Aayudh

अखिलेश यादव ने जारी किया अपनी पार्टी का घोषणा पत्र, किए कई बड़े वादें

अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए हर पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 7 फेज में होने वाला है। वोटिंग 19 अप्रैल से शुरु हो जाएगी। चुनाव की तारीख को देखते हुए सभी नेता अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था। इसी कड़ी में अब सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी का घोषण पत्र जारी कर दिया है। अखिलेश यादव की पार्टी के घोषणा पत्र की खास बातें समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर विषेश तौर पर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। ये भी पढ़ें- कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की कुछ खास बातें,जानिए आसान भाषा में

गर्मी में आप खुद को ऐसे रख सकते हैं हाइड्रेट

हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत महत्वपूर्ण है। जब तापमान बढ़ता है, तो हमारे शरीर से पानी की मात्रा भी घटने लगती है, और यह जल्दी ही आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर हम अपने शरीर को सही ढंग से हाइड्रेट नहीं करते हैं, तो इससे हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है और हमें बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, गर्मियों में अपने शरीर को सही ढंग से हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। यहां कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप गर्मियों में अपने आप को हाइड्रेट रख सकते हैं। पानी पीना- गर्मियों में पानी पीना बहुत अहम है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें। नारियल पानी- नारियल पानी गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए बहुत अच्छा है। इसमें एलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं। फलों और सब्जियों का सेवन- फलों और सब्जियों में पानी की अधिक मात्रा होती है, जो आपको हाइड्रेट करने में मदद करती है। इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपूर मात्रा- गर्मियों में अपने शरीर को उपयुक्त मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रोलाइट्स सॉल्यूशन का सेवन करें। जूसेस और शेक- गर्मियों में फलों के रस, नींबू पानी, लौकी का रस, अनार का रस आदि का सेवन करें। ये सभी हाइड्रेशन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ठंडे दूध का सेवन- ठंडे दूध में पानी, प्रोटीन, और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो आपको हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। ये भी पढ़ें- IPL- महामुकाबला मे आमने-सामने होगी पंजाब औऱ हैदराबाद  

कंगना रनौत और Adhyayan के रिश्ते पर बोले शेखर सुमन

कंगना रनौत

बॉलीवुड को कई सारी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ग्रैंड सीरीज ‘हीरामंडी’ में शेखर सुमन काम करने वाले है। शेखर इस सीरीज में एक नवाब जुल्फिकार का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में शेखर ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे और कंगना रनौत के रिश्ते पर कई खुलासे किए। एक समय था जब कंगना और अध्ययन सुमन रिलेशनशिप में थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कन्टिन्यूज’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और फिर एक दूसरो को डेट करने लगे थे। साल 2008 में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था और डेटिंग के ठिक एक साल बाद कंगना रनौत और अध्ययन अलग हो गए और दोनों इतनी बुरी तरह से अलग हुए कि पूरे देश में ये खबर फैल गई। आगे इंटरव्यू में शेखर ने कंगना को बेटे के प्रति अब्यूसिव बताया, लेकिन शेखर के बेटे अध्ययन ने बोला कि अभिनेत्री ने उस वक्त उन पर काला जादू किया था। जूम चैनल से बातचीत में शेखर सुमन ने कई सालों बाद कंगना और अध्ययन सुमन के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान इस इंटरव्यू में सबसे ज्यादा इस बात पर जोर दिया कि अब दोनों के बीच कोई दुश्मनी और गिले-शिकवे नहीं हैं। ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर दिखाई ‘पुष्पा 2’ की एक झलक

बस्तर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने गिनाए कांग्रेस के कई घोटाले

बस्तर

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए हर पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। उसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार के दिन चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहुंचे। इस दौरान बस्तर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा,’अभी जैसे आप सभी को फ्री राशन मिल रहा है ठिक इसी तरह आने वाले पांच साल भी फ्री राशन की स्कीम चलती रहेगी। इसी के साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,’कांग्रेस ने अपने राज में कई बड़े घोटाले किए हैं। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा गरीबों को नुकसान हुआ। क्योंकि भ्रष्टाचार में गरीब का ही हक मारा जाता है। पीएम ने ये भी बताया कि कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से विकास के लिए एक रुपए निकलता था तो सिर्फ 15 पैसे ही गांव तक पहुंचता था। ऐसा मैं नहीं बोल रहा हूं कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने खुद ही कहा था। काग्रेस को जनता को बताना चाहिए कि वह कौन सा हाथ का पंजा था, जो गरीबों के हक का 85 पैसे मार लेता था। अब भाजपा की सरकार ने कांग्रेस की लूट की पूरी व्यवस्था को खत्म कर दिया है.’ आगे पीएम ने बताया कि,’BJP ने अपने कार्यकाल में जनता के 34 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। अगर दिल्ली से एक रुपया आता है तो बीजेपी पूरे 100 पैसे जनता के खाते में जमा कराती है। भाजपा की सरकार ने 85 पैले गायब होने वाले जादू को खत्म कर दिया है। आपका प्रधान मंत्री खुद एक गरीब का बेटा है। गरीबों का दर्द समझता है और सिर ऊंचा करके चलता हैं’ ये भी पढ़ें- खजराहो से सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, बीजेपी का रास्ता साफ

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर दिखाई ‘पुष्पा 2’ की एक झलक

'पुष्पा 2'

साउथ फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनका ये बर्थडे हमेशा याद रखेंगे। फिर से साउथ में पुष्पाराज चलेगा। अल्लू अपने सुपर-डुपर किरदार पुष्पा के रोल में लौट आए हैं। अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज हो गया है। अर्जुन अपना 42वां बर्थडे मना रहे है। अल्लू ने अपने फैंस को खास तोहफा देकर उनका दिल एक बार फिर जीत लिया है। फैंस को इस तोहफे का लंबे समय से इंतजार था। टीजर देख फैंस हुए अर्जुन के दिवाने पुष्पा के पहले पार्ट में अर्जुन ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। पहले पार्ट में अर्जुन लाल चंदन के स्मगलिंग में पुराने गैंगस्टर को पछाड़कर बहुत ही तेजी से आगे निकल गए थे। अब ‘पुष्पा 2’ में अर्जुन का ये किरदार अपने बनाए साम्राज्य में राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुष्पा के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन ने एक गरीब लड़के का किरदार किया था। लेकिन फिल्म के आखरी तक वह अपने शहर के सबसे अमीर इंसान बन जाते हैं और पूरे शहर पर पुष्पा का राज होता है। ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन पहले से ही अपने शहर के बादशाह हैं। ‘पुष्पा 2’ में कैसा है अर्जुन का लुक ‘पुष्पा 2’ के टीजर में आप देख सकते है कि इस बार अल्लू अर्जुन सबके होश उड़ाने वाले हैं। इस बार अल्लू ने मां काली का रूप धारण किया है। इस 68 सेकेंड के टीजर में उनका किरदार बेहद ही भयानाक दिखाया गया है। टीजर में आप देख सकते हैं कि पुष्पा ने साड़ी पेहनी है, पैरों में घुंघरू और हाथों में त्रिशूल लिए वो अपने दुश्मनों की धूलाई कर रहे हैं।पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म के पहले पार्ट ने तो पूरे देश में अपना जलवा दिखाया था। दूसरा पार्ट देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की इस बार ‘पुष्पा 2’ पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। 15 अगस्त को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो जाएगी। ये भी पढ़ें- Elvish Yadav का पिछा नहीं छोड़ रहा कोबरा कांड, दाखिल हुई चार्जशीट

Elvish Yadav का पिछा नहीं छोड़ रहा कोबरा कांड, दाखिल हुई चार्जशीट

Elvish Yadav

कोबरा कांड के चलते जेल जाने के बाद और फिर वापस आने के बाद पूरी तरह से Elvish Yadav की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सापों के जहर की तस्करी और रेव पार्टी के मामले में अब नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट को यूट्यूबर एल्विस यादव के साथ-साथ 8 अन्य लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है। सापों के जहर और रेव पार्टी में शामिल होने से लेकर सभी आरोपों के प्रमाण इस चार्जशीट में लिखे गए हैं। एल्विश यादव के साथ अन्य 8 लोगों के खिलाफ 24 गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने बोला है कि जेल भेजे गए सपेरे से भी एल्विश का सम्पर्क था। यूट्यूबर सापों और ड्रग्स के लेन-देन के काले धंधे में शामिल था। Elvish Yadav पर एक नहीं कई बड़े आरोप लगे यूट्यूबर Elvish Yadav को कोबरा कांड केस में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यूट्यूबर पर आरोप था कि वो रेव पार्टियों में कई प्रकार के सांप और सापों के जहर का सप्लाई कराते हैं। यहीं नहीं यूट्यूबर पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगाया गया है। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। आदेशानुसार उन्हें 14 दिन की न्यायिरक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस का कहना था कि पूछताछ में एल्विश ने कबू किया था कि वो सांपो के जहर की सप्लाई करते हैं। जिसके बाद Elvish Yadav ने 5 दिन जेल में बिताए 5 दिन बाद उनको जमानत मिल गई थी। जमानत की सुनवाई NDPS की ओवल कोर्ट में हुई थी। एल्विश को कोर्ट ने 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी थी। उसके बावजूद भी उनको एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। 6 दिन जेल में रखने के बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया था। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव से यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ लड़ाई के मामले पर बयान लेने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया था। ये भी पढ़ें- राजनीति ने घर में कराया क्लेष, पत्नी से परेशान कंकर मुंजारे झोपड़ी में रहेंगे

गर्मीयों में टैनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गर्मीयों में टैनिंग

यदि आप गर्मी के मौसम में त्वचा पर धूप के कारण हुई टैनिंग से बचना चाहते हैं, तो निम्नलिखित घरेलू उपचारों का उपयोग करें। वैसे तो मार्केट में टैनिंग को रोकने और हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन सबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका आ गया है लेकिन ये घरेलू उपचार बिना की दुष्परिणाम के गर्मीयों में धूप से आपकी त्वचा को बचा सकते हैं। दही- दिन में एक बार दही का उपयोग करें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और टैनिंग को कम करता है। दही खाने से आपके पेट की भी समस्याएं कम होगी। टमाटर का रस- टमाटर का रस त्वचा के लिए एक अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। इसे रोज त्वचा पर लगाकर छोड़ दें फिर इसके सूख जाने के बाद साफ पानी से धों ले। इससे गर्मीयों में टैनिंग की समस्या दूर हो जाती है। निम्बू का रस- निम्बू का रस त्वचा की स्वच्छता और निखार को बनाए रखने में मदद करता है, और टैनिंग को भी कम करता है। शहद- शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता हैं। रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन करें। ये भी पढ़ें- इस योगासन से गायब हो जाएगा आपका मानसिक तनाव

तेजस्वी यादव ने 3 सीटें VIP को दी, मुकेश सहानी महागठबंधन में शामिल

तेजस्वी यादव

महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। सहनी की पार्टी VIP को RJD ने अपने कोटे से 3 सीटें देने की घोषणा की है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अपनी 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी को तीन सीटें देगी। ये 3 सीटें झंझारपुर गोपालगंज और मोतिहारी की हैं। इस खबर के पहले एक खबर आई थी कि मुकेश सहनी के सामने RJD ने विलय का प्रस्ताव रखा था, जिसे मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने इंकार कर दिया था। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि RJD अपने कोटे की 26 सीटों में से मुकेश सहनी को 3 सीटें देने के लिए तैयार है। मुकेश की पार्टी को तेजस्वी गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर से तीन सीटें दे रहे हैं। तेजस्वी ने ये भी कहा, ‘मुझे खुशी है कि मुकेश अब महागठबंधन में शामिल हो रहे है। महागठबंधन के सभी सहयोगी हमारे इस बड़े गठबंधन में उनका स्वागत करते हैं। सहनी ने भारतीय लोकतंत्र के पक्ष में एक महत्वपूर्ण काम किया है। उनका ये निर्णय हम सब के लिए सही साबित होगा। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान तेजस्वी ने ये भी बोला कि, ‘ पूरे भारत देश में चुनाव की लहर दौड़ रही है। जो ये दावा कर रहे है कि 2024 में 400 सीटों के पार उनको बिहार धूल चटा देगा। ऐसे नतीजे आएंगे जिसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा। हम प्रगतिशील है और अब तो हमारे पास बिहार के विकास के लिए एक दृष्टिकोण और साथ ही रोडमैप भी है। हम देख रहे हैं कि कैसे संविधान को दबाया जा रहा है। अगर किसी ने संविधान से समझौता किया तो लोकतंत्रव को नुकसान होगा। वे लोग पूरे देश में तानाशाही लागू करना चाहते हैं।’ ये भी पढ़ें- RBI Monetary Policy: इस वित्त वर्ष भी नहीं मिलेगी ईएमआई में राहत

RBI Monetary Policy: इस वित्त वर्ष भी नहीं मिलेगी ईएमआई में राहत

RBI Monetary Policy

RBI Monetary Policy: केंद्रीय बैंक ने अपनी फरवरी की मौद्रिक नीति ( Monetary Policy) में लागातार छठी बार रेपो रेट को उसी क्रम में 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा था। 5 अप्रैल यानी आज वित्त वर्ष 2024-25 की पहली भारतीय रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव से ठीक पहले आरबीआई इस बार अपने फैसले से हर किसी को चौंका सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ आरबीआई ने लागातार 7वीं बार मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट (सरकारी प्रतिभूतियों से लघु-अवधि उधार) को स्थिर रखने का फैसला लिया है। इसका मतलब साफ है कि आपको ईएमआई में राहत अभी नहीं मिलेगी। वहीं पुरानी को फॉलो करना होगा। आपने देखा होगा कि मई 2022 और फरवरी 2023 के बीच आरबीआई मौद्रिक नीति (RBI Monetary Policy) की बैठक में रेपो दर को 250 बीपीएस बढ़ाया गया था, लेकिन इसके बाद से रेपो रेट में बिल्कुल भी बदलाव नही. हुआ है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली आरबीआई मौद्रिक नीति (RBI Monetary Policy) में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय बैंक ने लगातार 7वीं बार मॉनिटरी पॉलिसी बैठक में रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर ही स्थिर रखा है। RBI Monetary Policy: आने वाले वित्त वर्ष में 7 फीसदी की ग्रोथ से बढ़ेगी भारत की GDP आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत अर्थव्यस्था 7 फिसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। इसी के साथ वित्त वर्ष 2025 पहले तिमाही नें GDP की असली बढ़ोतरी 7.1 फीसदी, फिर दूसरी तिमाही में घटकर 6.9 फीसदी और तीसरे-चौथे तिमाही में GDP की ग्रोथ फिर से 7 फीसदी होने का अनुमान है। ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने दिया कांग्रेस नेता को करारा जवाब

Kangana Ranaut ने दिया कांग्रेस नेता को करारा जवाब

Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता के एक कमेंट को लेकर काफी बयानबाजी चल रही है। उसी बयान पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘तो इसे और किस नजर से देखा जाए? अगर वो एक महिला को देखते है तो उनके अंगों को लेकर कमेंट करते हैं। और वह भी एक 75 साल की सीनियर एक्ट्रेस महिला, जो भरतनाट्यम करने वाली एक डांसर है, उनको नचनिया कहते है या नाचनेवलाली और इस तरह के अपशब्द बोलते हैं। कैसे लोग हैं जो एक बुजुर्ग महिला को भी छोड़ते नहीं हैं, वो क्या चाहते हैं कि महिलाएं किस तरह से रहें…. क्या महिलाएं कब्र खोदकर उसमें गड़ जाएं तो ही उनके लिए बेहतर होगा?’ लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी पर कमेंट के जबाव में कंगना वेदों का उदाहरण देते हुए बोली, ‘इस तरह की नीच और घटीया सोच एक महिला के लिए, वो भी उस कालाकार के लिए जिसने अपना पूरा जीवन कला को समर्पित कर दिया है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा, जब उन्होंने 3-4 घंटे रियाज नहीं किया हो। हमारे वेदों में एक समावेद भी है, जिसमें संगीत और नृत्य पर चर्चा हुई है। उसके बाद भी उनको एक ज्ञानी या ऋषि या एक महान इंसान की तरह न देखकर उनपर अभद्र कमेंट करने वालों की सोच हर किसी को पता है किसी से छिपी नहीं हैं ‘ Kangana Ranaut के लिए एक्टिंग ज्यादा मुश्किल या राजनीति जब आज तक के साथ इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि उनके लिए एक्टिंग ज्यादा मुश्किल है या राजनीति इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा, ‘दोनों ही मुश्किल है। ये जरूर कहूंगी कि 20 साल एक्टिंग का काम करके मैंने उसमें इतना अनुभव कमा लिया कि उसमें निपुण हो गई हूं। उसके बाद से शायद एक्टिंग का काम मुझे अब आसान लगने लगा है। इसके बाद कंगना ने बताया कि वो कोई भाषण लिखती नहीं और जिस तरह के लोग मिलते है,जैसा माहौल होता है वैसी बात करती हूं। लेकिन सरकार की योजनाओं, नीतियों और आगे के कार्यक्रमों को लेकर जो डाटा होता है या मिलता है वह सब उन्हें पढ़ना पड़ता है। ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के परिवार ने बताया कि कब करेंगी वह शादी