Aayudh

Categories

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी पर साधा निशाना, ICC में उठेगा मामला

एशिया कप ट्रॉफी विवाद

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप 2025 के ट्रॉफी विवाद पर अब नया मोड़ आ गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने नकवी के खिलाफ आरोपों की एक सूची तैयार की है, जिसे दुबई में होने वाली आईसीसी (ICC) बोर्ड मीटिंग में पेश किया जाएगा।

बीसीसीआई का आरोप है कि नकवी ने आईसीसी के संचालन नियमों का उल्लंघन किया है। वह पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर होने के साथ-साथ पीसीबी और एसीसी दोनों पदों पर हैं, जो नियमों के खिलाफ है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन मिल सकता है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय टीम ने एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। टीम का कहना था कि ट्रॉफी मोहसिन नकवी से नहीं ली जा सकती, क्योंकि वह पाकिस्तान सरकार में मंत्री हैं। बीसीसीआई ने इस पर पहले ही एसीसी को औपचारिक शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि यह मामला आईसीसी मीटिंग में उठाया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि यह सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि खेल भावना और पारदर्शिता का मुद्दा है।

READ MORE: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *