CJP and JP Nadda Meeting : CJP-सरकार की बातचीत खत्म, क्या हुई बात जानिए सब डिटेल
CJP and JP Nadda Meeting : बैठक के बाद CJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार ने उनकी कुछ मांगों पर सहमति जताई है।
CJP and JP Nadda Meeting : नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच अहम बैठक हुई। बैठक करीब 2 घंटे तक चली, जिसमें छात्रों की मांगों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद CJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार ने उनकी कुछ मांगों पर सहमति जताई है, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जवाब देने के लिए समय मांगा है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल तक जवाब का इंतजार
आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में जल्द फैसला लेगी। CJP का कहना है कि परीक्षा विवाद में जिम्मेदारी तय करना जरूरी है और इसके लिए शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही तय होनी चाहिए। हालांकि, इस मांग पर सरकार की ओर से अंतिम फैसला अभी सामने नहीं आया है।
छात्रों पर दर्ज केस और मुआवजे की मांग पर सहमति
CJP प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने दो प्रमुख मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है। इनमें आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर और कानूनी मामलों को वापस लेना शामिल है। इसके अलावा NEET विवाद से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग पर भी सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। संगठन का कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन फैसलों को जल्द लागू किया जाना चाहिए।
सरकार ने बताए परीक्षा सुधार के सुझावों पर चर्चा
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि CJP की ओर से तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए पांच सुझाव रखे गए। सरकार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आगे भी बातचीत जारी रहेगी।
कल दोपहर फिर होगी सरकार और CJP की बैठक
जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच अगले दिन दोपहर फिर बैठक होगी। इस दौरान सरकार की ओर से अब तक हुई बातचीत और आगे की प्रक्रिया को लेकर जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालने की कोशिश की जा रही है।
परीक्षा व्यवस्था में सुधार बना बड़ा मुद्दा
बैठक में NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार का मुद्दा भी प्रमुख रहा। CJP ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई सुझाव दिए। सरकार ने इन सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया है। अब नजर कल होने वाली बैठक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार के फैसले पर है।