना है इसके बाद आप जिस भी इंसान की पोस्ट को लाइक करेंगे ये ऐप उस की सारी जानकारी आपको लाकर दे देगा। ये भी पढ़ें- Spring Holiday- बसंत ऋतु की छुट्टियों में यहां जरूर जाएं घुमने

महाभारत कथा: क्यों हवन करते समय स्वाहा शब्द का जाप किया जाता है?

महाभारत

महाभारत कथा: महाभारत था के वनपर्व में हमें इसका उत्तर मिलता है। एक बार अग्निदेव सप्त ऋषियों की पत्नियों पर मोहित हो जाते हैं और उन सबको तब तक देखते है जब तक उनको एहसास नहीं हो जाता की ये पाप है। अपने इस कार्य से शर्मिंदा होकर अग्निदेव वन की ओर चले जाते हैं। जहां देवी स्वाहा जो कि प्रजापति दक्ष की पुत्री होती है उनकी नजर अग्निदेव पर पड़ती है और अग्निदेव से उनको प्रेम हो जाता है। इसके बाद अग्निदेल को प्राप्त करने के लिए देवी स्वाहा एक के बाद एक सप्त ऋषियों की पत्नियों का रूप धारण कर अग्निदेव से प्रेम करती हैं लेकिन जब वह सातवीं बार अग्निदेव के सामने आती हैं तब अग्निदेव समझ जाते है, कि देवी स्वाहा ने उनके साथ छल किया है। लेकिन देवी स्वाहा पे क्रोधित होने की बजाय अग्निदेव उनका आभार प्रकट करते हैं क्योंकि देवी ने अग्निदेव को उनकी कामइच्छा से मुक्त किया था। फिर अग्निदेव देवी स्वाहा से विवाह कर लेते हैं और उन्हें ये वरदान देते हैं कि जब तक हवन में आहुती देते समय स्वाहा का नाम नहीं लिया जाएगा तब तक अग्निदेव उस आहुति को स्वीकार नहीं करेंगे, इसी कारण हवन में आहुति देते वक्त हम देवी स्वाहा का जाप करते हैं। महाभारत के वनपर्व में इस पूरी घटना की कथा लिखी है। ये भी पढ़ें- माघ पूर्णिमा पर इन चार राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Spring Holiday- बसंत ऋतु की छुट्टियों में यहां जरूर जाएं घुमने

Spring Holiday

Spring Holiday- भारत एक ऐसा देश है जो हर ऋतु में अपना अलग-अलग रंग दिखाता है, लेकिन बसंत ऋतु का सौंदर्य अपना अलग ही रूप प्रकट करता है। बसंत के मौसम में भारत के कई स्थान खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। यहां हम आपको बसंत ऋतु में घूमने के लिए छह ऐसे स्थानों के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपनी सुंदरता और प्राकृतिक सौंदर्य से मोहित कर देंगे। इन स्थानों पर बसंत(Spring Holiday) के मौसम में यात्रा करने से आपको प्राकृतिक सौंदर्य और अद्भुत दृश्यों का अनुभव होगा। यहां बसंत के मौसम में जाने से आपको पता चलेगा की भारत में कितनी सुंदर-सुंदर जगहें हैं घूमने के लिए। काशीपुर, उत्तराखंड: उत्तराखंड के इस छोटे से शहर में बसंत ऋतु (Spring Holiday) में आपको प्राकृतिक हरियाली और शांति का आनंद मिलेगा। यहां के बाग-बगीचे, नदियाँ और पहाड़ी दृश्य आपको आकर्षित करेंगे। मैसूर, कर्नाटक: मैसूर बसंत के मौसम में और भी सुंदर और रंगीन होता है। यहां के बाग-बगीचे, बंगले और ब्रिटिश शैली के भवन बसंत के मौसम में एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं। गुवाहाटी, असम: बसंत ऋतु (Spring Holiday) में गुवाहाटी का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यहां के लुधको झील और पार्क्स बसंत के मौसम में अद्भुत दृश्यों की प्राकृतिक सुंदरता को प्रस्तुत करते हैं। अमृतसर, पंजाब: बसंत के मौसम में हरमंदिर साहिब की दरगाह और उसके आस-पास के बाग-बगीचे और सड़कों पर पेड़-पौधों का नजारा अत्यंत मनमोहक होता है। उदैपुर, राजस्थान: बसंत के मौसम में उदैपुर के जल महल और राजमहल का दृश्य अत्यंत सुंदर होता है। यहां की रोमांचक बाजारें और पार्क्स आपको बसंत की खूबसूरती का आनंद लेने का अवसर देती हैं। दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: बसंत के मौसम में दार्जिलिंग के चाय बागान और हिमालय की पहाड़ियों का दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है। यहां की सुबह की सुंदरता और ठंडी हवा बसंत के मौसम को और भी आनंददायक बनाती है। ये भी पढ़ें- कमलेश्वर डोडियार पर लगे घूस लेने के आरोप,पहले रेप केस में जा चुके हैं जेल

फिल्म ‘शैतान’ में आर माधवन का ये रूप देख डरी उनकी पत्नी

आर माधवन

फिल्म शैतान 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म को ट्रेलर देखने के बाद हर कोई इस डरावनी फिल्म को देखने के लिए बेचैन है। ज्योतिका, आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म एक सुपरनेचुरल थ्रिलर वाली ये फिल्म बॉलीवुड में कुछ खास करने वाली है। सबसे खास है आर माधवन का वह खौफनाक रोल जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। आर माधवन की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में उनका स्वीट- सुशील शर्मा जी का रोल आज भी लोगों को काफी पसंद है। लेकिन इस बार वह फिल्म शैतान में भयानक रूप लेकर सामने आ रहे है। जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो माधवन ने बताया कि उनकी पत्नी उनको एक अलग ही नजर से देखने लगी। माधवन ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें ‘अलग नजरों से देखने लगी थी। आर माधवन ने बताई पुरी कहानी शैतान फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद माधवन की पत्नी का क्या रिएक्शन था माधवन ने खुद बताया। माधवन का कहना है कि- ‘मुझे एकदम अच्छे से याद है कि जब मैंने उन्हें शैतान का ट्रेलर और पिक्चर दिखाई, वो मुझे पूरी तरह से एक अलग नजर से देखने लगीं थी, और आज तो हद हो गई जब वह मुझसे बोली की मैं उनसे थोड़ा दूर रह कर बात करूं। ये सब देखने के बाद मुझे लगता है कि इस फिल्म ने काफी हद तक मेरी पर्सनल लाइफ पर असर डाला है’। ये भी पढ़ें- श्रीराम द्वारा समुद्र पर चलाए गए बाण का प्रभाव आज भी इस स्थान पर दिखता है

भारत के खिलाड़ी आकाश दीप ने अकेले ही छुड़ाए अग्रेजों के छ्क्के

आकाश दीप

एक बार फिर भारत के खिलाड़ी ने अंग्रेजों को बता दिया की हम किसी से कम नहीं। भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने राचीं में इंग्लैंड के खिलाफ 23 फरवरी को डेब्यू किया है। इतना अच्छा प्रदर्शन किया की अंग्रेजों के पसिने छुट गए, केवल 10 गेंद में भारतीय खिलाड़ी ने ‘बैजबॉल’ खेल रही इंग्लैंड के खिलाड़ीयों के छक्के छुड़ा दिए। दीप ने बस 10 गेंदों में अंग्रेजों के 3 विकेट अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने दिखा दिया की वह खुद के लिए ना खेल अपने देश के लिए खेलते हैं, लेकिन इसके पहले आकाश दीप का जीवन इतना आसान नहीं था। बिते साल 2015 में आकाश ने अपने पिता और बड़े भाई की मौत का बुरा दिन देखा है, वह भी 6 महिनें के अंदर ही दोनों आकाश अकेला छोड़ कर चले गए। जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी आकाश के कंधों पर आ गई। उनके पिता का निधन स्ट्रोक की वजह से हुआ, पिता जी के निधन के ठिक दो महिने बाद उनके बड़े भाई भी इस संसार को अलविदा कह गए। अब आकाश को अकेले अपनी मां का ख्याल रखना पड़ा जिसके चलते उन्होनें क्रिकेट को विराम दे दिया। आकाश दीप ने सुनाई अपनी कहानी कुछ महिनें बितने के बाद आकाश को एहसास हुआ की वह क्रिकेट के बिना नहीं रह सकते हैं। जिसके बाद वो दुर्गापुर चले गए, वहां से वह कुछ दिन बाद कोलकाता चले गए। कोलकाता में आकाश अपने चचेरे भाई के साथ एक छोटे कमरे में रहने लगे। आकाश ने हाल ही ने टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के बाद एक कहानी सुनाई उन्होनें बताया कि उनके यहां तक के सफर में उनके एक दोस्त ने उनकी काफी मदद की है। इसी दोस्त की मदद से दीप पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे, जहां उन्हें एक क्लब की तरफ से खेलने का मौका प्राप्त हुआ। यहां वह टेनिस बॉल क्रिकेट खेल कर कमाई करते थे। इसी के साथ उनके चाचा भी दुर्गापुर में उनकी मदद करते रहते थे। इसके बाद आकाश दीप ने सबसे पहले घरेलू क्रिकेट खेले और खूब मेहनत किए। हाल में आकाश जब टेस्ट टीम मे सेलेक्ट हुए तो, उनको पहले तो यकीन नहीं हुआ फिर उनको अपनी मेहनत पर भरोसा हो गया और आज उन्होनें अग्रेजों के खिलाफ एक अच्छा प्रदर्शन किया। ये भी पढ़ें- क्या हुआ जब नेहा धूपिया टाईगर श्रॉफ के साथ फंस गई लिफ्ट में