लोकसभा 2024 के पहले चरण में मध्य प्रदेश की इन सीटों पर होगा चुनाव

इस बार लोकसभा 2024 का चुनाव चार फेज में होने वाला है। पहले फेज का मतदान 19 अप्रैल (शुक्रवार) को होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण में कुल 91 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। इस बार लोकसभा 2024 चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव प्रचार-प्रसार रूक गया है। इस बार मध्य प्रदेश में पहले चरण की 6 सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता अपने कीमती वोटों के द्वारा करेगी। इन88 प्रत्याशियों में से केवल सात सीटों पर महिलाएं हैं। इन लोकसभा सीटों पर होगा पहले चरण का चुनाव प्रदेश की इन 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सीधी, बालाघाट और शहडोल पर मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी दी है कि पहले चरण की छह सीटों में से दो सीट शहडोल और मंडला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जबलपुर की सीट पर सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार हैं और शहडोल की सीट पर सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं। इन सीटों पर 88 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से 81 पुरुष और मात्र 7 महिला प्रत्याशी हैं। ये भी पढ़ें- विधायकी छोड़ जज बनेंगे कमलेश्वर डोडियार
सुबह रोज करें ये योग, कई बीमारियां शरीर से होगी दूर

हर दिन सुबह एक या आधा घंटा खुद को देना चाहिए और योग करने से तंत्रिका तंत्र सहित आपके पूरे शरीर का चक्र वापस पटरी पर आ जाएगा। इससे आपको अपने दिन की शुरुआत आराम से करने और पिछले दिन के तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी। सुबह के समय तनाव हार्मोन को आराम देने से हमारे शरीर और दिमाग को स्वास्थ्य रखने में काफी मदद मिल सकती है। हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए योग करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी पूरी तरह से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हर रोज योग जरूर करें। आइए जानते है कुछ ऐसे योग के बारे में जिसे हर सुबह करने के कई फायदे मिलते हैं। वीरासन के फायदे- यह आसन थके हुए पैरों को आराम देने में सहायक है और पैरो की चर्बी को भी कम करता है। इसका अभ्यास गर्भावस्था के दौरान आयी पैरों की सूजन को कम करता है। वीरासन उच्च रक्तचाप, अस्थमा को ठीक करने में मदद करता है। इस आसन में रीढ़ की हड्डी को सीधा रखा जाता है जो कमर दर्द को ठीक करने में सहायक है। शवासन के फायदे- इस आसान को रोजाना करने से मस्तिष्क शांत और तनाव मुक्त होता है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस योग को करने से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की आम शिकायात को दूर किया जा सकता है। शवासन को रोज करने से एकाग्रता और याददश्ता में सुधार किया जा सकता है। बालासन के फायदे- इस योग को करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। जबकि जांघों, कूल्हों और टखनों में मजबूती आती है। किसी प्रकार के तनाव से मुक्ति मिलती है। इस योग से आंतरिक और बाह्य शरीर का मसाज भी हो जाता है। शशांकासन के फायदे- शशांकासन को करने से शरीर मजबूत और लचीला बनता है साथ ही पाचन प्रणाली सक्रीय होती है। इस योग को करने से कब्ज की परेशानी से भी राहत मिलती है। इस योग से दमा / अस्थमा रोग, मधुमेह / डायबिटीज और ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को लोभ मिलता है। ये भी पढ़ें- जाने हर रोज गर्मी में गर्म पानी पीने के कई फायदे
जाने हर रोज गर्मी में गर्म पानी पीने के कई फायदे

हर किसी को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि पानी पीने से हमारे शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। गर्मी के मौसम में हर रोज 4 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे। रोजाना नियम से पानी पीने से हमारी किडनी ठीक तरीके से काम करती है। अगर आपके शरीर में भरपूर मात्रा में पानी है तो बॉडी में जमा टॉक्सिन को यूरिन के जरिए बाहर निकला देता है। यहीं नहीं कई डॉक्टर्स का कहना है कि शरीर में भरपूर पानी होने से आप हाई बीपी और हाई बल्ड शुगर को आसानी से काबू कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गर्म पानी पीने के कितना फायदे हैं लेकिन किसी भी चीज का हद से ज्यादा सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। इस लिए अपने शरीर की जरूरतों को देखते हुए गर्म पानी का सेवन करें। कब्ज से छुटकारा- कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप नियम से हर रोज 7 से 8 गिलास गर्म पानी पीते हैं तो आपको कब्ज की परेशानी से राहत मिलेगी। इसके अलावा आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। पानी शरीर के तापमान को कंट्रोल करे- कई रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि गर्म पानी शरीर तापमान कंट्रोल करने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से पसीना आ सकता है, जो वाष्पीकरण के माध्यम से बॉडी को ठंडा कर सकता है। वजन कम करने में मददगार- अगर हर रोज आप 7 से 8 गिलास गर्म पानी पीते है तो आप अपने शरीर का वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गर्म पानी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और बढ़िया पाचन तंत्र के कारण मेटाबॉविज्म बेहतर होता है। इसके चलते वजन घटाने में मदद मिलती है। स्किन को रखे हेल्दी- गर्मी या किसी भी मौसम में गर्म पानी पीने से त्वचा की ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिससे त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से पसीन के द्वारा शरीर की फैट बाहर निकलता है। गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। ये भी पढ़ें- हर रोज सुबह मेथी दाने का पानी पीने के फायदे
नवरात्रि में जन्मी बेटी को दें मां दुर्गा के यें नाम

हर भारतीय चाहता है कि उसकी बेटी का नाम सबसे अलग हो। इसी लिए अपने बच्चों का नाम रखने के पहले उस नाम के अर्थ पर भी ध्यान देते हैं। इस समय नवरात्रि चल रही है। इस दौरान लोग मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। अगर नवरात्रि के शुभ दिनों में आप के घर बेटी का जन्म हुआ है और आप अपनी नन्ही परी का नाम देवी दुर्गा पर रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे नाम बताएंगे जिनमें मां दुर्गा का आशीर्वाद छुपा होता है। कमाक्षी- कमाक्षी नाम काफी यूनीक है। आपको बता दें कि कामाक्षी का मतलब देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती होता है। कामाक्षी नाम रखने से आपकी बच्चा भी इस नाम के मतलब की जैसे देवी की तरह व्यव्हार करती है। नंदिनी- मां दुर्गा के कई नामों में से एक नाम नंदिनी भी है। नंदिनी नाम एक सुंदर संस्कृत नाम है जिसका अर्थ है “वह जो खुशी लाती है” या “सुखद महिला”। यह संस्कृत धातु “नंद” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “आनन्दित होना, प्रसन्न होना”। कात्यायनी- नवरात्रि में जन्मी बेटी का नाम आप कात्यायनी भी रख सकते हैं। दुर्गा जी के कई नामों में से एक ये भी है। मां काव्यायनी को दुर्गा का छठा रूप माना जाता है। भार्गवी- कई जगहों पर मां दुर्गा को भार्गवी के नाम से भी पुकारा जाता है। इस सुंदर नाम का मतलब मनमोहक और सुंदर (सूर्य देव की बेटी) होता है। गौतमी (गौरी)- मां दुर्गा को गौतमी के नाम से भी पुकारा जाता है। इस नाम का मतलब होता है जीवन के अंधकार को दूर करने वाली कन्या। आप अपनी बेटी का नाम गौतमी से मिलता जुलता गौरी भी रख सकते हैं। अनिका- अनिका नाम का अर्थ सुंदर, प्रतिभाशाली या मधुर मुख वाली होता है। यह संस्कृत शब्द अनिका ( अनीक ) से लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘निडर’, होता है। ये भी पढ़ें- भोपाल के कोलार में हिट एंड रन का शिकार हुए पिता-पुत्र
लोकसभा चुनाव: मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाb लड़ेंगे विक्रमादित्या

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस बात का ऐलान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया है लेकिन पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक तौर पर इस नाम का ऐलान नहीं किया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह है। सुखविंदर सिंह का कहना है कि मंडी से हमें युवा नेता ही मिलेगा ये तय है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल प्रदेश की इस सीट से सांसद हैं। आगे प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या बोल रही हैं, क्या कर रही हैं और उनके वादे क्या हैं। हमें मंडी के लोगों पर पूरा विश्वास है कि मंडी के लोग हमारे साथ हैं। कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियों में भी मंडी की सीट जीती है। कंगना रनौत अपने चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। हर रोज एक नई योजना के साथ कंगना मंडी में लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगी हैं। ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने दिया कांग्रेस नेता को करारा जवाब
बाडमेर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले पीएम मोदी

पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। हर कोई अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। इसी कड़ी में वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 12 अप्रैल के दिन बाड़मेर पहुंचे। बाड़मेर में चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई बड़े बयान दिए। प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में किए गए ऐलान को लेकर भी विपक्ष पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी बोले, इंडिया गठबंधन के नेता देश से परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं। आगे बोले, ‘मै इंडिया गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि आप किसके कहने पर काम कर रहे हैं, जो देश से परमाणु हथियार खत्म करके भारत को शक्तिहीन करना चाहते है। किसके दबाव में आकर आपका इंडिया गठबंधन हमारी परमाणु शक्ति को खत्म करना चाहता है। कांग्रेसी देशहित की बात नहीं करते: पीएम मोदी बाडमेर में जनता के सामने पीएम मोदी बोले, ‘कांग्रेस ने जिन को दशकों तक नहीं पूछा, उनको आपका मोदी पूजता है। मोदी चाहता है कि भारत देश के आदिवासी बच्चे आगे बढ़ें, इसके लिए हम देश में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोल रहे हैं। आदिवासी समजा को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए हम अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस सालों से हर उस योजना या कार्य का विरोध करती आ रही है जिससे देश का कल्याण होता हो। कांग्रेस उस ताकत का साथ देती है जो देशविरोधी होती है।प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘कांग्रेस के हर नेता की सोच विकास विरोधी है। कांग्रेस के नेता भारत देश के सीमावर्ती गांवों को देश का आखिरी गांव बोलते हैं। ये लोग देश के सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को भारत में हो रहे विकास से वंचित रखते थे। भाजपा की सोच ऐसी नहीं है हम देश के सीमावर्ती गांवों को भी देश का ही हिस्सा मानते है। ये गांव हमारे लिए आखिरी नहीं पहले होते हैं। हमारी सोच है कि यहां से देश खत्म नहीं होता है, बल्कि यहां से भारत देश शुरू होता है। उन्होंने कहा कि, ‘राजस्थान देश का वह हिस्सा है जहां के लोगों ने अपने खून से देश को सींचा है, कांग्रेस ने उन लोगों को भी पानी के लिए तरसाया है। जितने भी सीलों तक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रही, राजस्थान में चलाई जाने वाली जल जीवन मिशन में भी कांग्रेस ने कई घोटाले किए। यहां तक कि कांग्रेस ने राजस्थान में पानी लाने वाली परियोजना ERCP भी पूरी नहीं होनी दी थी।’ ये भी पढ़ें- इंदौर में कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड
हर रोज सुबह मेथी दाने का पानी पीने के फायदे

मेथी दाने का पानी पीना एक प्राचीन और प्रभावशाली आयुर्वेदिक उपाय है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ छिपे हैं। यह उपाय हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ कई रोगों को रोकने और इलाज करने में भी मदद करता है। यहां हम मेथी दाने के पानी पीने के कुछ मुख्य लाभों के बारे में बता रहे है। डायबिटीज का नियंत्रण- मेथी बीज के पानी में मौजूद गैलकोमानिन नामक उपादन शरीर के इंसुलिन स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है। पाचन को सुधारना- मेथी दाने के पानी का सेवन पाचन को सुधारता है और अपच को कम करता है। यह अपाचन और एसिडिटी को भी कम करने में मदद करता है। वजन कम करने में सहायक- मेथी दाने के पानी का सेवन वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व भूख को कम करके वजन घटाने में सहायक होते हैं। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा- फेनुग्रीक बीज के पानी में मौजूद अंटाइऑक्सिडेंट्स हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। मासिक धर्म की समस्याओं का समाधान- फेनुग्रीक बीज के पानी का सेवन मासिक धर्म की अनियमितता और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। ये भी पढ़ें- गर्मीयों में टैनिंग से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
अक्षय कुमार के नाम पर कमाए लाखों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हर दूसरा इंसान चाहता है कि उसे भी बॉलीवुड में काम करने का मौका मिले लेकिन इतना आसान नहीं होता है बॉलीवुड में काम करना। कई ऐसे लोग है जो बॉलीवुड में करियर बनाने के चक्कर में बुरा फसते हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर एक स्कैम चल रहा था, लेकिन अब उस स्कैम को अंजाम देने वाले को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस स्कैम के एक धोखेबाज प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुरा मामला ये है कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से आ रही फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने से लोगों से पैसें लिया करता था। प्रिंस कुमार के इस जाल में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूजा अनंदानी भी फसने वाली थी। अक्षय कुमार के नाम पर हो रही ठगी अगर कोई आपके हुनर के बजाए पैसे से काम दिलाने की बात करे तो उसकी बातों पर बिल्कुल विश्वाश ना करना। इसी तरह का स्कैम अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलवाने के लिए प्रिंस कुमार कर रहा था। प्रिंस अक्षय के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने के लिए लोगों से पैसे लेता था। सोशल मीडिय इंफ्लुएंसर पूजा अनंदानी से प्रिंस ने फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया इसके बदले उसने पूजा से कुछ लाख रुपये मांगे। उसने पूजा से कहा कि निर्भया कांड पर फिल्म बन रही है उस फिल्म में काम करने के लिए पूजा को सेलेक्ट किया गया है। जिसके बाद पूजा प्रिंस से मिलने लगी। जब पूजा तीसरी बार प्रिंस से मिलने वाली थी उसके पहले ही पुलिस को खबर कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये भी पढ़ें- इस ईद नाराज हुए सलमान खान के फैंस, एक्टर ने दिया ईद का तोहफा
इस ईद नाराज हुए सलमान खान के फैंस, एक्टर ने दिया ईद का तोहफा

ईद 2024 पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। लेकिन भाई जान ने अपने फैस का दिल नहीं तोड़ा सलमान ने अपने फैंस को 2024 की ईदी दे दी है। इस साल तो वह अपने फैंस के लिए कोई फिल्म नहीं लेकर आ पाए, लेकिन शल्लू भाई ने 2025 की ईद रिलीज को इसी ईद से बुक कर लिया है। खान ने अपनी अपकमिंग ईद रिलीज अनाउंस कर दी है। जिसके बाद उनके फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है। अगली ईद की ईदी इसी साल सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए. आर मुर्गदास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ मार्केट में लेकर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने ईद के दिन सलमान खान की आने वाली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म का टाइटल सिकंदर है। ये न्यूज सुनने के बाद भाई जान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस मजेदार न्यूज के सामने आते ही फैंस की ईद और खूबसूरत हो गई है। फैंस का कहना है भाई जान अपने फैंस की खुशी का पूरी ख्याल रखते है। सलमान खान बोले सिकंदर से मिलो इस ईद अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस करने के बाद सलमान ने अपने फैंस के लिए लिखा- इस ईद आप बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखिए अगली ईद सिकंदर से मिलिएगा। सभी को ईद मुबारक। ऐसा कहा जा रहा है कि भाई जान की पिछली फिल्मों के हिसाब से सिकंदर एक्शन और इमोशंस से भरपूर होगी। फैंस को इंतजार तो लंबा करना होगा पर सलमान खान के लिए फैंस इतना इंतजार कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- कंगना रनौत और Adhyayan के रिश्ते पर बोले शेखर समन
IPL: महासंग्राम में राजस्थान का विजयरथ रोक पाएंगी गुजरात

IPL: सीजन का 24वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएंगा । विजय रथ पर सवार लगातार चार जीत के साथ राजस्थान की टीम अंकतालिका में प्रथम पायदान पर है। वही हम गुजरात टाइटंस की बात करे तो वह अपने पांच मे से तीन मैच हार चुकी है। लगातार दो हार के बाद हैट्रिक से बचने उतरेगी शुभमन की टीम। राजस्थान के पंजे का शिकार होगी गुजरात इस सीजन में अब तक अजेय रही राजस्थान की टीम की बल्लेबाजी ने इस टूर्नामेंट मे खासा प्रभावित किया है। यशस्वी जायसवाल के अलावा सभी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ने मे कोई कसर नहीं कि है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले और चारों में जीत दर्ज कर विजय रथ पर सवार है। आज के इस महामुकाबलें मे जायसवाल को अच्छी पारी खेलनी होगी। ताकि राजस्थान गुजरात को अपने पंजे का शिकार बनाने मे कामयाब हो पाए। हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी शुभमन की टीम गुजरात टाइटंस ने अभी तक पांच मैच खेले है,जिसमे से दो मैच जीते तो वही तीन मैच हारे है। गुजरात की टीम लगातार दो मैच हारने के बाद आज हैट्रिक से बचना चाहेगी लेकिन राजस्थान रॉयल्स के आगे ऐसा करना आसान नहीं होगा। जिस तरह से आखिरी मैच मे राजस्थान की टीम ने बल्लेबाजी की है,वह गुजरात के लिए कड़ी चुनौती रहने वाली है। IPL: सीजन में हैड टू हैड सीजन में अभी तक गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक पांच मैच खेली है जिसमें से चार मैच में गुजरात को तो एक मैच राजस्थान की टीम ने जीता है। गुजरात की टीम अभी तक आकड़ो की तुलना मे आगे रही है लेकिन क्या आज भी वह मैच जीत कर बरकरार रखेगी। ये भी पढ़ें IPL-हैदराबाद की टीम ने किया पंजाब को पस्त