वापस आए भारत देश के 8 पूर्व नेवी अफसर, रिहाई में शाहरुख खान का हाथ

भारत सरकार एक बार फिर अपने सैनिकों को दुश्मन के चंगुल से छुड़ा लाई है। भारत देश के जो 8 पूर्व नेवी अफसर कतर की जेल में बंद थे भारत सरकार उनको वापस रिहा करा लाई है। पिछले साल के दिसंबर महिने में कतर कोर्ट ने अल-ग्लोबल केस में भारत के आठ पूर्व नेवी सैनिकों को मौत की सजा सुना दी थी। लेकिन कुछ कारणों से उस सजा को उम्र कैद में बदल दिया था। दरअसल इन अफसरों पर जासूसी का आरोप लगा था। जिसके चलते ये कतर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे लेकिन भारत सरकार ने इन अफसरों को रिहा करवा लिया है। एैसा कहा जा रहा है कि इन अफसरों की रिहाई ने शाहरुख खान का हाथ है। क्या ये साच है कि अफसरो की रिहाई ने शाहरुख खान का हाथ है? ‘शाहरुख खान’ को लेकर भाजपा नेता ने दिया था ये बयान जिन अफसरों को भारत सरकार वापस रिहा करवा लाई है। रिहाई के बाद भारत देश वापस लौटने पर बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि- इन अफसरों की रिहाई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का भी हाथ है। भाजपा नेता का ये बयान सुनने के बाद खान की टीम ने सोशल मीडिया पर नेता सुब्रमण्यम स्वामी के बयान का जवाब देते हुए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने शाहरूख खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कि- नेवी अफसरों की रिहाई में एक्टर शाहरुख खान का कोई कनेक्शन नहीं हैं. जैसे पूरा भारत देश नेवी अफसरों के वापसी पर खुशी मना रहा है वैसे ही हम भी खुश है। ये भी पढ़ें- Farmer protest: किसान आंदोलन में नज़र आए खालिस्तानी आतंकी के पोस्टर
डायबिटीज रोगियों को कभी नहीं खानी चाहिए गेहूं के आटे की रोटी

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो खाने पीने की आदतों, वजन और जीवनशैली की बदलती विचारधारा के साथ बढ़ती है। इस बीमारी को नियंत्रित रखने के लिए उचित आहार बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर, अनाज का चयन करते समय इन रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। गेहूं की बजाय कुछ अन्य अनाजों का चयन करना सही हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों को अक्सर लगता है कि उन्हें अनाज खाने के लिए कुछ कम ऑप्शन ही हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। कई अन्य अनाज जैसे कि जौ, बाजरा, रागी, और किनोआ डायबिटीज के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन अनाजों में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसे खाने के बाद रक्त शर्करा का स्तर कम बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहतर होता है। गेहूं की बजाय इन अनाजों का उपयोग करके डायबिटीज के रोगियों को स्वस्थ और संतुलित आहार मिल सकता है जिससे उनके रक्त शर्करा का स्तर भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, इन अनाजों में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। डायबिटीज रोगियों को खाना चाहिए ये अनाज जौ के आटे से बनी रोटी में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स की अच्छी मात्रा होती है जो डायबिटीज के रोगियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। बाजरा की रोटी में भी इसी तरह की गुणकारी विशेषताएं होती हैं। बाजरा खाने से रक्त शर्करा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे खाने के बाद की पीड़ितता कम होती है। रागी और किनोआ भी डायबिटीज के रोगियों के लिए उत्तम विकल्प हो सकता हैं। इनमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक होते हैं। ये भी पढ़ें- भारत के पीएम UAE में करेंगे पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन
मध्य प्रदेश में भी किसान-आंदोलन को लेकर पुलिस सख़्ती

इंदौर के सांवेर मे किसान नेताओं की धरपकड़ और छापे की खबर सामने आई है। वही एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया । 13 फरवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन में इंदौर से जुड़े संयुक्त किसान सम्मलित ना हो इसके लिए दो दिनों से पुलिस की धरपकड़ जारी है। दरअसल देशव्यापी किसान-आंदोलन में मध्यप्रदेश के अलग-अलग किसान संगठनों के किसान उसमें सहभागी न बने इसके लिए धरपकड़ की जी रही है। सोमवार सुबह 11 बजे सांवेर थाने से तीन पुलिस कर्मी किसान नेता बब्लू जाधव के घर पहुँचे । पुलिस कर्मियों ने कहा कि टीआई साहब ने कुछ चर्चा के लिए बुलाया है,ऐसा कहकर गाड़ी में बैठाकर ले गए । जब वह काफी समय तक घऱ नहीं लौटे तो किसान साथियों ने जानकारी निकाली तो पता चला कि इसी कड़ी मे पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता तथा भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेशाध्यक्ष बब्लू जाधव को गिरफ्तार कर लिया और बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। संयुक्त मोर्चा के नेता रामस्वरूप मंत्री के उषा नगर निवास पर भी अन्नपूर्णा पुलिस कई बार पहुंची लेकिन वे नहीं मिले । उनकें दोंनो मोबाइल बंद हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने की धरपकड़ में जुटी रही । एक अन्य किसान नेता शैलेंन्द्र पटेल के नैनोद स्थित निवास पर भी पुलिस पकड़ने पहुंची लेकिन वे नहीं मिले । इसी बीच अधिकतर किसान नेताओं ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। बताया जा रहा है कि अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा अलग-अलग जिलों मे हुए गिरफ्तार किसानों को लेकर इंदौर में अंदरूनी विरोध चल रहा है। भोपाल में किसान-आंदोलन वहीं दूसरा मामला भोपाल के स्टेशन से सामने आया है। जहां पर कर्नाटक के किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया । वह कर्नाटक एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे जब ट्रेन भोपाल स्टेशन पर रूकी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और ट्रेन से नीचे उतार दिया । वहीं धारवाड़(कर्नाटक) के किसान नेता ने बताया हम कर्नाटक एक्सप्रेस से दिल्ली किसान-आंदोलन में सम्मलित होने जा रहे थे । भोपाल स्टेशन पर पुलिस ने हमें जाने से रोक दिया और 70 लोंगो सहित जबरदस्ती ट्रेन से उतार लिया । यह भी पढ़े-Aditya narayan: शो के दौरान सामने आया आदित्य नारायण का असली चेहरा
भारत के पीएम UAE में करेंगे पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन

भारत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विदेशी दौरे करते रहते है। वर्तमान में नरेंद्र मोदी 13 फरवरी दिन मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय कार्यक्रम हैलो मोदी को संबोधित करने गए है। ये कार्यक्रम खत्म करने के बाद प्रधान मंत्री बुधवार को UAE की राजधानी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिन्दू मंदिर के समापन समारोह में जाएंगे। आपको बता दें कि 14 फरवरी को भारत देश के प्रधान मंत्री और महंत स्वार्म महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे। UAE में जिस मंदिर का उद्घाटन करने मोदी गए है, उस मंदिर को पिछले तीन साल से राजस्थान और गुजरात के दो हजार से ज्यादा कारीगरों और मजदूरों ने मिलकर तैयार किया है। दुनिया के इन बड़े मुस्लिम देशों में हैं हिन्दू मंदिर नम्बर तीन- 1.7 करोड़ से ज्यादा अबादी वाले मुस्लिम बांग्लादेश में 15 प्रतिशत हिन्दू रहते हैं। यहां ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में हिन्दू श्रध्दालु दर्शन करने पहुंचते हैं। नम्बर दो- ओमान की राजधानी मस्कट में शिव मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर और एक गुरुद्वारा भी है। फरवरी 2018 में भारत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी मस्कट के शिव मंदिर दर्शन करने गए थे। इस मंदिर में बड़ी संख्या में हिन्दू श्रध्दालु भी जाते रहते हैं। नम्बर एक- इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। यहां के लोग अपनी संस्कृती में हिन्दू तौर-तरीकों को भी अपनाते हैं। इंडोनेशिया में कई बड़े अद्भूत हिन्दू मंदिर है। यहां के प्रम्बानन हिन्दू मंदिर को देखने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी जा चुके हैं। ये भी पढ़े- farmer protest: किसान आंदोलन 2.0 के लिए तैयार है दिल्ली पुलिस
नाबालिग छात्रा के साथ रेप और छेड़छाड़

मध्यप्रदेश के मंदसौर में कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप और मारपीट की वारदात सामने आ रही है। छात्रा स्टेशन रोड़ पर कोचिंग जा रही थी, तभी बदमाशों द्वारा इस घिनोनी वारदात को अंजाम दिया । मंदसौर में नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ,इनमें से दो नाबालिग है। प्रशासन ने सोमवार को तीन आरोपियों के चार मकानों पर बुलडोजर चला दिया । कार्यवाई के दौरान तीन थानों का पुलिस बल तैनात रहा । हिंदु संगठनो ने आरोपियों के दूसरे अवैध ठिकानों को भी जमींदोज करने की मांग की । आरोपियों ने रविवार को नाबालिग के साथ गलत काम किया था । पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर एकांत में मिलने बुलाया था । उन्होंने नाबालिग को पहले थप्पड़ मारे, फिर बेल्ट से पिटाई कर दी । लड़की को पीटते देख कुछ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोंपियो को पकड़ने की कोशिश की तो दो भाग निकले जबकि तीन को थाने ले जाया गया । उन्होंने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की । पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी समेत पांचो यस(19), अरबाज(19) , सोहेल(20) और दो नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया । नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती 11 फरवरी को शाम 5बजे मैं स्टेशन रोड पर कोचिंग जा रही थी । यश ने अपने एक दोस्त (नाबालिग) के साथ मेरा रास्ता रोक लिया था, मुझे मेरे पुराने फोटो दिखाए, जो मैने एक दूसरे लड़के(नाबालिग) के साथ खिचवाएं थे । वे दोनों फोटो दिखाकर मुझे ब्लैकमेल करने लगे । उन्होंने कहा- तू द्वारिका विहार कॉलोनी नहीं आई तो ये फोटो वायरल कर देंगे । मैं घर की और भागने लगी, तभी यश और उसके साथी ने मुझे पकड़ा और मुंह दबा दिया । उन्होंने ब्लैक कलर की कार में बिठाया और मुझे द्वारिका विहार कॉलोनी ले गए। यहां मुझे कार से बाहर खींचा, जहां अरबाज औऱ वह लड़का(नाबालिग) खड़ा था, जिसके साथ मेरी फोटों थी । फोंटो वाले लड़के ने मुझे पीटना शुरू कर दिया । उसने 15 से 20 चाटे मारे, मेरी गर्दन दबाई और बेल्ट निकाली । इसी दौरान सोहेल भी आ गया । लड़की ने बताया कि फोटो वाले लड़के(नाबालिग) ने 2022 मे भी जबरजस्ती की थी । घर की बदनामी होने के डर से मैंने किसी को कुछ नहीं बताया था । रविवार को भी उसने द्वारिका बिहार कॉलोनी में बनी एक झोपड़ी में ले जाकार जबरजस्ती संबंध बनाए । यह भी पढे-Aditya narayan: शो के दौरान सामने आया आदित्य नारायण का असली चेहरा
शाहिद और कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हुई हिट

शाहिद कपूर और कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज के तिसरे दिन भी अच्छी कमाई कर रही है। फैंस को ये फिल्म बेहद पसंद आई है। आपको बता दें फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक लव स्टोरी है। लेकिन इस लव स्टोरी में लड़की नहीं बल्कि एक रोबोट है। देखने में तो वो भी लड़की ही लगती है। लड़के को बाद में पता चलता है कि वह जिस लड़की से प्यार करता है वह एक रोबोट है। फिल्म को आप अपने परिवार के साथ भी बैठकर देख सकते है। शाहिद और कृती सेनन की इस फिल्म को लोगों के मिक्स रिव्यू मिले है। लेकिन कही ना कही सबको ये फिल्म काफी पसंद आई है। ये फिल्म एक फन और लाइट मूड वासी फिल्म है। फैंस अपनी फैमिली के साथ मजे से इस फिल्म का आन्नद ले रहे हैं। फिल्म ने की दमदार कमाई संडे को ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने की दमदार कमाई की शाहिद-कृति की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और शनिवार को भी इसने 50% की कमाई की है। सुत्रो से पता चला है कि दूसरे दिन भी फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स बता रही हैं कि तीसरे दिन भी शाहिद की फिल्म ने थिएटर्स में माहौल जमाए रखा। लाइट मूड और कॉमेडी वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन 10 से 11 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है। ये भी पढ़े- बॉलीवुड के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से मिलने अस्पताल पहुचे बीजेपी के नेता
बॉलीवुड के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से मिलने अस्पताल पहुचे बीजेपी के नेता

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दादा मिथुन पिछले दिनों से कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट हैं। एैसा कहा जा रहा है कि अभिनेता को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और अजीब से बेचैनी महसूस होने लगी, जिसके बाद उनको फौरन कोलकाता के प्रइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें स्ट्रोक आया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। ये खबर सुनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष कोलकाता के अस्पताल मिथुन चक्रवर्ती से मिलने पहुचे थे। दिलीप से पहले एक्टर से मिलने अस्पताल पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार पहुचे थे। दोनों नेताओं के मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दादा मिथुन से मिलने दिलीप घोष जब ये खबर सामने आई की एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबियत खराब है तो उनसे मिलने कोलकाता के अस्पताल बीजेपी के नेता दिलीप घोष पहुचे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया ‘X’ प्लेटफॉर्म पर मुलाकात कि वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के बेड पर दादा बैठे है। वीडियो में एक्टर को देखने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि अब उनकी तबियत बिल्कुल ठिक है। दिलीप ने दादा से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में पूछा और उनको गुलाब का फूल भी दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनो एक दूसरे से बात करते हुए हस रहे हैं। दादा के फैंस उनको एैसे हसता हुआ देख काफी खुश हैं। ये भी पढ़े- मौलाना तौकीर रज़ा: उत्तरप्रदेश में बवाल, यूपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Valentine’s Day के दिन अपने साथी को ग्रीटिंग कार्ड पर लिखकर दें ये शायरी

14 फरवरी यानि Valentine’s Day को हर कोई अपने साथी को ग्रीटिंग कार्ड देता है। युवा अपने मन की बात शायरी के रूप में लिख कर अपने साथी को बताते है। हम एैसी शायरी आपको बताएंगे जो बेहद सरल शब्दों में लिखी है। वैसे तो आजकल एैसे कार्ड बाजार में मिल जाते हैं जिनमें पहले से ही शायरी लिखी होती है। लेकिन हम आपको कुछ एैसी शायरी बताएंगे जिसे पढ़ने के बाद आप उसे अपने कार्ड पर लिख अपने साथी को देंगे। ये शायरी पढ़ने के बाद आपके साथी भी प्रसन्न हो जाएंगे। “आपकी मुस्कान हमेशा मेरे दिल को खुशी से भर देती है। धन्यवाद आपके साथ एक खास पल के लिए।” “तुम्हारे साथ हर दिन एक नया आनंद है। तुम्हारी मिठास और स्नेह के लिए धन्यवाद।” “तुम्हारा साथ हमेशा मेरे लिए सहारा बना रहता है। आपका समर्थन मुझे हमेशा मजबूती देता है।” “तुम्हारे बिना मेरा जीवन अधूरा है। तुम मेरे लिए सब कुछ हो।” “तुम्हारे साथ हर पल एक खास पल है। मैं धन्य हूँ कि तुम मेरे साथ हो।” “तुम्हारी दोस्ती मेरे लिए अनमोल है। तुम्हारे साथ हर दिन एक अद्वितीय सफर है।” “तुम्हारा साथ मेरे जीवन को खुशियों से भर देता है। धन्यवाद तुम्हारे प्यार और स्नेह के लिए ये भी पढ़े- Valentine’s Day 2024: सर्वश्रेष्ठ DIY ग्रीटिंग कार्ड आइडियाज़
Valentine’s Day 2024: सर्वश्रेष्ठ DIY ग्रीटिंग कार्ड आइडियाज़

14 फरवरी का दिन युवाओं के लिए एक खास दिन है। इस दिन युवा अपने पसंदीदा साथी को अच्छे और खूबसूरत उपहार देते है। इस दिन को हम Valentine’s Day के रूप में बनाते हैं। कुछ एैसे भी युवा है जिनके पास पैसा नहीं होता है तो वह अपने साथी को उपहार नहीं दे पाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर के खराब वस्तुओं से कैसे आप ग्रीटिंग कार्ड बना सकते है। जिसके बाद आप भी अपने साथी को गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हैं। ये सारे आइडियाज़ बहुत ही आसान है। इसे हर कोई आसानी से बना सकता है। इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। कम पैसे और कम वस्तुओं में आप एक अच्छा उपहार तैयार कर सकते हैं। हैंडमेड पेपर कार्ड- अपने कार्ड के लिए रंगीन हैंडमेड पेपर का उपयोग करें और उसे ड्राइंग्स, स्टिकर्स या कट-आउट आकृतियों से सजाएं। ओरिगामी कार्ड- खूबसूरत ओरिगामी आकृतियों को बनाने के लिए प्रेरित करें, जैसे कि दिल, फूल या जानवर। फोटो कॉलाज कार्ड- यादगार पलों की तस्वीरें प्रिंट करें और उन्हें अपने कार्ड के सामने कॉलाज में व्यवस्थित करें। पॉप-अप कार्ड- कार्ड के अंदर एक पॉप-अप तत्व बनाने के लिए पेपर फोल्डिंग तकनीकों का उपयोग करें। वॉटरकलर कार्ड- अपने कार्ड पर अभिकल्प बैकग्राउंड या नाजुक चित्रों को बनाने के लिए वॉटरकलर पेंट्स का प्रयोग करें। बटन या मोती कार्ड- अपने कार्ड में बटन, मोती, या सीक्विन्स का उपयोग करें। फूल कार्ड- फूल इकट्ठा करें और उन्हें अपने कार्ड पर सजाएं। ये भी पढ़े- चावल तो सब खाते है, पर कौन सा चावल स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद है?
चावल तो सब खाते है, पर कौन सा चावल स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद है?

चावल, भारतीय भोजन की अधिकांशता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह अनेक तरह के भोजन के साथ सर्वाधिक जोड़ा जाता है और भारतीय रसोई की आधारिक अवश्यकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कौन सा चावल सबसे अधिक स्वास्थ्यकर हो सकता है? कौन सा चावल आपके स्वास्थ्य को सही रख सकता है? प्रत्येक प्रकार के चावल का अपना आपकी आहारिक गुणवत्ता और स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग लाभ होता है, इसलिए अपने आहार में विविधता लाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, सामान्य रूप से भूरे और काले चावल अपने अधिक फाइबर और पोषक तत्वों के कारण सबसे अधिक फायदेमंद माने जाते हैं। भूरा चावल (Brown Rice)- फाइबर, विटामिन, और खनिजों का उच्च स्तर। वजन नियंत्रण और पाचन के स्वास्थ्य में मदद करता है। डायबिटीज और ह्रदय रोग के जोखिम को कम करता है। काला चावल (Black Rice)- एंटीऑक्सीडेंट्स का उच्च स्तर, विशेष रूप से एंथोसियानिन्स। ह्रदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है और सूजन को कम कर सकता है। कुछ कैंसरों को रोकने और मस्तिष्क कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। सफेद चावल (White Rice)- भूरे और काले चावल की तुलना में फाइबर और पोषक तत्वों में कमी। कुछ व्यक्तियों के लिए पाचन में आसानी से पचने में सहायक हो सकता है। मात्रा में सेवन संतुलित आहार बनाए रखने का कुंजी है। लाल चावल (Red Rice)- सफेद चावल की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर। रक्त चीनी स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ह्रदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है और वजन नियंत्रण में सहायक हो सकता है। ये भी पढ़े- बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें ये 5 स्वादिष्ट आहार