Aayudh

पड़ौसी ने काम के बहाने बुला कर की नाबालिग से जबरदस्ती

नाबालिग से छेड़छाड़

इंदौर में पड़ौसी आरोपी ने काम के बहाने बुलाने के बाद नाबालिग से जबरदस्ती की वारदात को अंजाम दिया । पड़ौसी ने पहले उसे अपने घर बुलाया और दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ करने लगा । जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी । और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने लगा । नाबालिग से जबरदस्ती की माँ ने बताई पुलिस को घटना पीड़िता की मां ने बताया कि वह शनिवार को शाम में सुंदरकाण्ड के आयोजन में घर से बाहर गई थी । इस दौरान जब वह रात करीब 10 बजे घर लौटी तो उसने बेटी को पड़ौसी जयसिंह के घर जाते देखा । बेटी को आवाज लगाई इतने में जयसिंह ने घर का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया । मैं घबरा गई और बेटे को फोन कर बुलाया और दरबाजा खटखटाने लगे । जब दरवाजा तोड़ने की धमकी दी तब जाकर जयसिंह ने दरवाजा खोला । जैसे ही बेटी बाहर निकली बहुत बुरी तरह से घबराई हुई थी । पूछने पर उसने बताया कि जयसिंह ने किसी काम के बहाने घर बुलाया था, यहां वह जबरदस्ती कर कपड़ा उतारने लगा । मैने रोका तो जान से मारने की धमकी दी । मां के आने के बाद जयसिंह घबरा गया और दरवाजा खोल दिया । पुलिस ने पाक्सो एक्ट में किया आरोपी को गिरफ्तार एरोड्रम थाना पुलिस को मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी जयसिंह मूलरूप से देवास का रहने वाला है और हमारे घर के सामने ही रहता है। मां कि शिकायत के बाद एरोड्रम पुलिस ने आरोपी जयसिंह को पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया है । एरोड्रम पुलिस के मुताबिक जयसिंह उर्फ गोविंद लोधी पर छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है । यह भी पढे़-सिरफिरे बेटे ने की माँ की हत्या

स्वरा भास्कर ने एक साल बाद बताया अपनी शादी का राज

स्वरा भास्कर

आज से ठिक एक साल पहले स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 के दिन सपा पार्टी के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया था। आखिर क्यों बिना किसी को बताए स्वरा ने अहमद से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि पिछले साल ही स्वरा ने अपने पती अहमद फहाद से कोर्ट मैरेज की थी। हालाकि इसके एक महिने बाद दोनों के दुनियां वालों के सामने धूमधाम से शादी की थी। लेकिन अब एक साल बाद स्वरा ने अपनी लव स्टोरी की कहानी दुनिया वालो को खुद बताई है। स्वरा ने पोस्ट शेयर कर खुद बताया अभीनेत्री ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक पोस्ट शेयर किया। स्वरा ने अपने पती संग एक फोटो शेयर कर उस फोटो के साथ एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। पहेल तो स्वरा ने कैप्शन में हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एल्विस प्रेसली का एक गाने Can’t Help Falling In Love का लाईन लिखी है। उन्होने लिखा की – मसझदार लोग कहते है कि सिर्फ बेवकूफ ही जल्दबाजी करते हैं। स्वरा भास्कर का कहना है कि फहाद और मैने शादी में जल्दबाजी की थी लेकिन इसके पहले हम और फहाद तीन साल से एक अच्छे दोस्त थे। ये वो प्यार था जिसके बारे में हम दोनों को भी नहीं पता था कि कब हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके आगे उन्होने लिखा- मैं फहाद से उम्र में बड़ी हूं और हम दोनों बिल्कुल अलग हैं। वह एक छोटे शहर का लड़का वो पश्चिमी यूपी के उर्दू और हिन्दुस्तानी भाषा बोलने वाले पारंपरिक परिवार का और मैं एक बड़े शहर की लड़की हूं जो मिक्स कल्चर के साथ अंग्रेजी बोलने वाले परिवार से आई हूं। मैं हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हूं और वो एक रिसर्च स्कॉलर, एक्टिविस्ट और राजनेता हैं.’ लेकिन हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पहले तो हम दोनों के परिवार वाले इस शादी को लेकर काफी चिंतित थे लेकिन धिरे-धिर वह भी मान गए और हम दोनों ने धुमधाम के साथ फिर से शादी की फिर एक साल बाद मैने एक बेटी को जन्म दिया। अब हम दोनों एक बेटी के पेरेंट्स हैं। हम अपनी बेटी के साथ एक सुखी शादीशुदा जीवन जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- Bollywood की एैसी हीरोईने जो राजा महाराजा के खानदान से ताल्लुक रखती हैं

Bollywood की एैसी हीरोईने जो राजा महाराजा के खानदान से ताल्लुक रखती हैं

Bollywood

नम्बर एक- मनीषा कोइराला जो 90 के दशक में युवाओं के दिल की धड़कन थी। इन्होनें भारतीय सिनेमा Bollywood में कई बड़ी फिल्में की हैं। लेकिन मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल एक ब्रह्मण कोइराला परिवार में हुआ है। ब्रह्मण कोइराला परिवार का नेपाल में एक बड़ा नाम है क्योंकि इस फैमली के सदस्य सालों से राजनीति से जुड़े हुए है। नम्बर दो- राइमा सेन और रिया सेन ये दोनों बहनें Bollywood में तो अपनी जगह नहीं बना पाई लेकिन आपको बता दे कि ये दोनों एक राजकुमारी का जीवन जा रही है। दरअसल राइमा सेन और रिया सेन की दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। और इला देवी की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। दोनों बहनों को इनके दादी के नाम से ही जाना जात है। नम्बर तीन- मैने प्यार किया ये फिल्म तो हर किसी ने देखी होगी क्योंकि ये फिल्म सलमान खान की पहली फिल्म थी। और इस फिल्म की हिरोइन भाग्यश्री की भी ये पहली फिल्म थी। श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन महाराष्ट्र के संगली के एक रॉयल परिवार की बेटी है। सांगली के राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन इनके पिता हैं। श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन इनका पूरी नाम है लेकिन लोग इनको भाग्यश्री के नाम से ही जानते हैं। ये भी पढ़ें- फिल्म RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी का देहांत

सिरफिरे बेटे ने की माँ की हत्या

बेटे ने की माँ की हत्या

भोपाल के कमला नगर में बुधवार रात हुई महिला नंदा मोरे के मौत के पीछे का बड़ा सच सामने आया है। महिला के इकलौते बेटे रौनक ने ही की थी अपनी माँ की हत्या। इससे पहले संदेह के तौर पर पुलिस ने रौनक सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया था। शुरूआती पूछताछ में रौनक ने पुलिस को अलग-अलग बहाने बताते हुए काफी समय तक गुमराह किया था, लेकिन जब सख्ती बरती गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया । आपको बता दें कि रौनक के उपर कमला नगर थाने में पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। प्यार में सिरफिरे बेटे ने की माँ की हत्या । पुलिस को गुरूवार की सुबह शबरी नगर में रहने वाली महिला नंदा मोरे के मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे और होंठ कटा हुआ था। लेकिन पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस बात कि पुष्टि हुई की मौत गला दबाने के कारण हुई थी। पड़ोसी और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद माँ की हत्या में बेटे रौनक की ओर संदेह गहरा हो गया था । पूछताछ में बेटे ने बताई माँ की हत्या की वजह माँ की हत्या में पुलिस को पहले से ही बेटे की चालाकी पर संदेह था तभी संदिग्ध के तौर पर उसे हिरासत में लिया गया था। सख्ती के साथ पूछताछ करने पर रौनक ने हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी रौनक ने बताया कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे की रात वह अपनी प्रेमिका को घर लाना चाहता था लेकिन माँ से पूछा तो माँ ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया जिससे वह आग बबूला हो गया और गुस्से में माँ को धक्का मार दिया, धक्का लगते ही महिला बेड से टकरा गई जिससे उनके ओंठ कट गए।इसके बाद माँ ने उठकर मुझे थप्पड़ मार दिया। यह मुझे नागवार गुजरा और मैंने पास में पड़े दुप्पटा को उठा कर माँ का गला घोट दिया । यह भी पढ़े-घर में अकेली महिला की हत्या

महाभारत से जुड़ी ये बात शायद ही किसी को पता होगी

महाभारत

जिस रथ पर अर्जुन महाभारत का युध्द लड़ रहे थे उस रथ पर अकेले श्रीकृष्ण ही नहीं थे श्रीकृष्ण के साथ शेषनाग और हनुमान भी थे। जिससे की किसी भी शस्त्र का रथ पर असर ना हो। ये सारी व्यवस्था स्वयं श्रीकृष्ण ने अर्जुन के लिए की थी। क्योंकि अर्जुन धर्म के लिए युध्द कर रहे थे। जब युध्द समाप्त हो गया और अर्जुन महाभारत युध्द जीत गए। जिसके बाद अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कहा की पहले आप रथ से निचे उतरे फिर मैं उतरता हूं लेकिन श्रीकृष्ण ने मना कर दिया। बोले नहीं अर्जुन पहले तुम उतरो जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आज्ञा मानकर अर्जुन रथ से पहले उतर गए। उसके बाद कृष्ण रथ से निचे उतर गए। हनुमान जी भी अंतरध्यान हो गए और शेषनाग भी रथ छोड़ पाताल लोक की ओर प्रस्थान कर गए। भगवान श्रीकृष्ण रथ से उतरने के बाद जल्द ही अर्जुन को रथ से थोड़ी दूर ले गए। जिसके बाद अर्जुन के रथ से आग की लपट निकलने लगी और रथ पूरी तरह से जल कर राख हो गया। अर्जुन ने ये सब देखने के बाद कृष्ण से पूछा भगवान ये क्या हुआ। तब कृष्ण ने बताया हे अर्जुन ये रथ तो द्रोणाचार्य, भीष्म पितामह और कर्ण के दिव्यास्त्रों से कब का जल गया था। लेकिन इस रथ पर पताखा के रूप में हनुमान और मैं स्वयं था। लेकिन अब तुम्हारा काम खत्म हो गया है तो मैंने ये रथ छोड़ दिया और ये रथ पूरी तरह से जल गया। ये भी पढ़ें- काशी के संपूर्णानंद खेल मैदान में छात्रों ने खेले पारंपरिक वेशभूषा पहने क्रिकेट

घर में अकेली महिला की हत्या

महिला की हत्या

भोपाल के कमला नगर इलाके में घर पर अकेली महिला की हत्या कर दी गई । उसके चेहरे , सिर पर गंभीर चोट लगी है । घटना कि जानकारी तब लगी जब गुरूवार सुबह 6 बजे बेटा पार्टी से घर वापिस लौटा और देखा कि माँ खून से लत-पथ जमींन पर पड़ी है । पुलिस बेटा सहित दो अन्य से पूछताछ कर रही हैं । महिला की हत्या में किसी करीबी पर संदेह हैं । पुलिस के मुताबिक ,महिला की हत्या की दास्तां पुलिस के मुताबिक शबरी नगर मल्टी निवासी 42 वर्षीय नंदा मौरे पति सुनील मौरे दूसरों के घऱ में घरेलू काम करती थी । पति सुनील दुर्ग, छत्तीसगढ़ में महिला बाल विभाग में पदस्थ अपनी माँ के घर गए हुए हैं। घर पर नंदा और बेटा रौनक था। बुधवार रात 11 बजे रौनक दोस्त की पार्टी में चला गया । सुबह घर पहुंचा तो उसने पुलिस को फोन कर बताया कि घर का दरबाजा खुला मिला और अंदर जाकर कमरे में देखा तो माँ खून से लतपथ पड़ी हुई थी । वह तुरंत माँ को पड़ौसियों की मदद से अस्पताल लेकर गया । जहां डॉक्टर ने चैक करते ही मृत घोषित कर दिया । बेटे सहित तीन संदिग्धों पर संदेह रौनक ने पुलिस को मां की घर में पड़ी खून से लतपथ होने की सूचनी नहीं दी थी, वह सीधे अस्पताल ले गया था। पुलिस बेटे समेत तीन संदिग्धों से कर रही है पूछताछ । नंदा के सिर,चेहरे के साथ गले पर भी चोट है, पुलिस का मानना है कि कातिल से बचने के लिए नंदा ने काफी फाइट की है जो दीवार पर खून के निशानों से अंदाजा लगाया जा रहा हैं। कातिल ने हत्या के पहले नंदा के साथ मारपीट की है बाद में किसी वजनी हथियार से उस पर हमला किया हैं। नंदा की हत्या करने वाला कोई करीबी ही हैं।इसकी वजह यह भी है कि उस रात पड़ौसियों ने भी 11 बजे तक किसी को उसके घऱ आते नहीं देखा और ना ही कोई हलचल या चीख-पुकार सुनाई पड़ी । यह भी पढ़े-रिश्तेदार ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

काशी के संपूर्णानंद खेल मैदान में छात्रों ने खेले पारंपरिक वेशभूषा पहने क्रिकेट

काशी Cricket match

देवो के देव महादेव की नगरी में पारंपरिक रूप से क्रिकेट खेला गया। धोती कुर्ता पहने छात्रों ने खुब छक्के चौके लगाए। काशी के संपूर्णानंद खेल मैदान में देवपाठी शिष्यों ने पारंपरिक वेशभूषा पहने क्रिकेट खेलते नजर आए हैं। इस क्रिकेट मैच में सबसे खास बात ये है कि यहां कमेंट्री भी संस्कृत भाषा में की गई है। संस्कृत और वेद की शिक्षा लेने वाले छात्रों के इस खेल की प्रसंशा वर्ष 2022 में प्रधान मंत्री ने भी अपने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में की थी। संस्कृत और वेद की शिक्षा लेने वाले छात्रों की टीमों का ये क्रिकेट मैच देखने मुस्लिम मसुदाय के युवा भी मैदान में पहुचें थे। काशी में क्यों खेला जाता है पांपरिक वेशभूषा पहने क्रिकेट पूरी बात ये है कि, शास्त्रार्त महाविद्यालय ने 16 फरवरी को रामापुरा स्थित जयनारायण इंटर कालेज में पांपरिक वेशभूषा पहने खेले जाने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आपको बता दें इस मैच में खिलाड़ीयों ने धोती पहने, माथे पर तिलक-चंदन लगाए हुए वेदपाठी बटुक खिलाड़ी की तरह मैदान में उतरे। खिलाड़ीयों ने जमकर चौके और छक्के लगाएं। इस खेल का एक ही मकसद था संस्कृत भाषा का प्रचार और लोगों को ये भी दिखाना की संस्कृत और वेद पुराण पढ़ने वाले छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। इस खेल कार्यक्रम के आयोजक और शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार शुक्ल का कहना है कि – यह अनोखे ढंग से खेला जाने वाला खेल सिर्फ काशी में ही खेला जाता है। इस खेल की प्रशंसा स्वयं पीएम मोदी ने की थी। ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी की दिल्ली सहित इटली में है ज़मीन, कितनी संपत्ती की हैं मालकिन

फिल्म RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी का देहांत

सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार

बॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ काम करने वाले सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नि रुहीनाज उर्फ रुही का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीपल ऑर्गन खराब होने के कारण उनकी जान चली गई है. रुही एक योग इंस्ट्रक्टर थीं। रुहीनाज ने प्रभास, अनुष्का शेट्टी के साथ कई और सेलेब्स के साथ काम किया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रुही तेलांगाना के सिकंदराबाद स्थित KIMS हॉस्पिटल में एडमिट थीं। रुही को स्वास्थ्य जुड़ी कई सारी परेशानियां थी। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुई है। सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की टीम ने दी जानकारी आपको बता दें कि केके की टीम ने उनकी पत्नी के निधन के बाद एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों को ये जानकारी दी है। सिनेमैटोग्राफर टीम ने अपने बयान में लिखा- सिनेमैटोग्राफर सेंथिल की पत्नी रूही का 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9 बजे जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में होगा.’ जिसके बाद सेंथिल के फैंस रूही के निधन से काफी दुखी है। कुछ फैंस ने कपल की पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद किया है. ये भी पढ़ें- एक बार फिर नोएडा पुलिस के गिरफ्त में आ गए है एल्विश यादव

रिश्तेदार ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

नाबालिग से दुष्कर्म

भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । रिश्तेदार ने नाबालिग को पहले अपने प्रेम-जाल में फसाया और फिर बदनाम करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण करने लगा । उसनें जल्द शादी करने का वादा किया , इतना ही नहीं आरोपी नें पैसो की जरूरत बताकर किशोरी से जेवरात हड़प लिए । पिता के लॉकर चेक करने पर जेवरात नहीं मिलने के बाद किशोरी ने आपबीति सुनाई । पिता किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया । किशोरी ने पुलिस को बताई आपबीति मिसरोद पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसके रिश्तेदार पर दुष्कर्म, दैहिक शोषण और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया । पुलिस के मुताबिक बीडीए कॉलोनी मिसरोद में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी मूलतः सीहोर की रहने वाली है। वह परिजन के साथ थाने पहुंची और आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज की, नाबालिग ने बताया कि जून 2022 में उसकी माँ की तबीयत बिगड़ गई थी । माँ दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रही, इस दौरान पिता ने ताऊ के घऱ रेहटी भेज दिया । रेहटी में उसकी मुलाकात बिशाल से हुई ,दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदलगई और नंबर एक्सचेंज हो गए। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी । ब्लैकमेल कर किया नाबालिग से दुष्कर्म अप्रैल 2023 में देर रात को उसका कॉल आया और बोला मैं बाहर खड़ा हूं मिलने आया हूं । मना करने पर वह जिद करने लगा लिहाजा पीड़िता ने उसे अंदर बुला लिया । परिवार में सभी लोग सो रहे थे । आरोपी ने अंदर आने के बाद डरा धमका के संबंध बनाएं और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर दैहिक शोषण करने लगा । उसनें जल्द शादी करने का झांसा दिया । यह भी पढे़-एक बार फिर नोएडा पुलिस के गिरफ्त में आ गए है एल्विश यादव

एक बार फिर नोएडा पुलिस के गिरफ्त में आ गए है एल्विश यादव

एल्विश यादव

एक बार भी चर्चाओं में आ गए है एल्विश यादव पिछले साल एल्विश यादल ने टीवी सीरियल बिग बॉस ओटीटी2 का किताब अपने नाम किया था. एल्विश यादव एक बड़े यूट्यूबर भी है। लेकिल यूट्यूबर एक बड़ी मुसिबत में फस गए है। आपको बता दे कि साल 2023 में एल्विश सांप के जहर सप्लाई करने और रेव पार्टी में बुरा फसे थे। जिसके बाद से उन पर पुलिस द्वारा जांच चल रही थी। इस केस में एल्विश के साथ 5 और लोग गिरफ्तार हुए थे। जिनसे पूछताछ भी हुई थी। अब उस केस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें यूट्यूबर के खिलाफ एक बड़ा खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस को एल्विश के खिलाफ मिले सबूत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार 5 सपेरों के कब्जे से मिले हुए सांपों के जहर को जांच के लिए Forensic science laboratory भेजा था। FSLजांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि इस जांच में कोबरा करैत प्रजाति के सांपो का जहर पाया गया है। जिसके बाद एैसा कहा जा रहा है कि एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में फस गए है। दरअसल पूरा मामला पिछले साल का है। NGO पीएफए ऑर्गेनाइजेशन के एनिमल वेलफेयर ऑफिस गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस को एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कराई। FIR में लिखा था कि यूट्यूबर जिंदा सापों के साथ अपने दिल्ली NCR के फार्म हाउस पर वीडियो शूट कराते हैं। यूट्यूबर गैरकानूनी ढ़ंग से रेव पार्टियां करते है। जिसमें विदेशी लड़कियां भी शामिल रहती हैं। साथ ही ये भी आरोप लगाया था कि इस पार्टी में स्नेक वैनम और दूसरे ड्रग्स का सेवन किया जाता है। पुलिस को मिली गिरफ्तार आरोपी की ऑडियो क्लिप इस शिकायत के बाद गिरफ्तार आरोपियों में से राहुल यादव का एक ऑडियो सामने आया था जिसमें उसने PFA मेंबर को बताया कि उसने एल्विश यादव की पार्टी में ड्रग्स पहुंचाई थी। पुलिस ने जांच किया तो राहुल के पास से 22ml जहर मिला। पार्टी में मिले सभी सांपों को वन विभाग ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। परिक्षण के बाद पता चला की 5 कोबरा की विष ग्रंथि निकाली गई थी। ये आरोप लगने के बाद यूट्यूबर ने एक वीडियो के जरिए बताया कि- मुझे लेकर जो भी बातें फैलाई जा रही है, वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझ पर एैसे आरोप लगाकर मेरा नाम खराब ना करें। मैं उत्तर प्रदेश सरकार और नोएडा पुलिस से निवेदन करता हूं कि इस आरोप में अगर मेरे खिलाफ एक प्रतिशत भी सबूत मिल गया तो मैं पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। ये भी पढे़ं- संत उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के पीछे क्या है रणनीति