उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण करेंगे। यह स्थल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समर्पित है। प्रधानमंत्री यहां तीनों महान विभूतियों की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे।
65 एकड़ में फैला भव्य परिसर
देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां… pic.twitter.com/ssmmeQORxF
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025
राष्ट्र प्रेरणा स्थल बसंतकुंज योजना के तहत हरदोई रोड पर गोमती नदी के किनारे बनाया गया है। यह करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसके निर्माण पर लगभग 230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में शुरू हुआ था।
65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं
परिसर में तीनों नेताओं की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं माटू राम द्वारा तैयार की गई हैं।
READ MORE: क्रिसमस पर पीएम मोदी ने पहुंचे दिल्ली के कैथेड्रल चर्च; प्रार्थना सभा में हुए शामिल
म्यूजियम भी होगा राष्ट्र को समर्पित
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे। म्यूजियम में डिजिटल माध्यम से नेताओं के जीवन, विचारों, कविताओं, भाषणों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को दिखाया गया है। यहां भारत माता, दीपक और सुदर्शन चक्र से जुड़ी गैलरियां भी बनाई गई हैं।
डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान
इस भव्य आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पूरे शहर को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
READ MORE: MP में कोहरा घटा, ठंड और तेज; पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे