Kangana Ranaut के परिवार ने बताया कि कब करेंगी वह शादी

बॉलीवुड की सुपरस्टार Kangana Ranaut (बॉलीवुड क्यून) अब राजनीति में अपना जलवा दिखाने जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपने जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश के मंड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में कितना स्ट्रगल किया है ये कहानी तो आप लोगों ने कई बार सुनी होगी, लेकिन पहली बार कंगना के परिवार ने उनके संघर्ष की कहानी बताई है। मीडिया चैनल आज तक के साथ इंटरव्यू में कंगना के परिवार ने बताया की कैसे कंगना अपने घर वालों के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में अपना सपना पुरा करने आई थी। एक्ट्रेस के परिवार ने बताया कि उन्होनें जीवन में काफी मेहनत की है। उनकी मां ने बताया पहले तो हम डर गए थे लेकिन उनकी कामयाबी ने सारा डर भुला दिया। अब तो पूरे हिमाचल प्रदेश को Kngana Ranaut पर गर्व होता है। क्यों हुई कंगना घर वालों के खिलाफ Kngana Ranaut ने अपने कई इंटरव्यू में बताया हैं कि वो गुस्से में घरवालों की मर्जी के खिलाफ बॉलीवुड में अपना करियर बनाना निकली थी। उनके घरवालों की मर्जी थी कि वो पढ़ाई पूरे कर डॉक्टर बनें। कंगना ने बताया कि क्यों वह अपने मन का कर ही थी। मीडिया चैनल आज तक को इंटरव्यू देते वक्त कंगना ने बताया कि, ‘एक छोटे गांव की लड़की भी बड़े-बड़े सपने देखती है। लेकिन गांव में लोग समाज से, खुद की बदनामी से बहुत डरते हैं और आप सभी ने तो देखा ही होगा की उत्तर भारत लोग लड़कियों का खास ख्याल रखते हैं कि उसे घर से दूर नहीं जाना है, लेकिन मुझे ऐसा लगा कि मेरे लिए उन पाबंदियों को तोड़ना और घर से निकलना अनिवार्य था फिर मैने वही किया। 12 साल की उम्र में ही Kngana Ranaut ने छोड़ा घर आगे इंटरव्यू में कंगना की मां ने बताया कि वो या उनका परिवार कंगना को सपोर्ट तो करते थें, लेकिन उनके पास टेंशन की वजह भी कई थी। उन्होनें बताया कि, ‘उस समय परिवार को लगा कि छोटे गांव से जाकर हमारी बेटी क्या करेगी। हम एक छोटे से पहाड़ी गांव के रहने वाले लोग, खेतीबाड़ी से अपना गुजारा करने वाले किसान थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो बड़े-बड़े लोग जाते है, बड़े परिवार के लोग, बड़े शहरों में रहने वाले लोग जाते है। इतना कुछ देखने के बाद तो हमें थोड़ी चिंता हुई, लेकिन फिर जल्द ही Kngana Ranaut ने बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया जिसके बाद तो हर किसी को कंगना पर गर्व होने लगा। शुरुआत में Kangana Ranaut का साथ न दने पर उनकी मां ने कहा कि उस वक्त भी उनका पुरा परिवार साथ ही था, लेकिन एक लड़की होने के कारण से उन्हें डर था। उन्होनें कहा, ‘अगर एक लड़का होता तो बिल्कुल भी किसी बात की चिंता नहीं थी, और बेटी भी तब उस समय 18 साल की थी। अगर 18 साल से थोड़ी भी बड़ी होती या अगर 25 साल की भी होती तो थोड़ी टेंशन कम होती। मगर 18 साल की बच्ची तो मां-बाप के लिए बच्ची ही होची है। सबसे पहले कंगना 15 साल की थी तो घर से बाहर निकली थी’। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि 15 साल की उम्र में कंगना ने घर से दूर रहकर 12वीं का पढ़ाई की थी। जब उनका 12वीं में एडमिशन हुआ तभी से उन्होनें घर आना जाना कम कर दिया था। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि बेटी कब करेगी शादी आगे इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उनकी मां ने उनके लिए एक बड़ी सी लिस्ट बना रखी थी कि उनके करियर के हिसाब से, उनके लिए लाइफ पार्टनर खोजेंगी। जिसके बाद कंगना की शादी की बात पर उनकी मां ने बोला कि वो जल्दी ही उनकी शादी करवाएंगी। फिर कंगना से पूछा गया कि उन्होंने भी तो 5 साल में अपना परिवार शुरु करने का फैसला किया है तो, एक्ट्रेस ने बताया कि वो ऐसा जरूर करेंगी, लेकिन लड़का बॉलीवुड से तो बिल्कुल नहीं होगा। इसका कारण पुछे जाने पर कंगना ने बताया कि हमारा परिवार और हमारा रहन-सहन बिल्कुल आम लोगों जैसा है। ये भी पढ़ें- संबोधन के दौरान नाथ परिवार की बहु प्रियानाथ का झलका दर्द
क्या रोहित शर्मा दोबारा होंगे MI के कप्तान ?

IPL-मुंबई इंडियंस की टीम के लगातार तीन मैच हारने के बाद एक बार फिर अटकलें चालू हो गई है कि क्या हिटमैन की कप्तानी मे फिर मैदान में उतरेगीं MI की टीम । रोहित शर्मा की कप्तानी में MI की टीम ने 5 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है । वहीं दूसरी ओर लगातार 3 मैच हारने के बाद MI के नए कप्तान को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पढ़ रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती 5 IPL-ट्रॉफी हिटमैन के नाम से पहचान बनाने वाले रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक MI की कप्तानी संभालते हुए 5 दफां IPL की ट्राफी MI टीम के नाम की थी । रोहित शर्मा से मुबंई इंडियंस मैनेजमेंट ने दोबारा कप्तानी टेकओवर करने के लिए रिक्वेस्ट की है। लेकिन हिटमैन ने साफ इंनकार कर दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं IPL करियर में कभी दोबारा MI की कप्तानी नहीं करूगां । यह खब़र स्पॉर्ट्ज विकी के हवाले से आई है। IPL 2024 के शुरू होने के ठीक पहले ही मुबंई इंडियंस मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान घोषित कर दिया था । हिटमैन संभालेगे MI की बागडोर ? वहीं MI के नए कप्तान लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं,लगातार उनकी आलोचनाएं हो रही है। MI की टीम नें 2024 में 3 मैच खेले है,जहां स्टेडियम की दर्शकदीर्घा में मौजूद हिटमैन के दीवानों ने जमकर हार्दिक के खिलाफ हूटिंग की है और तींनो ही मैच में मुंबई की टीम को हार नसीब हुई है। हार से परेशान मुंबई इंडियंस मैंनेजमेंट फिर से रोहित शर्मा को कप्तानी देना चाहती है। देखना यह है कि क्या रोहित शर्मा की कप्तानी में फिर दोबारा मैदान में उतरेगीं की टीम । यह भी पढे़-संबोधन के दौरान नाथ परिवार की बहु प्रियानाथ का झलका दर्द
फिल्म क्रू ने बॉलीवुड में किया धमाका, कमाई मे इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पिछे

तब्बू, करीना कपूर और कृती सेनन की फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। बॉलीवुड की तीन पॉपुलर हिरोईनों के लीड रोल वाली फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। इस फिल्म के गाने भी मार्केट में आते ही छा गए और लोगों ने काफी पसंद किया। फैंस को फिल्म के गाने के साथ ट्रेलर भी दमदार लगा इसी के चलते फिल्म क्रू धमाकेदार कमाई कर रही है। ‘क्रू’ को फैंस अलग-अलग रिव्यू दिए। इस फिल्म में आप को चोरी, डकैती और मस्ती सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कॉमेडी सभी को सबसे ज्यादा पसंद आई है। फैंस ने फिल्म पर खुलकर अपना प्यार लुटाया है। इसी के साथ फिल्म ने अपना पहला वीकेंड निकाल लिया है। तीन फेमस हिरोइनों के लीड रोल वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल करने वाली है। फिल्म ‘क्रू’ ने कमाई में इन हिट्स फिल्मों को छोड़ा पिछे तब्बू, कृती और करीना कपूर की फिल्म का कलेक्शन 2024 में बॉलीवुड का तीसरा टॉप फसर्ट वीकेंड कलेक्शन है। इस साल की केवल दो फिल्मों फाइटर और शैतान से पिछे है। तब्बू और करीना की फिल्म इस साल की दो फिल्मों से कमाई में आगे है। पहली यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने पहले विकेंड 25.45 करोड़ की कमाई की थी और दूसरी शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने अपने पहले वीकेंड में 26.52 करोड़ की कमाई की है। अभी क्रू ने थिएटर्स में 62.53 करोड़ करोड़ की कमाई की है। ये भी पढ़ें- Crew movie: एक ही फिल्म में मस्ती, ड्रामा, चोरी डकैती सब कुछ
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई ने गाजीपुर के DM से की बहस, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद गाजीपुर में उसके गांव में उसको उसकी पिता की कब्र के बगल में दफना दिया गया लेकिन इस दौरान मुख्तार को मिट्टी देने के लिए लाखों लोगों की भिड़ लग गई। जब पुलिस वालों ने लोगों को वहां इकठ्ठा होने से रोका तो मुख्तार के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी की प्रशासन और अधिकारियों से तीखी बहस गो गई। वीडियों में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि कैसे सांसद अफजाल अंसारी की प्रशासन और अधिकारियों से झगड़ रहे है। पुरी बात ये है कि सुपुर्द-ए-खाक की के दौरान गाजीपुर की DM आर्यका अखोरी ने अफजाल से केवल परिवार के लोगों को ही कब्रिस्तान के अंदर अंदर ले जाने को बोला। पुरे शहर में धारा 144 लागू है जिसके चलते लोग वहां भिड़ नहीं लगा सकते है। जनाजे के समय लगी भिड़ को कम करने के लिए अधिकारी ने अफजाल अंसारी से कहा कि आप अपने साथ केवल परिवार के लोगों को ही अंदर ले जा सकते हैं। इसी बात पर अफजाल ने कहा कि अगर दूसरे लोग भी मेरे भाई के जनाजे में शामिल होना चाहते है मिट्टी देना चाहते है तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता है।इस पर DM अधिकारी ने कहा कि मैं डीएम हूं, इसके लिए परमिशन नहीं है। तब अफजाल ने कहा कि आप चाहे कुछ भी हो, कितनी भी बड़ी अधिकारी हो धार्मिक प्रयोजन के लिए या किसी को मिट्टी देने के लिए किसी के इजाजत की जरूरत नहीं होती है। इस पर डीएम ने भी जवाब दिया कि, जरूरत होी है क्योंकि इस शहर में धारा 144 लगी है। आप सिर्फ अपने परिवार के लोगों को लेकर ही कब्रिस्तान में अंदर ले जाए।फिर अफजाल ने बोला, कि जो कोई भी मिट्टी देना चाहता है वो दे सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता है। फिर क्या डीएम आर्यका ने कहा कि ठिक है, सभी की वीडियोग्राफी हो रही है, प्रशासन सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। मुख्तार अंसारी की पत्नी जनाजे में शामिल नहीं हुई गुरुवार की रात मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शुक्रवार को उसके मृतक शरीर को उसके जन्मस्थान गाजीपुर के मुहम्दाबाद लाया गया। इस समय गाजीपुर से लेकर पूरे कब्रिस्तान में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। सबसे खास बात कि जनाजे के दौरान उनकी पत्नी अफशां कही दिखाई नहीं दी। अफशां पर कई केस दर्ज है जिसके कारण वह फरार है। ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पर भारी पढ़ेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी .
Crew movie: एक ही फिल्म में मस्ती, ड्रामा, चोरी डकैती सब कुछ

Crew movie: फिल्म क्रू’ में, तीन महिलाएं, गीता सेठी (तब्बू), दिव्या राणा (कृति सैनन), और जैस्मिन कोहली (करीना कपूर खान), की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। ये तीनों अमीरी के ख्वाब देखती हैं, लेकिन उनकी जेबें खाली हैं। वे सभी कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करती हैं, जिसके मालिक विजय वालिया एक धोखेबाज हैं। उसकी एयरलाइन्स की हालत बहुत खराब है, लेकिन वह इस बात को सभी से छुपाकर रखता है। तीनों लड़कियां मिलकर अपनी लाइफ में तगड़ा स्ट्रगल कर रही हैं। दिव्या पायलट बनने का सपना देखती है, लेकिन उसकी फूटी किस्मत ने उसे एयरहोस्टेस बनाकर छोड़ दिया। गीता एक समय में मिस करनाल थी, लेकिन आज वह अपने पीएफ की चिंता में है और एक रेस्टोरेंट खोलना चाहती है। जैस्मिन बचपन से ही अमीर बनने के सपने देखती है और अपना ब्यूटी ब्रांड खोलना चाहती है। एक दिन, उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा होता है, जिससे उन्हें अपने ख्वाबों को पूरा करने का मौका मिलता है। लेकिन उन्हें कुछ अनुभव की कमी है। वे जितनी मजबूत हैं, उतनी ही कामयाब भी। फिल्म में तीनों के साथ कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, राजेश शर्मा, पूजा भमराह, कुलभूषण खरबंदा और शाश्वत चटर्जी भी बढ़िया काम करते हैं। फिल्म ‘क्रू’ (Crew movie) का अद्वितीय और मजेदार कहानी को राजेश कृष्णन ने काफी अच्छे से पेश किया है। इसमें कॉमेडी, सस्पेंस, और जिंदगी की मुश्किलें हैं। फिल्म की एडिटिंग क्रिस्प है और म्यूजिक भी हिट है। तो आज ही इस मस्ती भरी फिल्म को देखने के लिए समय निकालें और अपने दोस्तों के साथ जरूर देखने जाए। ये भी पढ़ें- फिल्म ‘चमकीला’ का ट्रेलर हुआ आउट, दिलजीत दोसांझ ने की दमदार एक्टिंग
फिल्म ‘चमकीला’ का ट्रेलर हुआ आउट, दिलजीत दोसांझ ने की दमदार एक्टिंग

पंजाब के सरदार दिलजीत दोसांझ को उनकी संगीत के कारण हर कोई जानता है। दिलजीत को पूरी दुनिया में पंजाबी म्यूजिक की वजह से हर कोई जानने लगा है। लेकिन पिछले कई सारों से गाने को अलावा अब वह एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे है। उनकी एक्टिंग के भी करोड़ो लोग फैन हो चुके है। दिलजीत की अपकमिंग फिल्म ‘चमकीला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 28 मार्च को गुरुवार के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, फिल्म का ट्रेलर देखते ही आपके होस उड़ जाएंगे। बॉलीवुड को तमाशा, रॉकस्टार और लव आज कल, जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इम्तियाज अली एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म चमकीला को डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म पंजाब में संगीत के हिरो अमर सिंह चमकीला पर बनी है। परिणिति चोपड़ा इस फिल्म अमर सिंह की पत्नी का रोल अदा कर ही है। आखिर कहा छुपे थे अमर सिंह चमकीला फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई गूगल पर चमकीला को ही सर्च कर रहा होगा। पंजाब के हर व्यक्ति का कहना है कि पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में सबसे ज्यादा उनके रिकॉर्ड्स बिके थे। उनके गाने पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा फेमस थे। खास बात ये है कि वह अपने गानों के लिरिक्स खुद ही लिखते थे। चमकीला को लेकर लोगों की ये भी राय था कि उनके गाने अश्र्लील होते है और पंजाब की औरतों को बिल्कुल पसंद नहीं आते थे। एक समय वह आया जब अमर सिंह पर हमला हुआ और उकने साथ उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी गई। 1988 में मार्च का महिना था भरी दोपहर में चमकीला और उनके साथ वालों पर हमला हुआ, उस हमले में सिंगर के साथ-साथ उनकी पत्नी और चार लोगों की जान लची गई। दिलजीत को क्यों मिला ये किरदार इस फिल्म में दिलजीत लीड रोलकर रहे है। दरअसल ये फिल्म एक पॉपुलर पंजाबी सिंगर पर बन रही है और दिलजीत वर्तमान में पंजाब के एक पॉपुलर सिंगर है, जिसके चलते उनसे बेहतर शायद ही कोई और एक्टर ये किरदार अच्छे से निभा पाता। आगे की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगी की ये किरदार दिलजीत को क्यों दिया गया। ये भी पढ़ें- ममता और कंगना पर टिप्पणी करने वालों से चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

चेहरे पर दाग-धब्बे होना एक सामान्य समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि धूप, प्रदूषण, अधिक तेल या अधिकतम धूल-मिट्टी। इन दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय मौजूद हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनका उपयोग करके आप चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं। इन उपायों का नियमित उपयोग करने से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं और एक सुंदर और स्वस्थ त्वचा प्राप्त कर सकते हैं। यदि दाग-धब्बे या त्वचा की कोई और समस्या हो घरेलू उपाय के भरोसे ना रहे, डॉक्टर से परामर्श करना उत्तम होगा। नियमित तौर पर चेहरे को साफ करें- चेहरे को नियमित तौर पर साफ करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे त्वचा की गंदगीयों को कम किया जा सकता है और दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं। चेहरों को साफ करने के लिए घरेलू उपाय को अपनाए बाजार के किसी क्रिम या फेस वॉश को उपयोग ना करें। निम्बू का रस- निम्बू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मददगार होता है। निम्बू के रस को दाग-धब्बे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। दही या दूध- दही या दूध में भी विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर 15-20 मिनट बाद धो लें। इस घरेलू उपाय को अपनाने से आपके चेहरे को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा। अलोवेरा- अलोवेरा जेल चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है। इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें। पानी की पर्याप्त मात्रा- हर रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है। इससे आपकी स्कीन को नहीं मिलती है जिसके कारण वह कोमल रहती है और रुखापन भी दूर होता है। ये भी पढ़ें- बालों के रूखेपन और खोपड़ी की रुसी(dandruff) को कम करने के उपाय
बालों के रूखेपन और खोपड़ी की रुसी(dandruff) को कम करने के उपाय

रूखेपन और खोपड़ी की रुसी (dandruff) के बारे में परेशान होना आम समस्या है जो बहुत से लोगों को प्रभावित करती है। यह समस्या न केवल बालों की सेहत को प्रभावित करती है, बल्कि इससे व्यक्ति की आत्मसम्मान भी कम हो जाती है। हालांकि, रुसी से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल और प्रभावी घरेलू उपाय होते हैं। निम्नलिखित हैं कुछ ऐसे तरीके जो रुसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। मौसम के अनुसार शैम्पू का चयन- अपने बालों के प्रकृति और मौसम के अनुसार उपयुक्त शैम्पू का चयन करें। रुसी (dandruff) के लिए अम्ल से मुक्त शैम्पू का उपयोग करें। नियमित बाल धोना- अपने बालों को नियमित रूप से धोएं ताकि रुसी का जमाव न हो। धूल मिटाने के लिए शैम्पू को अच्छी तरह से मालिश करें। तेल मालिश- रुसी को कम करने के लिए हल्दी और नीम के तेल का उपयोग करें। ये तेल खोपड़ी को शांति और शुद्धि प्रदान करते हैं। पौष्टिक आहार- प्रतिदिन सेहतमंद आहार लें जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स शामिल हों। खासकर विटामिन बी, सी, और जिंक की आपूर्ति को बढ़ाएं। नीम पत्ती का पेस्ट- नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे खोपड़ी पर लगाएं। नीम के गुण रुसी को दूर करने में मदद करते हैं। बालों की देखभाल- अपने बालों की देखभाल के लिए नियमित रूप से त्रिमिनग करवाएं। बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए तेल लगाएं और मासाज करें। अधिक पानी पीना- अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर का विषाणुता बढ़ता है और रुसी की समस्या को कम किया जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली- तंबाकू और अत्यधिक अल्कोहल से बचें। नियमित व्यायाम करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। ये भी पढ़ें-जानिए क्यों खास है होली भाई दूज, ये है शुभ मुहूर्त
जानिए क्यों खास है होली भाई दूज, ये है शुभ मुहूर्त

बहनें भाई दूज का त्योहार एक साल में दो बार मनाती है। एक दिवाली के बाद वाला भाई दूज दूसरा होली के बाद वाला भाई दूज। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि को होली भाई दूज मनाया जाता है। इस बार होली 25 मार्च को थी तो उसके हिसाब से भाई दूज 27 मार्च यानी बुधवार को मनाया जाएगा। आप सभी को तो पता ही है कि इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की भगवान से कामना करती है। भाई अपनी बहन की रक्षा करने और हर मुसिबत में बहन का साथ देने का वचन देता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक करके उसके जीवन से सभी दुख,दर्द और परेशानियों को मुक्त करने की भगवान से प्रार्थना करती है। ये है होली भाई दूज के शुभ मुहूर्त और तिथि साल 2024 में भाई दूज की तिथि 26 मार्च को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और 27 मार्च को शाम 5 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। लेकिन साधू संतो का कहना है कि भाई दूज 27 मार्च को ही मनाया जाएगा। भाई को तिलक लगाने का खास मुहूर्त पहला मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक हैदूसरा मुहूर्त- दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शाम के 5 बजकर 4 मिनट तक समाप्त होगा। आखिर क्यों होली के बाद मनाया जाता है होली भाई दूज हिन्दू ग्रंथों में लिखी एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के घर जाकर उनसे तिलक लगवाया और स्वादिष्ट भोजन भी किया। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन को आशीर्वाद देते हुए बोला कि,’भाई दूज के दिन जो भी भाई अपनी विवाहित बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और स्वादिष्ट भोजन करेगा तो उसे कभी भी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। ‘ ऐसा भी कहा जाता है कि भाई दूज की परंपरा इसी दिन से शुरू हुई है। ये भी पढ़ें- IPL 2024 Full Schedule: जानें IPL 2024 की कौन सी टीम कब साथ खेलेगी
IPL 2024 Full Schedule: जानें IPL 2024 की कौन सी टीम कब साथ खेलेगी

IPL 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL 2024 Full Schedule जारी कर दिया है। इस नोटिस से पहले केवल 21 मुकाबलों का ही शेड्यूल जारी किया गया था। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला मुकाबला खेला जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को हरा दिया। इस बार BCCI ने पूरी शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक, IPL का फाइनल मैच 26 मई को खेला जाएगा। ऐसा कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के चलते IPL का फुल शेड्यील नहीं जारी किया जा रहा था। लेकिन अब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जिसके तुरन्त बाद आईपीएल का भी फुल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्लेऑफ मैच और फाइनल की डेट का भी ऐलान IPL 2024 के पूरे शेड्यूल में लीग मैचों के साथ प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का ऐलान हो गया है। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ मैच की शुरूआत 21 मई से होगी। 26 मई को IPL फाइनल खेला जाएगा और लीग स्टेज का लास्ट मुकाबला 19 मई को होगा। 19 मई के बाद 20 को खिलाड़ी ब्रेक लेंगे। जिसके बाद आईपीएल 2024 प्लेऑफ मैच 21 मई से शुरू होंगे। 21 मई को पहला क्वालिफायर मैच अहमदाबाद में सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फिर 22 मई को इसी स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच भी खेला जाएगा। 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरा आईपीएल क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। IPL 2024 Full Schedule यहां देखे किस तारीख को कौन सी टीम साथ खेलेगी 22 मार्च CSK vs RCB चेन्नई23 मार्च PBKS vs DC मोहाली23 मार्च KKR vs SRH कोलकाता24 मार्च RR vs LSG जयपुर24 मार्च GT vs MI अहमदाबाद25 मार्च RCB vs PBKS बेंगलुरु26 मार्च CSK vs GT चेन्नई27 मार्च SRH vs MI हैदराबाद28 मार्च RR vs DC जयपुर29 मार्च RCB vs KKR बेंगलुरु30 मार्च LSG vs PBKS लखनऊ31 मार्च GT vs SRH अहमदाबाद31 मार्च DC vs CSK वाइजेग1 अप्रैल MI vs RR मुंबई2 अप्रैल RCB vs LSG बेंगलुरु3 अप्रैल DC vs KKR वाइजेग4 अप्रैल GT vs PBKS अहमदाबाद5 अप्रैल SRH vs CSK हैदराबाद6 अप्रैल RR vs RCB जयपुर7 अप्रैल MI vs DC मुंबई7 अप्रैल LSG vs GT लखनऊ8 अप्रैल CSK vs KKR चेन्नई9 अप्रैल PBKS vs SRH मोहाली10 अप्रैल RR vs GT जयपुर11 अप्रैल MI vs RCB मुबई12 अप्रैल LSG vs DC लखनऊ13 अप्रैल PBKS vs RR मोहाली14 अप्रैल KKR vs LSG कोलकाता14 अप्रैल MI vs CSK मुंबई15 अप्रैल RCB vs SRH बैंगलोरु16 अप्रैल GT vs DC अहमदाबाद17 अप्रैल KKR vs RR कोलकाता18 अप्रैल PBKS vs MI मोहाली19 अप्रैल LSG vs CSK लखनऊ20 अप्रैल DC vs SRH दिल्ली21 अप्रैल KKR vs RCB कोलकाता21 अप्रैल PBKS vs GT मोहाली22 अप्रैल RR vs MI जयपुर23 अप्रैल CSK vs LSG चेन्नई24 अप्रैल DC vs GT दिल्ली25 अप्रैल SRH vs RCB हैदराबाद26 अप्रैल KKR vs PBKS कोलकाता27 अप्रैल DC vs MII दिल्ली27 अप्रैल LSG vs RR लखनऊ28 अप्रैल GT vs RCB अहमदाबाद28 अप्रैल CSK vs SRH चेन्नई29 अप्रैल KKR vs DC कोलकाता30 अप्रैल LSG vs MI लखनऊ1 मई CSK vs PBKS चेन्नई2 मई SRH vs RR हैदराबाद3 मई MI vs KKR मुंबई4 मई RCB vs GT बैंगलोरु5 मई PBKS vs CSK धर्मशाला5 मई LSG vs KKR लखनऊ6 मई MI vs SRH मुंबई7 मई DC vs RR दिल्ली8 मई SRH vs LSG हैदराबाद9 मई PBKS vs RCB धर्मशाला10 मई GT vs CSK अहमदाबाद11 मई KKR vs MI कोलकाता12 मई CSK vs RR चेन्नई12 मई RCB vs DC बैंगलोरु13 मई GT vs KKR अहमदाबाद14 मई DC vs LSG दिल्ली15 मई RR vs PBKS गुवाहाटी16 मई SRH vs GT हैदराबाद17 मई MI vs LSG मुंबई18 मई RCB vs CSK बैंगलोर19 मई SRH vs PBKS हैदराबाद19 मई RR vs KKR गुवाहाटी21 मई क्वालिफायर 1 अहमदाबाद22 मई एलिमिनेटर अहमदाबाद24 मई क्वालिफायर 2 चेन्नई26 मई फाइनल चेन्नई.