Aayudh

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की दी धमकी

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है. कांग्रेस की पहली लिस्ट आते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का विद्रोह शुरू हो गया है. पार्टी के कार्यकर्ता कमलनाथ को धमकी दे रहे है कि हम पार्टी छोड़ देंगे. दरसल बात यह है कि पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा से कमलनाथ के प्रत्याशी जीवन लाल सिद्धार्थ को टिकट दिया गया है. जिसके चलते उनकी पार्टी के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है और पार्टी छोड़ने की धमकी भा दे रहे है. इस कारण हो रहे कांग्रेस पार्टी में विरोध यें वो विधायक है जो पार्टी का विरोध कर कर रहे है, पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, राम बहादुर द्विवेदी सेवादल जिलाध्यक्ष भी इसमं शामिल हैं. बात यह है कि, गुनौर क्षेत्र से जीवन लाल सिद्धार्थ को विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ता विरोध पे उतर आए है. जैसे ही जीवन लाल सिद्धार्थ को टिकट मिला गुन्नौर के प्रेम प्रतीक पैलेस में दर्जनों स्थानीय कांग्रेसियों ने बैठक कर विद्रोह करने लगे. विद्रोह रकने वाले वह नेता है जो टिकिट की दौड़ में कमलनाथ की परिक्रमा कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने जब वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए जीवन लाल सिद्धार्थ को टिकट दिया तो वह सब विद्रोह करने लगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीवन लाल सिद्धार्थ को बीजेपी का एजेंट बता दिया. कमलनाथ कुछ भी कर ले वह चुनाव नही जीतेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने जो 17 नाम सुझाए हैं, उनमें से पार्टी ने किसी को टिकट नही दिया. विरोध कर रहे नेताओं ने साफ-साफ बोला कि अगर 24 घंटे के पहले कमलनाथ विचार नहीं बदलते हैं तो हम सभी साहूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे. अब देखना यह है कि कमलनाथ क्या निरणय लेते है ये भी पढ़े- कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा देने का सिलसिलेवार शुरू,उठे विरोध के सुर

भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया, रोहित ने मारे 6 छक्के और 5 चौके

भारतीय क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी शुरूकर दिया है. पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है. भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले वल्लेबाजी का मौका पाकिस्तान को दिया था. पाकिस्तान ने 42.5 ओवरों में 191 रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग में रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान में उतरे हैं. पाकिस्तान टीम की ओर से पहला ओवर शाहीन आफरीदी ने किया है. पाकिस्तान ने शुभमन गिल को 16 रन पर आउट किया. भारत का स्कोर 2.5 ओवरों में एक विकेट पर 23 रन जिसमें 4 चौका शामिल रहे. गिल के जाने के बाद विराट आ चुके है. 9.1 ओवरों में 77 रन भारत के जिसमें से रोहित ने तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं. कोहली 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गये. रोहित ने 36 गेंदो पे अपना अर्धशतक पुराकर लिया है. अब भारत का रन 13.2 ओवर्स में दो विकेट पर 98 रन है. भारतीय टीम के कप्टान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शानदार खेल रहे है. भारत का 20 ओवरों में दो विकेट और 142 रन हो गए है. रोहित ने 57 गेंदों की पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीन आफरीदी ने इफ्तिखार अहमद के हाथों 86 रनों पर रोहित को आउट करा दिया. अभी भारत के जीत के लिए 36 रनों की रूरत है. रोहित के बाद के एल राहुल मैदान में आ चुके है. भारत जीत के करिब है. 28 ओवर में 178 रन जीत के लिए केवल 16 रन चाहिए. भारत ने पाकिस्तान को 30.3 ओवर में हराया. भारत कि शानदार जीत. भारत का अगला मैच बांग्लादेश के साथ 19 अक्टूबर को है. ये भी पढ़े- पाकिस्तान ने भारत को दिया 192 रन का टारगेट, 42.5 ओवरों में 191 रन

पाकिस्तान ने भारत को दिया 192 रन का टारगेट, 42.5 ओवरों में 191 रन

आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरू हो गया है. सात बार आमने-सामने आ चुकी है. भारत ने पाकिस्तान को सात बार बुरी तरह से हराया है. देखना यह है कि इस बार जीत किसके हिस्से में लिखी है. अभी तक 2023 के विश्व कप में दोनों टीमों ने अपने दोनों मैचों में जोरदार जीत हासिल कर किए है. आज यानि 14 अक्टूबर को 2023 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है. इसी के साथ भारत ने टॉस जीत लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्ड‍िंग करने का फैसला किया. आज के मैच में शुभमन गिल की भी वापसी हो गई है. शुभमन गिल के आने से ईशान क‍िशन को टीम से बाहर किया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह 135वां वनडे मैच है. इन 135 मैचों मे से पाकिस्तान ने 73 मैचों पर जीत दर्ज कर चुका है. लेकिन खास बात ये है कि जब-जब दोनों ही देश वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं उन सातों मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर रौंदा है. पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करना शुरूकर दिया है. पहले ओवर में ही पाकिस्तान ने चौका मार 4 रन बनाए है. पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद इमाम उल हक ने मोहम्मद स‍िराज के दुसरे ओवर में तीन चौके जड़े. भारतीय टीम को विकेट लेने की जरूरत है. 7 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 38 रन है. और इसी के साथ अब्दुल्ला शफीक को मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. पाकिस्तान को मिला पहला झटका आठ ओवरों में 41 रन एक विकेट. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टिके हुए है दोनों ने 36-36 रन बनाए. बाबर ने कुलदीप यादव की गेंद पर चौका मार अर्धसतक बनाया. भारतीय टीम का बोझ हुआ हल्का मोहम्मद सिराज ने बाबर को आउट किया. 58 गेंदों पर बाबर ने 50 रन बनाए. अभी तक पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 171 रन है. शादाब खान को भी जसप्रीत ने किया आउट, शादाब ने केवल 2 रन बनाए थे. हसन का कैच शुभमन गिल ने लपक किया हसन को कैच आउट. पाकिस्तान का 40.1 ओवर्स में केवल 187 रन और 9 विकेट. पाकिस्तान का भारत को टारगेट भारतीय टीम को 192 रन का टारगेट मिला. पहले ही टॉस हारने के बाद पाकिस्तान ने 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. 2023 के विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सबसे खराब प्रदर्शन था. ये भी पढ़े- दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगी विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी

कांग्रेस के किस विधायक का उसी के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी 4 सूचीयां जारी कर दी है. उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कई विधायक ने पार्टी के साथ विरोध किया. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अभी तक एक भी सूची जारी नही किया है, उसके पहले ही दावेदारों के खिलाफ जनता का गुस्सा दिख रहा है. शुक्रवार को डबरा से कई सारें कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के बंगले पे भोपाल पहुंचे और इस बार टिकट मिलने वाले उम्मीदवार और वर्तमान विधायक सुरेश राजे के खिलाफ विरोध में नारेबाजी करने लगे. यह देख खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुस्सा हो कर वहा से चले गये. पहले तो दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश किए, बोलें कि पार्टी ने सर्वे के आधार पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है. हम चाहेंगे कि आप सब भी कांग्रेस यानि कांग्रेस के प्रत्याशियों का समर्थन करें. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार प्रत्याशी चयन करने के लिए एक अलग प्रकार की प्रक्रिया अपनाई है. इस विधायक को लेकर लगे मुर्दाबाद के नारे आप सबको तो पता ही है कि अभी तक कांग्रसे पार्टी ने विधामसभा चुनाव के एक भी सीट पर अपने उम्मीददवारों के नाम की घोषणा नही किया है. बता दें कि डबरा सीट मध्य प्रदेश में काफी हॉट सीट मानी जाती है. इस समय यहा के वर्तमान विधायक कांग्रेस के सुरेश राजे है. सुरेश राजे ने भाजपा की इमरती देवी को हरा कर सीट अपने नाम किए थे. इमरती देवी सिंधिया समर्थक है. उन्होनें 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हो गई थी. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सुरेश राजे की एक वीडियो वायरल हुई थी. जिसके बाद उन्होंने उन्होंने इमरती देवी पर आरोप लगााए थे और वीडियो झूठा बताया था. ये भी पढ़े- कांग्रेस का चुनाव को लेकर बड़ा फैसला , कुछ ही सीटों पर लड़ेगी चुनाव ?

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगी विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी

आज दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम आमने-सामने खेलने जा रही है. ऐसे में भारतीय टीम पुरी तैयारी कर रही है पाकिस्तान के खिलाफ जीत के क्रम को जारी रखने की, दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सात मैच खेले जा चुकें हैं। इस बार दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 2023 के विश्व कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान साथ खेल रहे है. 2023 विश्व कप शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था, जिसके चलते भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले 14 अक्टूबर यानि शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है. गुरुवार की रात को बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि इस कार्यक्रम में दिग्गज गायक और बॉलीवुड अभिनेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है. इसे देखने के लिए देश की बड़ी-बड़ी हस्तिया अहमदाबाद पहुच रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली की धर्म पत्नी अनुष्का शर्मा भी अहमदाबाद पहुच गई है. अहमदाबाद जाने के दौरान फ्लाइट में अनुष्का के साथ सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक भी थे. दिनेश कार्तिक और सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर भारतीय क्रिकेट टीम को मैच कि शुभकामनाएं दी है. भारत के मशहूर गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करेंगे. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में बॉलीवुड के दिग्गज तीनों गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। अरिजीत सिंह एक साल में दूसरी बार इस स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। इसके पहले वह आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले भी परफॉर्म करते हुए नजर आए थे। बॉलीवुड के बीग बी अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दोपहर के 2 बजें से शुरू होगा भारत-पाकिस्तान जोरदार का मैच. ये भी पढ़े-शुभमन गिल खेल पाएंगे कल पाकिस्तान के खिलाफ

शुभमन गिल खेल पाएंगे कल पाकिस्तान के खिलाफ

2023 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर शनिवार को होने वाला है. ये मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने बयान दिया कि मुझे उम्मीद है कि भारत,पाकिस्तान के बीच मैच से पहले बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू से पूरी तरह फिट हो जाएंगे. युवराज ने यह भी बोला की मैनें, गिल का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह कैसे विश्व कप 2011 में कैंसर से जूझते हुए भी भारत के लिए खेले थे. आप सबको तो पता ही होगा कि युवराज युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के मेंटर हैं. डेंगू होने की वजह से शुभमन ने अभी तक भारत के लिए विश्व कप का एक भी मैच नही खेल पाए है. फिलहाल वह भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद पहुच चुके है. इसके पहले उन्होने एक घंटे बल्लेबाजी की परैक्टिस भी किए. इसके बावजूद भी बल्लेबाज शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर बात पुरी तरह से स्पष्ट नहीं है. ये भी पढ़े- गोंडवाना गणतंत्र पार्टि ने मैदान उतारे अपने ये दिग्गज नेता

क्रिकेट वर्ल्ड कप का अगला मैच 14 अक्टूबर को, भारत और पाकिस्तान

2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नजर आएगी. भारत से मैच के पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने एक नए तरीके से परैक्टिस किया है. जिसे ‘ओल्ड स्कूल टेक्न‍िक’ सरीखा कहा जाता है. अब लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के गेंदबाज आखिर करना क्या चाहता है. 14 अक्टूबर को मुकाबला भारत और पाकिस्तान एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. इस मैच से पहले दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीता है. पाक‍िस्तान ने 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स को और 10 अक्टूबर को श्रीलंका को हराकर अहमदाबाद पहुची है. और भारत ने 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया को और 11 अक्टूबर को अफगान‍िस्तान को बुरीतरह से हराया है. इसके बाद दोनों टीमों में से जो 14 अक्टुबर का मैच जीतेगा, उसकी वर्ल्ड कप में मैच जीतने की हैट्रिक होगी. आप सबको तो पता ही होगी कि भारत और पाक‍िस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 7 बार आमने-सामने आ चुके है. लेकिन भारत एक बार भी पाकिस्तान से हारा लही है. ऐसे में भारत के पास दुन‍िया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 1 लाख 32 हजार दर्शकों के सामने न‍िश्च‍ित तौर पर जीतने का मौका होगा. इस मैच के लिए दोनो टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. भारत के साथ मैच कि तैयारी पाकिस्तान बड़े ही जोरो-शोरो से कर रहा है. पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज, लेग स्पिनर शादाब खान और कामचलाऊ लेग स्पिनर इफ्तिखार अहमद ने वर्ल्ड कप के सबसे खास मुकाबले से पहले गुरुवार को ‘स्पॉट’ गेंदबाजी का अभ्यास किया. भारतीय क्रिकेट टीम 2023 के वर्ल्ड कप में 9 बार मैच खेलने वाली है जिसमें से भारत ने पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और 6 विकेट से जीत हासिल किया. फिर दुसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान खिलाफ खेला और 8विकेट से जीत हासिल किया. ये भी पढ़े- लाडली योजना का दिखा असर, बीजेपी को मिलेंगे 65 से 70 % मुस्लिम वोट

लाडली योजना का दिखा असर, बीजेपी को मिलेंगे 65 से 70 % मुस्लिम वोट

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की डेट आ गई है. चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और थर्ड पार्टी कई सर्वे करा चुके है. फिलहाल तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर एक सर्वे किया है। जिसमें 65 से 70 % मुस्लिम वोट भारतीय जनता पार्टी को मिलगा एैसा दावा किया जा रहा है. बाकि 30 से 35 फीसदी वोट अन्य दलों को मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दे कि इस सर्वे में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और महिला आरक्षण को लेकर भी मुस्लिम महिलाओं का रुख भारतीय जनता पार्टी की ओर देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश संयोजक ने बताया कि मुस्लिम मतदाता मुख्यधारा और विकास से जुड़ रहा है. मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार दोनों के फैसलों का असर साफ-साफ दिख रहा है. मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. 30 अक्टूबर तक नामांकन होगा. नामांकन की जांच 31 अक्टूबर तक की जाएगी. किसी को अगर अपना नाम वापस लेना रहे तो 2 नवंबर तक आखिरी तारीख है. 17 नवंबर को वोट रहेगा. 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आ जाएंगे. इतने कम समय को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. कांग्रेस पार्टी ने RSS के सर्वे को बताया झुठा कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सर्वे को लेकर कहा कि RSS की तरह इनका सर्वे भी फर्जी हैं। आरएसएस के मुस्लिमों को सम्मान मिलने लगा है तो मोहन भागवत की जगह कोई महिला सरसंघचालक बनाना चाहिए. आरएसएस फर्जी और उन्हें नेता फर्जी हैं। कभी हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, कभी भारत वासियों की डीएनए की बात करते हैं। फिर जिहाद और आतंकवादियों की बात भी करते हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी भी यही करवाते हैं, जो विचारधारा गांधी को मार सकती है वह इस देश में कुछ भी कर सकती है। ये भी पढ़े-साल 2023 के अक्टूबर महिने में लगेंगे दो ग्रहण

साल 2023 के अक्टूबर महिने में लगेंगे दो ग्रहण

साल 2023 का अक्टूबर महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने दो ग्रहण लगने वाला है. साल की दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. फिर उसके ठिक 15 दिन बाद 28 अक्टूबर को 2023 का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा. ग्रहण ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से इंसाल के लिए महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है. उसके बाद चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. अब यह जानना जरुरी है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों भारत में दिखाई देगा या नहीं.  आपको बता दे कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है 14 अक्टूबर को यह ग्रहण रात में 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल का दुसरा ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा इसलिए इसका सूतक काल नही माना जाएगा. यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा. भारत छोड़ इन जगह पर दिखेगा सुर्य ग्रहण साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, इत्यादि जगहों पर दिखाई देगा. 28 अक्टूबर को लगेगा 2023 का दूसरा चंद्रग्रहण यह 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है. 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण रात को 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा. भारत के साथ-साथ यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है.  ये भी पढ़े-दिग्विजय सिंह ने PFI को लेकर दिया ऐसा बयान जिस पर मच गया हड़कंप

प्रियंका गांधी के मंडला दौरे की यह है, बड़ी वजह

मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भोपाल में एक हफ्ते के अन्दर आज दुसरा दौरा था. विधानसभा चुनाव के ठिक पहले कांग्रेस पार्टी आदिवासि वोट को पुरी तरह से साधने में लगी हुए है. प्रियंका गाधी के भाषण को सुनने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पे एक पोस्ट शेयर किए जिसमें लिखा है, उन्होंने कहा- “जनजातीय वर्ग और महिलाओं को वोटबैंक समझने वाली कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आते ही उनकी झूठी हितैषी होने का नाटक कर रही है. दुर्भाग्य की बात है कि प्रियंका वाड्रा मंडला आकर एक बार फिर अपनी झूठ की मशीन से जनजातीय बंधुओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं.” आदिवासि भाई-बहनों को रूझाने के लिए मंडला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन के आखिर में कई सारी घोषणाएं की जैसे- किसान कर्ज माफी, पढ़ो और पढ़ाओ योजना, जिसमें 12वीं तक की शिक्षा निशुल्क होगी. कक्षा एक से कक्षा 8 तक 500 रुपये और कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को 1000 रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट हाफ रहेगी. ये भी पढ़े- एक बार फिर सीएम शिवराज का संवेदनशील चेहरा आया जनता के सामने