Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुए ट्रॉफी विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की दुबई में हुई बैठक में कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। नकवी ने कहा कि वह ट्रॉफी ICC को भेज देंगे, भारत वहां से ले सकता है।
भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए थे।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बैठक में नकवी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नकवी का रवैया गलत था और उन्हें पहले से बात करनी चाहिए थी। इसके बाद नकवी झुक गए और माफी मांग ली।
पाकिस्तान में भी नकवी की आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी है। अब उम्मीद है कि ट्रॉफी जल्द ही भारत पहुंचेगी।