Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा, जानिये आज के शेयर मार्केट का हाल

Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी लगभग 100 अंक चढ़कर 24,600 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कमोडिटी बाजार में बढ़ती हलचल के कारण भारतीय बाजार में भी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड आज करीब 1% बढ़कर 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों में इसके दाम करीब 15% तक बढ़ चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर करीब 100 रुपए तक पहुंच सकती है, जबकि डीजल 88 रुपए से बढ़कर 92 रुपए प्रति लीटर तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद! सोना और चांदी भी महंगे वायदा बाजार में भी आज कीमती धातुओं के दामों में तेज बढ़त देखी जा रही है। MCX में सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की तेजी आई है, जिसके बाद यह 2.71 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। एशियाई बाजारों में भी तेजी आज एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 519 अंक या 10.20% चढ़कर 5,612 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1,350 अंक या 2.50% बढ़कर 55,596 पर पहुंच गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 416 अंक या 1.65% की तेजी के साथ 25,666 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 27 अंक या 0.65% बढ़कर 4,109 पर कारोबार कर रहा है। IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद 4 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडेक्स 238 अंक यानी 0.49% बढ़कर 48,739 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 1.29% चढ़कर 22,807 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स 52 अंक यानी 0.78% की तेजी के साथ 6,869 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट इससे पहले 4 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,123 अंक यानी 1.40% टूटकर 79,116 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 385 अंक यानी 1.55% गिरकर 24,480 के स्तर पर आ गया था। आज की तेजी से निवेशकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की दिशा आगे तय होगी।
IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत

IND vs ENG Semifinal : मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सेमीफाइनल के दूसरे मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि हाल के वर्षों में दोनों टीमें कई बड़े मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं। खास बात यह है कि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2022 और 2024 में भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली थी। दिलचस्प बात यह भी रही कि सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने उन दोनों मौकों पर फाइनल भी अपने नाम किया था। IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड छठी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी अंतिम चार में जगह बना चुकी है। इन पांच मौकों में से भारत ने तीन बार सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी छठी बार इस स्टेज पर पहुंची है। इंग्लैंड इससे पहले 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल खेल चुका है और इनमें से तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचा था। वर्ल्ड कप में छठी बार आमना-सामना भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आज का मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। IND vs ZIM T20 WC : अक्षर-सैमसन IN, सुंदर OUT! जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं? सूर्या और वरुण भारत की ताकत इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इंग्लैंड के लिए ब्रूक और रशीद अहम इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 228 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में आदिल रशीद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और टीम के प्रमुख गेंदबाज बनकर उभरे हैं। यहां जानिए पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। साफ मौसम के कारण ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। Rinku Singh Father death : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे खानचंद्र सिंह इस मैदान पर अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 8 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। यहां 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। वहीं इसी मैदान पर इंग्लैंड की टीम 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है। मौसम साफ, रिजर्व डे भी रखा गया गुरुवार को मुंबई में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई अनुमान नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात में तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। फिर भी आईसीसी ने एहतियात के तौर पर सेमीफाइनल के लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 5 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा। Iran Israel War : फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर इजराइली हमला, अब ईरान बनाएगा न्यूक्लियर सेंटर को निशाना! संभावित प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। यहां देख सकते हैं लाइव मैच भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।
Iran Israel War : फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर इजराइली हमला, अब ईरान बनाएगा न्यूक्लियर सेंटर को निशाना!

Iran Israel War : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले कई दिनों से हमले और जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। बुधवार रात इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में दो अलग-अलग एयरस्ट्राइक किए, जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हमला बेरूत के एयरपोर्ट हाईवे पर चल रही गाड़ियों को निशाना बनाकर किया गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि की है। इसके अलावा इजरायली सेना ने उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित एक फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर भी हमला किया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है। US-Israel-Iran War : ट्रंप का ‘बचाव’ वादा ऐसे पूरा हुआ? ईरान ने 165 बच्चियों की सामूहिक कब्रों की तस्वीर शेयर कर पूछा सवाल डिमोना न्यूक्लियर सेंटर पर हमले की चेतावनी इजरायल के हमलों के बीच ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान की ओर से इजरायल पर कई मिसाइलें दागी गई हैं। इसी दौरान ईरान ने इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका के साथ मिलकर ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश की गई तो वह इजरायल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है। हालांकि लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के बावजूद फिलहाल इस संघर्ष के रुकने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। ईरान और इजरायल दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं अमेरिका भी इस संघर्ष में इजरायल के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। Iran-Israel War : पाक रक्षा मंत्री बोले- ईरान जंग पाकिस्तान के लिए ‘खतरा’, हिजबुल्लाह सैन्य गतिविधियों पर लेबनान ने लगाया बैन! गांव खाली करने के आदेश इजरायली सेना ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान के दर्जनों गांवों के लोगों को तुरंत इलाके खाली करने की चेतावनी जारी की है। सेना का कहना है कि यह कार्रवाई हिजबुल्लाह की ओर से किए जा रहे रॉकेट और ड्रोन हमलों के जवाब में की जा रही है। हाल के दिनों में बेरूत के दक्षिणी इलाकों और सीमा के पास कई जगहों पर लगातार एयरस्ट्राइक हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन हमलों में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बढ़ते हमलों के कारण हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं। Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद! इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच पुराना संघर्ष इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच टकराव नया नहीं है। 7 अक्टूबर 2023 को गाजा में हमास के हमले के बाद हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई महीनों तक सीमित झड़पें होती रहीं। सितंबर 2024 में यह संघर्ष बड़े युद्ध में बदल गया और इजरायल ने लेबनान में जमीनी सैन्य अभियान शुरू कर दिया। बाद में अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ, लेकिन इजरायली सेना अभी भी सीमा के पास पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात है। युद्धविराम के बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से हमले जारी रहे हैं, जिनमें अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत को डुबोया इसी बीच बुधवार को एक और बड़ी घटना सामने आई। अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरान के युद्धपोत IRIS देना पर हमला कर दिया। यह जहाज पिछले महीने विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने श्रीलंका के पास इस जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया। जहाज पर करीब 180 ईरानी नौसैनिक सवार थे। Israeli-Iran War : तेहरान और बेरुत पर एक साथ इजरायली हमले, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव इस हमले में 87 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल नौसैनिकों को श्रीलंका की नौसेना ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं लापता सैनिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई के कारण मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरी दुनिया की नजरें अब इस संघर्ष के आगे के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।
US-Israel-Iran War : ट्रंप का ‘बचाव’ वादा ऐसे पूरा हुआ? ईरान ने 165 बच्चियों की सामूहिक कब्रों की तस्वीर शेयर कर पूछा सवाल

US-Israel-Iran War : तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष चौथे दिन में पहुंच गया है। इसी बीच ईरान में कथित तौर पर एक स्कूल पर हुए हमले को लेकर देशभर में गहरा शोक देखा जा रहा है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में हजारों लोग अंतिम यात्रा के जुलूस में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं को रोते-बिलखते देखा जा सकता है। कई लोग अपने प्रियजनों की तस्वीरें लिए हुए हैं। कुछ लोग ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुए दिखे, जबकि कई अन्य ईरान का राष्ट्रीय ध्वज लेकर जुलूस में शामिल हुए। The funeral procession for 168 students of the Shajareh Tayyibeh School in Minab who were martyred in the US-Israeli attack has started. pic.twitter.com/Iu1kX4oEUZ — IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 3, 2026 मिनाब के स्कूल पर हमले का आरोप रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला शनिवार 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में स्थित लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय ‘शाजारेह तैय्यिबेह स्कूल’ पर हुआ। ईरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में 160 से अधिक बच्चियों की मौत हुई। Iran-Israel War : पाक रक्षा मंत्री बोले- ईरान जंग पाकिस्तान के लिए ‘खतरा’, हिजबुल्लाह सैन्य गतिविधियों पर लेबनान ने लगाया बैन! अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल या अन्य नागरिक ढांचे को निशाना बनाना युद्ध अपराध माना जाता है। हालांकि, इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। विदेश मंत्री का बयान ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक एरियल तस्वीर साझा की। तस्वीर में बड़ी संख्या में कब्रें खोदी जाती हुई दिखाई गईं। अराघची ने दावा किया कि ये कब्रें उन “मासूम” लड़कियों के लिए तैयार की जा रही हैं, जो बमबारी में मारी गईं। Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए इस घटना को “निर्दयी हत्या” करार दिया। उन्होंने लिखा कि गाजा से लेकर मिनाब तक मासूमों की जान ली गई है और इन अपराधों का जवाब दिया जाएगा। These are graves being dug for more than 160 innocent young girls who were killed in the US-Israeli bombing of a primary school. Their bodies were torn to shreds. This is how “rescue” promised by Mr. Trump looks in reality. From Gaza to Minab, innocents murdered in cold blood. pic.twitter.com/cRdJ3BELOn — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 2, 2026 अमेरिका की प्रतिक्रिया इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह हमला अमेरिकी कार्रवाई का हिस्सा था, तो इसकी जांच की जाएगी। रुबियो ने पत्रकारों से कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को टारगेट नहीं करेगा। अगर हमारी स्ट्राइक से ऐसा हुआ है, तो संबंधित विभाग इसकी जांच करेगा।” US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी हालात तनावपूर्ण ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच इस कथित हमले ने हालात और ज्यादा संवेदनशील बना दिए हैं। एक तरफ ईरान में शोक और गुस्से का माहौल है, तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का इंतजार है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Iran-Israel War : पाक रक्षा मंत्री बोले- ईरान जंग पाकिस्तान के लिए ‘खतरा’, हिजबुल्लाह सैन्य गतिविधियों पर लेबनान ने लगाया बैन!

Iran-Israel war : इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोयोनिज्म (इजराइल) मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका असर पूरे पश्चिम एशिया में दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 176 बच्चे शामिल हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्या बोले पाक रक्षा मंत्री पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि जायनिज्म मुस्लिम दुनिया में अस्थिरता की बड़ी वजह है और यह मानवता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान पर थोपा गया है, जबकि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए समझौते के लिए तैयार था। आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की परमाणु ताकत बाहरी खतरों के खिलाफ देश की सुरक्षा की ढाल है। Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार लेबनान में हिजबुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर रोक लेबनान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हिजबुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति मिशेल औन ने कहा कि अब युद्ध और शांति का फैसला केवल लेबनानी राज्य के हाथ में होगा। कैबिनेट बैठक के बाद राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि हिजबुल्लाह को अपने हथियार सरकार को सौंपने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले से पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं है। यह फैसला लेबनान-इजराइल सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है। हाल ही में हिजबुल्लाह ने इजराइल की ओर रॉकेट दागे थे। ताजा इजराइली बमबारी में लेबनान में कम से कम 52 लोगों की मौत की खबर है। Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद! पाकिस्तान की पूर्व राजदूत की नाराजगी पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने कहा है कि नवाज शरीफ सरकार को ट्रम्प के बनाए “बोर्ड ऑफ पीस” से बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण कई देशों में संघर्ष बढ़ा है और गाजा में इजराइल की कार्रवाई में भी अमेरिका की भूमिका रही है। नेतन्याहू का बयान- जंग लंबी नहीं चलेगी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध लंबा और अंतहीन नहीं होगा। उनका दावा है कि यह संघर्ष क्षेत्र में स्थायी शांति का रास्ता खोल सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भी अब्राहम अकॉर्ड के तहत इजराइल ने कई अरब देशों के साथ शांति समझौते किए थे और आगे भी ऐसे समझौते संभव हैं। चीन की रिफाइनरी पर असर ईरान-इजराइल संघर्ष का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ा है। चीन की बड़ी रिफाइनरी कंपनी झेजियांग पेट्रोकेमिकल कॉर्प (Zhejiang Petrochemical Corp) ने अपने ऑपरेशन में 20 प्रतिशत तक कटौती की है। कंपनी एक बड़ी क्रूड यूनिट को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग प्रभावित होने से कच्चे तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। चीन अपनी लगभग आधी तेल जरूरतें इसी क्षेत्र से पूरी करता है, इसलिए कीमतों में तेजी की आशंका जताई जा रही है। अब तक क्या हुआ? 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े हमले शुरू किए। इसके बाद दोनों तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमले तेज हो गए। अमेरिका ने B-2 बॉम्बर्स से भी कार्रवाई की। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा है और हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा।
Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार

Gold Silver Prices Today : नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में बढ़त दर्ज की गई। निवेशक अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना 1.66 लाख के पार भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना सोमवार को 2.53% चढ़कर 1,66,199 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 0.90% गिरकर 2,80,090 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। होली के कारण मंगलवार को एमसीएक्स में पहले सत्र का कारोबार बंद रहा और शाम 5 बजे से ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने की घोषणा की गई। Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद! ग्लोबल मार्केट में भी तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.8% बढ़कर 5,360 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1% की बढ़त देखी गई। स्पॉट सिल्वर भी लगभग 1.9% उछलकर 91.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि, US Dollar Index 0.19% बढ़कर 98.57 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर आधारित सोना विदेशी खरीदारों के लिए महंगा हो गया और कीमतों में तेजी पर कुछ हद तक लगाम लगी। तेल की कीमतों में उछाल ईरान-इजरायल संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी रही। अमेरिकी कच्चा तेल वायदा 1.4% बढ़कर 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं Brent Crude 1.87% चढ़कर 79.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। तेहरान की ओर से सऊदी अरब के तेल-गैस ढांचे को निशाना बनाने और रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी के बाद आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ी है। US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जरूरत पड़ने तक जारी रहेगी। महंगाई और फेड की नीति पर नजर तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई को लेकर चिंता गहरा गई है। निवेशक अब अमेरिकी विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई, एडीपी नॉन-फार्म रोजगार आंकड़े और बेरोजगारी दर पर नजर रखे हुए हैं, ताकि फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति का संकेत मिल सके। 2026 में अब तक 25% चढ़ा सोना साल 2026 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 25% की तेजी आ चुकी है। पिछले वर्ष भी इसमें 64% का उछाल दर्ज किया गया था। इसकी मुख्य वजह केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में निवेश बढ़ना और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की नीतियों को लेकर अनिश्चितता मानी जा रही है। Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव ने सोने को एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।
Film Shatak Tax Free in MP : मध्य प्रदेश में ‘शतक’ फिल्म टैक्स फ्री, सीएम मोहन यादव का ऐलान

Film Shatak Tax Free in MP : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सफर पर बनी हिंदी फिल्म ‘शतक’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे अब पूरे मध्य प्रदेश में मनोरंजन कर से छूट मिलेगी। Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘शतक’ राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। आरएसएस के 100 सालों की कहानी फिल्म ‘शतक’ में संघ की स्थापना से लेकर अब तक के 100 साल के सफर को दिखाया गया है। इसकी शुरुआत 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से होती है। फिल्म में उनके उत्तराधिकारी माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के जीवन और संघर्ष को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसमें आजादी के आंदोलन, देश विभाजन और आपातकाल जैसे अहम दौर को भी शामिल किया गया है। Indore Holkar Tradition Holi : इंदौर में राजसी परंपरा के साथ होली की शुरुआत, 300 साल पुरानी होलकर रिवायत आज भी कायम एआई तकनीक का इस्तेमाल फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर ऐतिहासिक व्यक्तित्वों जैसे महात्मा गांधी, वीर सावरकर, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस को पर्दे पर जीवंत किया गया है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। पहले भी कई राज्यों में मिली छूट मध्य प्रदेश से पहले यह फिल्म छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन आशीष मॉल ने किया है, जबकि इसके निर्माता वीर कपूर हैं। Iran-US War : दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें पूरी डिटेल्स इस फैसले के साथ ‘शतक’ अब चार राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है, जिससे फिल्म को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद!

Stock Market Closed : अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखने लगा है। आज 3 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला, जबकि होली के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। निवेशक अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सतर्क नजर आए। एशियाई बाजारों का हाल जापान का प्रमुख इंडेक्स Nikkei 225 2.29% गिरकर 56,700 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दक्षिण कोरिया का KOSPI 4.03% की बड़ी गिरावट के साथ 6,000 के आसपास रहा। चीन का Shanghai Composite 4,180 के स्तर पर लगभग स्थिर रहा, जबकि हॉन्गकॉन्ग का Hang Seng भी 26,070 के पास फ्लैट नजर आया। वहीं पाकिस्तान का KSE-30 0.78% की तेजी के साथ 46,688 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? कच्चा तेल दो दिन में 13% महंगा जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। Brent Crude आज 3% से ज्यादा चढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। एक दिन पहले इसमें करीब 10% की तेजी आई थी। यानी दो दिन में तेल की कीमतें 13% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा, तो तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। अनुमान है कि दिल्ली में पेट्रोल ₹95 से बढ़कर ₹100 प्रति लीटर तक और डीजल ₹88 से ₹92 प्रति लीटर तक पहुंच सकता है। Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख 2 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा। टेक शेयरों वाला Nasdaq Composite 0.36% की बढ़त के साथ बंद हुआ। Dow Jones 73 अंक फिसलकर बंद हुआ, जबकि S&P 500 मामूली बढ़त के साथ कारोबार खत्म करने में सफल रहा। भारतीय बाजार में पहले ही दिख चुका असर अमेरिका–इजराइल और ईरान जंग के असर से 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। Sensex 1,048 अंक गिरकर 80,239 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 313 अंक टूटकर 24,866 पर आ गया। निवेशकों की बिकवाली–खरीदारी 2 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,295 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8,593 करोड़ रुपये की खरीदारी की। फरवरी में FIIs और DIIs दोनों ने जमकर निवेश किया था, लेकिन जनवरी 2026 में विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी। Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिये ईरान-इजराइल जंग से कितने चढ़े भाव पाकिस्तान बाजार में भारी गिरावट पाकिस्तान शेयर बाजार में 2 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई। KSE-30 इंडेक्स करीब 9.73% टूट गया, जिसके चलते बाजार में कुछ समय के लिए ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में बाजारों की दिशा काफी हद तक भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी।
US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

US Embassy Drone Attack : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार सुबह अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। सऊदी रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense Saudi Arabia) ने बताया कि दूतावास परिसर पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे आग लग गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इमारत खाली थी और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रंप की कड़ी चेतावनी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने तेहरान को सख्त संदेश देते हुए कहा, “तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि जवाबी कार्रवाई क्या होगी।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। Israeli-Iran War : तेहरान और बेरुत पर एक साथ इजरायली हमले, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ एडवाइजरी जारी हमले के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) के जरिए रियाद, जेद्दा और धाहरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ एडवाइजरी जारी की। नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, खासकर सैन्य ठिकानों के आसपास न जाने, और ताजा सुरक्षा अलर्ट पर नजर रखने की अपील की गई है। दूतावास ने कहा कि क्षेत्रीय हालात तेजी से बदल रहे हैं और अचानक आपात स्थिति बन सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजना तैयार रखें। वीडियो वायरल, एयरपोर्ट संचालन जारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है, जबकि दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। हालांकि रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Khalid International Airport) फिलहाल चालू है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। Iran-US War : दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें पूरी डिटेल्स क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितता यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि ड्रोन को रास्ते में रोका गया था या वे राजधानी की एयर डिफेंस को भेदते हुए दूतावास तक पहुंचे। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मिशनों की सुरक्षा और हवाई यातायात को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी मिशन ने संकेत दिया है कि स्थिति के अनुसार आगे और सुरक्षा कदम उठाए जा सकते हैं।
Chandra Grahan Sutak 2026 : चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल, मंदिरों के कपाट बंद; जानिए कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan Sutak 2026 : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में चंद्रग्रहण को लेकर धार्मिक आस्था और परंपराओं का व्यापक असर देखने को मिला। चंद्रग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू होते ही क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। सूतक लगते ही थमी पूजा-अर्चना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इसी वजह से इस अवधि में मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ और अनुष्ठान रोक दिए जाते हैं। सूतक काल शुरू होते ही एनसीआर के कई बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। मंदिर प्रबंधन समितियों ने बताया कि सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कपाट बंद किए गए। इससे पहले सुबह की आरती संपन्न कर ली गई थी। मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे सूतक काल के दौरान घरों में ही भजन-कीर्तन और पूजा करें। Indore Holkar Tradition Holi : इंदौर में राजसी परंपरा के साथ होली की शुरुआत, 300 साल पुरानी होलकर रिवायत आज भी कायम ग्रहण के दौरान बरती गई विशेष सावधानियां परंपरा के मुताबिक चंद्रग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की मान्यता है। इसी कारण कई मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियों को ढक दिया गया और पूजा सामग्री सुरक्षित स्थान पर रख दी गई। सूतक काल में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि मंदिर परिसर में नहीं की जाती। शाम 7 बजे के बाद दोबारा खुलेंगे मंदिर मंदिर समितियों के अनुसार चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद शाम 7 बजे के बाद कपाट दोबारा खोले जाएंगे। इसके बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण किया जाएगा। गंगाजल का छिड़काव, धूप-दीप प्रज्वलन और विशेष मंत्रोच्चार के साथ पुनः पूजा-अर्चना शुरू होगी। श्रद्धालु इसके बाद मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे परंपराओं का सम्मान करें और भीड़ से बचते हुए तय समय के बाद ही मंदिर पहुंचें। चंद्रग्रहण को लेकर एनसीआर में आस्था और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। भारत में कहां-कहां दिख सकता है पूर्ण चंद्र ग्रहण? अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और पश्मिच बंगाल में पूर्ण चंद्र ग्रहण का दृश्य दिखाई दे सकता है। भारत में कहां-कहां दिख सकता है खंडग्रास चंद्र ग्रहण? आज शाम देश में कई जगहों पर खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर सहित बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लोग खंडग्रास चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। Muslim Countries Holi Ban : इन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली! रंग दिखने पर मिलती है कड़ी सजा क्या होली पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव है? पंडित जी ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर लग रहा है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन होलिका दहन भी किया जाता है। यदि आप 3 मार्च को होलिका दहन करना चाहते हैं तो ग्रहण समाप्त होने के बाद कर सकते हैं। आज शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।तब न तो ग्रहण का प्रभाव रहेगा और न ही भद्रा का साया। इसके बाद 4 मार्च को आप निसंकोच रंग वाली होली खेल सकते हैं।