Aayudh

Categories

Ashnoor Kaur Evicted: तान्या पर वार करना पड़ा भारी, अशनूर हुईं एविक्ट – सलमान खान ने लताड़ा..

Ashnoor Kaur Evicted

Ashnoor Kaur Evicted: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच रहा है, घर के अंदर विवाद और भी बढ़ गए हैं। हाल ही में जारी प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान, कंटेस्टेंट अशनूर कौर पर बेहद नाराज़ हैं। कारण है टास्क के दौरान तान्या मित्तल को चोट पहुंचाना।

प्रोमो में सलमान अशनूर से कहते हैं, “किसी पर हाथ उठाना या चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि अशनूर ने गुस्से में लकड़ी का तख्ता जोर से घुमाया, जो तान्या के कंधे पर लग गया। अशनूर ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा तान्या को चोट पहुंचाने का नहीं था, लेकिन सलमान ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया।

READ MORE: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया उनकी लिखी कविता का वीडियो

यह घटना टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान हुई, जहां अशनूर कंधों पर लकड़ी का तख्ता बैलेंस कर रही थी। तभी तान्या ने उनके बाउल का पानी गिराकर टास्क बिगाड़ दिया। इसी दौरान अशनूर तख्ता उतारते समय तान्या को मारा। इसके बाद दोनों के बीच बहस भी हुई।

इस घटना के बाद खबरें हैं कि अशनूर कौर शो से एविक्ट हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार डबल एविक्शन में अशनूर के साथ शहबाज बदेशा भी बाहर हो गए हैं। अब घर में अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चाहर फिनाले की रेस में बचे हैं। गौरव खन्ना पहले ही टिकट टू फिनाले जीतकर फाइनल में पहुंच चुके हैं।

वीकेंड का वार का यह एपिसोड आखिरी होगा और इसमें माधुरी दीक्षित, माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी भी नजर आएंगे। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि अशनूर वाकई शो से बाहर हुई हैं या नहीं।

READ MORE: सोलर रेडिएशन से एयरबस A320 में तकनीकी गड़बड़ी: दुनियाभर में 6,000 विमान जांच के दायरे में, भारत में 250 उड़ानें प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *