आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मध्य प्रदेश के दौरे पर थे।काजरीवाल ने आज सिंगरौली में दौरा किया जहां उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।इस दौरान केजरीवाल ने अपने गिरफ्तार होने की आशंका जताई।
अरविंद केजरीवाल चुनाव परिणाम आने तक हो सकते हैं गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज सिंगरौली के दौरे पर थे।इस दौरान केजरीवाल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें रोज गिरफ्तारी की धमकियाँ मिलती है।वह आगे कहते हैं कि केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उसके विचारों को कैसे गिरफ्तार करोगे। उसकी सोच वाले लाखों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे।
मध्य प्रदेश की जनता करेगी चमत्कार– अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जैसे दिल्ली की जनता ने चमत्कार ,पंजाब की जनता ने चमत्कार किया वैसे ही अब मध्य प्रदेश की जनता भी करेगी चमत्कार।वह आगे कहते हैं कि चुनाव परिणाम आने तक पता नहीं मैं जेल में रहूंगा या बाहर पर जनता कहेगी कि केजरीवाल सिंगरौली आए थे हमने उन्हें ऐतेहासिक जीत दिलाई।
भाजपा पर कंसा तंज
केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि “तुम्हारी दस साल से देश में सरकार है। आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि देश में कितने स्कूल बनाए। किस-किस का मुंह बंद करोगे। हम अन्ना आंदोलन से निकले हैं। रामलीला मैदान की स्टेज पर मैं, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया बैठते थे। हमें गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन जो करोड़ों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में आती थी, उन्हें कैसे गिरफ्तार करोगे?
भगवंत मान ने भी किया बीजेपी पर हमला
भगवंत लाल ने कहा कि जब भी हम किसानों और गरीबों के हित का काम करने की बात करते हैं तो भाजपा कहती है कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं पर जब भाजपा के प्रधानमंत्री देश के गरीबों के खाते में 15 लाख डालने की बात करते हैं तो वह रेवड़ी नहीं है।
यह भी पढ़ें- सिंधिया के “जय-वीरू” के बारे में पूछने पर जनता ने दिया ये जवाब