MP Police Recruitment 2026: SI-सूबेदार के पदों पर निकली वेकेंसी, इस तारीख से होंगे आवेदन, जाने पूरी डिटेल
MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 507 पदों में सबसे अधिक 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के हैं। बाकी पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट सहित पुलिस की अन्य तकनीकी शाखाओं में भरे जाएंगे।
विशेष सशस्त्र बल SI के लिए केवल पुरुष पात्र
विशेष सशस्त्र बल के उप निरीक्षक पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं अन्य पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आरक्षण नियम लागू होंगे।
आवेदन कब से शुरू होंगे?
कर्मचारी चयन मंडल ने आवेदन की तिथियां भी घोषित कर दी हैं पात्र व इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
28 अक्टूबर से दो पालियों में शुरू होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
आवेदन शुल्क 250 से 500 रुपए
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं MP के निवासी ओबीसी, SC, ST और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपए और अलग से आवेदन करने पर MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 20 रुपए लगेगा।
विभागीय उम्मीदवारों के लिए भी अलग परीक्षा शुल्क तय किया गया है। अनारक्षित उम्मीदवारों से 200 रुपए, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों से 100 रुपए लिए जाएंगे।
आवेदन से पहले पात्रता की जांच जरूरी
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, मूल निवास और आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता जांचने की सलाह दी गई है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी देने या पात्रता संबंधी कमी पाए जाने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर दोनों पदों के लिए लेवल-9 के अंतर्गत 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये प्रति माह तक का वेतनमान निर्धारित किया गया है। इसके साथ शासन के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।