Highlights
- ओवैसी बोले एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी, संविधान सबको समान अधिकार देता है।
- भाजपा नेता नितेश राणे ने बयान का विरोध करते हुए कहा भारत हिंदू राष्ट्र है, ऐसा संभव नहीं।
- AIMIM ने पलटवार कर कहा देश संविधान से चलता है, हर नागरिक को बड़े पद पाने का हक है।
Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा के दौरान कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान की ताकत है, जो हर नागरिक को बराबर अधिकार देता है।
भारत-पाक संविधान की तुलना
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में केवल एक विशेष धर्म के व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री बनने की अनुमति है, जबकि भारत का संविधान किसी भी धर्म, जाति या पहनावे के आधार पर भेदभाव नहीं करता। उनके मुताबिक भारत में कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है।
नफरत फैलाने वालों पर हमला
ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी और जब समाज में प्यार बढ़ेगा, तब लोगों को सच्चाई समझ आएगी।
READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत
भाजपा नेता नितेश राणे की प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने ओवैसी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और यहां हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। राणे ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ऐसे सपने देखने वालों को इस्लामिक देशों में जाना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता की चुनौती
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि संविधान किसी को रोकता नहीं है, लेकिन ओवैसी को पहले अपनी पार्टी में किसी पसमांदा या हिजाब पहनने वाली महिला को अध्यक्ष बनाना चाहिए।
AIMIM का जवाब
AIMIM नेता वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान का विरोध करते हुए कहा कि भारत संविधान से चलता है, किसी की सोच से नहीं। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत कोई भी भारतीय नागरिक बड़े पद पर पहुंच सकता है और AIMIM किसी धमकी से डरने वाली नहीं है।
READ MORE: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव