Aayudh

“अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश को…”- कमलनाथ

कांग्रेस पार्टी के इंडिया गठबंधन में कई सारी पार्टियां शामिल हुई है. समाजवादी पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन की पहली बैठक मे हिस्सा लिया था. अभी कांग्रेस और सपा एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले एक साल से कांग्रेस सपा पार्टी को धोखा दे रही है. दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. जिन पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी थी. उन सीटों पर भी कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी गुस्से में मध्यप्रदेश के विधामसभा चुनाव में अपने 31 उम्मीदवारों को उतार दिया. अखिलेश ने भी उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिन सीटों पर कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी. अखिलेश यादव ने अपने बयान में कांग्रेस के लिए ‘चिरकुट’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया जिससे साफ नजर आ रहा है कि सपा पार्टी कांग्रेस से कितना नाराज है. अखिलेश यादव ने बोला ‘पता होता कि कांग्रेस के लोग धोखा देंगे तो उन पर भरोसा नहीं करता’. सपा के इस बयान के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल किया तो उनका जवाब आया, “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश को…”. कमलनाथ के इस बयान पर शिवराज बोले शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और सपा के इस विवाद पर निशाना साधते हुए बोले, कांग्रेस किसी और को क्या धोखा देगी ये तो खुद आपस में लड़ रहे है. जनता भी यही सोच रही होगी कि इंडिया गठबंधन का अभी ये हाल है तो इनके हाथ में सत्ता आ जाएगी तो क्या करेंगे. वहीं भाजपा पार्टी के नेता भुपेन्द्र सिंह ने अपने ‘X’ अकाउंट पर ट्विट कर ये लिखा. “घमंडिया गठबंधन में मनमुटाव की बात तो सामने आ ही रहीं थी। अब तो इनके नेतागण एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं कर रहे। घमंडिया गठबंधन के घटक समाजवादी पार्टी को मध्यप्रदेश में एक भी सीट न देकर कांग्रेस ने पहले अपमानित किया, अब कमलनाथ जी @yadavakhilesh यादव की बात भी करना पसंद नहीं कर रहे।” ये भी पढ़े- कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने पर भी उठे विरोध के सुर

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने पर भी उठे विरोध के सुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही कई सीटों को लेकर विरोध के सुर उठने लगे तो वहीं कई लोगो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा रतलाम ग्रामीण से प्रत्याशी बनाए गए लक्ष्मण सिंह डिंडोर का जनता विरोध कर रही है। लोग बाहरी उम्मीदवार मुर्दाबाद के पोस्टर्स लेकर सड़कों पर उतर आए है। सिर्फ यहीं नहीं रतनाम जिले की जावरा सीट से प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल के विरोध में लोगों ने पुतला फूका। साथ ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस की हार का पोस्टर डाला गया। इस पोस्टर में लिखा था बीस हज़ार वोटों से कांग्रेस हारने पर जावरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई। इतना ही नहीं ,महूं से प्रत्याशी बनाए गए रामकिशोर शुक्ला का अंतर सिंह दरबार के समर्थक नारों के साथ विरोध कर रहे। इसके अलावा प्रदेश के सिमरिया ,खातेगांव, बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में विरोध के स्वर उठ रहे है। दूसरी सूची के बाद इन नेताओं ने दिया इस्तीफा वहीँ दूसरी सूची जारी होने के बाद कई नेताओं ने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया तो किसी ने पार्टी छोड़ अन्य दल का दामन थाम लिया। साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से मुक्त होने की बात कही है.वहीँ जावरा विधानसभा 222 से असलम मेव ने जिला उपाध्यक्ष पद एवं परिवहन प्रकोष्ठ के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जैसा की पार्टी की पहली सूची के बाद कई जगहों के प्रत्याशियों को लेकर विरोध हुआ था। और इस विरोध के डर से कांग्रेस को तीन जगह के प्रत्याशी बदलने पड़े। क्या दूसरी सूची के बाद उठ रहे इन विरोध और इस्तीफे को देखते हुए कांग्रेस फिरसे बदल सकती है अपने प्रत्याशी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, देखिए क्या है खास

विराट ने 97 गेंदो पे 103 रन बनाकर भारत को विश्व कप में दिलाई चौथी जीत

“पुणे का एमसीए स्टेडियम में विराट कोहली ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। गुरुवार को पुणे में खेले जा रहे विश्व कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ केवल 4 रन चाहिए थे, लेकिन विराट कोहली ने एक सिंगल रन के बजाय एक छक्का मारा, जिससे भारत ने विश्व कप में अपनी चौथी जीत हासिल की। इसमें एक ऐसा कीर्तिमान शामिल है जिसे तोड़ना शायद संभव नहीं था। भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप के मुकाबले में भारत ने सारे रिकॉर्ड हासिल किए हैं। भारत के खिलाड़ी अपनी चौथी जीत के बाद सबको यह दिखा दिया कि इस वर्ल्ड कप का ताज प्राप्त करेगा भारत। विराट कोहली ने एक नया इतिहास रचने का इरादा किया है। सबसे अधिक शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर से केवल एक कदम पीछे खड़े हैं। विराट और रोहित दोनों ने मिलकर वर्ल्ड कप में नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज रन बनाने वाले विराट ने कल 26,000 रन की मील का पत्थर फोड़ा। इसी के साथ, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने विश्व कप में अपना पहला शतक भी बनाया। गिल ने 55 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि रोहित ने 40 गेंदों पर 48 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर और के एल राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, श्रेयस अय्यर ने 19 रन बनाए और के एल राहुल ने 34 रन बनाकर मैच को विराट के साथ समाप्त किया। विराट ने 97 गेंदों पर 103 रन बनाकर भारत को विश्व कप में चौथी जीत दिलाई। भारत और बांग्लादेश के मैच में विराट मैच के शीर्षक हैं। विराट कोहली ने इस मैच में 6 चौके और 4 छक्के मारे, और उनकी खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दी। बांग्लादेश ने 257 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था। भारत ने 7 विकेट खोकर और 42वें ओवर पर ही जीत हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने विश्व कप का चौथा मैच जीता है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने के रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर पहले हैं, और विराट कोहली ने बनाया दूसरा स्थान. ये भी पढ़े- वर्ल्ड कप में भारत का चौथा मैच, भारत को मिला 257 रन का टारगेट

वर्ल्ड कप में भारत का चौथा मैच, भारत को मिला 257 रन का टारगेट

आज यानि 19 अक्टूबर को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 17वां नम्बर और भारत का चौथा मैच भारत का बांग्लादेश के साथ शुरू हो गया है. बांग्लादेश ने भारत को 257 रन का टारगेट दिया है. भारत कि ओपनिंग करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल. बांग्लादेश से पहले गेंदबाजी करने शोरिफु मोहम्मद आए है. इसी के साथ रोहित ने चौके के साथ खाता खोला पहले ओवर में हि रोहित ने दो चौके मारे. शुभमन गिल ने भी चौके के साथ शुरू किया. 14 रन के साथ दूसरे ओवर कि समाप्ती हुई. लगता है आज राहुल का दौड़ने का मन नही है, क्योकिं चौके छक्के लगाए जा रहे है. नसुम अहमद तीसरे ओवर की शुरूआत कर रहे है. रोहित ने 21 बॉल पे 31 रन बनाए जिसमें 4 चौके और एक छक्का है. 9वें ओवर की पर भारत ने बनाए 50 रन बिना किसी नुकसान के रोहित और शुभमन टिके हुए. दसवें ओवर में गिल ने दो छक्के मारे. शुभमन और रोहित दोनों मिल के बांग्लादेश को धोए जा रहे है. 12ओवर पे 80 रन पुरे हो चुके है. एक बार फिर हसन दास की बॉल पे रोहित ने मारा छक्का. 48 रन बनाकर रोहित शर्मा हमन की बॉल पे कैच आउट हुए. बांग्लादेश को मिला पहला विकेट. रोहित के जाने के बाद विराट कोहली मैदान में आ चुके है. आते ही कोहली ने मारा छक्का 3 बॉल में 1 चौका 1 छक्का. 14.4 ओवर में भारत 111-1 पर खेल रहा है. 16 ओवर पे 115 रन भारत ने बनाए है. शुभमन गिल ने 52 बॉल पे बनाया अर्धशतक, भारत के 18.2 ओवर पुरे हो गए. बांग्लादेश को एक और सफलता मिली 53 रन पे शुभमन गिल मिराज की बॉल पे महमुदुल्लाह ने कैच आउट किया. 48 बॉल पे विराट ने अर्धशतक बनाए. भारत ने 27 ओवर पे 171 रन बना लिए है. वर्ल्ड कप में विराट ने सचिन को भी पछाड़ा बांग्लादेश से जीतने के लिए केवल 4 रन चाहिए. विराट ने सिंगल रन छोड़ मारा छक्का और भारत को विश्व कप में चौथी जीत मिली. विराट ने नया इतिहास बनाने की ठान लि है. सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर से केवल एक कदम पिछे विराट कोहली खड़े है. विराट और रोहित दोनों ने मिल कर वर्ल्ड कप नये-नये रिकॉर्ड बनाए है. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज रन बनाने वाले विराट ने कल 26 हजार रन बनाए. इसी के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक बनाया. विराट ने 97 गेंदो पे 103 रन बनाकर भारत को विश्व कप में चौथी जीत दिलाई. ये भी पढ़े-एमसीए स्टेडियम भारत और बांग्लादेश आमने-सामने, बांग्लादेश ने जीता टॉस

एमसीए स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने, बांग्लादेश ने जीता टॉस

भारत और बांग्लादेश के बीच भारत का चौथा मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में शुरू हो गया है. बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया अब भारत मैच जीत के दिखाएगा. टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय क्रिकेट टीम अपने पिछले खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतर रही है. बांग्लादेश से बल्लेबाजी के लिए लिटन दास और तंजीद हसन आ रहे है. भारतीय टीम से गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह आ रहे है. बांग्लादेश ने 3 ओवर में 5 रन बना ल‍िए हैं. बांग्लादेशी टीम ने 6 ओवर में 19 रन बनाए है जिममें तंजीद 9 और लिटन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हार्द‍िक पंड्या गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए. हार्द‍िक पंड्या का ओवर पुरा करने के लिए 7 साल बाद गेंदबाजी करने आए विराट कोहली. हार्दिक पंड्या ने मैदान में ही फिजियो से उपचार भी कराया लेकिन वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे. इसी लिए कप्तान रोहित ने उनको इलाज के लिए मैदान से बाहर भेज दिया है. भारत को पहले विकेट की जरूरत है. बांग्लादेश ने 13 ओवर्स में 82 रन बना लिए है. इसी के साथ कुलदीप ने भारतीय टीम को पहला विकेट दिया है. बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन को 51 रन पर आउट कर दिया. भारत को एक और सफलता मिली गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने कप्तान नजमुल हसन को आउट किया. बांग्लादेश ने 110 रन बना लिए है. मेहदी हसन म‍िराज ने 3 रन पर मोहम्मद स‍िराज की गेंद सिधे विकेटकीपर केएल राहुल के हाथ में और मेहदी हसन म‍िराज आउट हो गए. केएल राहुल ने एक शानदार कैच लिया है. संभलकर खेल रहे थे ल‍िटन दास लेकिन 66 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का श‍िकार हुए. शुभमन गिल ने लिटन दास का कैच पकड़ा है. भारतीय टीम ने 5 विकेट ले लिया है. बांग्लादेश ने 42 ओवर पे 200 रन बना लिए है. एक बार फिर भारत ने मुशफिकुर को कैच आउट किया. बुमराह ने शानदार कैच लिया. बांग्लादेश ने भारत को दिया 257 रन का टारगेट बांग्लादेश 46 ओवर में 6 विकेट और 225 रन बना चुकी है. 47 ओवर पे के एल राहुल ने सिराज की बॉल पर नसुम को कैच आउट किया. 47 ओवर पे बांग्लादेश के 7 विकेट और 233 रन 16 बॉल बाकी है. बांग्लादेश के 248 रन आखरी के 6 बॉल बचे है. बुमराह ने कमाल कर दिया सिधे स्टम्प ही उड़ा दिया. बांग्लादेश ने छक्के के साथ समाप्ती किया. 257 रन 8 विकेट पे मैच समाप्त. बमराह ने 2, जडेजा ने 2 और सिराज ने 2 विकेट लिए. ये भी पढ़े- आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मे भारत का चौथा मैच, बांग्लादेश और भारत

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मे भारत का चौथा मैच, बांग्लादेश और भारत

2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का आज चौथा मैच है. अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 मैच खेले और तिनों में जीत हासिल की है. टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ था जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया. दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया और तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से बराया. आज यानि 19 अक्टूबर को भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. बांग्लादेशी टीम को भारतीय टीम को बिल्कुल हल्के में नही लेना चाहिए. हाल हि में बांग्लादेश ने एशिया कप में भारत को हराया है. आपको बता दें कि दोनों टीमें पुणे के एमसीए स्टेडियम में अपना मैच खेलेंगी. 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए दूसरे नंबर पर है. आज के मैच में भारतीय टीम पुरी कोशिश करेगी कि बांग्लादेशी टीम को हराकर एशिया कप में मिली हार का बदला चुकता कर सके. वर्ल्ड कप के चौथे मैच में भारतीय टिम रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव. बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी जो भारत से मुकाबला करेंगे शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब ये भी पढ़े- कांग्रेस ने जारी किया अपना वचन पत्र ,किया जनता से ये वादा

17 नवम्बर को ऐसा क्या है, जो जयवर्धन सिंह की पत्नी के खुशी का ठिकाना नहीं

जब से मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है, सभी राजनेताओं की खुशी का ठिकाना नही है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बहू यानी जयवर्धन सिंह की पत्नी सृजाम्या सिंह चुनाव की तारीख को लेकर काफी खुश है. जयवर्धन की पत्नी सृजाम्या सिंह की खुशी की वजह क्या है, इस बात का खुलासा उनके पती जयवर्धन ने खुद किया है. जयवर्धन ने बताया कि, “जैसे ही मध्यप्रदेश विधानसभा की डेट का ऐलान हुआ, उसी वक्त पत्नी का फोन आया. वह बहुत खुश थी. मैंने पुछा क्या हुआ आप इतनी खुश किस बात से हैं? मेरी पत्नी ने बताया कि, चुनाव कि डेट 17 नवम्बर है, उसी दिन हमारा जन्मदिन भी है. जयवर्धन ने बोला यह तो बहुत खुशी की बात है. हमारे लिए यह एक शुभसंकेत है. मैं जनता से वोट मांगूंगा, लेकिन मेरी पत्नी जनता का आशीर्वाद लेगी और जन्मदिन पर जनता से तोहफा मांगेगी कि हाथ के पंजे को आशीर्वाद मिले.” कौन है जो जयवर्धन सिंह को चुनाव में टक्कर देंगी वर्तमान में दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से विधायक हैं. इस बार फिर कांग्रेस पार्टी ने जयवर्धन पर भरोसा किया और राघोगढ़ से टिकट दिया है. राघोगढ़ से भाजपा ने जयवर्धन से मुकाबल के लिए प्रियंका मीना को टिकट दिया है और आम आदमी पार्टी ने राघोगढ़ से जयवर्धन के खिलाफ मैदान में ममता मीना को उतारा है. इस बार राघोगढ़ में जयवर्धन दो महिलाओं से मुकाबला करेंगे. ये भी पढ़े- एमपी में इस सर्वे ने सबको चौकाया , दिखा सबसे कम बेरोज़गारी दर

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से किए ये 12 बड़े वादें, वचन पत्र जारी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी ने भी अपना वचन पत्र जारी कर दिया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वचन पत्र को पोस्ट भी किया है, अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश की जनता से 12 बड़े वादे किए हैं. इसी के साथ यदि मध्यप्रदेश में सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बन गई तो वह मध्यप्रदेश की जनता को मेनिफेस्टो के द्वारा गारंटी देते है कि वह यह 12 वादे पुरे करेंगे. पहले तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में उतरना चाहती थी. लेकिन कांग्रेस पार्टी के साथ सीट बाटने की बात नही बनी तो उसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने दम पर अकेले ही मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला कर लिया है. इसी के साथ समाजवादी पार्टी ने आज यानि 10/17/2023 को अपना वचन पत्र जारी कर दिया है. अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश की जनता को अपना संदेश देते हुए बोले, “मप्र ने समाजवादी पार्टी के विधायक चुनकर सपा को सदैव एक सकारात्मक संदेश दिया है, और इस बार पिछली बार से ज्यादा विधायक चुनकर मप्र की जनता समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देगी. ये आशा है और जनता से मै एैसा अपील भी करता हु”. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वह 12 वादें जो वचन पत्र में लिखे है पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं आदिवासियों को उनका हक और सम्मान देंगे.जातीय जनगणना कराएंगे.आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देंगे.पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देंगे.महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना लागू करेंगे.महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए 1090 की तर्ज पर रिस्पांस सिस्टम बनाएंगे.मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप देंगे.रिटायर्ड कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देंगे.300 यूनिट बिजली फ्री देंगे.किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे.युवाओं को रोजगार की गारंटी देंगे.गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा देंगे. ये भी पढ़े-एैसा क्या हो गया जो कांग्रेस के पूर्व सीएम कमनलाथ ने दिया इतना बड़ा बयान

ऐसा क्या हो गया जो कांग्रेस के पूर्व सीएम कमनलाथ ने दिया इतना बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टीया अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर रही है. कांग्रेस ने भी अपनी सूची कर दी है. जैसे ही पहली सूची जारी हुई पार्टी के कई कार्यकर्ता टिकट ना मिलने पर बगावत पर उतर आए है. पिछले 48 घंटे के अन्दर ही कई बड़े नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया. ऐसे ही पार्टी से बगावत पर उतरे वीरेंद्र रघुवंशी दरअसल बात यह है कि भाजपा पार्टी से टिकट ना मिलने पर वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाईन कर ली थी. शिवपुरी जिले की कोलारस सीट पर वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट मिलने वाला था, लेकिन बाद में टिकट काट दिया गया और शिवपुरी सीट से वीरेंद्र रघुवंशी की जगह केपी सिंह को टिकट दिया गया है. जिसके विरोध में वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर प्रदर्शन करने पहुंच गए. पहले तो कमलनाथ वीरेंद्र के समर्थकों को समझाने की कोशिश की लेकिन आप सबको तो पता ही है कमलनाथ कितने गुस्से वाले है. इंडिया टीवी के प्रोग्राम “चुनाव मंच” में भी कमलनाथ का गुस्सा देखने को मिला था. जब वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक नहीं माने और नारेबाजी करने लगे तब कमलनाथ ने जो कहा वह तेजी से वायरल हो रहा है. कमलनाथ ने बोला कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ है, “आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए…” ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शिवपुरी सीट से वीरेंद्र रघुवंशी की जगह केपी सिंह को टिकट दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता भी उसे लेकर ‘X’ पर काफी ट्विट कर रहे है. जिसके बाद इस पर दिग्विजय सिंह ने भी ट्विट कर जवाब दिया है. गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना कमलनाथ की यह वीडियो तेजी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो को ट्विट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव भाटिया ने लिखा,“यह हैं कपटनाथ किसके साथ कपट कर दें कुछ नहीं पता, कांग्रेस ऐसे ही कपटी पार्टी नहीं कहलाती’ गौरव भाटिया के ट्विट का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह का भी ट्विट आ गया. दिग्विजय सिंह ने ट्विट पर लिखा, ‘जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्य पूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं.’ ये भी पढ़े- बसपा ने जारी की पांचवी लिस्ट , बीजेपी नेताओं पर जताया भरोसा

अफगानिस्तान ने विश्व कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 69 रनों से हराया

2023 के विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 69 रनों से हारकर इतिहास बना दिया है. इस टीम ने अब तक में पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हराकर जीत अपने नाम कर चुकी है. लेकिन यहा तक पहुचने के पहले फगानिस्तानी टीम ने कई सारी मुसकिलों का सामना किया है. आतंक और दहशत के बीच खुद को इतना काबिल बनाया है. इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानि टीम ने खेल जगत को यह वॉर्निंग भी दी है कि अब उसे बच्चा ना समझा जाए. उसने इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम को हराया है. पिछले रिकॉर्ड तो ठिक नही है अफगानिस्तान टीम के पर अब वह खुद को निखारने में लगी है. आजतक अफगान टीम ने वर्ल्ड कप में 18 मैच खेले, जिसमें से केवल 2 मैच जीते है. 2023 के विश्व कप में अब अफगानिस्तान टीम को न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से मैच खेलना है. इसमें से अगर 2 या 3 मैच जीत लेती है तो यह विश्व कप काफी रोमांचक हो जाएगा. पहली बार 2015 में अफगानिस्तान ने विश्व कप खेला था. इन टीमों से विश्व कप मैच कभी नही जीता अफगानिस्तान भारत के साथ 10 मैच खेला पर एक भी नही जीता है.साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैच खेला पर एक भी नही जीता है.ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 मैच खेला पर एक भी नही जीता है.नेपाल के साथ 1 मैच खेला पर हार मिली.न्यूजीलैंड के साथ 3 मैच खेला पर एक भी नही जीता है. ये भी पढ़े- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की दी धमकी