Highlights
- अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की
- म्यूजिक बंद नहीं करेंगे, 2026 में कुछ पेंडिंग गाने रिलीज हो सकते हैं
- आगे इंडिपेंडेंट, ग्लोबल प्रोजेक्ट्स और वर्ल्ड टूर पर काम करेंगे
Arijit Singh Retirement: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अब वे फिल्मों के लिए कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे। अरिजीत ने लिखा, “इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक खूबसूरत सफर रहा, जिसे मैं यहीं खत्म कर रहा हूं।”
म्यूजिक नहीं छोड़ रहे अरिजीत
अरिजीत ने साफ किया कि वे म्यूजिक बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ पुराने कमिटमेंट्स पूरे करेंगे और 2026 में कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और सीखते रहना चाहता हूं।”
READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO
रिटायरमेंट की वजह क्या है?
एक इंटरव्यू में अरिजीत ने बताया कि इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्दी बोर हो जाते हैं और अब कुछ नया करना चाहते हैं। वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और अलग तरह के म्यूजिकल एक्सपेरिमेंट्स पर फोकस करेंगे।
‘आशिकी 2’ से बदली किस्मत
2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना “तुम ही हो” अरिजीत के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद अगर तुम साथ हो, चाहूं मैं या ना, केसरिया जैसे गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन
अरिजीत के फैसले से फैंस भावुक हो गए। रैपर बादशाह ने लिखा, “सदियों में एक।” वहीं संगीतकार अमाल मलिक ने कहा कि फिल्म म्यूजिक उनके बिना पहले जैसा नहीं रहेगा।
आगे क्या करेंगे अरिजीत सिंह
प्लेबैक से दूरी बनाकर अरिजीत इंडिपेंडेंट म्यूजिक, ग्लोबल कोलैबोरेशन, वर्ल्ड टूर और खास म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया गया है।