Aayudh

Categories

कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- दिग्विजय सिंह के कार्यकाल मध्यप्रदेश बीमारू राज्य…

Amit shah in gawlior

Highlight

  • ग्वालियर में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, दिग्विजय सिंह के कार्यकाल पर साधा निशाना
  • 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास
  • सीएम मोहन यादव और अटल बिहारी वाजपेयी के कामों की सराहना की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को मिटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

2 लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से 1080 औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी, जिससे करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान का जिक्र

शाह ने मंच से ग्वालियर की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र तानसेन और ग्वालियर घराने जैसी महान परंपराओं के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यहां के जवान देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

READ MORE: यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब! हिन्दू समाज में आक्रोश

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

सीएम मोहन यादव की तारीफ की

अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत प्रदेश को विकास के नए मॉडल की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली है और हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

READ MORE: पुष्पा स्टाइल तस्करी का भंडाफोड़, STF को बड़ी सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *