Aayudh

Categories

Asia Cup Final: एशिया कप का क्लासिक क्लैश; फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे भारत-पाक

Asia Cup Final

Asia Cup Final: एशिया कप 2025 का फाइनल ऐतिहासिक होने वाला है। 41 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने सुपर-4 के अहम मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर पहले ही फाइनल में एंट्री कर ली थी।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी और नवाज की अहम पारियां शामिल रही। जवाब में बांग्लादेश की टीम 124 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के शाहीन और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी, लेकिन इससे पहले कभी भारत और पाकिस्तान फाइनल में नहीं भिड़े थे। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान ने 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

इस टूर्नामेंट में भारत अब तक अजेय रहा है और पाकिस्तान को एक बार ग्रुप स्टेज में हरा चुका है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। यह मुकाबला न सिर्फ टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होगा, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सपने के सच होने जैसा होगा।

READ MORE: एयरफोर्स से मिग-21 की विदाई, 62 साल की सेवा के बाद हुआ रिटायरमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *