Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के ही-हीमैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स सभी में शोक की लहर है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड में उनके दमदार अभिनय, बड़े दिल और सादगी के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
T 5575 –
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 24, 2025
… another valiant Giant has left us .. left the arena .. leaving behind a silence with an unbearable sound ..
Dharam ji .. 🙏 🙏🙏
.. the epitome of greatness, ever linked not only for his renowned physical presence, but for the largeness of his heart , and its…
उनके निधन पर अमिताभ बच्चन ने भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र ने अपने पीछे एक ऐसा सन्नाटा छोड़ दिया है जिसे सहा नहीं जा सकता। उन्होंने धर्मेंद्र को बहादुर और मिसाल बताया और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव आए, लेकिन धर्मेंद्र हमेशा अपने सच्चे अंदाज में रहे। अमिताभ ने उनकी मुस्कान, अपनापन और गर्मजोशी को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से हमेशा खालीपन रहेगा।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। अमिताभ ने खासकर अपने दोस्त और फिल्मों के साथी धर्मेंद्र को ‘वीरू’ के नाम से याद किया, जिनके साथ उन्होंने फिल्म ‘शोले’ में जय-वीरू की जोड़ी बनाई थी।
दोनों ने कई हिट फिल्में की और बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर दी। अमिताभ ने लिखा कि धर्मेंद्र हमेशा पंजाब के अपने गांव की मिट्टी की खुशबू लेकर आए और सच्चे बने रहे। उनका ये योगदान और याद हमेशा लोगों के दिलों में रहेगा।