Aayudh

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले ट्रेलर में नजर आए रणबीर कपूर

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'

कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पुरी तरह से तैयार बैठा है। इस शो में सबसे खास ये देखने को मिलेगा की कपिल के साथ-साथ बेस्ट कॉमेडीयन सुनिल ग्रोवर भी नजर आएंगे। शो का ट्रेलर रिलीज हो गया हो गया है। ट्रेलर में आप कॉमेडियन्स को एक दूसरे की बेइज्जती करते हुए देख सकते है। कॉमेडियन के साथ-साथ बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर, नीतू सिंह, दिलजीत पाजी, परिणीकि चोपड़ा, आमिर खान, विक्की कौशल और भारतीय क्रिकेट टीम को भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखने को मिलेंगे। कैसा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ट्रेलर ट्रेलर के शुरू में ही कपिल अपने दर्शकों को बताते है कि उनका शो अब इंटरनेशनल हो गया है। अब आप कपिल को उनकी टीम के साथ नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। आगे ट्रेलर में स्टेज पर एक सुंदर से बॉक्स की एंट्री होती है। बॉक्स से कोई और नहीं हमारे पसंदीदा सुनील ग्रोवर निकलते है। सुनिल को देखते ही कपिल चौक जाते है और बोलते हैं- तू? जिसके बाद दोनों के बीच तु तडाक शुरू हो जाता है। फिर कपिल बोलते है इसी के चलते झगड़े होते हैं। इतना देखने के बाद तो आप समझ ही जाएंगे कि कपिल और सुनिल दोनों मिलकर कुछ खास करने वाले है। कपिल के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर किकू शारदा, राजीव ठाकुर और कृष्णा भी अलग रूप में नजर आएंगे। इसी के साथ इस शो में मेहमान के तौर पर किसको बुलाया जाएगा इसका भी खुलासा हो गया है। ट्रेलर में आप साफ-साफ देख सकते है कि कौन-कौन मेहमान बन कर आ रहा है। मेहमानों को देखने के बाद शो को देखने की बेसब्री भी बढ़ जाएगी। तो साथीयों हंसी के सबसे बड़े बादशाह को एक नए अंदाज में देखने के लिए तैयार हो जाएं आ रहे हैं 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे। ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

सुबह के समय अजवाइन ‘thyme’ का पानी पीने के कई फायदे

अजवाइन 'thyme'

अजवाइन, जिसे अंग्रेजी में ‘thyme’ के नाम से जाना जाता है, एक प्राचीन भारतीय जड़ी-बूटी है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह आम तौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका पानी पीने के भी कई लाभ हैं। अगर आप हर रोज सुबह इसके पानी का सेवन करते है तो इससे आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे। अगर आपको कोई दिक्कत है तो आप एक दिन छोड़कर ही पी सकते है। आइए हम आपको अजवाइन से जुड़े कुछ फायदे बताते है। पाचन को सुधारना- अजवाइन ‘thyme’ पानी में मौजूद अजवाइन कार्मिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो पाचन को सुधारकर पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। वजन घटाने में सहायक- अजवाइन पानी में तेजी से वजन घटाने में मदद करने वाले उच्च पोषक तत्व होते हैं जो भोजन को पाचन में मदद करते हैं और अत्यधिक भूख को रोकते हैं। आंतरिक शांति- अजवाइन पानी में मौजूद थाइमोल, जो एंटीऑक्सीडेंट होता है, आंतरिक शांति और मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है। त्वचा की सुरक्षा- अजवाइन पानी में मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से त्वचा को ताजगी प्रदान करने और मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। उच्च रक्तचाप को कम करना- अजवाइन पानी में मौजूद पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। ये भी पढ़ें- lifestyle:अगर पेट की चर्बी करना चाहते है कम तो अपनाएं ये नियम

आलिया भट्ट को फिल्म हाइवे के सेट पर डराकर रखते थे रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा

इस वक्त रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के प्रमोशन के लिए कई लाइव शो ने नजर आ रहे है। इस बीच रणदीप अपनी लाईफ से जुड़े कई खिस्से भी फैंस को बता रहे हैं। रणदीप ने बताया की वह फिल्म हाईवे में आलिया को कैसे डरा के रखते थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप एक्ट्रेस से ना बात करते थे ना ही कभी उनके साथ बैठते थे। आलिया भट्ट जब बॉलीवुड में नई-नई आई थी तब उन्होंने फिल्म हाईवे में रणदीप हुड्डा के साथ काम किया था। आलिया भट्ट बताती है कि उनकी इस फिल्म के सेट का अनुभव उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था, ऐसा इस लिए क्योंकि फिल्म के सेट पर रणदीप हुड्डा उनको डराकर रखते थे। रणदीप कभी एक्ट्रेस से बात ही नहीं करते थे। ये बात स्वयं रणदीप ने बताई है। रणदीप हुड्डा क्यों डराते थे आलिया भट्ट को फिल्म हाइवे में आलिया को डराने का कारण रणदीप ने खुद बताया। एक्टर का कहना है कि जब वह आलिया के साथ पहली बार काम कर रहे थे, तब अभिनेत्री अभी सिनेमा की दुनिया में नई-नई आई थी। फिल्म की कहानी में रणदीप हुड्डा को एक्ट्रेस को किडनैप करना होता है, लेकिन फिर एक्ट्रेस उस जीवन को पसंद करने लगती है। जिसके बाद एक्ट्रेस को किडनैपर से प्यार हो जाता है। उसी समय आलिया की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी, जिसके कारण रणदीप नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस इस फिल्म का धून में खो जाए इसी लिए वह उनसे दूरी बना कर रखते थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को हुड्डा काफी बोरिंग इंसान लगे थे। ये भी पढ़ें- जल्द ही जारी किया जाएगा mp board का रिजल्ट, इन विषयों पर मिलेगा बोनस

जल्द ही जारी किया जाएगा mp board का रिजल्ट, इन विषयों पर मिलेगा बोनस

mp board

मध्य प्रदेश के विद्यार्थी ध्यान दे कि mp board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं परीक्षा बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को बोनस नंबर भी दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के सभी विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षक मंडल, मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने 10वीं और 12वीं के रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के द्वारा अपने नंबर की जांच कर सकते हैं। mp board के इन विषयों पर इतना बोनस नंबर मीडिया को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जानकारी मिली है कि 12वीं के छात्रों को बोनस नंबर भी दिया जाएगा। दरअसल मैथ्स और केमिस्ट्री के पेपर में कुछ प्रश्न गलत थे। इस कारण से सभी छात्रों को अतिरिक्त 2 नंबर बोनस के रूप में दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने मूल्यांकन अधिकारियों को दिशा-निर्देशों की जानकारी दे दी है। आपको बता दें कि 7 लाख से ज्यादा छात्रों को बोनस नंबर दिया जाएगा। गणित के विद्यार्थियों को पूरे 4 प्रश्नों के नंबर बोनस में दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने प्रश्न हल किए है या जिन छात्रों ने नहीं किए हो सभी को 4 प्रश्नों के नंबर दिए जाएंगे। ऐसे देखें रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.होमपेज पर 10वीं रिजल्ट 2024 /12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.अब रोल नंबर, जन्मतिथि आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें। ये भी पढ़ें- मंदिरों पर टैक्स लगाने के पीछे कर्नाटक सरकार का उद्देश्य

lifestyle:अगर पेट की चर्बी करना चाहते है कम तो अपनाएं ये नियम

पेट की चर्बी

lifestyle: हर कोई आज कल अपने बढ़ रहे वजन को लेकर काफी परेशान रहता है। ऑफिस वर्क करने वालों में मोटापे की समस्या ज्यादा पाई जाती है। क्योंकि ये लोग देर तक एक ही जगह पर बैठकर कार्य करते है। जिससे इनके पेट की चर्बी बढ़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे नियम बताएंगे जिसे अपनाने के बाद अपकी पेट से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. आपको अपनी लाइफस्टाइल( lifestyle ) के साथ- साथ खान-पान में भी बदलाव करना होगा। इन उपायों का पालन करके और नियमित रूप से व्यायाम करके, आप एक महीने में पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। यह स्वस्थ जीवनशैली के साथ साथ आपकी सेहत को भी बेहतर बना सकता है। पेट की चर्बी कम करने के उपाय पोषक आहार- स्वस्थ और पोषक आहार लेना पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। हर महीने ताजा फल, सब्जियाँ, अनाज, दाल और प्रोटीन युक्त आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। और अपनी लाइफस्टाइल (lifestyle) को सुधारे। व्यायाम- योग, व्यायाम और कार्डियो एक्सरसाइजेज को नियमित रूप से करने से आप अपने पेट के मोटापे को कम कर सकते है। रोजाना पानी पिएं- पानी का सही मात्रा में सेवन करना शरीर को निर्मित करने में मदद करता है और पेट का मोटापा कम करने में सहायक होता है। नियमित भोजन- नियमित और शुद्ध खाना खाना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अतिरिक्त फास्ट फूड से आपकी सेहत खराब हो सकती है। शुद्ध भोजन से पेट की सभी समस्याए दूर हो जाती है। ये भी पढ़ें- फिल्मों में यूज किए गए कपड़ों का क्या करते हैं एक्टर्स

IPL के 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो खेल रहे आईपीएल

IPL

इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज़ 22 मार्च से होने वाला है। इस बार के आईपीएल (IPL) के 17वे सीजन में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना है वहीं इस सीजन में हमें 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी दिखने वाले हैं। ये हैं IPL के इस सीजन के सबसे उम्रदाज़ खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी– 2024 के आईपीएल (IPL) में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की बात की जाए तो वह महेंद्र सिंह धोनी है। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग को पांच बार आईपीएल खिताब जिताने वाले क्रिकेटर धोनी की उम्र 42 साल है। धोनी 7 जुलाई 2024 को 43 साल के हो जाएंगे। फॉफ डु प्लेसिस- ओपनिंग मुकाबले में खेलने उतरने वालें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की उम्र 39 साल है। ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को होगा। मोहम्मद नबी- इस बार के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को शामिल किया है, जिनकी उम्र फिलहाल 39 साल है। ऋद्धिमान साहा– इसी के साथ गुजरात टाइटन्स के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी 40 साल के करीब है। साहा की उम्र वर्तमान में 39 साल के हैं इस कारण उन्हें भी इस श्रृंख्ला में शामिल किया गया है। दिनेश कार्तिक- वहीं आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से ही एक और उम्रदराज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी खेलते हुए देखे जाएंगे। वर्तमान में कार्तिक की उम्र 38 साल है। यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को आज भी नहीं मिली HC से राहत

क्यों युवक की आधी मूछ काट,सिर मुढ़वा,पेशाब पिलाई

पेशाब पिलाई

मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक घटना सामने आई है जहां एक महिला को भगाकर ले जाने वाले युवक के पकड़ा जाने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गयी और मौजूद लोगो ने अमानवीयकृत घटना को अंजाम देते हुए बोटल मे भरकर युवक को पेशाब पिलाई । महिला को लेकर भागे युवक को पेशाब पिलाई उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने वाले युवक को लोगो ने पेशाब पिला दी । युवक के साथ भागी महिला से ही चप्पल से उसे पिटवाया । मामला बंजारा समाज का है। युवक और महिला दोनों बंजारा समाज के ही है। समाज के लोगो ने अमानवीय घटना करते हुए भगाकर ले जाने वाले युवक की आधी मूछ काट दी, गंजा करवा दिया, पेशाब पिलाई और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया तो वही दूसरी तरफ युवक के साथ भागी महिला की भी पिटाई की। समाज के ही ग्रुप से हुआ वीडियो वायरल बंजारा समाज के एक ग्रुप से वीडियो वायरल हुआ तब जाकर पुलिस तक मामला पहुंचा । मामला घट्टियां थाना क्षेत्र का है महिला और युवक दोनों ही भीलखेड़ी गांव के रहने वाले है.। युवक भी शादीशुदा है,तो वही महिला के दो बच्चे है। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है । पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने युवक को पेशाब पिलाई, फिर पेड़ से बांधकर जूते-चप्पल की माला पहनाई। उसका और परिवार का नाम पूछते हुए मुहं मे जबरदस्ती जूते ठूंसे।तो वही महिला की भी पिटाई की। एडिशनल एसपी ने बताया कि एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया है । किसी ने अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है । वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रहे है ।बुधवार सुबह पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीलखेड़ी गांव पहुंची लेकिन सभी मजदूरी के लिए जाने की वजह से मौका-ए-वारदात से फिलहाल कोई नहीं मिला है। यह भी पढे़-परिचित ने किया शादीशुदा महिला से दुष्कर्म

परिचित ने किया शादीशुदा महिला से दुष्कर्म

दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के इंदौर में हीरानगर थाना इलाके कि एक घटना सामने आई है,आरोपी ने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी गांव का ही परिचित है वह लगातार तीन साल से महिला का शोषण कर रहा था । शोषण का शिकार हुई महिला ने आरोपी की धमकी देकर दुष्कर्म करने की वारदात से तंग आकर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता की आपबीति हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़िता ने बताया कि गांव में रहने वाले परिचित बिरजू का पति की मौजूदगी में अक्सर घऱ पर आना-जाना लगा रहता था ।इसके चलते दोनों के बीच जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के वीडियो-फोटो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा । पति की गैर-मौजूदगी का फायदा उठा किया दुष्कर्म मार्च 2021 में पति की गैर-मौजूदगी में आरोपी महिला के घर पहुंचा था । उसने कहा कि वह महिला को पसंद करता है और शादी करना चाहता है। महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है ऐसा नहीं हो सकता है। इसके बाद बिरजू उसके साथ जबरदस्ती करने लगा जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि मेरे पास वीडियो-फोटो है । जो मैं पति और रिशतेदारो को दिखा दूगां। जिससे शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाएगी । महिला डर गई और बिरजू शोषण कर चला गया । ब्लैकमेल कर किया तीन साल तक शोषण पीड़िता ने बताया कि फोटो और वीडियो की धमकी देकर आरोपी ने जबरदस्ती कर तीन साल तक शोषण किया है। विरोध करने पर आरोपी ब्लैकमेल करता और रेप कर चला जाता था । आरोपी लगातार धमकियां देता और मन मुताबिक काम करने के लिए कहता । परेशान होकर पीड़िता ने तीन ,साल के शोषण की पूरी आपबीति अपने पति को बताई। पति ने पत्नी को हिम्मत देते हुए थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की । पुलिस ने बिरजू पुत्र गंगाराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े-सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने किया छात्रा से रेप

नौकरी का झांसा देकर युवती से लव-जिहाद

लव-जिहाद

इंदौर के गांधीनगर में मंगलवार सुबह एक लव जिहाद का मामला सामने आया है । आरोपी फैजान अंसारी मुरादाबाद (यूपी) का निवासी है। आरोपी ने इलाके में रहने वाली एक युवती की उत्तर प्रदेश में जॉब लगवाई थी। जिसके बाद यहां आरोपी ने युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और कई बार संबंध बनाएं । युवती बनी लव-जिहाद का शिकार इंदौर के गांधीनगर थाना इलाके मे एक युवती रहती थी । युवती की इलाके में रहने वाले फैजान से बातचीत होती थी और इसी का फायदा उठा आरोपी ने युवती को लव-जिहाद का शिकार बनाया। आरोपी फैजान अंसारी मुरादाबाद (यूपी) का निवासी है। इलाके में रहने वाली एक युवती की उसने उत्तर प्रदेश में जॉब लगवाई थी। जिसके बाद यहां आरोपी ने युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और कई बार संबंध बनाएं । कुछ दिन बाद आरोपी ने युवती की नौकरी नोएडा में लगवा दी इसके बाद यहां भी फैजान ने युवती के साथ संबंध बनाएं । युवती के इंदौर लौटने पर लव-जिहाद का खुलासा जब वह परेशान होकर अपनी मां के पास इंदौर आ गई तो जनवरी 2024 में आरोपी फैजान इंदौर उसके घर आ गया औऱ दबाव बनाकर रेप किया । आरोपी ने युवती का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा । जब पीड़िता के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने हिंदुवादी नेताओं से संपर्क किया । हिंदुवादी संगठन के सदस्यों के मुताबिक हिंदुवादी संगठन के नेताओं ने बताया कि आरोपी फैजान ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और कई बार युवती के साथ संबंध बनाएं। उसने वीडियो बना युवती को ब्लैकमेल किया और उसके शादी के रिश्ते को भी तुड़वा दिया । हमने युवती से फोन करवाकर फैजान को इंदौर बात करने के लिए बुलाया । जैसे ही वह इंदौर युवती के पास आया हमने उसे पकड़कर गांधी नगर थाना पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वह आरोपी से पूछताछ कर रही है । यह भी पढे़-शिवपुरी की बेटी का हुआ कोटा में अपहरण

फिल्मों में यूज किए गए कपड़ों का क्या करते हैं एक्टर्स

एक्टर्स

आप सभी को फिल्में देखना तो बहुत पसंद होगा। फिल्मी दुनिया काफी रंगीन होती है। रियल लाइफ के अमीर को फिल्मों में गरीब और गरीब को फिल्मों में अमीर दिखाया जा सकता है। लोग कहते है बड़े लोग एक बार पहना हुआ कपड़ा दुबारा नहीं पहनते हैं। रियल लाइफ का तो पता नहीं पर फिल्मों में ऐसा ही होता है। फिल्मों में हिरो हिरोइन इतने महंगे कपड़ों को पहनते है लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद ये कपड़े जाते कहां हैं। फिल्मों में एक्टर्स को स्टाइलिस कपड़ों में देखने के बाद हर कोई खुद को उन कपड़ों भी वैसे ही स्टाइल में ढालना चाहता है। सबसे अहम सवाल ये है कि इतने सारे एक्टर्स इतने कपड़े लाते कहां से हैं? क्या इन्हें वो खुद खरीदते हैं, या फिर अपने डिजाइनर्स से मंगवाते हैं। मान लो अगर सभी एक्टर्स अपने डिजाइनर्स से कपड़े मंगवातें भी है तो इतने सारे कपड़ों का होता क्या है। इन कपड़ों के लिए पैसे कौन देता है, वैसे तो आजकल फिल्म प्रमोशन्स से लेकर एयरपोर्ट सुक्स तक चलन में है। आपके सभी सवालों का जवाब लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में जरीन खान और गिप्पी ग्रेवाल ने दिए हैं। आखिर कहां से आते हैं एक्टर्स के कपड़े लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में जरीन खान ने बताया कि एक्टर्स जो कपड़े इवेंट्स में पहनते हैं, उन कपड़ों को उनके स्टाइलिस्य डिसाइन करते हैं। उस डिजाइन में स्टाइलिस के साथ-साथ एक्टर्स की भी चॉइस शामिल होती है। जब कोई फिल्म प्रमोशन या कोई प्रोग्राम होता है तो हम डिजाइनर के ही दिए हुए कपड़े हपनते हैं लेकिन अगर एक्टर्स खुद का पर्सनल इंटरव्यू या कोई इवेंट करा रहे है तो खुद के ही कपड़े लाते है। आगे गिप्पी ने बताया कि, ऐसा भी होता है कि आप किसी भी शॉप से कपड़े लेकर आए पहना और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा यहां का है, इनके द्वारा डिजाइन किया गया है। फिर कपड़ा वापस कर देते है और उस कपड़े की कहानी खत्म। शूटिंग के बाद कपड़ो का क्या करते हैं आप सभी ने देखा होगा की फिल्मों में हिरो या हिरोइन हर रोज कपड़े बदलकर पहनते हैं। फिल्म ‘हिरोइन’ में करीना कपूर ने 130 कपड़े बदले थे। वहीं एक्शन फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने 125 कपड़े बदले थे। अब आप सभी सोच रहे होंगे की बाद में इन कपड़ों का क्या हुआ था? ये भी जान लीजिए। इन कपड़ों को खासतौर पर फिल्म के पर्टिकुलर हिरो या हिरोइन के लिए डिजाइन किया जाता है। फिर फिल्म खत्म होने के बाद सभी कपड़ो को उन पेटियों में भर दिया जाता है जिन पर फिल्म का नाम लिखा होता है और वह पेटियां प्रोडक्शन हाउस भिजवा दी जाती है। उसके बाद उन कपड़ों को आगे किसी भी फिल्म में मिक्य मैच कर उपयोग कर लिया जाता है। लेकिन खास बात ये है कि इन कपड़ो को फिर से फिल्म के लीड एक्टर्स नहीं उपयोग करते हैं, बल्कि बैकग्राउंड डांसर्स या एक्टर्स को फिल्म में उपयोग के लिए दिया जाता है। ये भी पढ़ें- 12th fail वाले IPS मनोज शर्मा को मिली बड़ी खुशखबरी