Aayudh

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच

टेस्ट मैच

भारत बनाम इग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैंटिंग का फैसला किया । उन्होंने टीम में 4 बदलाव किए । रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई । वहीं सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को डेब्यू मौका मिला । डेब्यू के बाद सरफराज पिता से गले लग कर रो पड़े। राजकोट टेस्ट में कॉमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा ने सरफराज खान के पिता नौशाद खान से पूछा, आपको बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा? जवाब में नौशाद खान ने कहा रात को वक्त चाहिए गुजरने के लिए, लेकिन सूरज मेरी मर्जी से नहीं निकलने वाला। पहला सेशन पूरी तरह हिटमैन और अंग्रेजों के नाम शुरुआती 3 ओवर में रोहित और यशस्वी ने बड़े शॉट खेले। मार्क वुड ने चौथे ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका दिया। यशस्वी ने 10 गेंद खेलकर बनाए 10 और भारत का स्कोर 22 पर 1 आउट। मार्क वुड ने छठे ओवर में शुभमन गिल का भी काम तमाम कर दिया। शुभमन गिल 9 गेंद खेलकर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर खड़े रोहित शर्मा इस विकेट के बाद खासे निराश नजर आए। स्कोर 24 पर 2 आउट । टॉम हार्टली ने नवें ओवर में रजत पाटीदार को आउट कर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी रजत पाटीदार ने बैकफुट से कट करने का प्रयास किया, लेकिन टर्न और बाउंस से मात खा गए। कवर्स पर खड़े बेन डकेट के हाथ आसान सा कैच चला गया। रजत ने बनाए 15 गेंद पर 5 और भारत को 33 पर तीसरा झटका लग गया ।33 पर 3 विकेट खो चुकी भारतीय टीम को राजकोट टेस्ट मैच में हिटमैन ने अर्धशतक जड़कर संभाल लिया। दूसरा सेंशन पूरी तरह भारत के नाम राजकोट टेस्ट मैच का पहला सेशन पूरी तरह हिटमैन और अंग्रेजों के नाम रहा। भारत ने 25 ओवर में 93/3 बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 97 गेंद पर 60 रन की अटूट साझेदारी हुई है रवींद्र जडेजा को प्रमोट कर कप्तान रोहित शर्मा का साथ निभाने बीच मैदान भेजा गया। सर जडेजा उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे औऱ अपने होम ग्राउंड राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक ठोक दिया । 44 में ओवर की दूसरी फुलटॉस पर मिडविकेट की दिशा में सिंगल लेकर अपना अर्शतक पूरा किया। टेस्ट मैच में हिटमैन की संकटमोचक सेंचुरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने सेंचुरी जड़कर संकट से बाहर निकाल लिया है। सुनील गावस्कर के 4 शतकों के बाद रोहित शर्मा बतौर ओपनर टेस्ट मैच में 3 शतक जड़ने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 228 गेंद पर 204 रन जोड़े और हिटमैन ने अपनी पारी में 196 गेंद पर 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से खेली 131 रन बनाए ।डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़कर सरफराज खान ने फैंस का दिल जीत लिया सरफराज खान ने सिर्फ 48 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सरफराज खान ने अपनी पारी में 66 गेंद पर 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट के पहले दिन 326/5 बनाए। कप्तान रोहित ने 196 गेंद पर 14 चौकों और 3 छक्कों के साथ 131 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा 212 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों के साथ 110 बनाकर नाबाद रहे। यह भी पढ़े-एक अनोखे अंदाज में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का पोस्टर आया सामने

एक अनोखे अंदाज में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का पोस्टर आया सामने

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के सुपरस्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ का पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है। पहली बार किसी हिरो ने अपनी फिल्म का पोस्टर इस अंदाज में रिलीज किया है। सिद्धार्थ ने बिल्कुल फिल्मों के जैसे आसमान में 13000 फीट की ऊचाई पर अपनी अपकमिंन फिल्म ‘योद्धा’ का पोस्टर रिलीज किया है। पिछले साल से ही बॉलीवुड में फिल्म ‘योद्धा’ की चर्चा हो रही थी पर अभी तक इसकी कोई खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन आज 15 फरवरी को धर्मा प्रोडक्शन ने 13000 फीट की ऊंचाई से फिल्म का पोस्टर रिवील किया है। इस से आप ये अंदाजा लगा सकते है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ये फिल्म कितनी खास है। पोस्टर की वीडियो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद की शेयर आपको बता दें कि पोस्टर रिवील का वीडियो खुद सुपरस्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ लोग प्लेन के साथ आसमान में जाते हैं। वीडियो में आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे। इसके बाद प्लेन से 5 लोग कूद जाते है। जिसके बाद तीन लोग फिल्म योद्धा का पोस्टर आसमान में लहरा रहे है, बाकि दो स्टंट करते हुए इसका वीडियो बना रहे है। एक्टर के फैंस इस एरियल स्टंट वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं साथ ही वह अभिनेता की जमकर तारिफ भी कर रहे हैं। पोस्टर देखने के बाद फैंस उफ्फ, सुपर, कूल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही धर्मा प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ये चिड़िया है? क्या ये प्लेन है? नहीं ये हमारा अपना योद्धा है। फिल्म मेकर्स ने बताया कि 19 फरवरी को फिल्म का टीजर लॉल्च किया जाएगा और 15 मार्च को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तीन बड़ी हिरोईने राशि खन्ना, दिशा पाटनी और रश्मिका मंदाना नदर आने वाली हैं। इस फिल्म को सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है. ये भी पढ़ें- कचरा फेंकने गये युवक की हत्या, शव लौटा घर

महिला की फेक फेसबुक आईडी बनाकर की अश्लील फोटो वायरल

महिला

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने परिचित पर बदनाम करने का आरोप लगाया है । महिला ने पड़ौसी पर आरोप लगाते हुए बताया है कि वह फेसबुक पर उसकी फेक आईडी बना अश्लील फोंटो और वीडियो वायरल कर उसको बदनाम कर रहा है । आरोपी उसे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए धमका रहा और अलग-अलग नंबर से कॉल कर शादी के लिए भी कहता है। महिला से शारीरिक संबंध की मांग विवाहित 35 वर्षीय महिला मुरार इलाके में रहती है । उन्होंने बताया कि 2 साल पहले खुरेरी गांव में रहने वाले सुभाष शर्मा के साथ पार्टनरशिप में कपड़े की दुकान खोली थी । इसके लिए उन्होंने बैंक से डेढ़ लाख रूपए का लोन लिया था । लेकिन यह पार्टनरशिप ज्यादा नहीं चल सकी,वह अलग-अलग डिमांड करने लगा था वह मेरे साथ संबंध बनाना चाहता था और शादी भी करना चाहता था। जो मैंने करने से स्पष्ट मना कर दिया औऱ 2023 में दुकान की पार्टनरशिप ख़त्म कर दी थी । सीएसपी को बताई आपबीति जब मैंने आरोपी की बात ना मानकर ऐसा किया तो वह बहुत ज्यादा नाराज हो गया क्योंकि वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जो मैं नहीं कर सकती थी। इसको लेकर वह भड़क गया और फेसबुक पर मेरे नाम की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोंटो एंव वीडियो वायरल कर मुझे बदनाम करने लगा और अलग-अलग नंबर से कॉल कर शादी के लिए भी कहता ,तब मैंने पुलिस मैं शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था , लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की।ग्वालियर सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार का कहना है कि मामले मे साइबर सेल पुलिस को जांच के लिए कहा है । यह भी पढ़े-कचरा फेंकने गये युवक की हत्या, शव लौटा घर

महाभारत के श्रीकृष्ण नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी पर लगाया गम्भीर आरोप

नीतीश भारद्वाज

महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है। नीतीश ने अपनी एक्स वाइफ मध्य प्रदेश कैडर क्षेत्र की आईएस स्मिता भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराई है। जब उनसे पुछा गया कि वह एैसा क्यों कर रहे हैं तो उनका कहना है कि उनकी एक्स पत्नी स्मिता उनके साथ ज्यादती कर रही है। पूरी बात ये है कि नीतीश ने भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र को एक मेल भेजा जिसके जरिए वह मदद की गुहार कर रहे हैं। टीवी अभिनेता का कहना है कि उनकी पत्नी उनके साथ अत्याचार कर रही हैं। मुझे मेरी ही जुड़वा बेटीयों से मिलने नहीं दे रही हैं। जिसके बाद इस मामले की जांच करने के लिए जिम्मेदारी एडीशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित को दिया गया है। नीतीश भारद्वाज केस की जांच के बाद कमिश्नर का बयान मीडिया से बात चीत करते हुए भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायाणाचारी मिश्र ने बताया कि- हमने इस बात की जांच की है, ‘हमें नीतीश भारद्वाज से जैसे ही शिकायत मिली है। हम इस मामले की जांच कर रहे है और त्थयों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।’ ये भी पढ़ें- दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट प्रोग्राम में नजर आए शाहरुख खान

कचरा फेंकने गये युवक की हत्या, शव लौटा घर

युवक की हत्या

घटना बुधवार रात इंदौर के विदुर नगर की है,जहां एक युवक गाड़ी से कचरा फेंकने घर से निकला था । और घर वापिस नहीं पहुंचा । गुरूवार सुबह जब कचरे के ढ़ेर के पास एक युवक का शव पड़ा दिखा तो विदुर नगर में हलचल मच गई । युवक का शव जहां पड़ा था वहां से उसके घऱ की दूरी तकरीबन 1 किलोमीटर है । जानकारी मिलते युवक के परिवार के लोग भी वहां पहुंचे । युवक के सिर पर दो जगह चोट के निशान और उसकी गाड़ी भी खड़ी दिखी, मृत शव को देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका मृतक के भाई हुकुम सिंह ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को देर रात पत्नी पूजा ने कॉल किया और बताया कि रूपसिंह खाना खाने के बाद कचरा फेंकने गया था । इसके बाद वह घऱ नहीं लौटा तो परिवार के लोग काफी देर तक उसे इधऱ -उधर ढ़ूंढ़ते रहे । सुबह शराब माफिया चाची के ठिये के आगे पुलिया पर रूप सिंह का शव पड़ा मिला । घटनास्थल पर परिजन सुबह 5 बजे पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी । युवक का था रूई के गद्दे बनाने का काम घटना द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक युवक रूपसिंह राठौर ( बंजारा) (28) बुधवार रात से लापता था । गुरूवार को उसका शव विदुर नगर और चंदन नगर जोड़ने वाले रास्ते पर पड़ा मिला । रूपसिंह शादी शुदा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है । वह गद्दे रजाई बनाने का काम करता था । मौजूद स्थिति में मृत शरीर को देखकर हत्या की आशंका है । मामला संदिग्ध लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द आरोपी कों खोजने की कोशिश की जाएगी । यह भी पढ़े-नर्मदापुरम् में दिव्यांग नाबालिग से रेप

नर्मदापुरम् में दिव्यांग नाबालिग से रेप

नाबालिग से रेप

नर्मदापुरम् में पिपरिया के बनखेड़ी थाना क्षेत्र से रेप की घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी दिव्यांग बालिका को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी मासूम नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत पर ले गया और किशोरी के साथ बलात्कर कर वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद जब नाबालिग की हालत ठीक नहीं दिखी तो उसको वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब काफी समय तक घर बालों को किशोरी नजर नहीं आई , परिजनों ने खोजा तो नाबालिग बच्ची घायल अवस्था में खेत के पास पड़ी मिली । इसके बाद परिजन बच्ची को पिपरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने नाबालिग के रेप की दी जानकारी पुलिस के मुताबिक बनखेड़ी क्षेत्र थाना के एक गांव में 30 वर्षीय आरोपी 12 साल की दिव्यांग नाबालिग को घर से गाड़ी पर बैठाकर ले गया था । गांव के पास खेत में ले जाकर शाम के समय बच्ची से रेप किया । परिजनों को घायल अवस्था में बच्ची खेत के पास मिली, इसके बाद उसे पिपरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । परिजनों ने बताया कि बच्ची एक हाथ से विकलांग और मानसिक रुप से कमजोर है । यह भी पढ़े -इंदौर में दिव्यांग युवती को ब्लैकमेल कर किया रेप

दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट प्रोग्राम में नजर आए शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान, बॉलीवुड के सुपरस्टार, हाल ही में दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के मंच पर भाषण दिया है। उन्होंने आत्मविश्वासपूर्ण और हंसमुख अंदाज में बातें की और अपने जोश और ह्यूमर के साथ मंच को जीत लिया। उनकी ट्रेडमार्क शैली और भावनाओं ने उन्हें एक सच्चे अभिनेता के रूप में प्रसिद्ध किया। शाहरुख खान के फैंस न केवल भारत में, बल्कि विश्व भर में उनके फैंस की भरमार है, जो हमेशा से उन्हें हॉलीवुड में देखना चाहते हैं। जब मंच पर उनसे पूछा गया कि क्या वह पॉपुलर हॉलीवुड स्पाई हीरो ‘जेम्स बॉन्ड’ का किरदार निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में उत्तर दिया। शाहरुख ने कहा, “मैं बॉन्ड बनना तो चाहता हूं, लेकिन मैं उसके लिए बहुत छोटा हूं।” शाहरुख खान ने बताया अपना मकसद शाहरुख ने अपने इरादों को बताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से काम करना पसंद है। उन्होंने अपनी मेहनत और निरंतर प्रयासों के माध्यम से स्टारडम की ऊंचाइयों को हासिल किया है। शाहरुख का कहना है कि वह हमेशा सोचते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और उनके काम का मकसद क्या है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपनी फिल्मों में लोगों को खुशी और आशा की कहानियाँ पेश करना चाहते हैं। शाहरुख ने फिल्मों की रिलीज से पहले एक खास बाथ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह हर गुरुवार को अपने घर पर दो घंटे का बाथ लेते हैं, जो उनके काम को धो देता है। ये भी पढ़ें- वापस आए भारत देश के 8 पूर्व नेवी अफसर, रिहाई में शाहरुख खान का हाथ

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की बुजुर्ग नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन फॉर्म भर दिया है। नामांकन फॉर्म की सारी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राजस्थान की राजधानी जयपुर गयी थी। सोनिया के साथ उनके बेटी प्रियंका गांधी और बेटे राहुल गांधी भी गए थे। इनके साथ वहां कांग्रेस पार्टी के नेताओं का एक समूह भी मौजूद था। सोनिया गांधी ने जैसे ही नामांकन दाखिल किया तो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा,’ पीएम पद का त्याग करने वाली श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने की हार्दिक शुभकामनाएं. अशोक गहलोत ने आगे कहा- सोनिया गांधी का राजस्थान से एक गहरा रिश्ता जुड़ा है। जब श्री राजीव गांधी पीएम बने थे, तब उनके साथ सोनिया गांधी आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आई थीं। समाजवादी पार्टी ने भी किया अपने प्रत्याशियों का ऐलान आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की10 सीटें खाली हो रही हैं। इन 10 सिटों में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है बाकि 3 सिटों पर सपा ने अपने 3 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। आपको बता दें समाजवादी पार्टी ने इन तीन सिटों पर अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को राज्यसभा में अपना प्रत्याशी बनाया है। आलोक अखिलेश यादव के सबसे अच्छे सलाहकार माने जाते है। ये भी पढ़ें- पत्नी ने लगाया डॉक्टर पति पर देह व्यापार और दहेज प्रताड़ना का केस

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

महिला से दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के भोपाल में बदमाश ने महिला को उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना भोपाल के छोला इलाके की है । महिला अपने घर के बाहर बनी बाथरूम में गई थी । तभी बदमाश ने जबरदस्ती कर महिला से दुष्कर्म किया । धमकी से डरी महिला चुप रही और बदनामी ना हो जाए इसके कारण महिला ने किसी को नहीं बताया और चुप-चाप इस पीड़ा को झेलती रही,लेकिन बाद में जब आरोपी उसे इलाके में बदनाम करने लगा तब, महिला ने बड़ी हिम्मत के साथ यह कदम उठाया और थाने पहुंच कर आरोपी शहंशाह के खिलाफ दुष्कर्म और जबरदस्ती का मामला दर्ज कराया। छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक-महिला से दुष्कर्म जानकारी भानपुर निवासी 40 वर्षीय महिला ग्रहणीं है। बदमाश युवक महिला के मोहल्ले का ही रहने वाला है ,एक ही इलाके में रहने की वजह से दोंनो के बीच पहले से जान पहचान है । महिला रात में घर के बाहर बनी बाथरूम में गई , तो वहां आरोपी शहंशाह पहले से ही छिपा हुआ बैठा था । बाथरुम के अंदर आते ही वह जोर-जबरदस्ती करने लगा । जब महिला ने विरोध किया तो शहंशाह ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया । हाल ही में जब आरोपी उसे मोहल्ले में बदनाम करने लगा, तब महिला ने पति को आपबीति बताई । इस पर पति ने महिला को थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेजा । पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है,और बदमाश की खोज में भी जुट गई हैं। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर दर्ज मामले में धाराओं के प्रावधान के तहत सजा दी जाएंगी। यह भी पढ़े- पत्नी ने लगाया डॉक्टर पति पर देह व्यापार और दहेज प्रताड़ना का केस

कैसी हुई थी मां सरस्वती की उत्पत्ति, जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा

मां सरस्वती बसंच पंचमी

माघ शुक्ल पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सभी पिले रंग के वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की पूजा करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मां सरस्वती की उत्पत्ति कैसे हुई थी। मां सरस्वती को वागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अन्य कई नामों से भी पूजा जाता है। ये शिक्षा और बुद्धि प्रदाता हैं। वीणावादनी देवी से ही संगीत की उत्पत्ति हुई जिसके कारण इनको संगीत की देवी भी कहा जाता है। पवित्र सत ग्रंथों में लिखी है मां सरस्वती की कथा उपनिषदों की कथा के अनुसार ब्रह्मा जी ने जीवों यानि मनुष्य योनि की रचना की। जब ब्रह्मा जी ने पूरी सृष्टि की रचना कर देखने लगे तो उनको हर तरफ उदासी और मौन ही दिखाई दे रहा था। ब्रह्मा जी को लगा सृष्टि की रचना करने में उनसे कुछ छूट गया है। जिसके बाद ब्रह्मा जी ने कमण्डल से जल निकाल अपनी हथेली में लेकर संकल्प स्वरूप उस जल को सृष्टि पर छिड़कर भगवान श्री विष्णु की स्तुती की। ब्रह्मा जी की स्तुती को सुन कर भगवान विष्णु प्रकट हुए। पूरी समस्या जानने के बाद भगवान विष्णु ने आदिशक्ति दुर्गा माता का आव्हान किया। जिसके बाद क्षणभर में मां दुर्गा प्रकट हो गई। फिर ब्रह्मा और विष्णु दोनों ने मिलकर आदिशक्ति दुर्गा माता से इस समस्या को दूर करने का निवेदन किया। आदिशक्ति दुर्गा माता के तेज से उत्पन्न हुई थी वीणावादनी देवी की जब ब्रह्मा और विष्णु जी की पूरी बातें मां दुर्गा ने सुना तो उसी क्षण आदिशक्ति दुर्गा मां के शरीर से एक चमकता हुआ सितारा उत्पन्न हुआ। वह चमकता सितारा एक दिव्य नारी के रूप में बदल गया। इतना सुन्दर स्वरूप किसी ने नहीं देखा था। वह सुंदर स्वरूप एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिनके एक हाथ में वीणा दूसरे हाथ में वर मुद्राएं थी। बाकि अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एंव सुंदर मोतीयों की मालाएं थी। प्रकट होते ही देवी ने अपनी वीणा से मधुरनाद किया जिससे संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई सभी एक सुंदर स्वर में बोलने लगें। हवा के चलने की सरसराहट सुनाई देने लगी। इनता सुंदर स्वरूप और शब्द, रस का संचार कर देने वाली उन देवी को देवताओं ने “सरस्वती” कहा। इसी लिए माघ शुक्ल पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी को मां सरस्वती का प्रकटोत्सव दिवस भी कहा जाता है। ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें ये 5 स्वादिष्ट आहार