लोकसभा चुनाव करीब आते ही कार्यकर्ताओं की दल बदल शुरू हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 12 फरवरी को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए और 14 फरवरी को महज़ दो दिन में उन्हें बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया।
अशोक चव्हाण को बनाया उम्मीदवार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को छोड़ा से। 12 फरवरी को पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा था कि उनने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है पर अब वह विकल्प देख रहे हैं। बड़े नेता ने कल विकल्प के तौर पर बीजेपी का चयन कर लिया है। वहीं पर्टी में शामिल होने के दूसरे दिन ही उनको पार्टी द्वारा महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार भी बना दिया है।
बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी
आज बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी शामिल है। लिस्ट में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष को इस बार गुजरात से उम्मीदवार बनाया गया है। महाराषट्र से अशोक चव्हाण को चुना गया है और मेघा कुलकर्णी को भी महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के दिल से बाहर होने वाला है I.N.D.I.A. महागठबंधन