Aayudh

Categories

Attack On CJI: सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा; CJI गवई पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश, कहा – ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’

Attack On CJI In Supreme Court

Attack On CJI:: सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। यह घटना सुबह करीब 11 बजे उस समय हुई जब CJI गवई एक बेंच की अध्यक्षता कर रहे थे और मामलों की सुनवाई चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, वकील अचानक मंच के पास पहुंचा और अपना जूता निकालकर CJI की ओर फेंकने की कोशिश की। लेकिन, कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया और कोर्ट रूम से बाहर ले गए। बाहर जाते समय वकील ने जोर से नारा लगाया – “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

चीफ जस्टिस गवई ने इस पूरे घटनाक्रम पर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोर्ट में उपस्थित वकीलों से कहा, “इससे विचलित न हों, आप अपनी दलीलें जारी रखें। मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।”

माना जा रहा है कि वकील यह हरकत खजुराहो में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति के पुनर्स्थापन से जुड़ी एक याचिका में CJI द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज होकर कर रहा था। CJI ने उस मामले में कहा था, “जाओ और भगवान से खुद कुछ करने को कहो।”

इस टिप्पणी को लेकर कुछ हिंदू संगठनों और सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिला था। हालांकि, कोर्ट की सुरक्षा टीम का कहना है कि सिर्फ एक व्यक्ति ने शोर मचाया और उसे शांतिपूर्वक बाहर निकाल दिया गया।

READ MORE: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक फोटो, कैंसर से जंग में दिखाया साहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *