Aayudh

Categories

आ गई बॉलीवुड की एक और धमाकेदार फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan)

फिल्म 'शैतान' (Shaitaan)

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) 8 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हो गई है। हम आपको बताते है कि इस फिल्म की पुरी कहानी क्या है। हर कोई अपने बच्चों से कहता रहता है कि किसी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करना उनका दिया हुआ कुछ नहीं खाना, ट्रेन में या बस में किसी अंजान का दिया हुआ नहीं खाना तब बच्चा अपने माता- पिता से सवाल करता है कि क्यों नहीं खाना? अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) देखने के बाद आप सभी को समझ आ जाएगा कि आखिर क्यों हर कोई मना करता है किसी अंजान का दिया हुआ खाना चाहिए। काले जादू और वशीकरण पर बनी फिल्म शैतान में दिखाया गया है कि कैसे कोई काला जादू करने वाला आपके खुशहाल परिवार को एक पल में बिखेर कर रख देता है। कैसे किसी पर कोई शैतान या काली शक्तियां हावी हो जाती है और उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

ये है फिल्म ‘शैतान'(Shaitaan) की कहानी

इस फिल्म में अजय देवगन ने कबीर का और ज्योति ने ज्योतिका का किरदार निभाया है दोनों एक खुशहाल कपल का किरदार कर रहे हैं। परिवार में दो बच्चे भी हैं, जाह्नवी और ध्रुव कबीर अपने परिवार के साथ देहरादून में रहता है। पुरा परिवार एक दूसरे के साथ हंसते खेलते आपनी जिंदगी गुजार रहा है। एक दिन कबिर का पुरा परिवार छुट्टीयों के लिए अपने फार्म हाउस पर जाता है। तभी उनकी जिंदगी में काले जादूगर वनराज यानी आर माधवन की एंट्री होती है। कबीर का पुरा परिवार एक ढाबे पर बैठा रहता है तभी वनराज उनको मिलता है, वहीं से वनराज उनके पिछे पड़ जाता है।

कबीर और उसके परिवार को नहीं पता है कि वनराज कोई आम इंसान नहीं है वह एक शैतान है, काली शक्तियों का जादूगर है और उसने उनकी बेटी जाह्नवी को अपने वस में कर लिया है। वनराज जाह्नवी को अपने साथ ले जाना चाहता है। जब कबिर वनराज से पुछता है कि तुम क्यों आए हो मेरे घर में तो वनराज का कहना है कि तुम्हारी बेटी को लेने आया हूं लेकिन तुम्हारी मरजी से ले जाना चाहता हूं।

कबिर का कहना है कि मेरे जीवित रहते हुए तुम मेरी बेटी को कहीं नहीं ले जा सकते हो। इस फिल्म में यहीं देखना है कि कबीर और ज्योति अपनी बच्ची को बचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, यही फिल्म में देखने वाली बात है. दर्शको से हमारा अनुरोध है कि अपने किमती वक्त में कुछ समय निकाल कर फिल्म शैतान देखने जरूर जाएं। फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) के डायरेक्टर विकास बहल ने 2023 में आई गुजराती फिल्म वश का रिमेक ‘शैतान’ बनाया है। विकास बहल ने क्वीन जैसी बड़ी फिल्मे बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ फिल्म ‘मैदान’ का ट्रेलर, मिल सकता है नेशनल अवार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *