शिवपुरी की बेटी का हुआ कोटा में अपहरण

मध्यप्रदेश के शिवपुरी की बेटी का कोटा (राज.) से अपहरण का मामला सामने आया है । छात्रा कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी । सोमवार को बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर पिता को जानकारी दी । बदमाशों ने छात्रा के पिता रघुवीर सिंह धाकड़ के वॉट्सएप नंबर पर लड़की की हाथ-पैर और मुंह बंधी फोटो भेजी । बेटी के पिता ने दी अपहरण जानकारी शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता रघुवीर सिंह धाकड़ लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक है। उनकी बेटी काव्या धाकड़ सितंबर 2023 से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी । सोमवार दोपहर 3 बजे रघुवीर सिंह के मोबाइल पर एक वॉट्सएप मैसेज आया जब उन्होनें खोल कर देखा उसमें बेटी काव्या की हाथ-पैर और मुंह बंधी हुई फोटो भेजी गई थी । फोटो भेजने वाले ने नीचे लिखकर भेजा कि रघुवीर की बेटी का अपहरण कर लिया है । जिसे जिंदा छोड़ने की एवज में 30 लाख की फिरौती मांगी है । अपहरण करने वाले बदमाशों ने वॉट्सएप पर भेजी अकाउंट डिटेल रघुवीर सिंह को मैसेज भेजने वाले ने अकाउंट डिटेल भेजी है जिसमें अपहरण करने वाले ने अकाउंट नंबर और आईएफएसई कोड भेजा है । उसने सोमवार शाम तक रूपए जमा करने की हिदायत दी थी,जब छात्रा के पिता ने इतने रूपए नहीं होने और बंदोबस्त करने का समय देने की बात कही तो मैसेज भेजने वाले बदमाश ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी । कोटा पुलिस ने एक युवक को राउंड अप किया अपहरण मामले में कोटा पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे है। कोटा शहर एसपी अमृता दुहान ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं। सोमवार को देर रात घरवाले भी कोटा पहुंच गए। वहीं जयपुर सिंधी कैंप से एक युवक को राउंड अप भी किया गया है। वहीं शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मामले में जांच की बात कहीं है। यह भी पढ़े-सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने किया छात्रा से रेप
Lifestyle: रात में नींद ना आए तो अपनाए ये उपाय

lifestyle: जब रात को सोने की ख्वाहिश बार-बार टूट जाती है, तो यह समस्या न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि मानसिक संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी का मुकाबला करने के लिए यहां कुछ उपायों की चर्चा की गई है। इन्हें अपनाने के बाद आप आसानी से अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने धैर्य और संयम का पालन करें। कभी-कभी नींद की कमी के लिए कुछ समय लगता है, लेकिन यदि आप उपरोक्त उपायों का पालन करेंगे, तो निश्चित रूप से आपकी नींद में सुधार होगा। नियमित व्यायाम- दिन के समय में नियमित व्यायाम करना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी सुधारता है। ध्यान और योग- ध्यान और योग की प्रायोगिकता नींद को बढ़ाने में मदद कर सकती है। योगासन और प्राणायाम न शुगर और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को नियंत्रित करते हैं, बल्कि अच्छी नींद को भी प्राप्त करने में सहायक होते हैं। नींद की व्यवस्था- समय पर सोना और समय पर उठना नींद की अच्छी गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित नींद की अभ्यास बनाए रखना शरीर के आंतरिक नियमों (lifestyle) को सेट करने में मदद कर सकता है। रिलेक्सेशन तकनीकें- सोने से पहले, रिलेक्सेशन तकनीकों का उपयोग करें जैसे कि मसाज, गहरी साँस लेना, योग निद्रा आदि। ये तकनीकें मानसिक चिंताओं को कम करने और नींद को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। आहार और पेट पूजा- रात के खाने में हल्का और स्वस्थ आहार लें। बजाय तेज और भारी खाने के, हल्का खाने से पेट का बोझ कम होता है और नींद भी अधिक गहरी होती है। गैजेट्स का इस्तेमाल- सोने से पहले स्मार्टफोन, टैबलेट, और कंप्यूटर का इस्तेमाल कम करें। इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के ब्लू लाइट सोने की क्षमता को कम कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- एमपी में बीजेपी को इन सीटों पर कांग्रेस से बड़ा खतरा
सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने किया छात्रा से रेप

इंदौर के अन्नापूर्णा थाना क्षेत्र की एक घटना सामने आई है जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद दोस्त ने छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की और लड़का की दोस्ती सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर हुई थी । इसके बाद दोनो के बीच धीरे-धीरे बात होने लगी और इसके बाद लड़के ने छात्रा को कैफे पर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं। रेप पीड़िता छात्रा की आपबीति पीड़िता ने बताया कि कक्षा बारहवीं की पढ़ाई कर रही है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जनवरी 2023 को मयूर की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी । जो उसने एक्सेप्ट कर ली थी जिसके बाद दोनो की इंस्टाग्राम पर चैंटिग होने लगी थी । मयूर ने उसे अपना नंबर भेज दिया था, फिर उसने लड़की से उसका नंबर मांगा और इस तरह दोनों के बीच बात होने लगी । जब फोन कॉल पर धीरे-धीरे लगातार बाते होने लगी तो यह दोस्ती प्यार में बदल गयी थी। दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है दोस्ती का फायदा उठाते हुए मयूर ने लड़की को कैफे पर मिलने और लंच के लिए बुलाया । इसके बाद मयूर ने उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती संबंध बनाएं। इसके बाद मयूर ने उसे कई बार क्वीन कैफे पर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाएं । वह पिछले कुछ दिनों से लगातार छात्रा को डरा-धमका रहा था जिससे परेशान होकर लड़की ने रविवार को यह बात अपनी मां को बताई,जिसके बाद मां ने छात्रा के साथ जाकर अन्नपूर्णा थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस से मिली रेप के बारे में जानकारी इंदौर अन्नपूर्णा थाना कि पुलिस ने बताया कि एक छात्रा ने रेप का केस दर्ज कराया है। लड़का छात्रा का सोशल मीडिया फ्रेंड है। आरोपी कई दिनों से छात्रा के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था । छात्रा ने परेशान होकर रविवार को मां के साथ आकर राज मोहल्ला निवासी मयूर के खिलाफ केस दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़े-इंदौर में नाबालिग की संदिग्ध मौत
इंदौर में नाबालिग की संदिग्ध मौत

स्मार्ट सिटी इंदौर से नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, किशोरी की मौजूदा हालात को देखते हुए दुष्कर्म का संदेह हो रहा है। वहीं मृतका के परिजनों ने पड़ौस में रहने वाले युवक और उसके साथियो पर दुष्कर्म कर किशोरी की हत्या की आशंका व्यक्त की है । आईसीयू भर्ती नाबालिग ने रविवार को शाम 7 बजे अंतिम सांस लेते हुए दम तोड़ दिया । नाबालिग की संदिग्ध मौत से पहले सामूहिक दुष्कर्म घटना इंदौर के चर्चित एरिया भंवरकुआं इलाके की है जहां शनिवार देर रात को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी घर में अकेली थी रात में अचानक बिजली चले जाने के बाद तीन बदमाश घऱ में घुसे और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग को सल्फास की गोली खिलाकर भाग गए । बदमाशों ने इस वारदात को शनिवार देर को अंजाम दिया । रविवार को किशोरी की मौत हो गई । संदिग्ध मौत के संबंध मे बालिका के मामा दी जानकारी नाबालिग के मामा ने बताया कि किशोरी भांजी अपनी मां और दो बहनों के साथ अपने नाना-नानी के यहां रहती थी, शनिवार को किशोरी को छोड़ नाना-नानी सहित परिवार के सभी लोग गमी में गए हुए थे, भांजी अकेली घर पर थी । देर रात लाइट चले जाने के बाद नशा कर घूम रहे चंदन ,महेन्द्र और टीटू ने नाबालिग को अकेली घर पर देख तीनों बदमाश घर में घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद सल्फास की गोली खिला गंभीर हालात में छोड़ कर भाग गए। देर रात जब करीब दो बजे नाना-नानी घर पहुंचे तो बेटी अचेत स्थिति में पड़ी मिली और उसके मुंह से झाग निकल रहा था । डॉक्टर्स ने जताई दुष्कर्म की आशंका सुबह चार बजे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए,डॉक्टर्स ने नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमवायएच रैफर कर दिया। जहां आईसीयू में भर्ती नाबालिग ने रविवार को शाम 7 बजे अंतिम सांस लेते हुए दम तोड़ दिया । डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि उसके शरीर पर नोचने के निशान है दुष्कर्म से इनकार नहीं किया जा सकता है । नाबालिग की संदिग्ध मौत पर डीसीपी दी जानकारी इंदौर डीसीपी जॉन-4 ऋषिकेश मीना ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है, आरोपी चंदन के खिलाफ धारा 305 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, बालिका की चंदन से दोस्ती थी । पीड़िता ने डॉक्टर को दिए बयान में कहा है कि उसने खुद सल्फास खाया है। इसका वीडियो भी है। पीएम रिपॉर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । यह भी पढ़े-बेटी ने की पिता और भाई की हत्या
बेटी ने की पिता और भाई की हत्या

जबलपुर में शुक्रवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है,जहां प्रेमी संग मिलकर बेटी ने अपने सगे भाई और पिता की हत्या कर दी है। नाबालिग बेटी की पड़ौस मे रहने वाले लड़के से दोस्ती हो गई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती दोनो के बीच प्यार में बदल गई। जब इस बात का पता लड़की के पिता को चला तो उसने उसे लड़के से दूरी बनाने को कहां जो लड़की को नगवार गुजरा और उसमें प्रेमी संग साजिश रच दोनों की हत्या कर दी । प्रेमी संग मिलकर की हत्या की साजिश रेलवे क्वार्टर जबलपुर मे रहने वाले रेलवे में हेड क्लर्क राजकुमार विश्वकर्मा (52) मूलतः पिपरिया के निवासी थे । वह अपनी बेटी (16) और बेटे (9)के साथ रहते थे । पड़ौस मे ही रेलवे क्वार्टर में रहने वाले मुकुल से उसकी दोस्ती हो गई थी । जब इस को लेकर राजकुमार ने बेटी को समझाया और दूरी बनाने को कहां तो उसने प्रेमी मुकुल संग प्लान बनाकर पिता और भाई की हत्या कर दी । इसके बाद पिता का शव पॉलीथिन में बांध दिया, जबकि भाई का शव फ्रिज में बंद कर फरार हो गई । चचेरी बहन को भेजा था हत्या का वॉयस मैसेज नाबालिग बेटी ने सुबह आठ बजे चचेरी बहन मुस्कान को वॉयस मैसेज भेजा । मुस्कान भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसमें उसने कहा है कि मुस्कान तुम जल्दी जबलपुर आ जाओ, मुकुल ने पापा और तनिष्क की हत्या कर दी है। वह यह मैसेज सुनकर घबरा गई और उसने तुरंत अपने पिता को इसकी कॉ़ल कर जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया पूरा मामला पुलिस सिविल लाइन थाना प्रभारी ने धीरज सिंह ने बताया कि सितंबर मे मुकुल और लड़की भाग भी गए थे जब दो दिन मे ही हमने उन्हे पकड़ लिया था, लड़की नाबालिग होने के कारण पिता ने आरोपी मुकुल के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी । पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था । वही एएसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि दोनों की बॉडी लैंग्वेज देखकर प्रथम दृष्टया दोंनो पर ही सक है आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई है जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। यह भी पढ़े-आचार संहिता से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा उलटफेर
आचार संहिता से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा उलटफेर

दो संभागायुक्त, चार क्लेक्टर,ग्यारह एसपी सहित कई आईएएस बदले गए । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के एक दिन पूर्व मोहन सरकार ने बड़ी संख्या में प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक ही दिन में किए 4 आदेश में 95 आईएएस और आईपीएस के फेरबदल । प्रदेश सरकार ने पिछले एक सप्ताह से चल रही प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी को शुक्रवार देर तक लोकसभा आचार-संहिता के पहले थोकबंद तबादले किए है। देर रात तक किए आदेश जारी राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं संजय गोयल की जगह संजय गुप्ता को उज्जैन का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं राज्य सरकार ने देर रात जारी किए एक आदेश में दो आईपीएस अफसरों के ट्रांसफऱ किए है। इनमें संजय तिवारी की जगह गौरव राजपूत को ओएसडी गृह विभाग बनाया है। वहीं अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे संजय तिवारी को आईजी, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। आचार-संहिता से पूर्व राज्य सरकार ने 37 आईएएस को किया इधर से उधर राज्य सरकार ने आचार-संहिता से एक दिन पूर्व शुक्रवार को दिन में 37 आईएएस के तबादला का आदेश जारी किया, जिसमें शहडोल, सिंगरौली,पन्ना और गुना के कलेक्टर बदले गए है । हाल ही में गुना बस एक्सीडेंट के समय बनाये गए क्लेक्टर अमनबीर सिंह बैस की जगह सतेन्द्र सिंह को गुना का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना,तरूण भटनागर को शहडोल एंव चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली क्लेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है मोहन सरकार ने बदले एक साथ 47 आईपीएस अफसर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को ही एक और आदेश जारी करते हुए 47 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए है। मंत्रालय से जारी आदेश में अशोकनगर,खंडवा, डिंडौरी,सिंगरौली,शिवपुरी,खरगोन,छतरपुर,दमोह,राजगढ़,श्योपुर और निमाड़ी के एसपी भी बदले है। इनके अलावा भोपाल ग्रामीण आईजी अभयसिंह और डीआईजी मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया गया है। तो वही भोपाल के डीसीपी क्राइम श्रुतिकीर्ति सोमवंशी को दमोह एसपी बनाया गया है उनकी जगह 2015 बैच के आईपीएस अफसर अखिल पटेल को डीसीपी क्राइम पदस्थ किया गया है। यह भी पढ़े- भारत के ऐसे मंदिर जहां मिलता है सबसे अनोखा प्रसाद
चाकू की नोक पर महिला का अपहरण कर किया रेप

मध्यप्रदेश की राजधानी में फिर एक रेप का मामला सामने आया है। घटना राजधानी भोपाल के हबीबगंज इलाके की है, जहां पड़ौस में ही रहने वाले युवक ने महिला को चाकू की नोक पर डरा-धमका कर अगवा कर लिया और ज्यादती की । आरोपी पीड़िता का अपहरण कर शुरूआती कुछ दिनों तक देवास और फिर इंदौर में रहा । उसने लगातार पीड़िता के साथ ज्यादती की और रेप बारदात को अंजाम देता रहा । पति को बताई महिला ने अपहरण और रेप की पूरी वारदात जब किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से भागकर अपने शहर भोपाल में घर पहुंची तो उसने पति को अपने ऊपर बीती पूरी घटना से अवगत कराया और पति के साथ थाने जाकर आरोपी युवक के द्वारा की गई अपहरण से लेकर रेप तक की ज्यादती की पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया और आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया । वहीं पुलिस ने आरोपी के खिला़फ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कर लिया है एंव तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली अपहरण और रेप की जानकारी पुलिस ने बताया कि 35 बर्षीय महिला हबीबगंज थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। पिछले चार साल से वह आरोपी सौदान सिंह अहिरवार नाम के युवक को जानती है, दोनो के बीच बातचीत भी होती थी । गत 23 फरवरी को पड़ौसी सौदान सिंह ने महिला को घर के आसपास से ही चाकू की नोंक पर अगवा कर लिया था अज्ञात स्थान पर ले जाकर किया रेप आरोपी डरा-धमकाकर देवास ले गया । देवास में एक होटल में रूकने के दौरान सौदान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया । इसके बाद वह उसे सीहोर ले गया और अज्ञात स्थान रखकर उसके साथ ज्यादती की । महिला आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद वापिस भोपाल पहुंची तथा बुधवार को अपने पति व सास-ससुर के साथ थाना आई और आरोपी सौदान के खिला़फ शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज कर मामला संज्ञान में लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-मध्यप्रदेश के विदिशा में फिर एक बार गौ-तस्करी का मामला
मध्यप्रदेश के विदिशा में फिर एक बार गौ-तस्करी का मामला

गौ-तस्करी
बॉलीवुड की ऐसी फिल्में जो असर क्रिमिनल्स और क्राइम पर आधारित है

बॉलीवुड में आपने कई सारी फिल्में देखी होंगी जो किसी असर घटना पर बनी होंगी। आज कल तो बॉलीवुड के पास कोई अपनी कहानी या राईटर ही नहीं रह गया है जो खुद के विचारों से फिल्म की स्क्रिप्ट लिखे आजकल के डायरेक्याटर तो किसी साउथ की फिल्मों को कॉपी कर रहे हैं या हिन्दू धर्म की कथाओं पर फिल्म बना रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्में बताएंगे तो असल जिंदगी के क्रिमिनल्स और क्राइम पर आधारित हैं। नम्बर एक- साल 2016 में रिलीज हुआ नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी स्टारर फिल्म रमन राघव 2.0 1960 के दसक में पुलिस फोर्स के लिए सिर दर्द बने एक सीरियल किलर की कहानी है। ये सीरियल किलर मुंबई में लोगों के सर पर रॉड से वार कर उन्हे मौत के घाट उतार देता था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद रमन ने बताया की उसने 41 लोगों की जान ली है। जिसके बाद उसे फासी की सजा सुनाई गई लेकिन रमन की मानसिक स्थिती ठीक ना होने के कारण बाद में उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई। नम्बर दो- 7 जुलाई 2011 को रिलीज हुई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका एक जेसिका दिल्ली की एक मॉडल लड़की जेसिका लाल की हत्या पर आधारित है। इस फिल्म में एक अमीर राजनेता का बेटा, दिल्ली की मॉडल, जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या इस लिए कर देता है क्योंकि जेसिका पार्टी में उसे डिंक देने से मना कर देती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जेसिका को कैसे न्याय मिलता है। नम्बर तीन- शाहीद हंसल मेहता के निर्देशन में फिल्म शाहीद में राजकुमार राव लिड रोल में थे। ये फिल्म मानवआधिकार कार्यकर्ता और वकील शाहिद आज़मी पर बनाई गई थी। शाहिद आज़मी की 2010 में हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को नेशनल अवार्ड भी मिला था। ये भी पढ़ें- हिंद महासागर में करोड़ों साल पहले से मौजूद था पाताल का रास्ता
वो महिलाएं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया

आप सभी को पता है कि भारत को आजाद हुई पूरे 76 साल हो गए हैं। आदाजी के इस महा स्वतंत्रता संग्राम में कई महान हस्तियों ने अपना योगदान दिया है। भारत को आजाद कराने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया है आज हम उन महिलाओं के बारे में बात करेंगे जिन्होनें भारत को आजाद कराने में खुद को समर्पित कर दिया। उनके बलिदान की कहानी हर किसी को पढ़नी चाहिए। नम्बर एक- बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, 1857 के भारतीय विद्रोह में अपने साहस और संघर्ष के लिए याद की जाती है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उत्तराधिकारी भूमिका में सक्रिय भूमिका निभाई। रानी लक्ष्मी बाई ने कई स्वतंत्रता संग्राम किए थे। नम्बर दो- “भारतीय कवित्री की किरण” के रूप में जानी जाने वाली सरोजिनी नायडू ने राजनीतिक नेता और कवियत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने गैर-सहयोग आंदोलन और सिविल असमर्थन आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए सरोजिनी नायडू ने कई स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। नम्बर तीन- अन्नी बेसेंट एक ब्रिटिश सोशलिस्ट, महिला समाजसेविका और भारतीय स्वायत्तता के समर्थक थीं। उन्होंने होम रूल आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत में संविधानिक सुधारों की प्राप्ति के लिए काम किया। ये भी पढ़ें- खेल जगत की ऐसी महिलाएं जो है भारत की शान