Asia Cup Trophy Controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के बाद शुरू हुए ट्रॉफी विवाद को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति की अगुवाई ओमान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पंकज खिमजी करेंगे। खिमजी दोनों क्रिकेट बोर्डों के करीब माने जाते हैं और पहले भी कई विवादों में मध्यस्थ की भूमिका निभा चुके हैं।
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆
— BCCI (@BCCI) September 28, 2025
A dominant performance capped by an unbeaten campaign 💪
Congratulations to #TeamIndia on winning #AsiaCup2025 🇮🇳 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#Final pic.twitter.com/n9fYeHfByB
विवाद तब शुरू हुआ जब फाइनल में जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, और भारत में आतंकवाद को लेकर उनकी भूमिका पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज़ में “काल्पनिक ट्रॉफी” उठाकर जश्न मनाया।
बीसीसीआई ने इस मामले को आईसीसी बोर्ड मीटिंग में उठाया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि दोनों देश आपसी बातचीत से मसला सुलझाएं। अब यह जिम्मेदारी खिमजी को दी गई है। आईसीसी को उम्मीद है कि उनकी मध्यस्थता में विवाद शांतिपूर्वक खत्म होगा और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट रिश्ते फिर सामान्य हो सकेंगे।
Asia Cup Trophy Controversy
READ MORE: 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी