Aayudh

आईसीसी वर्ल्ड कप में चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने

आईसीसी वर्ल्ड कप की भारत में शुरूआत आज हो गई है. पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. पिछले वर्ल्ड कप में दोनों टीमो ने 11 मैच एक दूसरे के खिलाफ खेला है जिसमें दोनों ने 5-5 मैच जीतें है. एक मैच रद्द हो गया था. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है. इंग्लैंड की टीम करेगी बैटींग. इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने दूसरी गेंद पर ही छक्का लगा दिया है. पहले ओवर में ही इंग्लैंड की टीम ने 12 रन बनाए है. इंग्लैंड टीम को पहला झटका डेव‍िड मलान 14 रन पर हुए आउट इस समय इंग्लैंड के 40 रन थे. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का किया फैसला जिसके बाद न्यूजीलैंड को मिला 283 रनों का टारगेट. इंग्लैंड टीम ने 9 विकेट पर 282 रन बनाए. न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी जो रूट ने 86 गेंदों पर सबसे ज्यादा 77 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने 43 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 33 रन बनाए है. न्यूजीलैंड की टीम के11 खिलाड़ीयों के नाम जो 2023के वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे है- डेवोन कॉन्वे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट. इंग्लैंड टीम के के11 खिलाड़ीयों के नाम जो 2023के वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे है- जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड. ये भी पढ़े- भारत के एैसे खिलाड़ी जो वर्ल्ड कप में आखिरी बार दिखेंगे

चुनाव के करीब आते ही मिल गई है 2 जिलों को बढ़ाने की मंजूरी,ये है वो जिले

विधानसभा चुनाव से ठिक पहले मध्य प्रदेश में 2 नए जिले जोड़े गए है. अब मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 53 से बढ़ कर 55 हो गई है. मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगने के ठिक पहले सीएम शिवराज ने अपना आखरी फैसला सुना दिया है. मध्यप्रदेश की आखरी कैबिनेट बैठक में मैहर और पांढुर्णा को नया जिला बनाने का आदेश जारी किए. सीएम शिवराज मैहर और पांढुर्णा दोनों को पहले ही जिला बनाने का ऐलान कर चुके थे. कैबिनेट की आखरी बैठक में इस फैसले पर अमल कर दिया है. आपको बता दें कि पांढुर्णा,सौसर को मिलाकर पांढुर्णा और अमरपाटन,रामनगर को मिलाकर मैहर नया जिला बनेगा. पांढुर्णा तहसील के 74 और सौसर तहसील के 137 हलकों को मिलाकर पांढुर्णा नया जिला बनेगा. चुनावी साल में काफी समय पहले से इसकी मांग की जा रही थी. मगर अब जाकर इस पर अमल किया गया है. ये फैसला आखिरी कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया है. 2000 में मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 43 थी. उसके बाद 2003 में 3 नए जिले, 2008 में 2 नए जिले, 2013 में 1 नया जिला, 2018 में 1 नया जिला और 2020 में 3 नए जिले बने थे. जिसके बाद मध्य प्रदेश जिलों की संख्या 43 से बढ़कर 53 हो गई थी. 2023 में 2 और नये जिलों को मंजूरी मिल गई है. अब मध्य प्रदेश में कुल 55 जिलों की संख्या है. आकार में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा जिला (11815 वर्ग किलोमीटर) है, और आकार में मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला दतिया जिला (2694 वर्ग किलोमीटर) है। लंबे समय से चल रही थी दोनों जिलों की मांग आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मैहर को जिला बनाने की यह मांग काफी पहले से चल रही थी. जनता के साथ-साथ स्थानीय विधायक ने भी कई बार सीएम शिवराज के सामने ये मांग कर चुके थे. जिसके बाद मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक वीडिया संदेश के जरिए बताया था कि सीएम शिवराज आने वाले समय में मैहर को जिला बना देंगे. यें भी पढ़े- सीएम शिवराज देंगे रेल की सौगात,तो वहीं राहुल गाँधी बजाएंगे चुनावी बिगुल

भारत के एैसे खिलाड़ी जो वर्ल्ड कप में आखिरी बार दिखेंगे

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर 2023 को भारत में होने जा रहा है. फाइनल मुकाबला 19 नवंबर 2023 को होने वाला है. एैसे कई खिलाड़ी है जो आखरी बार खेलेंगे. लेकिन हम केवल 6 खास खिलाड़ीयों के बारे में बात करेंगे जो आखरी बार खेल रहे है. इन 6 खिलाड़ियों में तीन भारत के खिलाड़ी शामिल है. जिनका नाम सुन फैंस दुखी हो जाएंगे. बाकि तीन खिलाड़ी जो है उन मे से एक ऑस्ट्रेलिया, दूसरा इंग्लैंड और तीसरा बांग्लादेश टीम से है. इन सभी 6 खिलाड़ियों का यह आखिरी वर्ल्ड कप होना लगभग तय है. आपको बता दे कि अगले वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा की उम्र 40 साल हो जाएगी. जिसके चलते उनका आगे खेलना नामुमकिन है. इसी लिए बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपने का फैसला कर लिया है. वर्ल्ड कप के बाद रोहित टी20 और वनडे से आराम करेंगे या संन्यास ले सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी 37 साल के हो चुके है. 2023 में सेलेक्ट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने बयान दिया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. इस मैच के बाद वो टेस्ट में खेलते नजर आ सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के किंग यानि विराट कोहली इनका नाम सुन फैंस दुखी होंगे, लेकिन यह सच है. विराट कोहली भी अगले एक महिने के बाद 35 साल के हो जाएंगे. 5 नवंबर को किंग विराट कोहली का जन्मदिन है. वैसे तो कोहली की फिटनेस काफी अच्छी है, लेकिन चार साल का इंतजार एक लम्बा इंतजार है. वर्ल्ड कप में तीन दूसरे देश के खिलाड़ी जो आखरी बार खेल रहे है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ी डेविड वार्नर ने भी वर्ल्ड कप के बाद सन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं. क्योकिं टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान पहले ही कर चुके है. वॉर्नर ने 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है. अक्टूबर 2023 को यह भी 37 साल के हो जाएंगे. इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने तो हपले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड बोर्ड के काफी मनाने के बाद बेन स्टोक्स ने अपना सन्यास तोड़ दिया. बेन स्टोक्स इंग्लैंड के वह खिलाड़ी है जिन्होंने 2019 में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनाया था. 36 साल के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस बार 5वां वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे है. लेकिन अब वह इस मैच के बाद संन्यास लेने वाले है. 2023 के पहले उन्होंने 2007, 2011, 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में भी खेला है. लेकिन हाल हि में उनहोंने सन्यास लेने की बात कही है. इस बार यह बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे. ये भी पढ़े- कांग्रेस पार्टी को मिला दूसरा बड़ा झटका,इस नेता ने किया पार्टि को अलविदा

सीएम शिवराज सिंह पहुंचे रायसेन , विकास कार्यों का किया शिलान्यास

2023 के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग कुछ दिनों में तरीखों का ऐलान कर सकता है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह से सक्रीय है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रायसेन जिले के बेगमगंज पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम राइज स्कूल के खेल मैदान पर एक विशाल आम सभा को संबोधित किया साथ ही 124 करोड़ 27 लाख के सेमरी जलाशय आधारित समूह नलजल प्रदाय योजना के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधन में कहा कि ,”जल से आधारित समूह नल जल योजना के माध्यम से अब हर घर तक पानी पहुंचेगा, घर-घर नल लगाए जाएंगे। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पानी की कमी को पूरा किया जा सके।” इसके साथ ही उन्होंने लाडली बहना योजना के अक्टूबर माह की राशि 4 तारीख तक डालने की घोषणा की। उनका कहना है कि “8 तारीख के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में मैं अपनी बहनों के खाते में पहले ही पैसे डलवा दूंगा। सीएम ने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार या ऐसा नेता किस काम का जो जनता के बीच ही ना आए। मैं आपका मामा हूं और मैं आपके बीच आया हूं। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खेलों के बजट में बढ़ोतरी वहीं ,रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो एमपी यूथ गेम्स का औपचारिक शुभारंभ किया। राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम में पहले ट्राफी का अनावरण किया गया और फिर शुभारंभ की घोषणा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। हम खेलों का बजट एक हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाएंगे। ये भी पढ़े- बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टि के गठबंधन का है ये बड़ा मकसद

कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया पर साधा निशाना,ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. सिंधिया के साथ उनके गुट के 22 कांग्रेस विधायकों ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. इस बात को बीते कई साल हो गए. लेकिन कांग्रेस पार्टी आज भी सिंधिया परिवार पर हमला करती रहती है. कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह राहुल ने पूरे सिंधिया परिवार को घेरा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार करार दिया है. यह बात तब कि है जब जन आक्रोश यात्रा रविवार को नरसिंहपुर के गाडरवारा पहुंची. इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रभारी अजय सिंह राहुल भैया ने भाजपा और सिंधिया पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस पार्टी के नेता अजय सिंह राहुल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इतिहास में चलें गए. अजय सिंह ने बोला पुरे सिंधिया परिवार के खुन में दोगलापन है. यह बात सबको पता है कि रानी झांसी को किस परिवार ने धोखा दिया था. और बीपी सिंह की सरकार इन्हीं की दादी ने गिराई थी. सिंधिया परिवार पर हमला करते हुए बोलें उसी परिवार का व्यक्ति फिर से वही कर रहा है. कांग्रेस पार्टा के नेता बोले बदला लेना चाहते हैं शिवराज कांग्रेस पार्टी के नेता अजय सिंह राहुल ने मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बोलते हुए कहा भाजपा की एक आध लिस्ट और आ जाए, फिर हम अपने पत्ते खोलेंगे. वही भाजपा पार्टी में रसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और गाडरवारा से सांसद राव उदय प्रताप को टिकट दिए जाने पर तंज कसते हुए अजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह किसी पुरानी बात को लेकर दोनों से बदला लेना चाहते हैं, कभी न कभी धोखा दिया होगा. इसलिए दोनों सांसदों को विधानसभा की टिकट दी है, ताकि उनकी विदाई हो जाए. ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मासूम के प्यार ने किया जनता को भावुक

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसे जीता फिर से जनता का दिल

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सबकी निगाहें बीजेपी की अगली लिस्ट पर टिकी है , सबके मन में सवाल ये है कि क्या अगली सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर देखने को मिलेगा। इसी संशय भरी स्तिथि में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक पोस्ट सोशल मिडिया पर शेयर किया। हालाँकि , यह चुनावी पोस्ट नहीं बल्कि उनके अरुणाचल प्रदेश के दौरे का किस्सा है। आपको बता दें ,ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जोकि खुद उनके द्वारा पोस्ट किया गया है। दरअसल , इस वीडियो में सिंधिया वीडियो कॉल पर अरुणचाल प्रदेश की एक महिला से बात करते हुए दिख रहे हैं। महिला से वे कुछ दिन पहले अरुणाचल प्रदेश के दौरे के दौरान मिले थे। शांतिमिव तयांग नाम की यह महिला अरुणाचल प्रदेश के तेजू की रहने वाली है और एक किराने की दुकान चलाती है। सिंधिया कॉल पर महिला से हाल-चाल पूछते और उनकी हेल्थ को लेकर बातचीत करते दिख रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है। सिंधिया का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल सिंधिया ने अपने “एक्स ” अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए वीडियो कॉल सहित अपने भाव को साँझा किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘तेजू, अरुणाचल प्रदेश में एक दिल छू लेने वाला वाकया आप सभी के साथ साझा करना चाहूँगा। कभी-कभी चंद पलो की मुलाकात में ही जीवन भर का एक अटूट रिश्ता बन जाता है। पिछले रविवार को उत्तर पूर्वी क्षेत्र के दौरे पर, वहाँ की एक निवासी और एक किराना की दुकान चलाने वालीं, श्रीमती शांतिमिव तयांग जी के साथ मुलाक़ात हुई. बातचीत में उन्होंने बताया कि पैसों की कमी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रही हैं, और उन्हें अपने दूकान के विस्तार में भी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है’ .उनकी समस्याओं सुनकर उनके “आयुष्मान भारत योजना “और “पीएम स्वनिधि योजना ” से जुड़ने की सलाह दी। आज चार दिन के अंदर ही उन्हें केंद्र सरकार की दोनों योजनाओं से जोड़ा जा चूका है। इसके साथ ही सिंधिया अपने ट्वीट में लिखते हैं कि “वे इस मुलाकात को जिंदगी भर याद रखेंगे.” सिंधिया ने बताया कि चार बच्चों का अकेले पालन-पोषण करती शांतिमिव जी का संघर्ष देखकर भावुक तो हुआ ही, लेकिन इस मुलाक़ात ने एक अलग ऊर्जा से भर दिया था. आज फ़ोन पर उनसे बात कर एक बार फिर वही अपनापन और मन की शांति का अनुभव हुआ। यह वाकया जीवन भर याद रहेगा। ये भी पढ़े. आखिर क्या कारण था कि राहुल गांधी ने महिला नेता को मंच से नीचे उतार दिया

आखिर क्या कारण था कि राहुल गांधी ने महिला नेता को मंच से नीचे उतार दिया

मध्यप्रदेश में चुनाव का दौर चल रहा है. जिसके चलते मध्यप्रदेश में बड़े-बड़े नेताओं के दौरे प्रस्तावित हैं. पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आए हुए थे. राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के पोलाई कला में जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. उन्होनें वहा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी संवाद किया. राहुल गांधी पर लगा ये आरोप इस बीच उन्होनें महिला आरक्षण बिल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. जब वह मंच पर बैठे हुए थे तभी कुछ एैसा देखने को मिला जिसे देख सब हैरान हो गए. उस समय का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा रही है. बात यह है कि मंच पे कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था. स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था. तभी एक महिला नेत्री राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंची थी, जिसे राहुल गांधी ने मना कर दिया. वहां मौजूद नेताओं ने भी उनको वहा से जाने के लिए बोल दिया. यह देख वह महिला नेत्री भी वहां से चली गई. वह महिला शुजालपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं. देखना यह है कि इस महिला नेत्री का क्या एक्शन रहता है. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर देख जनता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा रही है. बीजेपी ने भी कांग्रेस पर लगाया आरोप भारतीय जनता पार्टी ने वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर कांग्रेस पर आरोप गला रही है. बीजेपी का आरोप है कि एक तरफ तो कांग्रेस महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए बात करती रहती है, लेकिन दूसरी तरफ वे महिलाओं का भरे मंच पे अपमान कर रहे हैं. महिलाओं का और कार्यकर्ताओं का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा रही है. पिछले दिनों कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अर्चना गौतम के साथ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने बद्सुलुकी की. ये भी पढ़े. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मासूम के प्यार ने किया जनता को भावुक

फिर नजर आई कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी,अपनी ही कार्यकर्ता से की मारपीट

‘बिग बॉस 16’ में आई कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता और एक्ट्रेस अर्चना गौतम को लेकर एक खबर आ रही है. एक्ट्रेस अर्चना गौतम कांग्रेस की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भी रह चुकी है. अर्चना गौतम अपने पिता के साथ कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पे महीला आरक्षण बिल के सम्बंध में अपनी दीदी प्रियंका गाधी को बधाई देने के लिए दिल्ली स्थित कांग्रेस के दफ्तर गई थी. जहां उन्हें और उनके पिता दोनों में से किसी को भी वहां एंट्री नहीं मिली. जहां एक तरफ बिग बॉस 16 में उन्हें दीदी के नाम से भड़काया जाता था. तो आज दीदी की पार्टी के दफ्तर में उनके साथ बतमीजी हो रही है. पहले अर्चना गौतम ने प्रियंका गाधीं के पिए यानी निजी सचिव संदीप सिंह पर बद्सुलुकी करने का आरोप लगाया था. तो आज अर्चना गौतम के साथ कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की. ये भी पढ़े- विपक्ष में विजयवर्गीय को देख क्यों घबराए संजय शुक्ला दरसल अर्चना महीला आरक्षण बिल के सम्बंध में अपनी दीदी प्रियंका गाधी को बधाई देने के लिए दिल्ली स्थित कांग्रेस के दफ्तर गई थी. जहा उनके साथ कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की कि. लेकिन यहा सवाल यह खड़ा होता है, जो अर्चना गौतम अपनी दीदी के लिए बिग बॉस में दुसरें कंटेस्टेंट से लडं जाती थी. आज उनकी दीदी उनके साथ यह सब कैसे होने दे रही है. वैसे तो प्रियंका गाधी महिलाओं के हक में बात करती रेहती है. लेकिन आज उनकी ही पार्टी की कार्यकर्ता अर्चना के साथ उन्हीं की पार्टी की महीला कार्यकर्ताए मार पिट पे उतर आई. एैसी है कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी हम आपको बता दे 2022 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सीट हस्तिनापुर से चुनाव लडी थी. हालाकि वह चुनाव हार गई थी. अर्चना गौतम ने कांग्रेस पार्टी की महीला कार्यकर्ताओं पर लगाया कि उलके साथ मार पीट की और उनका बाल खिचा. अर्चना गौतम ने कहा कि मैं आगे लड़ाई लड़ूंगी. मैं ऐसे शांत बैठने वाली नहीं हूं. जो मेरे साथ हुआ है, वो बहुत गलत हुआ है. यह भी कहा जा रहा है कि अर्चना गौतम और उनके पिता इस मामले को लेकर मेरठ में मुकदमा दर्ज करा सकते हैं. साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी भी दे सकते हैं. हालांकि, इस पे ज्यादा कुछ कहना ठिक नही है. क्योकिं अर्चना ने इस मामले पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है.

सनातन धर्म शाश्वत कर्तव्यों का समूह है, इसे हानि क्यों पहुंचानी’ मद्रास हाई कोर्ट

तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले के सरकारी कॉलेज ने एक सर्कूलर जारी किया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अन्नादुराई की जयंती के शुभ अवसर पर “सनातन धर्म का विरोध” विषय पर छात्रों से अपने विचार साझा करने का अनुरोध किया गया है और मद्रास हाईकोर्ट में इसे चुनौती भी दी गई थी. सनातन धर्म विवाद अब मद्रास में भी डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद से ही सनातन धर्म पर बयानबाजी का दौर जारी है. एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में उदयनिधि समेत अन्य डीएमके नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर याचिका दायर की गई है तो वहीं मद्रास हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि सनातन धर्म शाश्वत कर्तव्यों का एक समूह है, इसे एक विशिष्ट साहित्य में नहीं खोजा जा सकता है. फिर हाई कोर्ट ने कहा कि . सनातन धर्म में राष्ट्र, राजा, प्रजा के प्रति कर्तव्य, अपने माता-पिता और गुरुओं के प्रति कर्तव्य, गरीबों की देखभाल आदि की बात की गई है. हैरानी है कि इन कर्तव्यों को क्यों नष्ट किया जाना चाहिए.क्या एक नागरिक को अपने देश से प्यार नहीं करना चाहिए? क्या एक नागरिक को अपने देश से प्यार नहीं करना चाहिए? कोर्ट ने कहा कि यह कोर्ट इस पर विचार करने से खुद को रोक नहीं सकी. क्या राष्ट्र की सेवा करना कर्तव्य नहीं है’ चुने गए विषय का इन कर्तव्यों के स्तर पर परीक्षण किया जाता है, तो इसका मतलब यह होगा कि ये सभी कर्तव्य नष्ट होने योग्य हैं. अपने राष्ट्र की सेवा करना कर्तव्य नहीं है? क्या माता-पिता की परवाह नहीं की जानी चाहिए? जो कुछ भी हो रहा है, उसके प्रति वास्तविक चिंता के साथ विचार किया जाना चाहिए. मद्रास हाई कोर्ट छुआछूत को लेके भी बात किया गया. कोर्ट ने कहा की छुआछूत किसी भी तरह से अब बर्दाश्त नहीं की जा सकता. हाई कोर्ट ने कहा की सनातन धर्म के भीतर या बाहर छुआछूत अब संवैधानिक नहीं हो सकती, और दुख की बात यह है कि ऐसा अब भी हो रहा है. ये भी पढ़ें- क्या है आदि शंकराचार्य की मूर्ति को ओंकारेश्वर में बनाने की बड़ी वजह

वोकल फाॅर लोकल की अनोखी मिशाल है ग्वालियर का मध्य भारत खादी संघ, सबसे ज्यादा तिरंगे का किया जाता है निर्माण

हर घर तिरंगा होना,देश की शान है।मेरी माटी पर मर मिटनामेरा सौभाग्य है।देश आजादी 77वां जश्न मनाने के लिए सभी तैयार हैं. हर देशवासी का दिल देश प्रेम और आजादी के गौरव को अनुभव करने के लिए उत्सुक है. आजादी के जश्न में इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. लेकिन इस वर्ष एक नए अभियान ने लोगों के अंदर अपने देश के माटी से प्रेम को और भी चार चांद लगा दिया है. इस वर्ष 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान की घोषणा की थी. इस अभियान की आधिकारिक लॉन्चिंग 9 अगस्त को हुई। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य वीर जवानों और देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और आदर का भाव जागृत करना है. देश के लिए अपने गौरव को प्रदर्शित करने के लिए कोई तिरंगे का सहारा लेता है तो कोई केसरिया, सफेद और हरे रंग के साफे को पहनकर देश प्रेम जाहिर करता है. घर की छत हो, या कोई सरकारी इमारत या फिर स्कूल और कालेज. हर जगह एक चीज सामान्य होती है और वो होता है देश का तिरंगा. पर क्या आपको पता है इस तिरंगे का सबसे सटीक और सही पैमाने जैसे लंबाई, चौड़ाई का पूरी तरह ध्यान रखते हुए बनाने वाली संस्था मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है. जी हां संस्था का नाम है “मध्य भारत खादी संघ” जहां तिरंगे का निर्माण भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित राष्ट्र ध्वज बनाए जाते हैं.सीहोर से तिरंगे के कपड़े बनाने के लिए मंगाया जाता है सूत:यहां पर तिरंगे का निर्माण बहुत ही विधि विधान के साथ किया जाता है. यहां तिरंगे के निर्माण के लिए कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंगों का सही चुनाव जैसे मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है. सबसे पहले तिरंगे के धागे का निर्माण किया जाता है. लैब में सारे मानकों को पास करने के बाद ही तिरंगे के निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जाता है. तिरंगे की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए सिर्फ प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग किया जाता है. मध्य सीहोर से कपास मंगाया जाता है। इसके बाद सूत से कपड़ा बनाया जाता है. केसरिया, सफेद और हरे रंग की ड्राइंग बनाई जाती है. अशोक चक्र का निर्माण राष्ट्रीय ध्वज के लंबाई के हिसाब से की जाती है.90 फीसदी महिलाएं करती हैं तिरंगे का निर्माण:इस संस्था में सबसे ज्यादा मात्रा में महिलाएं तिरंगे का निर्माण कर रही हैं. महिलाएं कहती हैं की उन्हें देश के तिरंगे का निर्माण करके बहुत खुशी मिलती है और वो खुद को गौरवान्वित महसूस करती है. बता दें की यहां बनाए जाने वाले तिरंगों की डिमांड पूरे देश के अलग अलग जिलों में हैं. यहां 2×3, 3×4.5, और 6×4.5 साइज में बनाए जाते हैं। 6:4 के तिरंगे को सिलाई करने में 1 घंटे का समय लग जाता है.मध्य भारत खादी संघ का इतिहास:सन 1925 में मध्य भारत खादी संघ की स्थापना हुई थी. 1956 में संस्थान को आयोग का दर्जा मिला. 2016 से यहां तिरंगों का निर्माण आईएसआई मानकों को ध्यान में रखकर किया जाता है. यह भारत की पहली ऐसी संस्था है जो आईएसआई से सर्टिफाइड तिरंगों का निर्माण करती है. यहां से तिरंगों को अलग अलग सरकारी आवासों पर गौरव के साथ फहराए जाते हैं।इस स्वतंत्रता दिवस के लिए 14,300 राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर चुका है. पिछले वर्ष 2022 को 1-2 करोड़ रूपए तक के तिरंगों का निर्माण किया गया था. इस वर्ष 22 राज्यों में तिरंगों का सप्लाई किया जायेगा. इस साल संस्थान को 55 हजार तिरंगा बनाने का ऑर्डर दिया गया है. पूरे देश भर में अलग अलग राज्यों में ग्वालियर में बनाए जाने वाले तिरंगे को फहराकर कल देश आजादी का जश्न मनाएगा.